टीम इंडिया ने ठोका टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक, भारत से पहले कोई नहीं कर पाया ऐसा

टीम इंडिया ने ठोका टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक, भारत से पहले कोई नहीं कर पाया ऐसा


Fastest Team Hundred in T20I: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सबसे तेज शतक जड़ दिया है. नामीबिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने महज 41 गेंदों में 100 रन पूरे कर दिए. ईशान किशन और संजू सैमसन ने तबाही मचाते हुए नामीबिया के गेंदबाजों का पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज 100 रन हैं. 

इसी मैच में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना बेस्ट पावरप्ले स्कोर भी बनाया है. ईशान किशन पावरप्ले के भीतर ही अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे. उन्होंने महज 20 गेंदों में पचास पूरा कर लिया था. 

टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

-भारतीय टीम ने महज 41 गेंदों में ही 100 रनों का आंकड़ा पार किया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज 100 रन हैं.

-भारत ने नामीबिया के खिलाफ इस मैच में पावरप्ले के भीतर 86 रन बना लिए थे. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है.

-वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप में यह किसी टीम द्वारा बनाया गया सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है.

ईशान-संजू की तूफानी शुरुआत

ईशान किशन और संजू सैमसन ने इस मैच में भारतीय टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. सैमसन केवल 22 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन ये 22 रन उन्होंने महज 8 गेंदों में बनाए. वहीं ईशान किशन ने 24 गेंद में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने मैच में 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया था.

ईशान किशन ऐसे तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के भीतर अर्धशतक पूरा किया हो. उनसे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ऐसा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट



Source link

टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारत पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?

टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारत पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहला मैच यूएसए के खिलाफ खेला था, जिसमें युवा स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा खेलते हुए नजर आए थे. इसके बाद अभिषेक को पेट में कुछ दिक्कत हुई, जिसके चलते उन्हें अस्पातल में भर्ती होना पड़ा था. 

अब नामीबिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में अभिषेक को प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया है. मैच से पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया. सूर्या का अपडेट फैंस के लिए वाकई दिल तोड़ देने वाला था. उनके अपडेट से कहीं न कहीं समझ आया कि अभिषेक अगले यानी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं. 

क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

टॉस के बाद अभिषेक की हेल्थ पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, “अभिषेक अब भी ठीक नहीं हैं. वह एक या दो मैच मिस करेंगे.”

सूर्या के इस बयान का साफ मतलब है कि नामीबिया के बाद अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला अगला मुकाबला भी मिस कर सकते हैं. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिषेक इस मैच तक वापसी कर पाते हैं या नहीं. गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक टूर्नामेंट में भारत के लिए मुख्य ओपनर हैं.

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि यूएसए के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक फ्लॉप हो गए थे. वह पहली गेंद पर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक का होना टीम इंडिया के लिए बड़ा फायदा होगा. 

2025 में खेले गए एशिया कप में अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. उसी को मद्द नजर रखते हुए अभिषेक का टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना काफी अहम होगा. सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ ही नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक भारत के लिए अहम होंगे.



Source link

अभिषेक शर्मा OUT, संजू सैमसन IN, टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में 2 बहुत बड़े बदलाव की, नामीबिया

अभिषेक शर्मा OUT, संजू सैमसन IN, टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में 2 बहुत बड़े बदलाव की, नामीबिया


India Playing 11 Today: नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. अभिषेक शर्मा की तबीयत अभी तक ठीक नहीं हो पाई है, जिसके कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट होकर टीम इंडिया में वापस आए हैं. नामीबिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव की हैं.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय बताया कि अभिषेक शर्मा अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, इस कारण वो नामीबिया के साथ मैच में नहीं खेल रहे हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह बीमार होने के चलते यूएसए के साथ मैच में नहीं खेल पाए थे. बुमराह की वापसी के चलते मोहम्मद सिराज को अंतिम-11 से बाहर बैठना पड़ा है. 

भारत और नामीबिया की प्लेइंग इलेवन 

भारत: संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो

मैच में कितने रन बनेंगे?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. भारत-नामीबिया मैच में अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर हल्की घास है, हल्की दरारें हैं. बाउंड्री छोटी हैं, इसलिए छक्के लगाना काफी हद तक आसान होगा. मगर गेंद अच्छे से बल्ले पर आएगी या नहीं? एक्सपर्ट्स अनुसार पिच से अच्छा बाउंस मिलेगा और गेंद, बल्ले पर अच्छे से आएगी. वहीं स्पिन गेंदबाजों को शायद इससे ज्यादा मदद नया मिल पाए. ये सभी बातें एक बड़े टोटल की ओर इशारा कर रही हैं. बता दें कि इस मैदान पर किसी टी20 मैच में सबसे बड़ा स्कोर 278 रन है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था.



Source link

स्टीव स्मिथ PSL इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले क्रिकेटर बने, मिलेगी बाबर आजम से दोगुनी ज्यादा

स्टीव स्मिथ PSL इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले क्रिकेटर बने, मिलेगी बाबर आजम से दोगुनी ज्यादा


स्टीव स्मिथ, पाकिस्तान सुपर लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. PSL 11 के शुरू होने से पहले सियालकोट स्टालियन्स ने उन्हें 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपयों में अपने साथ जोड़ा है. स्मिथ फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं, जो मिचेल मार्श को रिप्लेस करेंगे. मार्श चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. सियालकोट स्टालियन्स, अगले सीजन के लिए स्मिथ को 5 लाख अमेरिकी डॉलर की रकम अदा करेगी.

पीएसएल 11 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और फाइनल मैच 3 मई को खेला जाएगा. ग्यारहवें सीजन के लिए टीमों की संख्या 6 से बढ़ाकर 8 कर दी गई है. दो नई टीमों के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑक्शन करवाया था. सियालकोट स्टालियन्स उसी ऑक्शन के बाद अस्तित्व में आई है.

आपको बता दें कि PSL में ड्राफ्ट प्रक्रिया को खत्म कर 2026 में पहली बार ऑक्शन करवाया गया. PSL 11 की नीलामी 11 फरवरी को हुई. ऑक्शन में डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे से लेकर मार्नस लाबुशेन जैसे नामी खिलाड़ियों पर बोली लगी.

नसीम शाह सबसे महंगे पाकिस्तानी

तेज गेंदबाज नसीम शाह ऑक्शन में सबसे महंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी रहे, जिन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 8.65 करोड़ रुपये में खरीदा. वहीं ऑलराउंडर फहीम अशरफ को भी इस्लामाबाद यूनाइटेड ने खरीदा, जिनपर 8.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपयों की बोली लगी.

बाबर आजम को कितनी रकम मिली?

बाबर आजम को पीएसएल के लिए पेशावर जाल्मी ने 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया. रिटेन होने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी सैम अयूब रहे, जिन्हें पेशावर जाल्मी ने 12.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया. आपको बता दें कि ऑक्शन में सभी 8 टीमों ने कुल 103 खिलाड़ियों को अपने-अपने स्क्वाड में शामिल किया. आमतौर पर PSL का आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग से पहले होता था, लेकिन इस बार भारत और पाकिस्तान की लीगों की टक्कर होने वाली है.

यह भी पढ़ें:

2 सगे भाइयों ने टी20 वर्ल्ड कप में मचाई तबाही, मिलकर 46 गेंद पहले ही चेज कर डाला टारगेट, रच दिया इतिहास



Source link

Live: टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत के लिए उतरेगी टीम इंडिया, नामीबिया के खिलाफ है भिड़ंत

Live: टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत के लिए उतरेगी टीम इंडिया, नामीबिया के खिलाफ है भिड़ंत


भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ गुरुवार (12 फरवरी) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत, शाम 7 बजे से होगी. यह ओवरऑल टूर्नामेंट का 18वां लीग मैच होगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव दिख सकते हैं. टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हॉस्पिटल पहुंच गए थे. 

हालांकि अब मैच से पहले कथित तौर पर अभिषेक अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. उन्हें पेट की दिक्कत के कारण हॉस्पिटल जाना पड़ा था. हालांकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अभिषेक को नामीबिया के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 से बाहर ही रख जा सकता है. नामीबिया के बाद टीम इंडिया की अगली भिड़ंत 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होनी है, जिसके लिए अभिषेक काफी अहम होंगे. 

संजू सैमसन को मिल सकता है मौका 

अभिषेक की जगह नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. यूएसए के खिलाफ खेले गए पहले मैच में संजू बेंच गर्म करते नजर आए थे. 

क्या जसप्रीत बुमराह को भी मिलेगा मौका?

एक सवाल जसप्रीत बुमराह को लेकर भी है. यूएसए के खिलाफ पहले मैच में बुमराह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. क्या नामीबिया के खिलाफ उन्हें मौका दिया जाता है या फिर डायरेक्ट वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे. 

बताते चलें कि यूएसए के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 29 रनों से जीत दर्ज की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है. 

मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह. 

मुकाबले के लिए नामीबिया की संभावित प्लेइंग 11

लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो.



Source link

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल


पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही इटली टीम ने नेपाल को 123 रनों पर रोक दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच ने अभी तक बल्लेबाजों का उतना साथ नहीं दिया है, जितना देती आई है. अभी तक पूरे टूर्नामेंट में अभी तक यहां 200 का स्कोर नहीं बन पाया है. ये वही नेपाल टीम है, जो इंग्लैंड को हराने के बहुत करीब आ गई थी, लेकिन इटली के गेंदबाजों ने उसे 123 रन ही बना दिए.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था. नेपाल की टीम बल्लेबाजी करने आई तो कप्तान रोहित पॉडेल ने 23 रन, आसिफ शेख ने 20 रन और आरिफ़ शेख ने 27 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा नेपाल का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. नेपाल ने अपने आखिरी 7 विकेट महज 30 रनों के भीतर खो दिए.

नेपाल का बुरा हाल

चार दिन पहले ही नेपाल ने इंग्लैंड को लगभग हरा ही दिया था. इंग्लैंड उस मैच को जैसे-तैसे 4 रनों के करीबी अंतर से जीत पाया था. उस मैच में रोहित पॉडेल, दीपेन्द्र सिंह एरी और लोकेश बाम का बल्ला खूब चला था, लेकिन इटली के खिलाफ इनमें से कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया.

30 रन के भीतर 7 विकेट

14वें ओवर में नेपाल की टीम एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना चुकी थी. हाथ में 7 विकेट, 6 ओवर बचे हुए थे और एक सधी हुई पार्टनरशिप नेपाल को 150 के स्कोर तक पहुंचा सकती थी. मगर इसके बाद इटली के गेंदबाजों ने नेपाल के अंतिम 7 बल्लेबाजों को मात्र 30 रनों के भीतर आउट कर दिया.

इटली की ओर से बेन मानेंटी का स्पेल चर्चा में है, जिन्होंने 4 ओवरों में केवल 9 रन देकर दो विकेट लिए. वहीं कृशन कालुलामागे ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और 4 ओवरों में सिर्फ 18 रन दिए. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp