राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर…

राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर…


बुधवार, 11 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच का अंत जिस प्रकार हुआ, ऐसा क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलता है. दूसरे सुपर ओवर में रहमनुल्लाह गुरबाज एक और चौका लगा देते तो अफगान टीम इतिहास रच देती. रोमांचक मुकाबले में हार के बाद कप्तान राशिद खान ने फजलहक फारुकी को हार का जिम्मेदार ठहराया है.

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए थे, जवाब में अफगानिस्तान टीम भी इतने ही रन बना सकी. पहला सुपर ओवर आया तो दोनों टीमें 17-17 रन ही बना सकीं. ऐसे में दूसरे सुपर ओवर का सहारा लिया गया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 23 रन बनाए थे. रहमनुल्लाह गुरबाज ने लगातार 3 छक्के लगा दिए थे और अफगानिस्तान को जीत के लिए एक और छक्का चाहिए था, लेकिन अंतिम गेंद पर गुरबाज आउट हो गए.

राशिद खान ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में राशिद खान ने कहा, “हमें कई मौके मिले, आखिरी सुपर ओवर में भी मिले. एक गेंद में 5 रन और परिणाम किसी भी ओर जा सकता था. हम अधिक चतुराई से काम ले सकते थे. एक डाइव, एक गेंद मैच खत्म कर सकती थी. हमने पिछले डेढ़ साल में इस मैच के लिए बहुत मेहनत की थी जिससे अगले राउंड में प्रवेश कर जाएं. यह निराशाजनक है.”

राशिद खान ने आगे कहा, “जब भी आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, यह गौरव का क्षण होता है. मैं कोशिश करूंगा कि खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रहे.”

किस डाइव की बात कर रहे राशिद खान?

राशिद खान अफगानिस्तान की पारी के 20वें ओवर की बात कर रहे हैं. दरअसल अफगान टीम के पास सिर्फ एक विकेट बचा था और अंतिम 3 गेंद में केवल 2 रन बनाने थे. नूर अहमद ने शॉट लगाया और बल्लेबाज रन के लिए दौड़ पड़े. एक रन पूरा हो चुका था, लेकिन नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर फजल हक फारूकी रन आउट हो गए. राशिद का मानना है कि फारुकी अगर वहां डाइव लगा देते तो 20 ओवरों के भीतर ही अफगानिस्तान मैच जीत जाता.



Source link

‘बाबर फ्रॉड से पैसा कमाते… IPL देखकर इनके मुंह में पानी..’, पाकिस्तान में बना PAK टीम का मजाक

‘बाबर फ्रॉड से पैसा कमाते… IPL देखकर इनके मुंह में पानी..’, पाकिस्तान में बना PAK टीम का मजाक


विराट कोहली की नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. पाकिस्तान की मुद्रा में देखें तो ये करीब 3 हजार 300 करोड़ रुपये होगी. इसे देखकर पूरा पाकिस्तान हैरान है. एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने कहा कि जिस कार को लेने का सपना बाबर आजम देखते हैं, उसके ब्रांड एंबेसडर ही कोहली हैं. यूट्यूबर ने कहा कि बाबर फ्रॉड से पैसा कमाते हैं, लेकिन कमाई के मामले में फिर भी कोहली से बहुत पीछे हैं. पाकिस्तान में ही उनकी टीम का मजाक बनने लगा है.

वर्ल्ड आर्डर विद कमार चीमा नाम के यूट्यूब चैनल पर कमार चीमा ने अमीर हुसैन नाम के शख्स से पूछा कि विराट कोहली लोगों के पास इतना पैसा है, वो कैसे बना रहे हैं. इस पर हुसैन ने कहा, “विराट कोहली एक साल में इंडियन करेंसी में करीब 300 करोड़ रुपये सालाना कमा रहे हैं. पाकिस्तान में ये 1000 करोड़ होंगे. मतलब इसमें आईपीएल सैलरी है, बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट का है और फिर जिस ब्रांड के साथ वो जुड़े हैं. सोशल मीडिया से वो 26 करोड़ के लगभग कमाते हैं.”

भारत के आगे इसलिए गिड़गिड़ाता है पाकिस्तान

यूट्यूबर ने पाकिस्तान टीम का मजाक बनाते हुए बताया कि क्रिकेट जगत में भारत की कमाई पाकिस्तान से कितनी ज्यादा है. उन्होंने कहा, “भारत में एक टेस्ट खेलने के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 और टी20 के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं. ये सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से अलग है. हमारे और उनमे जमीन आसमान का फर्क है. बाबर आजम साल के 85 करोड़ कमाते हैं और विराट कोहली 1000 करोड़, तो फर्क आप देख लीजिए. तभी तो हमारे वाले कहते हैं कि हमसे हाथ मिला लो, हमें आईपीएल खिला लो.”

बाबर आजम फ्रॉड से पैसा कमाते हैं

यूट्यूबर ने समझाया कि वर्ल्ड क्रिकेट में पाकिस्तान की हालत कैसी है. उन्होंने कहा, “कोहली सिर्फ एक लीग खेलते हैं जबकि बाबर 4-4 लीग खेलते हैं. वो (भारत) अपने खिलाड़ियों को बाहर नहीं खेलने देता क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके खिलाड़ियों की फॉर्म, फिटनेस पर फर्क पड़ेगा जबकि हमारे वाले तो सीपीएल, बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी खेलने जाते हैं. बाबर ने कहा था कि मेरी फेवरेट कार ऑडी है, लेकिन उसका ब्रांड एंबेसडर कौन है? विराट कोहली. हमारे खिलाड़ियों को अन्य लीग में सिर्फ सोशल मीडिया के फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बुलाते हैं.”

यूट्यूबर ने कहा, “बाबर आजम और अन्य खिलाड़ी हमारे यहां फ्रॉड से पैसा कमाते हैं. मिलता है 5 करोड़ और कॉन्ट्रैक्ट 1 करोड़ का बनवा लेते हैं ताकि टैक्स न देना पड़े. भारतीय खिलाड़ी कमाते भी हैं और टैक्स भी भरते हैं.”

यूट्यूबर ने आगे कहा कि, “तभी तो आईपीएल में कमाई देखकर हमारे खिलाड़ियों के मुंह में पानी आ जाता है. और आईपीएल के साथ पीएसएल करवाना सबसे बड़ी गलती है. क्योंकि जिस विंडो में आईपीएल होता है उस समय तो आईसीसी भी मैच नहीं रखती. आईपीएल के लिए दुनिया के बड़े बड़े खिलाड़ी अपने क्रिकेट बोर्ड से लड़ चुके हैं.”



Source link

अभिषेक शर्मा की हेल्थ पर ताजा अपडेट आया सामने, तिलक वर्मा ने बताया कल खेलेंगे या नहीं?

अभिषेक शर्मा की हेल्थ पर ताजा अपडेट आया सामने, तिलक वर्मा ने बताया कल खेलेंगे या नहीं?


Abhishek Sharma Discharged From Hospital: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है कि अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. पेट में इंफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा कि कल मैच के समय अभिषेक कैसा महसूस करते हैं, उसी आधार पर उन्हें खिलाने या नया खिलाने का फैसला लिया जाएगा. कल, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत का नामीबिया के साथ मैच खेला जाना है.

पहले बताया गया था कि अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ मैच में भी पेट संबंधी समस्या से जूझ रहे थे. इस कारण वो मैदान पर फील्डिंग करने भी नहीं आ पाए थे. वहीं दिल्ली आने के बाद उनकी हालत ज्यादा खराब होने लगी थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. कयास लगाए जा रहे थे कि अभिषेक शर्मा समय रहते फिट नहीं हो पाते हैं तो 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच में संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है. 

अभिषेक शर्मा खेल पाएंगे या नहीं?

अभिषेक शर्मा कल के मैच में खेल पाएंगे या नहीं. इस पर तिलक वर्मा ने कहा कि अभिषेक खेल पाएंगे या नहीं, इसका फैसला कल ही किया जाएगा कि वो मैच से पहले कितना फिट महसूस करते हैं. आपको याद दिला दें कि अभिषेक, यूएसए के खिलाफ मैच में अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे.

मंगलवार को संजू सैमसन ने नेट्स में खूब पसीना बहाया था. यह संकेत देता है कि अगर अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं तो भारतीय टीम मैनेजमेंट सभी विकल्पों को खुला रखना चाहता है. यह भी बताया जा रहा है कि अभिषेक शर्मा ने रविवार को गौतम गंभीर के घर पर डिनर किया था.

यह भी पढ़ें:

India vs Pakistan: ‘बाबर आजम फ्रॉड से पैसा कमाते हैं… IPL देखकर इनके मुंह में पानी…’, पाकिस्तान में बना PAK टीम का मजाक



Source link

उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन अवैध? रविचंद्रन अश्विन के जवाब से सब हो गया साफ; जानें क्या कहा

उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन अवैध? रविचंद्रन अश्विन के जवाब से सब हो गया साफ; जानें क्या कहा


Ravichandran Ashwin on Usman Tariq Action Legal: उस्मान तारिक, एक ऐसा पाकिस्तानी गेंदबाज जिसके बॉलिंग एक्शन पर खूब चर्चा हो रही है. सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और यूएसए का मैच खेला गया, जिसमें पाक टीम 32 रनों से विजयी रही. दरअसल उस्मान तारिक के 4 ओवरों ने पाकिस्तान की जीत में बड़ा योगदान दिया था. कोई उनके गेंदबाजी एक्शन के लिए ‘भट्टा बॉलिंग’ कह रहा है तो किसी ने इस एक्शन को पूरी तरह अवैध बताया. अब इस पूरे विवाद रविचंद्रन अश्विन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रविचंद्रन आश्विन ने समझाया पूरा खेल

भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया, “मैं जितना हो सकता है, इसे उतना स्पष्ट करने की कोशिश करूंगा. सबसे पहली बात तो ये कि उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन लीगल है या नहीं, इसका पता सिर्फ आईसीसी के गेंदबाजी एक्शन टेस्टिंग सेंटर में ही पता चल सकता है.”

आश्विन ने आगे 15 डिग्री वाले नियम की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि किसी गेंदबाज को अपनी कोहनी को 15 डिग्री से ज्यादा नहीं मोड़ना होता है. ग्राउंड अंपायर के लिए यह मापना असंभव है कि कोई गेंदबाज 15 डिग्री से अधिक कोहनी मोड़ रहा है या नहीं.

सॉल्यूशन भी बताया

रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि इसका पता सिर्फ उनके (उस्मान तारिक) बॉलिंग करते हुए टेस्टिंग टूल के माध्यम से लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अस्पष्टता का फायदा उठाकर यूं ही किसी पर आरोप लगाना गलत है.

उस्मान तारिक का हाथ रोककर गेंद फेंकना वैध है या अवैध, इस पर रविचंद्रन आश्विन ने कहा, “मुझे लगता है कि उनका एक्शन पूरी तरह से लीगल है. क्योंकि ये उनका नियमित एक्शन है.”

आपको बता दें कि पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच के दौरान कमेंट्री करते समय इरफान पठान का कहना था कि हाथ रोककर गेंदबाजी करने से उस्मान तारिक को बल्लेबाज पर एडवांटेज मिलता है.

यह भी पढ़ें:

3 गेंदों में चाहिए थे 2 रन, फ्री हिट पर आउट हुआ अफगानिस्तान का आखिरी बल्लेबाज; सुपर-ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका





Source link

कैसे टेस्ट होता है गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन, उस्मान तारिक पर मचे बवाल के बीच जानिए ICC का नियम?

कैसे टेस्ट होता है गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन, उस्मान तारिक पर मचे बवाल के बीच जानिए ICC का नियम?


टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन पर बवाल मचा हुआ है. कोई इसे अवैध बता रहा है तो कोई इसके समर्थन में है. यहां तक कि इसको लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर्स भी दो खेमे में हैं, आकाश चोपड़ा ने जहां इस पर सवाल उठाए तो अश्विन ने इसका समर्थन किया. तो इस बीच आपके लिए जानना जरुरी है कि आईसीसी का नियम क्या कहता है? और जानिए किस तरह से आईसीसी गेंदबाज के एक्शन को जांचता है.

उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन की बात करें तो वह गेंद को रिलीज करने से पहले थोड़ा रुकते हैं और फिर गेंद करते हैं. ये बल्लेबाजों को परेशान कर रहा है. इसके साथ उनके एक्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि तारिक चकिंग करते हैं. भारत के पूर्व खिलाड़ी अश्विन ने इसको लेकर एक पोस्ट में लिखा कि वह गेंद करने से पहले रुकते हैं जो लीगल है. हालांकि उन्होंने एक्शन को लेकर कहा कि इसकी जांच करना आईसीसी का काम है. अब सवाल है कि आईसीसी कैसे जांच करता है?

बॉलिंग एक्शन के लिए क्या है आईसीसी नियम?

आईसीसी के नियमों के अनुसार जब कोई गेंदबाज गेंद को फेंकता है या थ्रो करता है तो ये अवैध होता है. अगर कोई गेंदबाज गेंद करते समय अपनी आर्म को सीधा करने और बॉल को रिलीज करने के समय अपनी कोहनी को 15 डिग्री से ज्यादा बढ़ाता है, या कहें झटका देता है तो इसे अवैध माना जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रियल टाइम में मैच ऑफिशियल को देखकर तय करना होता है कि गेंदबाज का एक्शन वैध या अवैध है. अगर ऑफिशियल को लगता है कि खिलाड़ी अवैध एक्शन से गेंदबाजी कर रहा है तो फिर उन्हें एक रिपोर्ट दर्ज करनी होती है.

फिर गेंदबाज का एक्शन आईसीसी टेस्टिंग सेंटर में टेस्ट किया जाता है. अगर उस गेंदबाज का एक्शन वहां पर अवैध पाया जाता है तो फिर उस पर गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लग जाता है. इसके बाद तब तक वह गेंदबाजी नहीं कर सकता जब तक कि वह अपना एक्शन ठीक न कर ले.



Source link

‘बॉल नहीं दिख रही’, SA vs AFG मैच में बवाल, अंपायर से भिड़ गया दिग्गज खिलाड़ी; खूब हुई नोकझोंक

‘बॉल नहीं दिख रही’, SA vs AFG मैच में बवाल, अंपायर से भिड़ गया दिग्गज खिलाड़ी; खूब हुई नोकझोंक


Mohammad Nabi Umpire Fight: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच क्या गजब का मैच हुआ. डबल सुपर ओवर वाले इस मैच के अंत में दक्षिण अफ्रीका विजयी रहा. चौके-छक्कों की बारिश हुई, रनों का अंबार लगा लेकिन इसके अलावा भी इस मैच की एक यादगार घटना रही. यह मामला मोहम्मद नबी और अंपायरों के बीच हुई तीखी बहस से जुड़ा है. जानिए आखिर मैदान पर क्यों हुई थी नबी और अंपायरों की तीखी नोकझोंक.

रिस्टबैंड के कारण हुई बहस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान टीम 188 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. पारी का 14वां ओवर था, जिसमें लुंगी एनगिडी बॉलिंग करने ये थे. दरअसल उन्होंने कलाई पर पीले रंग का रिस्टबैंड बांधा हुआ था. मोहम्मद नबी का कहना था कि इस पीले रिस्टबैंड के कारण उन्हें गेंद को साफ तरीके से देखने में परेशानी हो रही है.

अंपायरों से भिड़ गए मोहम्मद नबी

लुंगी एनगिडी का ओवर शुरू होने से पहले ही मोहम्मद नबी को अंपायरों के साथ बहस करते देखा गया था. काफी देर तक चली इस बहस में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी कूद पड़े. मैदान का माहौल गरम होता देख अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम ने आगे आकर मामले को शांत करने का प्रयास किया.

ओवर शुरू होने से पूर्व लुंगी एनगिडी ने दोनों कलाइयों पर रिस्टबैंड बांधा हुआ था. नबी के बार-बार कहने और तीखी बहस के बाद एनगिडी ने एक रिस्टबैंड को उतार दिया था. मगर दूसरे हाथ में रिस्टबैंड बंधा रहा. नबी इस मैच में 6 गेंद खेलकर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए.

गुरबाज नहीं बदल पाए किस्मत

दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच के इस परिणाम को दुनिया आने वाले कई दशकों तक याद रखेगी. पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17 रन बनाए थे. दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन बना डाले. इसके जवाब में रहमनुल्लाह गुरबाज ने लगातार 3 छक्के लगाकर अफगान टीम की जीत की उम्मीद बढ़ा दी थी, लेकिन वो चौथा छक्का नहीं लगा पाए.

यह भी पढ़ें:

3 गेंदों में चाहिए थे 2 रन, फ्री हिट पर आउट हुआ अफगानिस्तान का आखिरी बल्लेबाज; सुपर-ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp