IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय


इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन यानी IPL 2026 की घंटी बज चुकी है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी. सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदरबाद के बीच खेला जाएगा. वहीं सीजन की शुरुआत से पहले हम आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इस लिस्ट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है. 

1- क्रिस गेल

इस लिस्ट में क्रिस गेल टॉप पर मौजूद हैं. गेल के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए गेल ने 59 छक्के लगाए थे. यह अब तक किसी भी बल्लेबाज के जरिए एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. 14 सालों से यह रिकॉर्ड गेल के नाम पर दर्ज है. 

2- आंद्रे रसेल

लिस्ट में दूसरा नाम आंद्रे रसेल का मौजूद है. रसेल ने 2019 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए 52 छक्के लगाए थे. बताते चलें कि 2025 सीजन के बाद केकेआर ने रसेल को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद कैरेबियाई ऑलराउंडर ने टूर्नामेंट से संन्यास ले लिया था. 

3- क्रिस गेल

लिस्ट में कुल तीन बार क्रिस गेल का नाम मौजूद है. 2012 में 59 छक्के लगाने के बाद गेल ने अगले सीजन यानी 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए 51 छक्के जड़े थे. इसके साथ वह लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद हैं. 

4- जोस बटलर 

इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर के लिए 2022 का सीजन बहुत शानदार गुजरा था. राजस्थान के लिए खेलते हुए बटलर ने इस सीजन 17 मैचों की 17 पारियों में 863 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 45 छक्के लगाए थे, जिसके साथ बटलर आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने. 

5- क्रिस गेल 

लिस्ट में क्रिस गेल पांचवें पायदान पर भी नजर आते हैं. गेल ने 2011 में भी आरसीबी के लिए खेलते हुए कमाल की बल्लेबाज की थी. उन्होंने सीजन में 44 छक्के लगाए थे. 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर हमले से PSL 2026 पर मंडराया खतरा, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वापस लेंगे नाम?



Source link

पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर हमले से PSL 2026 पर खतरा, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वापस लेंगे नाम

पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर हमले से PSL 2026 पर खतरा, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वापस लेंगे नाम


पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में की गई एयर-स्ट्राइक में 400 लोग मारे गए हैं, जिससे पाकिस्तान सुपर लीग पर खतरा मंडराने लगा है. PSL शुरू भी हो जाता है तो खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों पहले ही सतर्क रहने को कहा है. बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे नामी ऑस्ट्रेलियाइ खिलाड़ी खेलने वाले हैं.

PSL 11 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है. ऑस्ट्रेलियाई कोच टिम पेन और जेसन गिलेस्पी भी इस लीग का हिस्सा हैं. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खराब हालातों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों और कोचों को पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी है, साथ ही पेशावर यात्रा करने से परहेज करने की सलाह भी दी है.

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया चैनल ‘कोड स्पोर्ट्स’ के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी PSL खेलने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन उन्हें पेशावर से दूरी बनाए रखने की सलाह मिली है. पेशावर में PSL के मैच खेले जाने हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने पेशावर को ‘नो ट्रेवल जोन’ बताया है.

इससे 28 मार्च को होने वाले पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडीज के मैच पर खतरा मंडराने लगा है. दोनों टीमों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी एड्वाइजरी को देखते हुए जेक फ्रेजर मैकगर्क और आरोन हार्डी इस मैच को मिस कर सकते हैं.

इसी रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को यह भी आश्वासन दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर उनके लिए प्राइवेट फ्लाइट की व्यवस्था की जाएगी. बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग से पहले ही सभी अफगानिस्तानी खिलाड़ी अपना-अपना नाम वापस ले चुके हैं. मुजीब उर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल और मोहम्मद नबी समेत कई खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन नीलामी से पहले ही उन्होंने नाम वापस ले लिया था.

यह भी पढ़ें:

एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!



Source link

IPL 2026 के सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी कौन? दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर

IPL 2026 के सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी कौन? दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर


आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कई रिकॉर्ड और आंकड़े सामने आ रहे हैं. इसी बीच हम आपको बताएंगे कि इस सीजन आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी कौन हैं. दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर है. 

सबसे युवा खिलाड़ी 

तो आपको बता दें कि आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी होंगे, जिनकी मौजूदा उम्र 14 साल है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि आईपीएल की शुरुआत से एक दिन पहले वैभव 15 साल के हो जाएंगे. आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जबकि वैभव 27 मार्च को अपना 15वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे. 

वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. उन्हें फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन यानी 2025 के ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. पहले ही सीजन ने वैभव ने अपने खेल से लोगों को प्रभावित किया था. 

सबसे उम्रदराद खिलाड़ी

बात करें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की, तो यह चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं. मौजूदा वक्त में माही की उम्र 44 साल है. धोनी और वैभव की उम्र को देखा जाए, तो दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर नजर आता है.

एमएस धोनी और वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर 

एमएस धोनी: माही ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 278 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए धोनी ने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा. 

वैभव सूर्यवंशी: युवा वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 7 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 7 पारियों में उन्होंने 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है, जिसमें हाई स्कोर 101 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले LSG को मिली बड़ी खुशखबरी, 156 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले बॉलर हुआ फिट



Source link

एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!

एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!


इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब बस शुरू होने ही वाला है. सीजन के सबसे पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होने वाली है. विराट कोहली से लेकर क्रिस गेल और एमएस धोनी तक, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इन्हीं में से कुछ ऐसे नाम हो सकते हैं जो IPL के 20वें सीजन में ना खेलें. ये रहे ऐसे 7 खिलाड़ी, जो IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं.

एमएस धोनी
सबसे पहला नाम दिमाग में एमएस धोनी का ही आता है, जो 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं. अब धोनी के कंधों से कप्तानी का भार जा चुका है क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ ने बतौर कप्तान अच्छा करके दिखाया है। वहीं संजू सैमसन के आने से CSK को वो विकेटकीपर भी मिल गया है, जो धोनी के बाद जिम्मेदारी संभाल सकता है. संभव है कि इस बार धोनी केवल एक मेंटॉर के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में खेलेंगे और सबकुछ सेट करते हुए आईपीएल को अलविदा कह देंगे.

अजिंक्य रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स पुष्टि कर चुकी है कि अजिंक्य रहाणे ही IPL 2026 में KKR टीम की कप्तानी करेंगे. मगर रहाणे का व्यक्तिगत प्रदर्शन खराब रहा तो उनके लिए मुश्किल बढ़ सकती है. IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद शायद ही कोई टीम उनमें अपना समय इन्वेस्ट करना चाहेगी, क्योंकि जब मेगा ऑक्शन हुआ तब पहले राउंड में रहाणे बिके तक नहीं थे. फिर भी KKR ने उनमें भरोसा दिखाया था.

ईशांत शर्मा 
37 साल के ईशांत शर्मा IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए 7 मैच खेलकर सिर्फ 4 विकेट ले पाए थे. वो इस बार भी गुजरात टीम का हिस्सा हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा तो शायद यह उनके लिए आखिरी सीजन हो सकता है.

मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक रहे हैं और पिछले 2 सीजन में कुल मिलाकर 31 विकेट ले चुके हैं. स्टार्क नई गेंद से बहुत घातक सिद्ध होते हैं और डेथ ओवरों में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं. मगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल और वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए स्टार्क शायद फ्रेंचाइजी क्रिकेट छोड़ सकते हैं.

डेविड मिलर
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज प्लेयर डेविड मिलर IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. 36 वर्षीय मिलर के लिए पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां वो 11 मैचों में केवल 153 रन बना पाए थे। उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं आई थी. हर साल आईपीएल में कम्पटीशन बढ़ रहा है, ऐसे में मिलर का बल्ला 2026 में भी नहीं चला तो संभव है कि उनका आईपीएल करियर अगले सीजन का मुंह ना देख पाए.

सुनील नरेन
हाल ही में वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आन्द्रे रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट ली थी. 37 वर्षीय नरेन के लिए IPL 2026 अच्छा नहीं गुजरा, तो वो भी रसेल वाली राह पर निकल सकते हैं. नरेन अब तक 140 मैचों के आईपीएल करियर में 192 विकेट लेने के अलावा 1780 रन भी बना चुके हैं.

ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अभी सक्रिय हैं. वो आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि वो भी बहुत जल्द 37 के हो जाएंगे.



Source link

बुरी तरह पिटी दक्षिण अफ्रीका, टी20 में न्यूजीलैंड ने बुरी तरह रौंदा, लॉकी फर्ग्यूसन का कहर

बुरी तरह पिटी दक्षिण अफ्रीका, टी20 में न्यूजीलैंड ने बुरी तरह रौंदा, लॉकी फर्ग्यूसन का कहर


New Zealand vs South Africa T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से हरा दिया है. टी20 सीरीज के दूसरे मैच में कीवी गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि अफ्रीकी बल्लेबाज एक-एक रन को तरसते दिखे. हैमिल्टन में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का स्कोर खड़ा किया था. डेवोन कॉनवे ने 60 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 107 रनों पर ही पूरी टीम सिमट गई.

पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका एक-एक से बराबरी पर आ गए हैं. पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने 60 रन बनाए. कप्तान मिचेल सैंटनर ने 20 रन और निक कैली ने 12 गेंदों में 21 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. मगर सबसे ज्यादा प्रभावित जोश क्लार्कसन ने किया, जिन्होंने अंतिम ओवरों में आकर 9 गेंद में 26 रन जड़ दिए.

बुरी तरह पिटी दक्षिण अफ्रीका

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरू से ही संघर्ष करती दिखी. 31 के स्कोर तक दक्षिण अफ्रीका के तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अपना विकेट खो चुके थे. रूबिन हरमन ने 19 रन बनाए और जॉर्ज लिंडे दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 12 गेंद में 33 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया.

दक्षिण अफ्रीका की पारी में एक ऐसा भी समय आया जब टीम ने 4 ओवरों के अंतराल में 32 रन बनाए और 6 विकेट खो दिए. यहां से उसके लिए वापसी कर पान असंभव था. अंत में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 15.3 ओवर ही खेल पाइ और 107 रन पर सारे बल्लेबाज आउट हो गए.

न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने कहर बरपाते हुए 3.3 ओवरों में सिर्फ 16 रन दिए और 3 विकेट भी लिए. उन्होंने एक ओवर मेडन भी फेंका, जो टी20 क्रिकेट में बहुत मुश्किल से देखने को मिलता है.



Source link

IPL 2026 में विकटों का दोहरा शतक लगा सकते हैं ये 3 गेंदबाज, देखें आंकड़े

IPL 2026 में विकटों का दोहरा शतक लगा सकते हैं ये 3 गेंदबाज, देखें आंकड़े


इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन (IPL 2026) में जसप्रीत बुमराह समेत 3 गेंदबाज 200 आईपीएल विकेट के आंकड़े को छू सकते हैं. बता दें कि सिर्फ युजवेंद्र चहल हैं, जो अभी तक आईपीएल में 200 से अधिक विकेट ले चुके हैं. आईपीएल का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है, पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है.

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में खेले 174 मैचों में 221 विकेट लिए हैं. वह 1 बार 5 विकेट हॉल और 8 बार एक पारी में 4 विकेट ले चुके हैं. चहल के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं, जो पहले ही मैच में 200 आईपीएल विकेट पूरे कर सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार (198)

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. 2014 में वह सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए. इस फ्रेंचाइजी के लिए वह 2024 तक खेले, लेकिन पिछले सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल हुए. बता दें कि लीग क्रिकेट की शुरुआत भुवनेश्वर ने आरसीबी के लिए खेलते हुए ही की थी. चैंपियंस लीग टी20 (2008/09) में वह आरसीबी के लिए एक मैच खेले थे.

भुवनेश्वर कुमार के नाम आईपीएल में 190 मैचों में 198 विकेट हैं. वह 200 के आंकड़े को छूने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं. आईपीएल में भुवनेश्वर 2 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं.

सुनील नरेन (192)

वेस्टइंडीज के स्पिनर गेंदबाज सुनील नरेन आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 189 मैचों में 192 विकेट लिए हैं, वह 200 के आंकड़े को छूने से 8 विकेट दूर हैं. 

सुनील नरेन 2012 से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही खेल रहे हैं. तब से वेस्टइंडीज स्पिनर केकेआर के मुख्य खिलाड़ी हैं, जो बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.

जसप्रीत बुमराह (183)

यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को 200 का आंकड़ा छूने के लिए 17 विकेट चाहिए, जो उनके लिए बहुत मुश्किल काम नहीं है. बुमराह 2013 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने एमआई के लिए खेले 145 मैचों में 183 विकेट लिए हैं. वह 2 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा नहीं, पैट कमिंस की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा IPL 2026 में SRH टीम की कमान



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp