टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने किया अपनी टीम का एलान, 18 वर्षीय खिलाड़ी का हुआ सेलेक्शन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने किया अपनी टीम का एलान, 18 वर्षीय खिलाड़ी का हुआ सेलेक्शन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मंगलवार को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का एलान किया. इस टीम की कमान सीनियर ऑलराउंडर नैट स्काइवर ब्रंट को सौंपी गई है. स्काइवर ब्रंट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की यही टीम मई-जून में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी हिस्सा लेगी, जिसके बाद टी20 विश्व कप खेला जाएगा. यह स्काइवर ब्रंट का सातवां टी20 विश्व कप होगा. 

भारतीय महिला टीम तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और लॉर्ड्स में एक टेस्ट मैच खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच मई के आखिर या जून की शुरुआत में होने हैं जबकि टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई तक होगा. यह इस प्रतिष्ठित मैदान पर इंग्लैंड की महिला टीम के मैच की 50वीं वर्षगांठ का मौका भी है. 

इंग्लैंड टीम में नया नाम 18 वर्षीय सरे की स्पिनर टिली कोर्टिन कोलमैन हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगी. साथ ही वारविकशर की इसी वोंग और डरहम की लॉरेन फाइलर को भी पहली बार टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह मिली है. सरे की डैनी वाट हॉज अपने आठवें टी20 विश्व कप में खेलेंगी. समरसेट की चार्जी डीन टीम की उप कप्तान होंगी जबकि हैंपशर की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी.

खेल और मनोरंजन जगत के कई सितारों ने एक अनोखी फिल्म के जरिए इन 15 नाम की घोषणा की. टी20 विश्व कप टीम के अलावा चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और उसके बाद न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ होने वाली दो टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भी टीम घोषित कर दी है.

2026 टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की महिला टीम- नैट स्काइवर ब्रंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टिन कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एकलेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग और डैनी वाट हॉज.



Source link

पंजाब की पहली हार, राजस्थान ने योद्धा की तरह चेज किए 223 रन; फरेरा और शुभम ने पलटी बाजी

पंजाब की पहली हार, राजस्थान ने योद्धा की तरह चेज किए 223 रन; फरेरा और शुभम ने पलटी बाजी


Punjab Kings vs Rajasthan Royals Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है. यह IPL 2026 सीजन में पंजाब टीम की सबसे पहली हार है. न्यू चंडीगढ़ यानी अपने होमग्राउंड पर खेल रही पंजाब की टीम 222 रनों के विशालकाय स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई. डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे के बीच 32 गेंदों में 77 रनों की नाबाद पार्टनरशिप ने पूरा मैच ही पलट कर रख दिया.

पंजाब की पहली हार

IPL 2026 में अब तक पंजाब किंग्स ने अब तक 7 मैचों में 6 जीत दर्ज कर ली थीं और उसके एक मैच का कोइ परिणाम नहीं निकल सका था. राजस्थान के सामने आखिरकार उसे घुटने टेकने ही पड़े. प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब की टीम 222 रनों के स्कोर तक पहुंची थीं.

जब राजस्थान की टीम 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई तो वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर 51 रनों की तेजतर्रार ओपनिंग पार्टनरशिप कर डाली. सूर्यवंशी ने 16 गेंद खेलकर 43 रन बनाए. उन्होंने इस सीजन 400 रन भी पूरे कर लिए हैं, दूसरी ओर जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रनों की दमदार पारी खेली. ध्रुव जुरेल ने 16 रन और कप्तान रियान पराग 29 रन बनयकर आउट हो गए.

फरेरा-दुबे ने पलटी बाजी

14वें ओवर के अंत तक राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे. अंतिम 6 ओवरों में RR को जीत के लिए 6 ओवरों में 72 रन बनाने थे. लक्ष्य कठिन लग रहा था, लेकिन डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने आस नहीं छोड़ी. फरेरा और दुबे ने अगले 2 ओवरों में 29 रन ठोक डाले, लेकिन उससे अगले ओवर में केवल 8 रन आए.

हालात ऐसे थे कि राजस्थान को अंतिम 3 ओवरों में 35 रन बनाने थे. 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह 17 रन लुटा बैठे, जिससे राजस्थान की जीत लगभग सुनिश्चित हो चुकी थी. वहीं 19वें और सबसे यहां ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन ने 16 रन दिए. इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए शुभम दुबे ने भी खूब तबाही मचाई. उन्होंने 12 गेंद में 31 रनों की कैमियो पारी खेली, जबकि फरेरा 26  गेंद में 52 रन बनाकर नाबाद लौटे.

यह भी पढ़ें:

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए? वैभव सूर्यवंशी पास या फेल? जानें नियम



Source link

दिग्गजों की लिस्ट में जुड़ा यशस्वी जायसवाल का नाम, पंजाब के खिलाफ फिफ्टी ठोक रचा इतिहास

दिग्गजों की लिस्ट में जुड़ा यशस्वी जायसवाल का नाम, पंजाब के खिलाफ फिफ्टी ठोक रचा इतिहास


यशस्वी जायसवाल IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के साइलेंट हीरो बने हुए हैं. वैभव सूर्यवंशी को इतना फेम मिल रहा है कि जायसवाल के बढ़िया प्रदर्शन को उतनी तारीफ नहीं मिल रही है, जितनी मिलनी चाहिए. उन्होंने अब तक 9 पारियों में 306 रन बना लिए हैं और टूर्नामेंट में राजस्थान टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 51 रन की पारी खेल उन्होंने इतिहास रच दिया है.

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास

IPL के इतिहास में यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 20वीं बार पचास से अधिक रन बनाए हैं. उन्होंने अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 19 बार किसी पारी में 50 से अधिक रन बनाए थे. इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ जोस बटलर और संजू सैमसन हैं. जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 25 बार किसी पारी में 50 से अधिक रन बनाए. जबकि संजू सैमसन ने भी 25 बार ही ऐसा किया था.

IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

  • 25 बार – जोस बटलर (82 पारी)
  • 25 बार – संजू सैमसन (144 पारी)
  • 20 बार – यशस्वी जायसवाल (75 पारी)
  • 19 बार – अजिंक्य रहाणे (93 पारी)
  • ]16 बार – शेन वॉटसन (76 पारी)

यशस्वी जायसवाल अपने आईपीएल करियर में 2500 रन पूरे करने के करीब हैं. उन्होंने अब तक अपने 76 मैचों के IPL करियर में 2,472 रन बना लिए हैं. अगले मैच में 28 रन बनाते ही वो ना केवल अपने आईपीएल करियर में बल्कि राजस्थान रॉयल्स के लिए भी 2500 रन पूरे कर लेंगे. उन्होंने अपने करियर में 2 शतक और 18 फिफ्टी भी लगाई हैं.

यह भी पढ़ें:

ऑरेंज कैप की दौड़ में तगड़ी उठा-पटक, फिर सबसे आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली काफी पीछे



Source link

ऑरेंज कैप की दौड़ में तगड़ी उठा-पटक, फिर सबसे आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली काफी पीछे

ऑरेंज कैप की दौड़ में तगड़ी उठा-पटक, फिर सबसे आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली काफी पीछे


IPL 2026 की ऑरेंज कैप की रेस में तगड़ी उठा-पटक चल रही है. लगभग हर एक मैच के बाद ऑरेंज कैप का हकदार बदलता जा रहा है. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब एक बार फिर टॉप पर आ गए हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 16 गेंद में 43 रनों की पारी खेली. वैभव पूरे सीजन में 400 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं.

वैभव सूर्यवंशी के पास आई ऑरेंज कैप

बीते शनिवार वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली 103 रनों की पारी के बाद ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया था. मगर अगले मुकाबलों में बल्लेबाज लगातार उनसे आगे निकलते रहे. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पूर्व वैभव ने 8 पारियों में 357 रन बना लिए थे. चूंकि पंजाब के खिलाफ उन्होंने 43 रन बनाए, इसलिए अब उन्होंने 9 पारियों में कुल 400 रन पूरे कर लिए हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं, जिनके अभी 380 रन हैं. अब तक 358 रन बना चुके दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल तीसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं, जिनके अभी 351 रन हैं. टॉप-5 लिस्ट को हेनरिक क्लासेन पूरा करते हैं, जो अब तक SRH के लिए 8 मुकाबलों में 349 रन बना चुके हैं.

  • 400 रन – वैभव सूर्यवंशी (RR)
  • 380 रन – अभिषेक शर्मा (SRH)
  • 358 रन – केएल राहुल (DC)
  • 351 रन – विराट कोहली (RCB)
  • 349 रन – हेनरिक क्लासेन (SRH)

आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में सबसे बढ़िया औसत विराट कोहली का है. उन्होंने 58.50 के बेहतरीन औसत से 351 रन बनाए हैं. इस सूची में विराट कोहली काफी पीछे छूटते दिख रहे हैं. विराट अभी वैभव से 49 रन दूर हैं, इसलिए विराट को एक बार फिर ऑरेंज कैप हथियानी है तो अगले मैच में कम से कम पचासा ठोकना होगा. 

यह भी पढ़ें:

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसे दी श्रद्धांजलि? जानें किसके लिए जताया शोक



Source link

मार्कस स्टोइनिस के बवंडर से 200 पार पहुंचा पंजाब, जोफ्रा आर्चर ने भी रचा इतिहास

मार्कस स्टोइनिस के बवंडर से 200 पार पहुंचा पंजाब, जोफ्रा आर्चर ने भी रचा इतिहास


Rajasthan Royals vs Punjab Kings Score: पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बना दिए हैं. अंतिम ओवरों में आए मार्कस स्टोइनिस के तूफान की बदौलत पंजाब टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया. अंतिम 3 ओवरों में 55 रन बना डाले. स्टोइनिस ने 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और मुकाबले में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारने के बाद पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने एक बार फिर पंजाब को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई और महज 17 गेंदों में 37 रन जोड़ डाले. हालांकि प्रियांश 11 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं प्रभसिमरन ने 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. प्रभसिमरन पिछली 5 पारियों में चार अर्धशतक लगा चुके हैं और कुल 266 रन बनाए हैं.

मार्कस स्टोइनिस का बवंडर

कूपर कोनोली ने 30 रनों का योगदान दिया और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी इतने ही रन बनाए. एक समय पंजाब किंग्स की टीम के लिए 200 रनों तक पहुंच पाना मुश्किल लग रहा था. पंजाब ने 15 ओवरों में 150 रन बना लिए थे. उसके अगले 2 ओवरों में 17 रन आए और रन-रेट भी धीमा पड़ने लगा था. ऐसे में पंजाब के लिए 200 रनों का आंकड़ा पार करना मुश्किल लग रहा था.

तभी मार्कस स्टोइनिस ने बवाल मचाया और चौके-छक्कों की बारिश कर डाली. 22 गेंदों में खेली 62 रनों की पारी में स्टोइनिस ने 4 चौके और 6 छक्के लगाए. बृजेश शर्मा द्वारा डाले गए अंतिम ओवर में अकेले स्टोइनिस ने 24 रन बटोरे.

जोफ्रा आर्चर ने रचा इतिहास

राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कगिसो रबाड़ा के बराबर आ गए हैं. आर्चर अब तक आईपीएल 2026 में पावरप्ले में 9 विकेट चटका चुके हैं. आर्चर ने प्रियांश आर्या का विकेट चटकाकर रबाड़ा की बराबरी की.

यह भी पढ़ें:

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसे दी श्रद्धांजलि? जानें किसके लिए जताया शोक



Source link

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए? वैभव सूर्यवंशी पास या फेल?

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए? वैभव सूर्यवंशी पास या फेल?


इंडियन प्रीमियर लीग का हर एक सीजन क्रिकेट को कुछ नए उभरते हुए सितारे देकर जाता है. अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह और यहां तक कि हार्दिक पांड्या को भी IPL ने ही विश्व क्रिकेट में नई पहचान दिलाई थी. अब 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी उसी राह पर हैं. वैभव को टीम इंडिया में लाने की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है, लेकिन सवाल है कि वैभव अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर भी सकते हैं या नहीं? क्या वो उम्र के हिसाब से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आने के योग्य हैं भी या नहीं, इसको लेकर ICC का नियम क्या है?

वैभव सूर्यवंशी, पास या फेल?

साल 2020 से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू की न्यूनतम सीमा को लेकर कोई नियम नहीं था. मगर नवंबर 2020 में ICC एक नया नियम लेकर आया कि कोई खिलाड़ी तभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकता है, जब उसकी उम्र कम से कम 15 साल हो. वैभव इसी साल 27 मार्च के दिन 15 वर्ष के हो गए हैं. इसलिए वे अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आने के योग्य हो गए हैं.

कब कर सकते हैं डेब्यू?

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप जीतने के सबसे बड़े दावेदारों में शामिल हैं. अब तक 8 मुकाबलों में 357 रन बना चुके हैं. इस प्रदर्शन के बाद उन अटकलों ने जोर पकड़ा है कि BCCI आने वाले आयरलैंड टूर पर वैभव को टीम इंडिया में डेब्यू का मौका दे सकती है. इसी साल 26 जून और 28 जून को भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैच खेले जाने हैं.

अगर आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलता है तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले इतिहास के सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी यह भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था.

यह भी पढ़ें:

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसे दी श्रद्धांजलि? जानें किसके लिए जताया शोक



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp