नीदरलैंड ने 7 विकेट से जीता मैच, अंक तालिका में पाकिस्तान को छोड़ा पीछे; बास डे रहे जीत के हीरो

नीदरलैंड ने 7 विकेट से जीता मैच, अंक तालिका में पाकिस्तान को छोड़ा पीछे; बास डे रहे जीत के हीरो


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज खेले गए पहले मैच में नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 156 रन बनाए थे. नीदरलैंड ने 12 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ नीदरलैंड अंक तालिका में पाकिस्तान को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गया है. नीदरलैंड की जीत के हीरो रहे बास डे लीडे ने 2 विकेट लिए और 72 रनों की नाबाद पारी खेली.

157 रनों का पीछा करते हुए नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. टीम ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मैक्स ओ’डॉड 7 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 46 के स्कोर पर माइकल लेविट भी चलते बने, जिन्होंने 15 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 28 रन बनाए. इसके बाद बास डे लीडे और कॉलिन एकरमैन के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई.

बास डे लीडे ने 48 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए. एकरमैन ने 28 गेंदों में 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. कप्तान सकॉट एडवर्ड्स अंत में आए और 18 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर नीदरलैंड को 12 गेंद शेष रहते जीत दिलाई. 9 गेंदों में खेली इस पारी में कप्तान ने 1 छक्का और 1 चौका लगाया.

नीदरलैंड के 8 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. नामीबिया की पारी शुरुआत से धीमी रही थी, अंत में टीम ने लगातार विकेट भी गंवाए. नामीबिया के लिए निकोल लॉफ्टी ने सर्वाधिक 42 रन बनाए. नीदरलैंड के कुल 8 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की, कोई ऐसा गेंदबाज नहीं रहा जिसने अपने कोटे के पूरे 4 ओवर किए हों.

बास डे लीडे और लोगन वैन बीक ने 2-2 विकेट लिए. आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासेन के नाम 1-1 विकेट रहा.

अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंचा नीदरलैंड

इस जीत के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप ए की अंक तालिका में नीदरलैंड दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तान खिसककर तीसरे नंबर पर आ गया. पहले नंबर पर भारत है, तीनों के 2-2 अंक हैं. नेट रन रेट के आधार पर भारत (+1.450) नीदरलैंड (+0.356) और पाकिस्तान (+0.240) से आगे है.



Source link

क्या आईसीसी बांग्लादेश को देगा रेवेन्यू शेयर? आकाश चोपड़ा के बयान से भड़क जाएगा पाकिस्तान

क्या आईसीसी बांग्लादेश को देगा रेवेन्यू शेयर? आकाश चोपड़ा के बयान से भड़क जाएगा पाकिस्तान


T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ा विवाद क्रिकेट गलियारों में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. सुरक्षा को लेकर भारत आने से बांग्लादेश के इनकार और फिर पाकिस्तान के समर्थन ने पूरे टूर्नामेंट की तैयारी पर असर डाला. हालांकि अब हालात कुछ हद तक शांत हो गए हैं, लेकिन रेवेन्यू शेयर को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है, जिस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का बयान सामने आया है.

पहले जानिए क्या था पूरा विवाद 

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में खेलने से मना कर दिया था. इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला लिया. इस कदम के बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के पक्ष में खड़े होते हुए भारत के खिलाफ अपना मैच न खेलने की बात कही. इस फैसले से आईसीसी और आयोजकों पर दबाव बढ़ गया था.

हालांकि बाद में पाकिस्तान ने अपना रुख बदल लिया और भारत के खिलाफ खेलने पर सहमति जता दी. पाकिस्तान का कहना था कि यह फैसला श्रीलंका और बांग्लादेश के अनुरोध पर लिया गया है. इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई कि क्या बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप के रेवेन्यू में हिस्सा मिलेगा या नहीं.

आकाश चोपड़ा ने क्या कहा

आकाश चोपड़ा ने अपने एक वीडियो में आईसीसी की ओर से जारी एडवाइजरी का जिक्र किया. उनके मुताबिक, आईसीसी ने साफ किया है कि बांग्लादेश पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा. यानी बोर्ड को लेकर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होगी.

आकाश ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की तरफ से यह मांग रखी गई थी कि बांग्लादेश को वर्ल्ड कप का रेवेन्यू शेयर मिलना चाहिए और वह भी ज्यादा हिस्सा मिले. हालांकि आईसीसी की ओर से जारी बयान में रेवेन्यू शेयर को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. इससे साफ होता है कि इस मुद्दे पर अभी फैसला सार्वजनिक नहीं किया गया है.

भविष्य के टूर्नामेंट को लेकर संकेत

आकाश चोपड़ा ने आगे बताया कि आईसीसी ने यह जरूर संकेत दिया है कि 2031 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी बांग्लादेश करेगा. हालांकि, 2031 का वनडे वर्ल्ड कप बांग्लादेश में ही होगा या नहीं, इस पर आईसीसी की एडवाइजरी में कोई साफ बात नहीं कही गई है. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप ड्रामें में पिछले नौ दिनों में क्या-क्या हुआ? भारत के साथ खेलने से ना-ना करते कै

टी20 वर्ल्ड कप ड्रामें में पिछले नौ दिनों में क्या-क्या हुआ? भारत के साथ खेलने से ना-ना करते कै


Pakistan Vs India Boycott Timeline: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर बवाल आखिरकार खत्म हो गया है. पाकिस्तान सरकार की तरफ से 1 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की खबर सामने आई और अब 9 फरवरी को मामला खत्म होने की खबर सामने आ गई. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने रविवार यानी 8 फरवरी को लाहौर में हुई तीन पक्षीय बैठक में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की कुछ मांगें मान ली हैं. इस वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हफ्तों से चल रही अटकलों और असमंजस का अंत हो गया है. अब भारत-पाकिस्तान का ये बड़ा मुकाबला सिर्फ औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रहा है.

भारत-पाकिस्तान मामले को इमरान ख्वाजा ने सुलझाया

आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन और सिंगापुर के प्रतिनिधि इमरान ख्वाजा को बोर्ड ने इस विवादास्पद मुद्दे पर मध्यस्थ चुना था. इमरान आईसीसी में प्रभावशाली हस्ती माने जाते हैं और बोर्ड में एसोसिएट मेंबर डायरेक्टर के तौर पर वोटिंग राइट्स रखते हैं. पीसीबी की ओर से मोहसिन नकवी और बांग्लादेश की ओर से पूर्व खिलाड़ी अमीनुल इस्लाम ने बैठक में हिस्सा लिया. तीनों ने मिलकर इस गतिरोध का समाधान निकाला और हफ्तों से चली आ रही अनिश्चितता को खत्म किया.

भारत-पाकिस्तान विवाद में किस दिन क्या हुआ?

1 फरवरी – पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि उनकी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ नहीं. आईसीसी को जब तक पीसीबी से औपचारिक पुष्टि नहीं मिली, तब तक उसने चेतावनी दी थी कि अगर पाकिस्तान मुकाबले से हटता है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. हालांकि, पाकिस्तान अपने फैसले पर अड़ा रहा. बाद में, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सार्वजनिक रूप से इस रुख को दोहराया, जिससे बहिष्कार की धमकी लगभग आधिकारिक हो गई. दस दिन से भी कम समय में पीसीबी का सख्त रुख नरम पड़ गया. सोमवार यानी 9 फरवरी को वो अपने फैसले को पलटते हुए भारत के खिलाफ खेलने के लिए मान गया.

3 फरवरी – आईसीसी और पीसीबी के बीच एक अनौपचारिक बातचीत हुई. आईसीसी ने ग्रुप ए के सबसे बड़े भारत-पाकिस्तान मुकाबले को कराने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी थीं. आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मुबाशिर उस्मानी ने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी और पीएसएल प्रमुख व नकवी के वरिष्ठ सलाहकार सलमान नसीर के साथ कई बार कॉल और बैठकें कीं. ये प्रयास एक हफ्ते पहले ही शुरू हो गए थे. पाकिस्तानी सरकार के ट्वीट के बाद ये और तेज हो गए.

5 फरवरी – श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने नकवी को पत्र लिखकर भारत के खिलाफ मैच छोड़ने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया. चेतावनी दी कि इस फैसले से श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट आ सकता है, क्योंकि मुकाबले के लिए पहले से ही बड़े पैमाने पर तैयारियां हो चुकी हैं. पीसीबी को श्रीलंका के पिछले सहयोग की भी याद दिलाई गई, जिसमें संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण समय में पाकिस्तान का दौरा करना भी शामिल था.

6 फरवरी – खबरों के मुताबिक नकवी ने अपने श्रीलंकाई समकक्ष को आश्वासन दिया कि वे पाकिस्तान सरकार से सलाह-मशविरा कर जवाब देंगे.

7 फरवरी – टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ नर्वस जीत के कुछ ही देर बाद, पीटीआई की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ. पीसीबी ने औपचारिक रूप से आईसीसी को पत्र लिखकर ‘फोर्स मेज्योर’ क्लॉज लागू करने की मांग की. ये कोशिश भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को जायज ठहराने की थी. आईसीसी इससे संतुष्ट नहीं हुआ और उसने ठोस कारणों के साथ ये भी सबूत मांगा कि सभी संभावित समाधान आजमाए जा चुके हैं.

8 फरवरी – आईसीसी के द्वारा मध्यस्थ के रूप में नियुक्त इमरान ख्वाजा लाहौर पहुंचे और नकवी व बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष इस्लाम के साथ बैठक की. ये बैठक पांच घंटे से ज्यादा चली, जिसमें पाकिस्तान ने कई मांगें रखीं, हालांकि दोनों पक्षों ने सार्वजनिक रूप से नतीजे का खुलासा नहीं किया.

9 फरवरी (सुबह) – श्रीलंका क्रिकेट के बाद एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने भी पीसीबी को पत्र लिखकर अपने रुख पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया. ईसीबी ने चेतावनी दी कि बहिष्कार ‘खेल को नुकसान पहुंचाएगा’ और कई सदस्य देशों, खासकर एसोसिएट टीमों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा.

9 फरवरी (शाम) – पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और उन्हें लाहौर में हुई चर्चाओं और बीसीबी, एसएलसी और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की अपीलों के बारे में जानकारी दी. शरीफ ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार डिसानायके से भी फोन पर बात की, जिन्होंने पाकिस्तान से मुकाबला खेलने का अनुरोध दोहराया. बाद में पाकिस्तानी सरकार ने स्पष्ट किया कि बहिष्कार का फैसला पलटने का मकसद ‘क्रिकेट की भावना की रक्षा करना और इस ग्लोबल खेल की सभी भागीदार देशों में निरंतरता को समर्थन देना है.’



Source link

‘सूर्यकुमार ने बहुत प्रेशर…’ दिल्ली पहुंचकर बोले गौतम गंभीर, इन्हे दिया सफलता का सारा क्रेडिट

‘सूर्यकुमार ने बहुत प्रेशर…’ दिल्ली पहुंचकर बोले गौतम गंभीर, इन्हे दिया सफलता का सारा क्रेडिट


भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अगले मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंच गई है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत का मुकाबला नामीबिया के साथ होगा. इस मुकाबले से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की सफलता के बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को भी सराहा. उन्होंने कहा कि सूर्या ने मुझ पर से बहुत प्रेशर कम कर दिया है.

गौतम गंभीर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “ये युवा खिलाड़ी जोश से भरे हैं, जो एक साथ, एक दूसरे के लिए खेलना चाहते हैं, एन्जॉय करना चाहते हैं. माहौल शांत है, ड्रेसिंग रूम रिलैक्स है. ड्रेसिंग रूम में सभी एक दूसरे के लिए खेलना चाहते हैं और ये बहुत ही जरुरी है. क्योंकि हम सभी को पता है कि जब आप एक बार मैदान पर उतरते हो तो ये सीरियस बिजनेस होता है. लेकिन ड्रेसिंग रूम में बहुत गंभीर माहौल नहीं बना सकते. तो अभी तक ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा रहा है.”

गौतम गंभीर ने दोहराया कि सिर्फ आप बल्ले और गेंद से अभ्यास करने कुछ नहीं कर सकते, आपको मानसिक रूप से भी तैयार रहना होता है, टीम का माहौल अच्छा रखना पड़ता है. उन्होंने कहा, “सकारात्मक नतीजे आ रहे हैं क्योंकि जो लड़के हैं वो एक दूसरे के साथ खेलने एन्जॉय कर रहे हैं.”

कप्तान के लिए क्या बोले गौतम गंभीर?

गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को भी सराहा. उन्होंने कहा, “सूर्या ने टी20 क्रिकेट में मुझ पर से बहुत प्रेशर कम कर दिया है. गेम के बारे में उनकी अवेयरनेस टॉप-क्लास है, और जिस तरह से वह टीम को लीड करते हैं वह शानदार है. वह सच में एक बहुत अच्छे लीडर हैं.” हेड कोच ने कहा कि जो भी अच्छे नतीजे आ रहे हैं उसका सारा श्रेय खिलाड़ियों को जाता है.

कब है भारत का अगला मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने यूएसए को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की. मुंबई से टीम दिल्ली आ गई है, जहां अरुण जेटली स्टेडियम में उनका मुकाबला नामीबिया से होना है. ये मैच गुरुवार, 12 फरवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा.



Source link

पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख


T20 World Cup 2026 PAK vs USA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 10 फरवरी को पाकिस्तान और अमेरिका की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा और दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. खास बात यह है कि साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर बड़ा उलटफेर किया था. ऐसे में पाकिस्तान इस मैच को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकता है. इस मुकाबले से पहले नजर अमेरिका के उन खिलाड़ियों पर है जो एक बार फिर पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.

पाकिस्तान में जन्मे मोहम्मद मोहसिन

मोहम्मद मोहसिन का जन्म पाकिस्तान के मिंगोरा में हुआ था, लेकिन वह अब अमेरिका की ओर से खेलते हैं. वह लेग स्पिन गेंदबाज हैं और श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों पर बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में उन्होंने भारत के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की और कम रन देकर विकेट निकाला था. पाकिस्तान की बल्लेबाजी पहले ही स्पिन के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई है, ऐसे में मोहसिन का रोल बेहद अहम हो सकता है.

सौरभ नेत्रवल्कर

मुंबई में जन्मे सौरभ नेत्रवल्कर अमेरिका के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में से एक हैं. भले ही हालिया मैच में वह थोड़े महंगे साबित हुए हों, लेकिन बड़े मुकाबलों में उनका अनुभव काम आता है. 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 अहम विकेट झटके थे. उनकी नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवर्स में सटीक लाइन-लेंथ पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकती है.

कप्तान मोनांक पटेल

अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल पाकिस्तान के खिलाफ पहले भी अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं. भारतीय मूल के मोनांक ने 2024 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. उनकी सबसे बड़ी ताकत शांत स्वभाव और दबाव में रन बनाना है. अगर वह एक बार क्रीज पर जम गए, तो पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा. 



Source link

15 फरवरी को भारत से भिड़ेगा ‘ड्रामेबाज’ पाकिस्तान, जानिए कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमि

15 फरवरी को भारत से भिड़ेगा ‘ड्रामेबाज’ पाकिस्तान, जानिए कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमि


पाकिस्तान को अपने फैसले से यू-टर्न लेना पड़ा है. 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. कुछ दिनों तक चले इस ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वो खेलेगा लेकिन उनकी 3 शर्ते हैं. आईसीसी ने उन्हें भी नहीं माना. आखिरकार पाकिस्तान को झुकना पड़ा. अब भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये बड़ा मुकाबला कब-कहां होगा?  इस मैच के लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल भी जान लीजिए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, दोनों ग्रुप ए में हैं. भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को हराया तो पाकिस्तान भी नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच जीत चुकी है. पाकिस्तान का आज दूसरा मैच अमेरिका के साथ है और भारत का दूसरा मैच गुरुवार को नामीबिया के साथ होगा. भारत और पाकिस्तान अपना तीसरा मैच एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच किस तारीख को होगा?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27 वां मैच होगा. ये मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को है.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां पर होगा?

दोनों देशों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन है, जिसके तहत दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में एक दूसरे के साथ मैच खेलेगी लेकिन वेन्यू न्यूट्रल होगा. इसी वजह से श्रीलंका भारत के साथ टूर्नामेंट का सह-मेजबान है. भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की टाइमिंग क्या है?

रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में कुल 3 मैच होंगे. भारत बनाम पाकिस्तान मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा. 6:30 बजे टॉस होगा.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp