राजस्थान ने तोड़ा पंजाब का घमंड, चखाया IPL 2026 की पहली हार का स्वाद; 4 गेंद पहले 223 रन चेज

राजस्थान ने तोड़ा पंजाब का घमंड, चखाया IPL 2026 की पहली हार का स्वाद; 4 गेंद पहले 223 रन चेज


राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है. मुल्लांपुर के मैदान में राजस्थान ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज की. राजस्थान ने चार गेंद पहले 223 रनों का टारगेट हासिल किया. पंजाब किंग्स ने पहले खेलने के बाद 222 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान ने चार गेंद पहले लक्ष्य हासिल कर लिया. राजस्थान को लास्ट 6 ओवर में जीत के लिए 72 रन बनाने थे. चार विकेट गिर चुके थे. फिर डोनोवर फरेरा और शुभम दुबे ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और चार गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया. फरेरा 26 गेंद में 52 और शुभम 12 गेंद में 31 रनों पर नाबाद लौटे. इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंद में 51 और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद में 43 रनों की पारी खेली. अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 68 रन दिए. यह आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की पहली हार है.

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है. यह IPL 2026 सीजन में पंजाब टीम की सबसे पहली हार है. न्यू चंडीगढ़ यानी अपने होमग्राउंड पर खेल रही पंजाब की टीम 222 रनों के विशालकाय स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई. राजस्थान ने इस मैदान पर सबसे बड़ा रन चेज किया है. वहीं आईपीएल के इतिहास में यह उनका तीसरा सबसे बड़ा रन चेज रहा. 

इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलने के बाद मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 222 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. डोनोवन फरेरा ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई.



Source link

IPL में शुरुआती मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को भी पूरा पैसा मिलेगा? जानें सैलरी का नियम

IPL में शुरुआती मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को भी पूरा पैसा मिलेगा? जानें सैलरी का नियम


IPL 2026 सीजन अलग-अलग कारणों से चर्चा में बना रहा है. एक तरफ वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बल्ले से खूब तबाही मचाई है. मगर कुछ ऐसे क्रिकेटर हैं, जो शुरुआती मुकाबलों को मिस करने के बाद अपनी-अपनी टीम से जुड़े हैं. उदाहरण के तौर पर पैट कमिंस और जोश हेजलवुड पहले कुछ मैचों में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब नियमित रूप से खेल रहे हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसे खिलाड़ियों पूरी सैलरी मिलती है या कुछ मुकाबलों से बाहर रहने के लिए उनका कुछ पैसा कटता है. यहां जान लीजिए इंडियन प्रीमियर लीग में सैलरी का क्या है नियम?

क्या खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा पैसा?

अगर कोई खिलाड़ी चोट, निजी कारण या फिर किसी अन्य वजह से सीजन के पहले कुछ मैचों में नहीं खेल पाता है. नियमों के मुताबिक ऐसे में खिलाड़ी को उतना ही पैसा दिया जाता है, जितने उसने मैच खेले होंगे. उदाहरण के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने सीजन में 7 मैच मिस किए, उन्हें उसी हिसाब से सैलरी दी जाएगी.

मगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो जाता है, तो सैलरी के नियम अलग हो सकते हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी के मेडिकल का पूरा खर्च उठाएगी और वह अगर पूरे सीजन से बाहर भी हो जाता है तो फ्रेंचाइजी खिलाड़ी को पूरा पैसा देने के लिए बाध्य होगी.

खिलाड़ियों को कैसे मिलती है सैलरी?

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक टीम अलग-अलग तरीके से खिलाड़ियों को पैसा देती हैं. कुछ टीम खिलाड़ियों को सीजन शुरू होने से पहले 50 प्रतिशत पैसा देती हैं और बचा हुआ 50 प्रतिशत सीजन की समाप्ति पर. वहीं कुछ टीम 3-4 किश्तों में खिलाड़ियों को पूरी राशि अदा करती हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के बीच क्यों आया PBKS की मालकिन प्रीति जिंटा को गुस्सा? कहा- औरत किसी की प्रॉपर्टी नहीं



Source link

पर्पल कैप के लिए कांटे की टक्कर, भुवनेश्वर कुमार के सिर पर ताज; जानें ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा

पर्पल कैप के लिए कांटे की टक्कर, भुवनेश्वर कुमार के सिर पर ताज; जानें ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा


आईपीएल 2026 में एक तरफ 10 टीमें ट्रॉफी के लिए जंग लड़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ खिलाड़ियों के बीच पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जीतने की भी होड़ है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम कर ली है. हालांकि, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर जरूर आ गए हैं, लेकिन उनके विकेट चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा के बराबर ही हैं. 

आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में अब तक आठ मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं. चेन्नई के अंशुल कंबोज के नाम भी 8 मैचों में 14 विकेट हैं. वहीं SRH के मलिंगा भी इतने ही मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं. इसके बाद तीन गेंदबाजों ने 13-13 विकेट झटके हैं. इसमें राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर, लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव और गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा हैं. 

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

भुवनेश्वर कुमार- 14 विकेट
अंशुल कंबोज- 14 विकेट 
ईशान मलिंगा- 14 विकेट 
जोफ्रा आर्चर- 13 विकेट
प्रिंस यादव- 13 विकेट 
कगिसो रबाडा- 13 विकेट 
प्रसिद्ध कृष्णा- 12 विकेट
रवि बिश्नोई- 11 विकेट

आज अभिषेक शर्मा से छिन सकती है ऑरेंज कैप

अब बात करें ऑरेंज कैप की तो इसकी जंग भी काफी रोमांचक है. अभी ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के नाम है. अभिषेक के आठ मैचों में 380 रन हैं. हालांकि, केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन भी दावेदारों में शामिल हैं. अभी तक 9 ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 300 से ज्यादा रन ठोके हैं. 

आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का मैच है. ऐसे में राजस्थान के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी हैदराबाद के अभिषेक को पीछे छोड़ सकते हैं. वह अभी ऑरेंज कैप हासिल करने से 24 रन दूर हैं. जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वैभव सिर्फ चार छक्के लगाते ही अभिषेक शर्मा से ऑरैंज कैप छीन लेंगे.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

अभिषेक शर्मा- 380 रन
केएल राहुल- 358 रन
वैभव सूर्यवंशी- 357 रन
विराट कोहली– 351 रन
हेनरिक क्लासेन- 349 रन



Source link

IPL 2026 के बीच क्यों आया PBKS की मालकिन प्रीति जिंटा को गुस्सा? कहा- औरत किसी की प्रॉपर्टी नही

IPL 2026 के बीच क्यों आया PBKS की मालकिन प्रीति जिंटा को गुस्सा? कहा- औरत किसी की प्रॉपर्टी नही


पंजाब किंग्स अब तक एकमात्र ऐसी टीम है, जो IPL 2026 में एक भी मैच नहीं हारी है. इस टीम की मालकिन प्रीति जिंटा भी अपनी टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं. आमतौर पर प्रीति जिंटा मैदान में अपनी टीम को सपोर्ट करने आती हैं और लगातार चर्चा में बनी रहती हैं. मगर इस बार उनके चर्चा में आने का कारण कुछ और हैं, क्योंकि वो एक फैन पर भड़क उठी हैं. उन्होंने यह तक कह दिया कि औरत किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती.

क्या है मामला?

पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में केवल 2 बार फाइनल मैच खेला है, लेकिन अब तक उसे पहली ट्रॉफी नसीब नहीं हुई है. एक फैन ने सोशल मीडिया पर कहा कि पंजाब की टीम 18 साल के इतिहास में ट्रॉफी इसलिए नहीं जीत पाई है, क्योंकि ‘प्रीति जिंटा’ खुद एक ट्रॉफी हैं. इस पर प्रीति जिंटा ने जो जवाब दिया, उसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई हुई है.

प्रीति जिंटा ने लिखा, “धन्यवाद, यह बहुत अच्छी सोच है, लेकिन सच कहूं तो कोई भी महिला ट्रॉफी नहीं बनना चाहती. ट्रॉफी पर मालिकाना हक होता है, औरत पर नहीं. ट्रॉफी को कांच की अलमारी/शोकेस में रख दिया जाता है लेकिन औरत का आपके जीवन और आपके दिल में एक खास स्थान होता है. आपके फिल्मी सवाल के लिए फिल्मी अंदाज वाला जवाब.”

लगातार दूसरे फाइनल की ओर पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दूसरे फाइनल की ओर बढ़ रही है. IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स की टीम को RCB के हाथों 6 रनों की हार झेलनी पडी थी. आईपीएल 2026 में भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने दमदार प्रदर्शन को कायम रखा है. पंजाब के 7 मैचों में 13 अंक हैं और केवल दो जीत के बाद उसकी प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Watch: ‘भारत के सभी गेंदबाजों से नफरत…मौका मिले तो…’, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर; वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026 में बिहार के इन क्रिकेटरों ने बिखेरा जलवा, धमाकेदार प्रदर्शन से लूटी महफिल





Source link

IPL 2026: Virat Kohli climbs in Orange Cap race; Bhuvneshwar Kumar leads Purple Cap standings; check full leaderboard

IPL 2026: Virat Kohli climbs in Orange Cap race; Bhuvneshwar Kumar leads Purple Cap standings; check full leaderboard


As the 2026 Indian Premier League crosses the halfway mark, the battle for individual honors as well as team’s victory have reached a fever pitch. On Monday night at the Arun Jaitley Stadium in Delhi, Royal Challengers Bengaluru (RCB) thrashed Delhi Capitals (DC) by 9 wickets in a crucial IPL 2026 match with 81 balls to spare, after bowling them out for a paltry 75.

The dominant victory not only boosted RCB’s playoff hopes but also reshaped the race for the Orange and Purple Caps. Star batter Virat Kohli climbed back into the upper level of the Orange Cap leaderboard, while veteran pacer Bhuvneshwar Kumar snatched the lead in a crowded Purple Cap race.

ALSO READ: Virat Kohli creates history, becomes 1st player in the world to score 9000 IPL runs 

 


Add Zee News as a Preferred Source



Orange Cap: Kohli’s Masterclass Ignites Race

Virat Kohli, playing for Royal Challengers Bengaluru (RCB), delivered a quintessential ‘King Kohli’ performance against the Delhi Capitals. His impactful 23 not out off 15 propelled him up the charts, where he now sits at the fourth spot 351 runs in 8 matches. 

While Kohli held the top spot briefly over the weekend, the competition remains razor-thin. Abhishek Sharma of Sunrisers Hyderabad currently leads the pack with 380 runs, followed closely by DC’s KL Rahul (358) and Rajasthan’s young sensation Vaibhav Sooryavanshi (357).

Purple Cap: Bhuvneshwar’s Resurgence

In the bowling department, experience is trumping youth. Veteran pacer Bhuvneshwar Kumar delivered a sensational spell of 3/5 in 3 overs against Delhi, with all wickets in the powerplay, to storm to the top of the Purple Cap standings. 

This was his 20th three-wicket haul in IPL history, making him only the second pacer after Jasprit Bumrah to reach that milestone. 

Bhuvneshwar now has 14 wickets from 8 matches at an impressive average of 16.85 and economy of 7.61. He edges out Anshul Kamboj (CSK) and Eshan Malinga (SRH), who are also on 14 wickets but trail on average and economy. Jofra Archer and Prince Yadav follow with 13 wickets each. 

Points Table Impact

The emphatic win over Delhi Capitals propelled Royal Challengers Bengaluru (RCB) to 2nd place with 6 wins from 8 matches and a strong NRR of +1.919. They still trail the Punjab Kings, who remain the team to beat with 13 points and an unbeaten run of six wins.  

On the other hand, DC slipped further, remaining in the lower half with 3 wins from 8 matches. 

Nostalgia Factor: 2016 Vibes Return?

Interestingly, fans are buzzing with nostalgia, as Bhuvneshwar (Purple Cap winner in 2016 with SRH) and Kohli (consistent run-machine) are once again dominating the leaderboards a decade later. 

Bhuvi’s swing and precision, combined with Kohli’s timeless class, have many wondering if RCB can finally go all the way in 2026. 



Source link

आज PBKS और RR के बीच भिड़ंत, जानें पंजाब-राजस्थान की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

आज PBKS और RR के बीच भिड़ंत, जानें पंजाब-राजस्थान की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें भिड़ेंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मु्ल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब किंग्स अब तक अजेय है. वो प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है. सात मैचों में अब तक पंजाब ने छह मुकाबले जीती हैं. वहीं एक मैच उसका बारिश में धुल गया था. राजस्थान की टीम आठ मैचों में पांच मुकाबले जीती है. इस सीजन दोनों टीमों की आपस में यह पहली भिड़ंत है. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड में रियान पराग की टीम का पलड़ा काफी भारी है. राजस्थान हेड टू हेड में 17-13 से आगे है. राजस्थान ने पंजाब को अब तक 17 बार शिकस्त दी है. वहीं पंजाब ने राजस्थान को 13 बार हराया है. 2022 से हेड टू हेड आंकड़ों को देखें तो राजस्थान 4-3 से आगे है. 

मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में रनों की बारिश देखने को मिलती है. एक बार फिर यहां हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है. पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. इस सीजन पहली पारी का औसत स्कोर यहां 212 रन है. हालांकि, दोनों टीमों में विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार है. ऐसे में औसत स्कोर से भी बड़ा स्कोर बन सकता है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. हालांकि, पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स भी जीत दर्ज कर सकती है. पेपर पर दोनों टीमें काफी मजबूत हैं. हमारे हिसाब से राजस्थान की जीत की उम्मीद ज्यादा है. 

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, मार्को यानसेन और विजयकुमार वैसाख

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और तुषार देशपांडे 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp