ये नो बॉल का बाप है, पाकिस्तानी गेंदबाज अख्तर ने किया बड़ा ब्लंडर, तस्वीर वायरल

ये नो बॉल का बाप है, पाकिस्तानी गेंदबाज अख्तर ने किया बड़ा ब्लंडर, तस्वीर वायरल


पाकिस्तान में इस समय नेशनल टी20 कप टूर्नामेंट खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में एक गेंदबाज ने ऐसी नो-बॉल फेंकी कि हर कोई देखता ही रह गया. इसे नो-बॉल का बाप कहना भी गलत नहीं होगा. यह मामला शनिवार, 14 मार्च का है, जब कराची ब्लूज और लाहौर ब्लूज का मैच खेला जा रहा था.

कराची ब्लूज के लिए खेलते हुए तेज गेंदबाज असद अख्तर ने इमरान खान स्टेडियम में खेले गए मैच में बहुत बड़ी नो गेंद फेंकी, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अख्तर ने पूरे ओवर में एक ही ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 21 रन लुटा दिए. उन्होंने एक ही ओवर में 2 वाइड, 2 नो-बॉल फेंकीं. मगर सबसे ज्यादा चर्चा में उनकी वो नो-बॉल रही, जहां उनका पैर सफेद रेखा से बहुत आगे लैंड हुआ था.

जैसे ही नेशनल टी20 कप की यह घटना सामने आई, लोगों ने इसे 2010 के स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल से जोड़ना शुरू कर दिया, जब मोहम्मद आमिर ने जानबूझकर नो-गेंद की थी. हैरान करने वाली बात यह रही कि अख्तर द्वारा की गई नो बॉल, आमिर की तुलना में बहुत बड़ी रही.

असद अख्तर को अभी बहुत कम अनुभव है और अपने 5 टी20 मैचों के छोटे से करियर में उन्होंने अब तक 8 विकेट लिए हैं. नेशनल टी20 कप में अभी तक 2 मैचों में वो केवल एक ही विकेट ले पाए हैं और 11.25 के इकॉनॉमी रेट से रन लुटाए हैं.

अच्छी बात ये रही कि असद अख्तर की बहुत बड़ी नो बॉल और एक ही ओवर में 21 रन देने का कराची ब्लूज की जीत पर कोई असर नहीं पड़ा. उनकी टीम ने यह मैच 56 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था. कराची ब्लूज की टीम अभी 4 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान





Source link

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान


Pat Cummins Injury IPL 2026: IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. वही SRH की टीम IPL 2026 का सबसे पहला मैच जीतकर एक नई शुरुआत करना चाहेगी. सीजन के सबसे पहले मैच में हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होना है. उससे पहले 2016 की इस चैंपियन टीम के लिए एक ‘बैड न्यूज’ है, क्योंकि कप्तान पैट कमिंस पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा के लिए कप्तानी के योग बनते दिख रहे हैं.

अभिषेक शर्मा करेंगे कप्तानी!

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस IPL 2026 के पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं. कमिंस, जिन्हें आखिरी बार दिसंबर 2025 में एशेज सीरीज में खेलते देखा गया था. वो उसके बाद चोट के कारण एशेज सीरीज में बाकी के मैच नहीं खेल पाए थे.

बताया जा रहा है कि कमिंस अभी चोट से रिकवर कर रहे हैं. वो अगर SRH के लिए पहले कुछ मुकाबले नहीं खेल पाते हैं तो अभिषेक शर्मा टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. इसको लेकर अभिषेक शर्मा या फिर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है.

सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब तक IPL 2026 के लिए केवल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है. हैदराबाद का पहला मैच 28 मार्च को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होगा, यह IPL 2026 टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच भी होगा.

28 मार्च – सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू – बेंगलुरू
2 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स – कोलकाता
5 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स – हैदराबाद
11 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स  – न्यू चंडीगढ़

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद आखिरी बार 2024 सीजन के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. उस सीजन SRH के बैटिंग लाइन-अप ने खूब कहर बरपाया था, लेकिन फाइनल में आकर टीम धराशाई हो गई थी.



Source link

पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा

पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी क्रिकेट लीग है. अक्सर विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के इच्छुक नजर आते हैं. बात जब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और आईपीएल में चुनाव करने की हो, तो तकरीबन हर खिलाड़ी आईपीएल को ही चुनेगा. वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर गुडकेश मोती (Gudakesh Motie) भी कथित तौर पर ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं. 

ईएसपीएन क्रिकइंफो में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि गुडकेश ने भारत से वेस्टइंडीज लौटने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग से हटने का फैसला किया. वेस्टइंडीज स्पिनर को लीग में लाहौर कलंदर्स ने साइन कर लिया था. 

गुडकेश के पीएसएल छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए जाने लगे कि वह अब आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. लखनऊ में वह श्रीलंकाई स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को रिप्लेस कर सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में हसरंगा को लगी थी चोट 

हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में वानिंदु हसरंगा को चोट लगी थी. श्रीलंकाई खिलाड़ी को लखनऊ ने 2026 सीजन के लिए ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. हालांकि अभी गुडकेश मोती के हसरंगा को रिप्लेस करने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पर क्या फैसला आता है. 

गुडकेश मोती का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गौरतलब है कि गुडकेश मोती वेस्टइंडीज के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 11 टेस्ट, 34 वनडे और 51 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 35 विकेट चटकाए और 265 रन स्कोर किए. वनडे में मोती ने 42 विकेट अपने नाम किए और बैटिंग करते हुए 357 रन बनाए. टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने बॉलिंग करते हुए 49 विकेट अपनी झोली में डाले. इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.91 की रही. फॉर्मेट में बैटिंग करते हुए उन्होंने 205 रन स्कोर किए. 

 

यह भी पढ़ें: KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? रिप्लेसमेंट पर नया अपडेट जान सिर पकड़ लेंगे आप





Source link

KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? रिप्लेसमेंट पर नया अपडेट जान सिर पकड़ लेंगे आप

KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? रिप्लेसमेंट पर नया अपडेट जान सिर पकड़ लेंगे आप


कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं. फिलहाल यह विषय चर्चा में है कि KKR टीम में हर्षित की जगह कौन लेगा. क्रिकबज की एक रिपोर्ट की मानें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का मैनेजमेंट मानता है कि उसके पास पर्याप्त तेज गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं और उसे हर्षित के रिप्लेसमेंट की जरूरत नहीं है.

दूसरी ओर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पाथिराना के खेलने पर भी संशय बना हुआ है. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के दौरान चोट आई थी, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड कप के बाकी मैचों से बाहर होना पड़ा था. अब उनके आईपीएल 2026 में खेलने पर सवालिया निशान लगे हैं. कोलकाता ने मिनी ऑक्शन में उन्हें 18 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाकर खरीदा था.

कौन होगा रिप्लेसमेंट?

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को हर्षित राणा और मथीशा पाथिराना का रिप्लेसमेंट ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं है. KKR मैनेजमेंट का मानना है कि उसके पास चार बेहतरीन भारतीय गेंदबाजी के विकल्प मौजूद हैं. वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, आकाशदीप और कार्तिक त्यागी कोलकाता टीम का हिस्सा हैं.

केकेआर द्वारा रिप्लेसमेंट ना खोजने में रुचि दिखाने का एक कारण यह भी कह कि उसने हाल ही में ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. जिम्बाब्वे के इस साढ़े 6 फुट लंबे गेंदबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में जमकर कहर बरपाया था. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 13 विकेट चटकाए थे. उनके आने से KKR की बॉलिंग यूनिट बेशक मजबूत हुई है. मुजरबानी PSL फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड को छोड़कर आए हैं, जिसके कारण PCB उन्हें कानूनी कार्यवाई की धमकी भी दे चुका है.

हर्षित राणा का IPL करियर

हर्षित राणा निरंतर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बढ़िया प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों में से एक बने रहे हैं. 2024 सीजन में उन्होंने 19 विकेट और पिछले सीजन उन्होंने KKR के लिए खेलते हुए 15 विकेट चटकाए थे. अब तक अपने 34 मैचों के आईपीएल करियर में हर्षित 40 विकेट ले चुके हैं.



Source link

CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश

CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश


IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बदली-बदली नजर आने वाली है. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन जो टीम में आ गए हैं, जिन्हें CSK टीम में एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है. बतौर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन धोनी के बाद विकेटकीपिंग का भार सैमसन के कंधों पर आने वाला है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने सिर्फ सैमसन को अपने स्क्वाड में लाने के लिए रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी और सैम कर्रन के रूप में एक विश्व स्तरीय ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स को सौंप दिया था. इससे जाहिर है कि CSK मैनेजमेंट, सैमसन में अपना भविष्य देख रहा है. मगर क्या आप जानते हैं कि चेन्नई की टीम में आने के लिए सैमसन को कितना पैसा मिल रहा है?

सैमसन की CSK की सैलरी

संजू सैमसन को IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने 18 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी. चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने ही रुपये में सैमसन को ट्रेड किया है, इसका मतलब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने पर उन्हें IPL 2026 में 18 करोड़ रुपये ही मिलने वाले हैं. सैमसन उन 2 खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें CSK सबसे ज्यादा सैलरी देती है. उनके अलावा सिर्फ ऋतुराज गायकवाड़ ही ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्हें सुपर किंग्स से 18 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी.

यहां तक कि एमएस धोनी को मिनी ऑक्शन से पहले CSK ने अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में रखते हुए 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

संजू सैमसन का IPL करियर

संजू सैमसन अब तक अपने आईपीएल करियर में सिर्फ 2 ही टीमों के लिए खेले हैं. चेन्नई सुपर किंग्स उनकी तीसरी टीम होगी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने 28 मैचों में 677 रन बनाए थे. उन्होंने अपना अधिकांश  आईपीएल करियर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए बिताया. RR के लिए उन्होंने 149 मैचों में 4,027 रन बनाए. अपने आईपीएल करियर में उन्होंने अब तक कुल 4,704 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 26 फिफ्टी भी लगाई हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL इतिहास के 5 सबसे बड़े विवाद, पूरी दुनिया के उड़े होश; धोनी भी कर चुके हैरान



Source link

‘कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर पाया…’, सूर्यकुमार यादव ने अचानक क्यों दिया ऐसा बयान?

‘कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर पाया…’, सूर्यकुमार यादव ने अचानक क्यों दिया ऐसा बयान?


सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले सूर्या तीसरे कप्तान बने थे. लेकिन अब खिताब जीतने के बाद सूर्या ने अचानक बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘उन्होंने कोशिश तो बहुत की, लेकिन वह कुछ कर नहीं पाए.’ तो आइए जानते हैं कि सूर्या ने ऐसा क्यों कहा. 

तो आपको बता दें कि सूर्या ने इंटरनेशनल लेवल पर तीनों फॉर्मेट खेलने को लेकर बात की. सूर्या ने बताया कि उन्हें वनडे क्रिकेट ज्यादा रास नहीं आया. बाकी रेड बॉल क्रिकेट पर उन्होंने कहा कि 10-12 साल तक रेड बॉल क्रिकेट खेला है. सूर्यकुमार यादव ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में वह सिर्फ एक ही पारी खेल सके थे. 

टेस्ट क्रिकेट पर क्या बोले सूर्या?

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, “आपको वही मिलता है, जो किस्मत में लिखा होता है. मैंने रेड बॉल से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया और 10-12 साल तक रणजी ट्रॉफी खेली. मुंबई में बहुत रेड बॉल क्रिकेट खेला. अगर आप मुंबई में पले बढ़े हैं, तो रेड बॉल से ही शुरुआत करते हैं.”

वनडे में कुछ खास नहीं कर पाया 

सूर्या ने आगे व्हाइट बॉल क्रिकेट को लेकर बात करते हुए कहा, “जब व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया तो झुकाव उसकी तरफ हो गया. फिर टी20 में दिलचस्पी हुई. मैंने वनडे क्रिकेट में भी अच्छा करने की कोशिश की, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाया. टी20 क्रिकेट जैसा चल रहा है, उसमें हाथ सेट हो गया है, ऐसा बोल सकते हैं.”

टेस्ट में वापसी पर क्या बोले सूर्या?

टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर बात करते हुए सूर्या ने कहा, “मुझे बहुत खुशी होगी, क्योंकि जैसा मैंने बताया कि 2010 से 2020 तक लाल बॉल क्रिकेट से खेला है. 10 साल तक रेड बॉल से खेलना बहुत लंबा वक्त होता है. इस फॉर्मेट से बहुत लगाव है. स्वाभाविक है कि अगर मौका मिले तो टेस्ट क्रिकेट कौन नहीं खेलना चाहेगा.”

 

यह भी पढ़ें: IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp