विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान

विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान


आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत से पहले विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी ऑल टाइम इलेवन चुनी, जिसमें उन्होंने खुद को भी चुना. इसके अलावा आइए जानते हैं कि किंग कोहली ने अपनी टीम में किसे-किसे शामिल किया और किस खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी. बाकी उन्होंने चार बड़े ही दिलचस्प विदेशी खिलाड़ी चुने.

ओपनिंग के लिए खुद को चुना

कोहली ने ओपनिंग के लिए खुद के साथ क्रिस गेल को चुना. बताते चलें कि विराट लंबे वक्त से आरसीबी के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

डिविलियर्स तीसरे नंबर पर 

तीसरे नंबर के लिए किंग कोहली ने अपनी इलेवन में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को रखा. 

ऐसा चुना मिडिल ऑर्डर 

कोहली ने मिडिल ऑर्डर की शुरुआत केएल राहुल के साथ की. राहुल को उन्होंने चौथे पायदान पर रखा. पांचवें नंबर पर कोहली ने रजत पटीदार को रखा, जिनकी कप्तानी में टीम ने 2025 सीजन का खिताब जीता. इसके साथ कोहली ने पाटीदार के स्पिन खेलने की काबीलियत के बारे में भी बात की. छठे नंबर पर उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को चुना. 

4 गेंदबाजों का किया चुनाव

कोहली ने अपनी इलेवन में चार गेंदबाजों का चुनाव करते हुए नंबर सात पर हर्षल पटेल को रखा. इसके बाद नंबर आठ पर दिग्गज अनिल कुंबले को जगह दी. फिर नौवें नंबर पर मिचेल स्टार्क को रखा. इसके बाद 10वें पायदान पर डेल स्टेन और 11वें पर युजवेंद्र चहल को रखा. 

किस खिलाड़ी को चुना कप्तान?

आरसीबी के जरिए शेयर की वीडियो में कोहली ने सिर्फ अपनी 11 का चुनाव किया. उन्होंने किसी भी खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी. टीम के लिए खुद कोहली ने भी काफी कप्तानी की है. 

कोहली की ऑल टाइम RCB इलेवन

क्रिस गेल (विदेशी), विराट कोहली, एबी डिविलियर्स (विदेशी), केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क (विदेशी), डेल स्टेन (विदेशी), युजवेंद्र.

 

यह भी पढ़ें: ‘कुछ तो शर्म करो…’, जिम्बाब्वे से भी बदतर पाकिस्तान टीम, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी पोल





Source link

‘कुछ तो शर्म करो…’, जिम्बाब्वे से भी बदतर पाकिस्तान टीम, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी पोल

‘कुछ तो शर्म करो…’, जिम्बाब्वे से भी बदतर पाकिस्तान टीम, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी पोल


पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने सबसे निचले स्तर पर है. हालिया वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने पाक टीम को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. मगर पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद की नजरों में यह उलटफेर नहीं क्योंकि उनके अनुसार अब पाकिस्तान एक एसोसिएट टीम बनती जा रही है. रविवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में पाक टीम 290 रनों का टारगेट हासिल नहीं कर पाई थी.

अहमद शहजाद ने इस खराब प्रदर्शन का ठीकरा वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी और कोच माइक हेसन पर फोड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने पूरे मैनेजमेंट पर भी निशाना साधते हुए कहा कि असली मुद्दों पर जोर देने के बजाय सब बहाने बनाने में लगे हैं.

अपने यूट्यूब चैनल पर अहमद शहजाद ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम में कोई बदलाव नहीं किए गए. उन्होंने मैनेजमेंट पर निशाना साधते हुए कहा कि अचानक युवाओं को टीम में लाया गया, अब सीरीज हार गए तो टीम में युवाओं को मौका देने को हार की वजह बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोई अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है.

एसोसिएट टीम बनती जा रही पाकिस्तान

अहमद शहजाद ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान टीम के स्तर पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “पाकिस्तान एक एसोसिएट टीम बनती जा रही है. अब लोग पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के स्तर पर देखने लगे हैं. आप सबने देखा ही होगा कि कैसे नेट रन रेट की वजह से हम वर्ल्ड कप से बाहर हुए. कुछ तो शर्म करो.”

आपको याद दिला दें कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में ही बाहर हो गया था. ये लगातार चौथा आईसीसी इवेंट रहा जब पाक टीम सेमीफाइनल तक का भी सफर तय नहीं कर पाई. हालिया सीरीज की बात करें तो तीसरे वनडे मैच में सलमान आगा ने 106 रनों जुझारू पारी खेली थी, लेकिन अपनी टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले RCB को मिली बड़ी खुशखबरी, कर्नाटक सरकार के इस फैसले से झूम उठेंगे फैंस



Source link

IPL 2026 से पहले RCB को मिली बड़ी खुशखबरी, कर्नाटक सरकार के इस फैसले से झूम उठेंगे फैंस

IPL 2026 से पहले RCB को मिली बड़ी खुशखबरी, कर्नाटक सरकार के इस फैसले से झूम उठेंगे फैंस


IPL 2026, RCB: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई. कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मुकाबले कराने की इजाजत दे दी है. बता दें कि बेंगलुरु के मैदान पर आगामी सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा. 

KSCA सचिव संतोष मेनन ने क्रिकबज से इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि विशेषज्ञ समिति, जो 13 मार्च को निरीक्षण और एक मॉक प्रदर्शन के बाद वेन्यू पर किए गए बुनियादी ढांचे के बदलावों से संतुष्ट थी. समिति ने इसकी जानकारी कर्नाटक सरकार को दी जिसके बाद स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैच आयोजित करने की अनुमति दे दी.

गृह मंत्री के साथ मीटिंग में हुआ फैसला

स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी एक रिलीज में कहा, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज सुबह विधान सौधा में कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति और केएससीए, आरसीबी और डीएनए के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई. मीटिंग के दौरान विशेषज्ञ समिति ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में की गई तैयारियों और अनुपालन उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अपनी रिपोर्ट पेश की.”

रिलीज में आगे कहा गया, “विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर और व्यवस्थाओं का पूरा जायजा करने के बाद गृह मंत्री ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आगामी आईपीएल मैचों के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है.”

भगदड़ से बढ़ी थी मुश्किलें 

गौरतलब है कि आरसीबी ने पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद बेंगलुरु में एक विक्ट्री परेड निकली थी, जिसमें भगदड़ के कारण स्टेडियम बाहर 11 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे. इसके बाद 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले भी बेंगलरु से दूसरी जगह शिफ्ट करने पड़े. लेकिन अब स्टेडियम को मुकाबले आयोजित करने की अनुमति मिल गई है.

 

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में विकेट के पीछे सबसे सफल विकेटकीपर कौन? टॉप-5 में ये बड़े नाम शामिल



Source link

IPL में इस दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी, 35 गेंदों के शतक से नहीं भरा मन

IPL में इस दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी, 35 गेंदों के शतक से नहीं भरा मन


वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा बयान देते हुए बताया कि वह किसका रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. पिछले यानी 2025 के आईपीएल में वैभव ने 35 गेंदों पर शतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड कायम किया था. वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतयीय बल्लेबाज बने थे. 

अब ऐसा लग रहा है कि 35 गेंदों में शतक लगाने से वैभव मन नहीं भरा है, वह क्रिस गेल के 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि इस साल खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने 175 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगादान दिया था. 

क्रिस गेल के 175 रन पर साधा निशाना 

बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान वैभव से पूछा गया कि वह एक ओवर में छह छक्के मारना चाहेंगे या सबसे तेज आईपीएल शतक लगाना चाहेंगे या फिर क्रिस गेल का 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे? वैभव ने बिना देरी करते हुए कहा, “175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना.”

गेल ने कब बनाए थे 175 रन?

तो आपको बता दें कि गेल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175* रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल रहे थे. यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा निजी स्कोर बन गया. अब देखना दिलचस्प होगा कि वैभव इस रिकॉर्ड को कब तक तोड़ पाते हैं. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर 

बात करें वैभव के आईपीएल करियर की, तो उन्होंने अब तक 7 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 7 पारियों में बैटिंग करते हुए वैभव ने 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है, जिसमें हाई स्कोर 101 रनों का रहा. 

वैभव ने पिछले ही सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सीजन में वैभव का प्रदर्शन कैसा रहता है. 

 

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का हुआ बुरा हाल, दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर हुआ ऑलआउट





Source link

साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का हुआ बुरा हाल, दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर हुआ ऑलआउट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का हुआ बुरा हाल, दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर हुआ ऑलआउट


New Zealand Poor Performance Against South Africa: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करने वाली न्यूजीलैंड की टीम को एक और हार मिली है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम को सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. रविवार यानी 15 मार्च को बे ओवल में मिली इस आसान जीत के साथ प्रोटियाज टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम महज 91 रन पर ऑलआउट हो गई थी. न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में खेली टीम के 8 खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका सीरीज में आराम दिया है.

टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड का दूसरा सबसे छोटा स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 14.3 ओवर में सिर्फ 91 रन पर ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के सामने कीवी टीम बुरी तरह संघर्ष करती हुई नजर आई, जिस वजह से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का टी20 इंटरनेशनल में ये दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. साल 2012 में कीवी टीम 86 रन के स्कोर पर सिमट गई थी. इस फॉर्मेट में कीवी टीम का सबसे छोटा स्कोर 60 रन का है. श्रीलंका ने साल 2014 में और बांग्लादेश की टीम ने साल 2021 में इसी स्कोर पर ऑलआउट कर दिया था.

एनकोबानी मोकोएना ने किया यादगार डेब्यू

साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ 19 साल के उम्र में डेब्यू करने वाले एनकोबानी मोकोएना ने यादगार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने पहले इंटरनेशनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा, जेराल्ड कोएत्जी और ओटनिल बार्टमैन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कप्तान केशव महाराज ने भी दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड को सस्ते में समेटने में मदद की. 

साउथ अफ्रीका ने 17 ओवर के भीतर ही हासिल किया लक्ष्य

न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 92 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 16.4 ओवर में आसानी से जीत हासिल कर ली. प्रोटियाज टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने शांत और संयमित पारी खेलते हुए 48 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए, जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी ने साउथ अफ्रीकी टीम को सात विकेट से जीत दिलाई.

एनकोबानी मोकोएना को मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

एनकोबानी मोकोएना ने अपने डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद कहा कि वे अपने पहले मैच के प्रदर्शन से खुश हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘सीरीज के पहले मैच में डेब्यू करना बहुत अच्छा लगा. मेरे पहले दो ओवर वैसे नहीं गए जैसे मैं चाहता था और मुझे लगा कि शायद मुझे विकेट नहीं मिलेगा, लेकिन गेंदबाजों के लिए हालात काफी मददगार थे. गेंद में मूवमेंट था और मैं अपनी स्लो बॉल्स का अच्छा इस्तेमाल कर सका. मुझे ये अनुभव बहुत पसंद आया.’





Source link

बांग्लादेश से हार पर पाकिस्तान में बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी को कहा- ‘आईसीसी ट्रॉफी चु

बांग्लादेश से हार पर पाकिस्तान में बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी को कहा- ‘आईसीसी ट्रॉफी चु


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद पाकिस्तान की जमकर आलोचना हो रही है. मीरपुर में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर तीखा हमला बोला है.

 

कामरान अकमल का तीखा बयान

 

सीरीज हारने के बाद कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि टीम की हालत इतनी खराब हो गई है कि अब नीदरलैंड जैसी टीम भी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलकर जीतना चाहेगी. वह यहीं नहीं रुके, अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर भी तंज कस दिया. उन्होंने कहा कि अगर टीम मैदान पर मैच नहीं जीत पा रही है तो क्या अब आईसीसी ट्रॉफी चुराकर घर ले जाओगे.

 

सलमान आगा की शतकीय पारी हुई बेकार

 

इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 गेंदों में 106 रन बनाए थे. यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक था. हालांकि उनकी यह शानदार पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही और पाकिस्तान की पूरी टीम आखिरी गेंद पर 279 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

 

तंजीद हसन ने लगाया शतक

 

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम की ओर से तंजीद हसन ने 107 रन की शानदार पारी खेली, जो उनके करियर का पहला वनडे शतक भी रहा. इसके अलावा लिंटन दास ने 41 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की.

 

गेंदबाजों ने दिलाई जीत

 

बांग्लादेश की जीत में तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 4 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया. उनके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा ने भी अहम विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया.

 

टीम के लिए बढ़ी चिंता

 

इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया था, लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम लगातार दबाव में रही. अब इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में कई सवाल उठने लगे हैं और टीम को आने वाले बड़े टूर्नामेंट से पहले अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp