81 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, दिल्ली की शर्मनाक हार; विराट ने IPL में पूरे किए 9 हजार रन

81 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, दिल्ली की शर्मनाक हार; विराट ने IPL में पूरे किए 9 हजार रन


आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 81 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया. जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम 75 रनों पर ढेर हो गई थी. जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में मैच जीत लिया. विराट कोहली ने आईपीएल में 9 हजार रन भी पूरे कर लिए. विराट 15 गेंद में 23 और देवदत्त पडिक्कल 13 गेंद में 34 रनों पर नाबाद लौटे. वहीं जैकेब बेथेल ने 11 गेंद में 20 रन बनाए. इससे पहले गेंदबाजी में हेजलवुड ने चार और भुवी ने तीन विकेट चटकाए.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया. रन चेज करते हुए बेंगलुरु ने सिर्फ 6.3 ओवर में जीत हासिल की यानी टीम ने 13.3 ओवर पहले ही जीत अपने नाम की. मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी दिल्ली 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई. चेज करते हुए आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 13 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 34* रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. वहीं मुकाबले में विराट कोहली ने 9000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया.

विराट कोहली के आईपीएल में 9 हजार रन 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन बनाते ही किंग कोहली ने आईपीएल में 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले ही विराट कोहली के नाम है. 



Source link

‘वैभव सूर्यवंशी के बैट में AI चिप’, IPL 2026 के बीच अजीब दावा; लैब भेजने की हुई मांग

‘वैभव सूर्यवंशी के बैट में AI चिप’, IPL 2026 के बीच अजीब दावा; लैब भेजने की हुई मांग


Vaibhav Sooryavanshi Bat AI Chip: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ था. यह आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक रहा, जिसे देख पाकिस्तानी बौखला गए और वैभव के बल्ले में AI चिप होने का बेतुका आरोप लगाया. यह ऐसा पहला मौका नहीं है कि जब किसी भारतीय क्रिकेटर के शानदार प्रदर्शन पर पाकिस्तान की तरफ से ऐसा आरोप लगा हो.

जहां वैभव ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया से तारीफें बटोर रहे हैं, वहां पाकिस्तान में दुनिया से कुछ अलग हटकर ही बातें होती नजर आ रही हैं. पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने वैभव के बल्ले में चिप होने का इल्जाम लगाया.

बल्ला लैब में भेजने की कही बात 

हमारी वेब डॉट कॉम के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए नौमान नियाज ने कहा, “इस बारे में सोचिए. वो लड़का क्या है? उसका बल्ला चेक करवाइए. जैसे WADA (World Anti-Doping Agency) डोप टेस्ट करवाता है, वैसे ही उनका बल्ला टेस्ट के लिए लैब में भेजिए. वह संभवत: बल्ले में ‘AI चिप’ का इस्तेमाल करता है.”

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, “क्या खिलाड़ी है? मुझे एहसास हो रहा था कि वह स्लो खेल रहा था. इसने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया- यह क्या लड़का है. जब आप 18 साल के होते हैं, तो आपके बॉडी मसल्स, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स बनाते हैं. वह सिर्फ 16 साल का है. वह तब पैदा हुआ था, जब विराट कोहली वर्ल्ड चैंपियन बन चुके थे.”

यह भी पढ़ें: IPL के नंबर-1 गेंदबाज बन गए मोहसिन खान, 5 विकेट लेकर रचा इतिहास; रिकॉर्ड उड़ा देगा होश

सीजन में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

मौजूदा सीजन में वैभव का बल्ला जमकर बोल रहा है. वह 8 मैचों की 8 पारियों में बैटिंग करते हुए 59.50 की औसत और 187.89 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं. 

वहीं वैभव के आईपीएल करियर पर नजर डाली जाए, तो अब तक उन्होंने 15 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 15 पारियों में बैटिंग करते हुए वैभव ने 40.60 की औसत और 222.26 के स्ट्राइक रेट से 609 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं. 

 

यह भी पढ़ें: Watch: ‘फोटो खिंचवाने के लिए पैसे लेता हूं’, IPL 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी की अनोखी मांग; चौक गए फैंस





Source link

IPL के नंबर-1 गेंदबाज बन गए मोहसिन खान, 5 विकेट लेकर रचा इतिहास; रिकॉर्ड उड़ा देगा होश

IPL के नंबर-1 गेंदबाज बन गए मोहसिन खान, 5 विकेट लेकर रचा इतिहास; रिकॉर्ड उड़ा देगा होश


आईपीएल 2026 में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने कमाल कर दिया. मोहसिन ने केकेआर के खिलाफ पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. लखनऊ के इकाना में खेले गए इस मैच में मोहसिन ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर पांच विकेट झटके. हालांकि, मैच सुपर ओवर में गया, और मोहसिन की टीम लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा. 

मोहसिन खान के नाम हुए 3 बड़े रिकॉर्ड

मोहसिन खान अब आईपीएल इतिहास में सबसे बेस्ट गेंदबाजी स्पेल फेंकने वाले बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले किसी भी बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज ने इतना शानदार स्पेल नहीं फेंका है. इसके अलावा एक और बड़ा रिकॉर्ड मोहसिन ने अपने नाम किया है. मोहसिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ही कर सके हैं. 

रविवार को केकेआर के खिलाफ मोहसिन आग उगल रहे थे. उन्होंने अजिंक्य रहाणे, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल और अनुकूल रॉय जैसे मुख्य बल्लेबाजों के विकेट झटके. मोहसिन की घातक गेंदबाजी के सामने केकेआर ने 15 ओवर में 93 के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए थे. उनके सामने किसी भी केकेआर बल्लेबाज की एक न चली. उन्होंने  4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए. मोहसिन ने लखनऊ के लिए दूसरा सबसे बेस्ट गेंदबाजी स्पेल डालने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. 

ऐसा रहा मैच का हाल 

इस मैच में कोलकाता ने पहले खेलने के बाद रिंकू सिंह के शानदार अर्धशतक की बदौलत 155 रन बनाए थे. जवाब में लखनऊ को लास्ट 24 गेंद में 52 और फिर अंतिम गेंद पर सात रन बनाने थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर मैच टाई करा दिया. इसके बाद सुपर ओवर हुआ. सुपर ओवर में लखनऊ की टीम हार गई. सुपर ओवर में लखनऊ ने सिर्फ एक रन बनाया था. ऐसे में केकेआर ने पहली गेंद पर ही मैच जीत लिया.

 



Source link

‘फोटो खिंचवाने के लिए पैसे लेता हूं’, IPL 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी की अनोखी मांग; चौक गए फैंस

‘फोटो खिंचवाने के लिए पैसे लेता हूं’, IPL 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी की अनोखी मांग; चौक गए फैंस


Vaibhav Sooryavanshi Demand Money For Photos: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबको दीवान बना रहे हैं. उनकी दीवानगी मैदान के बाहर भी देखने को मिल रही है. फैंस वैभव के साथ तस्वीर लेने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं, लेकिन साथ में फोटो खिंचवाने के लिए वैभव ने पैसे लेने की मांग कर दी. एक वीडियो में वैभव फैंस से फोटो खिंचवाने के लिए पैसे मांगते हुए नजर आ रहे हैं. 

वैभव ने एक फोटो के लिए 100 रुपये की मांग की, जो वाकई हैरान करने वाला है. तो आइए जानते हैं कि वैभव ने आखिर पैसों की डिमांड क्यों की और वीडियो का असल माजरा क्या है. 

वैभव सूर्यवंशी ने फोटो के लिए क्यों की पैसों की डिमांड?

दरअसल, वैभव ने मजाकिया अंदाज में फैंस से फोटो खिंचवाने के लिए पैसों की डिमांड की. मजे की बात यह रही कि वैभव की बात सुनकर नन्हे फैंस पैसे देने के लिए तैयार भी हो गए. दो फैंस ने फोटो के लिए 200 रुपये का नोट भी निकाल लिया. इसके बाद वैभव फैंस से कहते हैं कि यह मजाक था. खुद राजस्थान रॉयल्स ने इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया.

सीजन में वैभव का प्रदर्शन 

मौजूदा सीजन में वैभव का प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिल रहा है. वह 8 मैचों की 8 पारियों में 44.62 की औसत और 234.87 स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकल चुके हैं. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर 

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर में 15 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 15 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 40.60 की औसत और 222.26 के स्ट्राइक रेट से 609 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 103 रनों का रहा. बताते चलें कि वैभव ने पिछले सीजन यानी 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. राजस्थान ने वैभव को 1.10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. 

 

यह भी पढ़ें: BCCI ने अंगकृष रघुवंशी को दी सजा, अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा; ठोका गया तगड़ा जुर्माना





Source link

BCCI ने अंगकृष रघुवंशी को दी सजा, अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा; ठोका गया तगड़ा जुर्माना

BCCI ने अंगकृष रघुवंशी को दी सजा, अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा; ठोका गया तगड़ा जुर्माना


आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला. केकेआर ने सुपर ओवर में लखनऊ को शिकस्त दी. मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले. केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चर्चा में हैं. वह इस मैच में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट हुए. रघुवंशी ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने के बाद काफी गुस्सा हो गए थे. उन्होंने अंपायर से बहस की और पवेलियन लौटते वक्त सीमा रेखा पर बल्ला मारा और डग आउट में अपना हेलमेट फेंका था. अब रघुवंशी पर एक्शन लिया गया है. उन्हें तगड़ी सजा दी गई है. 

अंगकृष रघुवंशी पर ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ द फील्ड (फील्डिंग में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा दिखाने के कारण उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है. रघुवंशी को रविवार को लखनऊ (LSG) के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. उन्होंने केकेआर की पारी के पांचवें ओवर में घटी घटना के बाद पवेलियन लौटते समय गुस्से में सीमा रेखा पर अपने बल्ला मारा था और डग आउट में अपना हेलमेट फेंका था. 

आईपीएल ने अपने बयान में कहा, “केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन का दोषी पाया गया है और उन पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है.”

इसमें कहा गया है कि रघुवंशी को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों या पोशाक, मैदानी उपकरणों आदि को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है. बता दें कि रघुवंशी ने मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया है और अपनी गलती मान ली है.



Source link

आज IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा विराट कोहली के नाम? DC के खिलाफ 11 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

आज IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा विराट कोहली के नाम? DC के खिलाफ 11 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास


विराट कोहली (Virat Kohli) आज (27 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में सिर्फ 11 रन बनाते ही इतिहास रच सकते हैं. इस रिकॉर्ड के साथ रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गज कोसों दूर रह जाएंगे. बताते चलें कि कोहली मौजूदा वक्त में आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 

11 रन बनाते ही कोहली के नाम हो जाएगा सबसे बड़ा रिकॉर्ड 

दरअसल कोहली को अपने आईपीएल करियर में 9000 रन  आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 11 रनों की दरकार है. आज दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में 11 रन बनाते ही कोहली टूर्नामेंट में यह आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस तरह कोहली सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. गौर करने वाली बात यह है कि एक तरफ कोहली 9 हजार रनों का आंकड़ा छूने के करीब हैं, दूसरी तरफ टूर्नामेंट के इतिहास में कोई दूसरा बल्लेबाज अब तक 8 हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सका है. 

मौजूदा सीजन में भी कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है. उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 54.67 की औसत और 163.18 के स्ट्राइक रेट से 328 रन बना लिए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं. 

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली- 8989 रन (274 मैच)
  • रोहित शर्मा- 7183 रन (276 मैच)
  • शिखर धवन- 6769 रन (222 मैच)
  • डेविड वॉर्नर- 6565 रन (184 मैच)
  • केएल राहुल- 5579 रन (152 मैच)

विराट कोहली  का आईपीएल करियर 

कोहली ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 274 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 266 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 39.95 की औसत और 133.76 के स्ट्राइक रेट से 8989 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 66 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 113* का रहा. बताते चलें कि कोहली उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो पहले सीजन यानी 2008 से आईपीएल में खेल रहे हैं. शुरुआत से ही कोहली ने निरंतर रन बनाने के मामले में खुद को टॉप पर रखा है. 

 

यह भी पढ़ें: आज DC और RCB के बीच भिड़ंत, जानें दिल्ली-बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp