हेड कोच गौतम गंभीर के घर डिनर के लिए पहुंची टीम इंडिया, पत्नी नताशा संग किया खिलाड़ियों का स्वा

हेड कोच गौतम गंभीर के घर डिनर के लिए पहुंची टीम इंडिया, पत्नी नताशा संग किया खिलाड़ियों का स्वा


Team India Arrived At Head Coach Gautam Gambhir Delhi House For Dinner: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार यानी 8 फरवरी को अपने दिल्ली आवास पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक स्पेशल डिनर का आयोजन किया. ये डिनर 12 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले आयोजित किया गया. साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी गौतम के आवास पर पहुंचे. डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपना पहला ग्रुप स्टेज मैच 29 रनों से जीता. भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का वेलकम गौतम गंभीर ने पत्नी नताशा और बच्चों के साथ किया.

टीम इंडिया ने जीत से किया टी20 वर्ल्ड कप का आगाज

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज टीम इंडिया ने जीत से किया है. अमेरिका के खिलाफ हुए अपने पहले मैच को टीम इंडिया ने 29 रन से जीता. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टॉस हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी. अमेरिकी गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा. बाद में सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलकर भारत के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया. 

नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया का अगला मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का पहला मैच जीतने के बाद, डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया का अगला मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होगा. इसके बाद पाकिस्तान से मुकाबले के लिए भारत कोलंबो के लिए रवाना होगी. हालांकि, पाकिस्तान ने 15 फरवरी के मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, लेकिन टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी. भारत 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच खेलेगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह.





Source link

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया प्रबल दावेदार और 3 टीमें चौकने के लिए तैयार, कौन है वो, जानिए

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया प्रबल दावेदार और 3 टीमें चौकने के लिए तैयार, कौन है वो, जानिए


Team India Is A Strong Contender For The ICC T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इस बार चर्चा खिलाड़ियों या खेल की नहीं, बल्कि मैदान के बाहर की घटनाओं की हो रही है. इससे पहले शायद राजनीति का इतना असर किसी वर्ल्ड कप में नहीं देखा गया. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम प्रबल दावेदार मानी जा रही है. 

पाकिस्तान के पास कितनी ताकत?

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले हमेशा रोमांचक होते हैं. अगर इस टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत के लिए चुनौती बहुत कठिन नहीं लग रही. प्रदर्शन और ताकत के मामले में पाकिस्तानी टीम सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया के सामने नहीं दिखती. पाकिस्तान शनिवार यानी 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड से मुश्किल से मैच जीत पाया.

ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम में कितनी जान?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड इंजरी की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं हैं. इस बार टूर्नामेंट में गेंदबाजी का जिम्मा बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्लेट और नाथन एलिस पर होगा, जबकि बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, कप्तान मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी हैं. स्पिनर मैट कुहनेमन और एडम जम्पा की भारतीय सरजमीं पर अहम भूमिका होगी.

दक्षिण अफ्रीका में कितना है दम?

दक्षिण अफ्रीका भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रबल दावेदारों में से एक है, जिसके पास भारत के बाद दूसरी सबसे अच्छी गेंदबाजी आक्रमण है. इस टीम में कैगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्किया, मार्को यानसेन, केशव महाराज जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं, तो बल्लेबाजी में क्विंटन डिकॉक, एडेन माक्ररम, डेविड मिलर, रियान रिकेलटन और ट्रिस्टन स्टब्स के नाम शामिल है.

जीत का बैंड बजा पाएगा न्यूजीलैंड?

न्यूजीलैंड एक महीने से भारत दौरे पर है और ये अनुभव उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. भारत के खिलाफ आखिरी टी20 में फिन एलेन ने अच्छा प्रदर्शन किया. ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल भी अच्छी पारियां खेल चुके हैं. गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्युसन, जैकब डफी और कप्तान मिचेल सेंटनेर का अनुभव उन्हें मजबूत टीम बनाता है.

श्रीलंका अपने देश में बजा सकता है डंका

श्रीलंका अपनी जमीन पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रहा है, जिसके पास वानिंदु हसरंगा, महीष तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे जैसे स्पिनर और मथीषा पथिराना और दुष्मंता चामीरा जैसे तेज गेंदबाज हैं. इन अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर श्रीलंकाई टीम टी20 वर्ल्ड कप में कमाल कर सकती है.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने के लिए पाकिस्तान की 3 अजीबो-गरीब डिमांड

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने के लिए पाकिस्तान की 3 अजीबो-गरीब डिमांड


T20 World Cup 2026 IND vs PAK Match: टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है लेकिन टूर्नामेंट में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा या नहीं, इस पर फिलहाल कोई पुख्ता फैसला नहीं हो सका है. टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से कहा गया था कि उनकी टीम टूर्नामेंट में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी. 

पाक सरकार के इस एलान के बाद से ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर चर्चा तेज है. रविवार (08 फरवरी) को कथित तौर पर आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ लाहौर में एक इमरजेंसी मीटिंग की. मीटिंग के बीच सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मुकाबले खेलने के लिए 3 डिमांड रखी हैं. गौर करने वाली बात यह है कि तीनों ही डिमांड बांग्लादेश के लिए रखी हैं. तो आइए जानते हैं कि पाक क्रिकेट की डिमांड क्या है. 

पाकिस्तान की तीन डिमांड 

NDTV में छपी रिपोर्ट में पाकिस्तान की तीनों शर्त के बारे में बताया. पाकिस्तान ने तीनों ही शर्तों में ऐसी बातों का जिक्र हुआ, जिसमें सिर्फ और सिर्फ बांग्लादेश को फायदा पहुंचता दिखा. 

पहली शर्त- पाकिस्तान की तरफ से पहली शर्त में कहा गया कि बांग्लादेश के लिए मुआवजे को बढ़ाया जाए. 

दूसरी शर्त- फिर दूसरी शर्त में कहा गया कि टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने वाली बांग्लादेश को भागीदारी की फीस दी जाए, यानी बगैर टी20 विश्व कप में खेले ही बांग्लादेश को भागीदारी फीस दी जाने की मांग की गई. 

तीसरी शर्त- तीसरी शर्त में कहा गया कि बांग्लादेश को भविष्य में आईसीसी इवेंट की मेजबानी दी जाए. 

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के फायदे के लिए क्यों रखी शर्तें?

अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि पाकिस्तान की तरफ से बांग्लादेश को फायदा पहुंचाने वाली शर्तें क्यों रखी गईं? तो आपको बता दें कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से हटने के बाद ही पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला किया गया. सीधे शब्दों में समझें तो पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सहानुभूति हुए भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने का इनकार किया था. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में मेजबान श्रीलंका ने दिखाया दम, आयरलैंड ने स्पिनरों के टेके घुटने

टी20 वर्ल्ड कप में मेजबान श्रीलंका ने दिखाया दम, आयरलैंड ने स्पिनरों के टेके घुटने


श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से शिकस्त दी है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए थे, इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 143 रन ही बना सकी. आयरिश टीम भी एक समय जीत की ओर अग्रसर थी, लेकिन फील्डिंग के समय कई सारे कैच छोड़ना और डेथ ओवरों में आकर लगातार विकेट गिरना उसकी हार का कारण बना.

आयरलैंड की ओर से कसी हुई गेंदबाजी हुई थी, लेकिन डेथ ओवरों के दबाव में उसकी गेंदबाजी ढह गई और अंतिम 5 ओवरों में 68 रन लुटा दिए. इसी वजह से श्रीलंका 160 से भी ज्यादा स्कोर तक पहुंच पाई. इसी दौरान बैरी मैककार्थी ने 11 गेंद का एक ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने 19 रन लुटाए थे.

मेजबान श्रीलंका ने दिखाया दम

श्रीलंका 2026 टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का सह-मेजबान है और टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आयरलैंड को 20 रनों से हरा दिया. 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड एक समय बहुत मजबूत स्थिति में थी. उसने एक समय 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए थे और टीम बड़ी जीत की ओर अग्रसर थी. 

इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनरों ने ऐसा जाल बुना कि अगले 38 रनों के भीतर आयरलैंड के बाकी सारे 8 विकेट गिर गए. खासतौर पर वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्षणा ने आयरलैंड के बल्लेबाजों को बिल्कुल हाथ खोलने का मौका नहीं दिया और तीन-तीन विकेट चटकाए. मथीशा पाथिराना महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन वो भी 2 बल्लेबाजों को आउट करने में सफल रहे.

इससे पहले बल्लेबाजी में श्रीलंका के लिए कामिंदु  मेंडिस ने 19 गेंद में 44 रनों की तेजतर्रार पारी खेल, श्रीलंका को 163 रनों के स्कोर तक पहुंचने में मदद की थी. वहीं कुसम मेंडिस भी अर्धशतकीय पारी खेल नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें:

4 वाइड, एक नो बॉल, छक्का-चौका और हैट्रिक चांस, टी20 वर्ल्ड कप में एक ही ओवर में हुआ सबकुछ, जानें पूरा मामला



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर


Dale Steyn Offer To Nepal Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का पांचवां मुकाबला रविवार (08 फरवरी) को नेपाल और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने 04 रन से जीत अपने खाते में डाली. हालांकि रन चेज में नेपाल ने फैंस की सांसें रोक दी थी. एक वक्त पर ऐसा लगने लगा था कि नेपाल मुकाबला जीतकर टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर कर देगा. नेपाल मुकाबला तो नहीं जीत सका, लेकिन टीम का प्रदर्शन देखकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने नेपाल को बड़ा ऑफर जरूर दे दिया. 

स्टेन ने मानिए खुद को नेपाल टीम का हिस्सा बनाने का ऑफर रख दिया. दरअसल, नेपाल के दमदार प्रदर्शन से खुश होकर स्टेन ने कहा कि अगर टीम को कभी भी उनकी जरूरत पड़े, तो वह उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं. 

स्टेन का रिएक्शन वायरल 

स्टेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नेपाल, मैं आपको अपनी सर्विस देने के लिए तैयार हूं, अगर आपको कभी जरूरत पड़े.” साफ शब्दों में समझें तो स्टेन ने कहा कि वह नेपाल को कोच के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. स्टेन की यह बात नेपाल के लिए बड़ा बूस्ट होगी. 

नेपाल क्रिकेट ने दिया रिएक्शन

बताते चलें कि स्टेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर उनके रिएक्शन वायरल होते हैं. फैंस स्टेन की बात को सुनना और देखना पसंद करते हैं. गौर करने वाली बात यह है कि नेपाल क्रिकेट ने स्टेन के ट्वीट को रीट्वीट करके अपना रिएक्शन दर्ज करवाया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कभी नेपाल कभी स्टेन की सर्विस लेता है या नहीं. 

मुकाबले का हाल 

बात करें मुकाबले की, इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 187/7 रन बनाए थे. रन चेज करते हुए नेपाल जवाब में 180 रन तक पहुंच गया था. हालांकि टीम को जीत नहीं मिल सकी, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का दिल जरूर जीत लिया. 





Source link

4 वाइड, एक नो बॉल, छक्का-चौका और हैट्रिक चांस, टी20 वर्ल्ड कप के एक ही ओवर में हुआ सबकुछ

4 वाइड, एक नो बॉल, छक्का-चौका और हैट्रिक चांस, टी20 वर्ल्ड कप के एक ही ओवर में हुआ सबकुछ


Sri Lanka vs Ireland T20: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों ने अब तक गजब का खेल दिखाया है. रविवार, 8 फरवरी को आयरलैंड बनाम श्रीलंका मैच खेल गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 163 रन बनाए थे. जब श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब एक ऐसा अजब-गजब लम्हा देखने को मिला, जहां एक बॉलर ने 11 गेंद का ओवर फेंक जिसमें उसने वाइड, नो बॉल से लेकर चौके-छक्के खाए और 2 विकेट भी लिए.

एक ही ओवर में हुआ सबकुछ

यह मामला श्रीलंकाई पारी के 19वें ओवर का है, जिसमें आयरलैंड की ओर से बैरी मैककार्थी गेंदबाजी करने आए. मैककार्थी ने ओवर की पहली ही गेंद पर 13 रन दे दिए थे. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पहले प्रयास में वो नो-बॉल कर बैठे जिसपर कामिंदु मेंडिस ने चौक लगाया. अगले 2 प्रयास वाइड रहे, वहीं पहली ऑफिशियल गेंद पर मेंडिस ने छक्का लगा दिया. इस तरह मैककार्थी एक गेंद में 13 रन दे चुके थे.

दूसरी गेंद पर 2 रन आए, उसके बाद फिर एक वाइड और तीसरी ऑफिशियल गेंद पर भी 2 रन आए. चौथी गेंद पर कामिंदु मेंडिस 44 रन बनाकर आउट हो गए. अगली ही गेंद पर उन्होंने दासुन शनाका को जीरो पर आउट कर दिया. शनाका अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. जब छठी गेंद की बारी आई तो मैककार्थी फिर एक वाइड कर बैठे. अंतिम गेंद डॉट रही. इस तरह पूरे ओवर में 11 गेंद फेंकी गईं, जिनमें कुल 19 रन ये.

मैककार्थी का पूरा ओवर: 4 (नो बॉल), वाइड, वाइड, 6, 2, वाइड, 2, विकेट, विकेट, वाइड, 0

मैककार्थी ने इस मैच में 3 ओवरों में 30 रन दिए और 2 विकेट भी लिए. दरअसल इसी ओवर में उन्हें हैट्रिक चांस भी मिला था, लेकिन वो लगातार 3 गेंदों पर विकेट लेने से चूक गए.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की ‘गीदड़ भभकी’ निकली खोखली? ICC की इस बात से घबराया; भारत के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ होगा वापस?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp