IPL 2026, LSG vs KKR: 27 करोड़ सैलरी और टीम के लिए सिरदर्द, एक और हार के बाद बोले ऋषभ पंत- ब्रे

IPL 2026, LSG vs KKR: 27 करोड़ सैलरी और टीम के लिए सिरदर्द, एक और हार के बाद बोले ऋषभ पंत- ब्रे


KKR  vs LSG Super over IPL 2026: कप्तान ऋषभ पंत ने रविवार को केकेआर से हार के बाद माना कि लखनऊ सुपरजायंट्स को ब्रेक कि जरूरत है. लगातार पांचवीं हार के साथ एलएसजी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई. LSG ने अब तक आठ मैचों में कुल छह हार का सामना किया.

आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया. यह लखनऊ का आठवां मुकाबला था. 26 अप्रैल 2026 को हुए IPL के एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सुपर ओवर में हरा दिया. लेफ्ट हैंड बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सुपर ओवर में एक गेंद में एक रन बनाया और नॉट आउट रहे. 

हमें ब्रेक की जरूरत है- ऋषभ पंत

लखनऊ अभी तक लगातार पांच मैच हार चुकी है और उसकी टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई  है.  ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, ‘हमें सच में एक ब्रेक चाहिए, मुझे लगता है हम रिफ्रेश होने वाले हैं. हमेशा प्रेशर रहता है और ये हमेशा प्रेशर गेम रहेगा, लेकिन हमें जवाब अपने अंदर ढूंढना है, बाहर नहीं और बस चीजें सिंपल रखनी हैं.’

यह भी पढ़ें- किस नियम की वजह से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी? क्यों अंपायर से भिड़ गए कोच अभिषेक नायर

सुपर ओवर में क्या रही हार की वजह?

केकेआर ने 7 विकेट और 20 ओवर में कुल 155 रन बनाकर LSG को 156 का टारगेट दिया था. LSG को केकेआर का सामना करना बेहद मुश्किल लग रहा था. हालांकि, मोहम्मद शमी ने अपने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर 155 रन कर दिया जिससे  एलएसजी को एक और जीवनदान मिला और मैच सुपर ओवर में बदल गई.

यह भी पढ़ें- मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, KKR के लिए अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, लखनऊ के सामने 156 का लक्ष्य

पंत ने क्या कहा

पंत ने कहा, ”हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी, ये सिर्फ एक-दो खिलाड़ियों की बात नहीं है. पूरी टीम की जिम्मेदारी है और बहुत लोग इसके लिए जिम्मेदारी लेंगे. हमने ग्रुप में चर्चा की और सुपर ओवर के लिए निकोलस पूरन का नाम आया. वो शायद अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन ऐसे मुश्किल वक्त में आप अपने खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं.”



Source link

24 में 52, फिर 1 बॉल पर बचे थे 7; मोहम्मद शमी ने पलट दी बाजी; पढ़ें पूरा रोमांच

24 में 52, फिर 1 बॉल पर बचे थे 7; मोहम्मद शमी ने पलट दी बाजी; पढ़ें पूरा रोमांच


लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला सुपर ओवर खेला गया. हालांकि लखनऊ ने हारे हुए मैच को टाए कराया था. एक समय लखनऊ को 24 गेंद में 52 रन बनाने थे. हार निश्चित लग रही थी, फिर बाजी पलटी, लेकिन लास्ट गेंद पर बचे 7 और स्ट्राइक पर थे मोहम्मद शमी. लखनऊ की हार तय लग रही थी, लेकिन शमी ने छक्का लगा दिया.

पढ़ें अंतिम 24 गेंद का रोमांच

लखनऊ को 24 गेंदों में 52 रन चाहिए थे. 17वां ओवर कार्तिक त्यागी ने डाला, जिसमें हिम्मत सिंह और आयुश बडोनी ने 1-1 छक्का जड़ा. इस ओवर में कुल 14 रन आए. अब 3 ओवरों में 38 रन चाहिए थे. रहाणे ने वरुण चक्रवर्ती के हाथों में 18वां ओवर थमाया, जिसमें उन्होंने बडोनी को आउट किया और शुरूआती 4 गेंदों में सिर्फ 2 रन दिए लेकिन जॉर्ज लिंडे ने अंतिम 2 गेंदों पर 2 चौके लगाकर ओवर में 10 रन बनवा दिए.

अब 12 गेंदों में जीत के लिए 28 रन चाहिए थे. वैभव अरोड़ा ने 19वां ओवर डाला, जिसकी दूसरी गेंद पर उन्होंने जॉर्ज लिंडे का विकेट लिया. इसके बाद आए मोहम्मद शमी ने अपनी पहली लीगल गेंद पर चौका जड़ा, ओवर की अंतिम गेंद पर हिम्मत सिंह ने चौका लगाया. इस ओवर में से कुल 11 रन आए और फिर जीत के लिए अंतिम ओवर में 17 रन चाहिए थे.

रहाणे ने अंतिम ओवर कार्तिक त्यागी को दिया. जीतने के लिए 6 गेंदों में 17 रन चाहिए थे. मोहम्मद शमी ने पहली गेंद पर एक रन लिया. दूसरी गेंद कार्तिक ने नो बॉल फेंक दी, अगली गेंद फ्री हिट थी और वो भी नो बॉल करार दी गई. दूसरी लीगल गेंद पर हिम्मत सिंह ने चौका लगाया, लेकिन अगली गेंद पर हिम्मत (19) आउट हो गए. मैच एक बार फिर कोलकाता के पक्ष में नजर आने लगा था. 

अब 3 गेंदों में 8 रन चाहिए थे. प्रिंस यादव ने चौथी गेंद पर एक रन लिया, अब स्ट्राइक पर मोहम्मद शमी आ गए. 2 गेंदों में 7 रन चाहिए थे. कार्तिक त्यागी ने पांचवीं गेंद डॉट कराई, शमी ने जोर से मारा लेकिन पूरी तरह मिस हुए. अब जीत के लिए 1 गेंदों में 7 रन चाहिए थे. कार्तिक त्यागी ने अंतिम गेंद ऊपर डाल दी, जिस पर मोहम्मद शमी ने लॉन्ग ऑफ के पार स्लॉग करते हुए छक्का लगाया. इसी के साथ मैच टाई हो गया था और सुपर ओवर में पहुंचा.

यह भी पढ़ें- मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, KKR के लिए अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, लखनऊ के सामने 156 का लक्ष्य

सुपर ओवर में जीती कोलकाता नाइट राइडर्स

सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी. IPL 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे निकोलस पूरन और एडन मार्क्रम बल्लेबाजी करने आए, केकेआर ने सुनील नरेन को ओवर दिया. नरेन ने पहली ही गेंद पर पूरन को बोल्ड किया, इसके बाद आए ऋषभ पंत ने आगे बढ़कर शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन सिर्फ एक रन ले पाए. तीसरी गेंद पर एडन मार्क्रम कैच आउट हो गए. बता दें कि पॉवरप्ले में सिर्फ 3 बल्लेबाज ही बैटिंग कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- किस नियम की वजह से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी? क्यों अंपायर से भिड़ गए कोच अभिषेक नायर

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन बनाया. कोलकाता के लिए सुपर ओवर में रिंकू सिंह और रोवमैन पॉवेल बल्लेबाजी करने आए. प्रिंस यादव द्वारा डाले गए सुपर ओवर की पहली गेंद रिंकू ने चौका लगाया और इस तरह कोलकाता ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया. ये KKR की IPL 2026 में दूसरी जीत है.



Source link

सुपर ओवर तक चले मैच में KKR की रोमांचक जीत, लखनऊ ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रिंकू सिंह चमके

सुपर ओवर तक चले मैच में KKR की रोमांचक जीत, लखनऊ ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रिंकू सिंह चमके


Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर तक चले मैच में हरा दिया है. KKR और लखनऊ, दोनों टीमों ने निर्धारित 20 ओवरों में 155 रन बनाए थे. जब सुपर ओवर की बारी आई तो लखनऊ की टीम केवल 1 रन बना सकी. सुपर ओवर में रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई.

इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रिंकू सिंह की 51 गेंदों में नाबाद 83 रनों की पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने 155 रनों का स्कोर खड़ा किया था. रिंकू ने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के लगाने का कारनामा भी किया.

लखनऊ की लगातार आठवीं हार

लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान, यानी इकाना स्टेडियम पर लगातार आठ हार झेल चुकी है. लखनऊ की हार का यह सिलसिला 2025 से चला आ रहा है. IPL में अपने घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा हार झेलने के मामले में लखनऊ ने डेक्कन चार्जर्स की बराबरी कर ली है, जिसे घरेलू मैदान पर लगातार 8 हार मिली थीं. हालांकि होम ग्राउंड पर लगातार सबसे ज्यादा हार झेलने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम है, जो अपने घरेलू मैदान पर लगातार 9 हार झेल चुकी है.

कार्तिक त्यागी के ओवर ने बनाया रोमांच

लखनऊ सुपर जायंट्स को अंतिम 2 ओवरों में जीत के लिए 28 रन बनाने थे. वैभव ने 19वें ओवर में 11 रन दिए, जिससे लखनऊ को अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे. कोलकाता आसान जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन कार्तिक त्यागी ने अंतिम ओवर में 2 नो-बॉल करके मैच को सुपर ओवर तक ले जाने में सबसे बड़ा किरदार निभाया. अंतिम 1 गेंद पर लखनऊ को 7 रन बनाने थे, तभी मोहम्मद शमी ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया.

सुपर ओवर का पूरा लेख-जोखा:

लखनऊ की पारी

पहली गेंद – निकोलस पूरन आउट

दूसरी गेंद – 1 रन

तीसरी गेंद – एडन मार्कक्रम आउट

स्कोर- विकेट, 1, विकेट

कोलकाता की पारी

पहली गेंद – रिंकू सिंह ने चौक लगाया

नतीजा- कोलकाता नाइट राइडर्स जीती

यह भी पढ़ें:

गुजरात के खिलाफ नहीं खेले, कब तक वापस आएंगे एमएस धोनी? CSK के हेड कोच ने दिया जवाब



Source link

गुजरात के खिलाफ नहीं खेले, कब तक वापस आएंगे एमएस धोनी? CSK के हेड कोच ने दिया जवाब

गुजरात के खिलाफ नहीं खेले, कब तक वापस आएंगे एमएस धोनी? CSK के हेड कोच ने दिया जवाब


चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि 26 अप्रैल, रविवार के दिन एमएस धोनी मैदान में खेलने उतरेंगे. मैच शुरू हुआ और फिर चेन्नई के 8 विकेट से हारने तक धोनी की झलक तक देखने को नहीं मिली. लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिर धोनी की वापसी में देरी का क्या कारण है. CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस सबसे बड़े सवाल का जवाब दिया है. उनका जवाब, चेन्नई टीम के फैंस के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आया है. 

एमएस धोनी IPL 2026 सीजन की शुरुआत से ही काफ इंजरी (पिंडली में चोट) से जूझ रहे थे. चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने शुरुआत में कहा था कि धोनी को ठीक होने में करीब 2 सप्ताह का समय लगेगा, मगर सीजन को शुरू हुए करीब एक महीना पूरा हो चुका है, लेकिन दूर-दूर तक धोनी के दर्शन नहीं हुए हैं.

एमएस धोनी की वापसी क्यों नहीं हुई?

गुजरात टाइटंस के हाथों 8 विकेट की हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि पिंडली की चोट से उबर पाना बहुत कठिन है. वो अगर खेलने उतरते हैं और फिर से चोटिल हो जाते हैं तो पूरे सीजन से बाहर हो जाएंगे. फ्लेमिंग ने कहा कि, “मेरी समझ में एक वॉर्मअप मैच में धोनी को पिंडली में चोट आ गई थी. वो उसके बाद पूरी तरह फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.”

कब तक हो पाएंगे ठीक?

एमएस धोनी को हाल ही में टीम के साथ अभ्यास करते देखा गया और बाहरी मैचों में टीम के साथ यात्रा भी कर रहे हैं. कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि वो पूरी फिटनेस पाने के लिए फिजियो के साथ कड़ा अभ्यास कर रहे हैं. फ्लेमिंग ने कहा कि वो सिर्फ धोनी के संबंध में सिर्फ अनुमति मिलने के इंतजार में हैं. कोच ने उम्मीद जरूर जताई कि धोनी जल्द वापसी करें, लेकिन किसी तारीख का कोई खुलासा नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

Watch: वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने बताई उनकी असली उम्र, वीडियो में बताया कब हुआ था जन्म



Source link

Watch: वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने बताई उनकी असली उम्र, वीडियो में बताया कब हुआ था जन्म

Watch: वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने बताई उनकी असली उम्र, वीडियो में बताया कब हुआ था जन्म


वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में धूम मचाए हुए हैं, उन्होंने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़ा. 15 साल के वैभव ने बहुत कम समय में अपनी पहचान विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बना ली है. जबकि पिछले सीजन के लिए वह राजस्थान रॉयल्स में चुने गए थे तब सिर्फ उनकी उम्र को लेकर चर्चा होती थी. तब उनकी उम्र 13 साल थी, लेकिन अधिकतर फैंस मानने को तैयार नहीं थे कि वह 13 साल के हैं.

BCCI रिकॉर्ड के अनुसार वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च, 2011 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने जब खरीदा, तब उनकी उम्र 13 साल थी. उन्होंने 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया, पहले ही सीजन 35 गेंदों में शतक लगाकर तिहास रचा. अब दूसरे सीजन के बाद वह टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल में डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि उनकी उम्र को लेकर चर्चा अभी भी होती है, इसका एक कारण उनका पुराना इंटरव्यू है.

दरअसल वैभव सूर्यवंशी द्वारा 2023 में दिए गए इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वैभव कहते हैं कि सितंबर, 2023 में वह 14 साल के हो जाएंगे. अगर ये सही है तो उनकी उम्र रिकॉर्ड में बताई गई उम्र से डेढ़ से 2 साल बड़ी होगी.

दोस्त का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल दावे के अनुसार वीडियो में नजर आ रहा शख्स वैभव सूर्यवंशी के साथ खेला है, वह उनका दोस्त है. हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते. वीडियो में वह बता रहा है कि ’27/3/2011 वैभव की रियल डेट ऑफ बर्थ है.’

यह भी पढ़ें- किस नियम की वजह से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी? क्यों अंपायर से भिड़ गए कोच अभिषेक नायर

वैभव सूर्यवंशी के कोच ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वैभव 9 साल के थे, तब BCCI ने उनका बोन टेस्ट किया था और उसमें उनकी उम्र 10 साल 2 महीने के करीब आई थी. शायद उन्होंने (वैभव) उसी के आधार पर अपनी उम्र बताई.

यह भी पढ़ें- चेपॉक में चेन्नई की हार पर क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?

वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड

वैभव ने आईपीएल में खेले 15 मैचों में 609 रन बनाए हैं, वह 15 पारियों में 2 शतक लगा चुके हैं. इसके आलावा उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं. अब उनके इंटरनेशनल में डेब्यू की मांग होने लगी है, एक रिपोर्ट के अनुसार जून में उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है. वैभव ने 8 फर्स्ट क्लास मैचों की 12 पारियों में 207 रन बनाए हैं. लिस्ट ए के 8 मैचों में उन्होंने 353 रन बनाए हैं.





Source link

मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, KKR के लिए अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह

मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, KKR के लिए अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह


Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बना लिए हैं. LSG के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने अकेले ही कोलकाता की बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया. मोहसिन खान ऐसे केवल तीसरे गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने IPL में लखनऊ टीम के लिए 5-विकेट हॉल लिया हो. रिंकू सिंह ने 51 गेंद में 83 रनों की दिल जीत लेने वाली पारी खेली.

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता की टीम पहले बैटिंग करने आई. पहले 31 रनों के भीतर कोलकाता ने 4 विकेट खो दिए थे. कैमरून ग्रीन ने 34 रन बनाए, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे से लेकर टिम साइफर्ट और अंकृष रघुवंशी भी फ्लॉप रहे. रघुवंशी का विकेट तो विवादित रहा, जिन्हें OBS (ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड) के लिए आउट करार दिया गया.

अकेले लड़े रिंकू सिंह, लगातार 5 छक्के

रिंकू सिंह जब बैटिंग करने आए, तब कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 6.1 ओवर में 31/4 था. रिंकू सिंह ने पारी के 18वें ओवर तक सब्र का बांध टूटने नहीं दिया. 18वें ओवर तक उन्होंने 40 गेंद में 43 रन बनाए थे. अंतिम 12 में से 11 गेंदों का सामना रिंकू सिंह ने किया, जिनमें उन्होंने 5 छक्के और एक चौका लगाया. रिंकू ने अपनी पारी की आखिरी 11 गेंदों में 40 रन बनाए. वहीं कोलकाता टीम ने अंतिम 2 ओवरों में 43 रन जोड़कर 150 रनों का आंकड़ा पार किया. रिंकू सिंह ने पारी के अंतिम ओवर में दिग्वेश राठी के ओवर में लगातार 4 छक्के भी लगाए.

मोहसिन खान ने रचा इतिहास

मोहसिन खान ऐसे केवल तीसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 5-विकेट हॉल लिया हो. उनसे पहले केवल मार्क वुड और यश ठाकुर ने ऐसा किया है. मोहसिन ने इस मैच में 4 ओवरों में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने अजिंक्य रहाणे, टिम साइफर्ट, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पावेल और अनुकूल रॉय को अपना शिकार बनाया.

यह भी पढ़ें:

चेपॉक में चेन्नई की हार पर क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp