मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, KKR के लिए अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह

मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, KKR के लिए अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह


Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बना लिए हैं. LSG के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने अकेले ही कोलकाता की बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया. मोहसिन खान ऐसे केवल तीसरे गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने IPL में लखनऊ टीम के लिए 5-विकेट हॉल लिया हो. रिंकू सिंह ने 51 गेंद में 83 रनों की दिल जीत लेने वाली पारी खेली.

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता की टीम पहले बैटिंग करने आई. पहले 31 रनों के भीतर कोलकाता ने 4 विकेट खो दिए थे. कैमरून ग्रीन ने 34 रन बनाए, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे से लेकर टिम साइफर्ट और अंकृष रघुवंशी भी फ्लॉप रहे. रघुवंशी का विकेट तो विवादित रहा, जिन्हें OBS (ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड) के लिए आउट करार दिया गया.

अकेले लड़े रिंकू सिंह, लगातार 5 छक्के

रिंकू सिंह जब बैटिंग करने आए, तब कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 6.1 ओवर में 31/4 था. रिंकू सिंह ने पारी के 18वें ओवर तक सब्र का बांध टूटने नहीं दिया. 18वें ओवर तक उन्होंने 40 गेंद में 43 रन बनाए थे. अंतिम 12 में से 11 गेंदों का सामना रिंकू सिंह ने किया, जिनमें उन्होंने 5 छक्के और एक चौका लगाया. रिंकू ने अपनी पारी की आखिरी 11 गेंदों में 40 रन बनाए. वहीं कोलकाता टीम ने अंतिम 2 ओवरों में 43 रन जोड़कर 150 रनों का आंकड़ा पार किया. रिंकू सिंह ने पारी के अंतिम ओवर में दिग्वेश राठी के ओवर में लगातार 4 छक्के भी लगाए.

मोहसिन खान ने रचा इतिहास

मोहसिन खान ऐसे केवल तीसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 5-विकेट हॉल लिया हो. उनसे पहले केवल मार्क वुड और यश ठाकुर ने ऐसा किया है. मोहसिन ने इस मैच में 4 ओवरों में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने अजिंक्य रहाणे, टिम साइफर्ट, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पावेल और अनुकूल रॉय को अपना शिकार बनाया.

यह भी पढ़ें:

चेपॉक में चेन्नई की हार पर क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?



Source link

किस नियम की वजह से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी? क्यों अंपायर से भिड़ गए कोच अभिषेक नायर

किस नियम की वजह से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी? क्यों अंपायर से भिड़ गए कोच अभिषेक नायर


IPL 2026 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच खेला गया. इस मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर बवाल मचा हुआ है. गेंद कभी स्टंप्स पर लगी ही नहीं, फिर भी रघुवंशी को आउट करार दिया गया. इस विकेट को लेकर KKR के हेड कोच अभिषेक नायर बाउंड्री के पास खड़े अंपायर से भी जा भिड़े. वहीं खुद रघुवंशी काफी देर तक मैदान पर अंपायर से बहस करते दिखे. आखिर क्या है ये मामला, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

मैदान पर क्या हुआ, बवाल क्यों?

यह मामला है कोलकाता की पारी के पांचवें ओवर की अंतिम गेंद का. प्रिंस यादव द्वारा फेंकी गई गेंद को अंगकृष रघुवंशी ने मिड-ऑन की दिशा में टहलाया. रघुवंशी रन लेने के लिए भागे और लगभग आधी पिच पर आ गए थे, लेकिन कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया. रघुवंशी जब वापस भाग रहे थे, तब फील्डर ने थ्रो किया तो गेंद रघुवंशी के पैर से टकरा गई. तभी ऋषभ पंत ने हाथ उठाकर अपील कर दी.

यह भी पढ़ें: अगले मैच से पहले RCB को झटका? विराट कोहली का जोड़ीदार अनफिट, कोच दिनेश कार्तिक ने दिया ताजा अपडेट

ग्राउंड अंपायर ने रिव्यू का इशारा किया और फैसला थर्ड अंपायर के हाथों में छोड़ दिया. थर्ड अंपायर ने कहा कि रघुवंशी ने वापस भागते समय दिशा बदल दी थी, इसलिए गेंद को स्टंप्स से लगने से रोकने के लिए रघुवंशी को आउट दिया जाता है. केकेआर का खेमा इस फैसले से चौंक गया था. दरअसल नियमानुसार अगर अंपायर को लगता है कि किसी खिलाड़ी ने जानबूझकर गेंद और स्टंप्स के बीच आने की कोशिश की है, तब अंपायर उस बल्लेबाज को आउट करार दे सकता है. अंगकृष रघुवंशी जब वापस लौटे तो उन्होंने पहले बल्ले को जमीन पर देकर मारा और फिर हेलमेट उतार कर फेंक दिया.

अभिषेक नायर अंपायर से भिड़े

अंगकृष रघुवंशी ड्रेसिंग रूम में वापस लौट चुके थे. इसी बीच कैमरा कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर की ओर घूमा. उन्हें बाउंड्री के पास खड़े अंपायर से बहस करते देखा गया. वहीं जब थर्ड अंपायर ने रघुवंशी को रनआउट करार दिया, तब कोलकाता टीम के सहायक कोच शेन वॉटसन भी चौंक गए थे.

यह भी पढ़ें:

चेपॉक में चेन्नई की हार पर क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?





Source link

चेपॉक में चेन्नई की हार पर क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?

चेपॉक में चेन्नई की हार पर क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?


गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स बुरी तरह हार गई. चेन्नई के बल्लेबाज ‘तू चल मैं आया’ की तर्ज पर आउट हुए. पावरप्ले में चेन्नई ने सिर्फ 28 रन बनाए थे. हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंद में नाबाद 74 रनों की पारी खेलकर स्कोर 158 तक पहुंचाया. इसके बाद गुजरात टाइटंस ने 17वें ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया. यहां जानें चेन्नई की इस हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने क्या कुछ कहा. 

मैच के बाद CSK के कप्तान गायकवाड़ ने कहा, “मैंने शानदार शुरुआत की, 6 गेंदों में 10 रन बनाए, और फिर मैंने सोचा कि मैं इस लय को बनाए रखूंगा, लेकिन फिर आपने देखा कि मेरी आंखों के सामने ही तीन विकेट तेजी से गिर गए. मुझे लगा कि थोड़ी साझेदारी की जरूरत है, क्योंकि विकेट ठीक से नहीं खेल रहा था. उसके बाद हम एक खास गेंदबाज पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक विकेट गिर गया, और फिर मैंने सोचा, ठीक है, चलो थोड़ा समय लेते हैं, बल्लेबाजी करते हैं और स्ट्राइक रोटेट करते हैं.”

गायकवाड़ ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार?

गायकवाड़ ने आगे कहा, “किसी और दिन या किसी और पिच पर, मुझे लगता है कि मैं स्ट्राइक को थोड़ा और रोटेट करता, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, मैं कोशिश कर रहा था और स्कोरकार्ड पर गेंदों की संख्या और बहुत कम रनों को देखकर जाहिर तौर पर निराशा होती है, लेकिन जैसे ही मुझे चोट लगी, मैंने सोचा, मैं बस आगे बढ़ता रहूंग. मैं देखूंगा कि मैं अपनी लय कैसे बदल सकता हूं और अगर मैं अब आउट भी हो जाता हूं, तो भी लगभग पांच-छह ओवर बचे हैं, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है, तो यही वो पल था जब मैंने सोचा कि अब मुझे तेजी से खेलना शुरू कर देना चाहिए.”

जानें पिच को लेकर क्या बोले गायकवाड़? 

इम्पैक्ट सब को लेकर गायकवाड़ ने कहा, “मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, इसलिए हमने सोचा कि पावरप्ले खत्म होने के बाद जब एक या दो विकेट गिर जाएंगे, तो हम दूसरी पारी के लिए एक गेंदबाज को मैदान में उतार देंगे. मुकेश चौधरी को आना था, लेकिन हमने जल्दी ही दो विकेट खो दिए, इसलिए मुझे लगता है कि चौथे ओवर में हमें एक बल्लेबाज को लाना था और फिर यह सुनिश्चित करना था कि हम कुछ रन बनाएं. दुर्भाग्य से, ऐसा नहीं हो पाया, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी सोच बहुत अच्छी थी.”

पिच को लेकर गायकवाड़ ने कहा, “मुझे सच में लगा कि पिच थोड़ी चुनौतीपूर्ण थी, खासकर मध्यम गति के गेंदबाजों के लिए. पिच थोड़ी धीमी और दोहरी गति वाली थी. उछाल भी थोड़ा ऊपर-नीचे था, लेकिन मुझे लगता है कि अगर हमने शुरुआत में ज्यादा विकेट नहीं गंवाए होते, तो हम शायद 170 या 180 रन तक पहुंच जाते, जो प्रतिस्पर्धी स्कोर होता. शॉट खेलना थोड़ा मुश्किल था.”



Source link

अगले मैच से पहले RCB को झटका? कोहली का जोड़ीदार अनफिट, कोच दिनेश कार्तिक ने दिया ताजा अपडेट

अगले मैच से पहले RCB को झटका? कोहली का जोड़ीदार अनफिट, कोच दिनेश कार्तिक ने दिया ताजा अपडेट


IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अपना अगला मैच सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी. उससे पहले RCB को झटका लगा है क्योंकि सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट पूरी तरह फिट नहीं हैं. बेंगलुरू टीम के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने पुष्टि करके बताया है कि साल्ट पूरी तरह स्वस्थ ना होने के कारण दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. साल्ट इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी नहीं खेले थे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स का मैच 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. आपको याद दिला दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में फिल साल्ट की गैरमौजूदगी में जैकब बैथेल ने विराट कोहली के साथ ओपनिंग की थी. बैथेल उस मैच में सिर्फ 14 रन बना सके थे. इसके बावजूद दिल्ली कै खिलाफ भी विराट और बैथेल की जोड़ी ओपनिंग करती हुई नजर आ सकती है.

RCB के लिए बहुत बड़ा झटका

फिल साल्ट का ना होना RCB के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2026 टूर्नामेंट में 6 मैच खेलकर 202 रन बना लिए हैं. इस सीजन उनके बल्ले से 2 अर्धशतकीय पारी भी आई हैं. इन-फॉर्म बल्लेबाज का बाहर होना बेंगलुरू टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है. एक और मुश्किल यह होगी कि बेंगलुरू टीम को अब सारे मैच अपने घर से बाहर खेलने हैं.

इसी सीजन जब बेंगलुरू और दिल्ली की टीम आमने-सामने आई थीं. उस मुकाबले में फिल साल्ट ने 38 गेंदों में 63 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी. उस लिहाज से भी साल्ट की चोट आरसीबी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. इसी सीजन RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया था. 27 अप्रैल को होने वाले मैच में दिल्ली कैपिटल्स बड़ी जीत दर्ज कर बदला पूरा करना चाहेगी.

यह भी पढ़ें:

लुंगी एनगिडी ने इंजरी पर खुद दिया अपडेट, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बताया अपना हाल



Source link

CSK की बैटिंग फ्लॉप, गेंदबाजों का उससे भी बुरा हाल, गुजरात ने घर में घुसकर 8 विकेट से रौंदा

CSK की बैटिंग फ्लॉप, गेंदबाजों का उससे भी बुरा हाल, गुजरात ने घर में घुसकर 8 विकेट से रौंदा


Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Highlights: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है. इस बड़ी जीत के साथ गुजरात ने अपने 2 मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले का अंत कर दिया है. CSK ना तो बल्लेबाजी और ना ही गेंदबाजी में अच्छा कर पाई, जबकि चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेल रही थी.

चेन्नई की बैटिंग-बॉलिंग सब फ्लॉप

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई थी. संजू सैमसन से लेकर उर्विल पटेल, सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस भी फ्लॉप रहे. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 74 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. गायकवाड़ ने भी इस दौरान IPL 2026 में सबसे धीमी फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया, क्योंकि उन्होंने 49 गेंद में 50 रन पूरे किए थे. जैसे-तैसे चेन्नई की टीम 158 रनों तक पहुंची.

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बढ़िया शुरुआत दिलाई. दोनों ने 58 रनों की सलामी साझेदारी की थी. चेन्नई के गेंदबाज सातवें ओवर में जाकर GT को पहला झटका दे पाए. तब तक गुजरात की जीत की नींव रखी जा चुकी थी.

साई सुदर्शन बने हीरो

साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस की जीत के हीरो रहे. उन्होंने जोस बटलर के साथ मिलकर 97 रनों की पार्टनरशिप कर चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की उम्मीदों को समाप्त ही कर दिया था. सुदर्शन विनिंग शॉट लगाने के चक्कर में 87 रन के स्कोर पर आउट हो गए. वहीं बटलर 39 रन बनयकर नाबाद लौटे.

इस बड़ी जीत ने गुजरात टाइटंस को पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है. गुजरात के अभी 8 अंक हैं, चेन्नई सुपर किंग्स के भी 8 पॉइंट हैं लेकिन उसका नेट रन रेट गुजरात की तुलना में कमजोर हो गया है.

यह भी पढ़ें:

IPL में सबसे धीमी फिफ्टी लगाने वाले CSK के 6 बल्लेबाज, नंबर-1 ने लगाया 53 गेंद में अर्धशतक; देखें लिस्ट



Source link

लुंगी एनगिडी ने इंजरी पर खुद दिया अपडेट, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बताया अपना हाल

लुंगी एनगिडी ने इंजरी पर खुद दिया अपडेट, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बताया अपना हाल


दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पूरी तरह फिट हैं. शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कैच पकड़ते समय एनगिडी को सिर में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. एनगिडी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वे पूरी तरह ठीक हैं. एनगिडी ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने मैसेज करके उनका हाल जाना.

IPL 2026 में बीते शनिवार पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कैच पकड़ने के प्रयास में लुंगी एनगिडी बैलेंस बिगड़ने के कारण पीछे की ओर जमीन पर गिर पड़े. नीचे गिरते समय उनका सिर बहुत जोर से जमीन से टकराया था. दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम मैदान पर आई और हालात की गंभीरता को देखते हुए एम्बुलेंस को मैदान के अंदर बुलाया गया. एनगिडी को BLK-Max अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

सबका धन्यवाद, सब ठीक है

उस घटना के बाद लुंगी एनगिडी ने अपना पहला पोस्ट/स्टेटमेंट दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से बताया कि सबकुछ ठीक है और सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मैसेज किया. दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक और चेयरमैन किरन कुमार ग्रांधी भी एनगिडी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी बात यह रही कि शनिवार रात ही लुंगी एनगिडी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद एनगिडी को अस्पताल पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया था. एम्बुलेंस मात्र 11 मिनट में अस्पताल पहुंच गई थी.

पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए IPL में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. केएल राहुल की 152 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 264 रन बनाए थे. जवाब में प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत पंजाब ने मुकाबले को जीतकर IPL में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बनाया था.

यह भी पढ़ें:

IPL में सबसे धीमी फिफ्टी लगाने वाले CSK के 6 बल्लेबाज, नंबर-1 ने लगाया 53 गेंद में अर्धशतक; देखें लिस्ट



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp