‘शादी कर लो जल्दी ताकि…’, अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस

‘शादी कर लो जल्दी ताकि…’, अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस


भारतीय ओपनर्स अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के बाद एक साथ एक मंच पर नजर आए, जहां संजू ने अभिषेक की लोकप्रियता पर चुटकी लेते हुए उन्हें जल्द शादी करने की सलाह दी. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल और उससे पहले महत्वपूर्ण मैचों में संजू का बल्ला जमकर बरसा था, अभिषेक पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करते हुए नजर आए थे लेकिन फाइनल में उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा.

अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता पर चुटकी लेते हुए संजू सैमसन ने मजाकिया अंदाज में बताया कि कैसे अन्य खिलाड़ियों को जलन होती थी. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में संजू ने कहा कि हर जगह सिर्फ अभिषेक अभिषेक के नारे गूंजते थे तो शुरुआत में लड़के थोड़े जेलस हो जाते थे. हम सोचते थे कि फैंस को सिर्फ वही दिखता है क्या.

संजू ने अभिषेक को दी शादी की सलाह

संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा की टांग खिंचाई करते हुए उन्हें शादी की सलाह दी. उन्होंने कहा अभिषेक शादी कर लें ताकि दूसरे खिलाड़ियों को भी थोड़ा लाइमलाइट मिले.

अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को दिया, जिनसे वह लगातार टिप्स लेते रहते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले 2 सालों से वह युवराज द्वारा बताए प्रोसेस को फॉलो कर रहे हैं. टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक का लक्ष्य टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना है. अभिषेक ने बताया कि ‘युवराज सिंह ने सिखाया है कि उन चीजों की चिंता मत करो, जो तुम्हारे हाथ में नहीं है. मेरा काम बस प्रदर्शन से टीम को जिताना है.’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में 89 रनों की शानदार पारी खेलने वाले संजू सैमसन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया, जिन्होंने 5 पारियों में 321 रन बनाए. वहीं टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का टूर्नामेंट में प्रदर्शन खास नहीं रहा था, लेकिन फाइनल में वह फॉर्म में लौट आए. उन्होंने 21 गेंदों में 52 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई थी.



Source link

IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, इस मैच में तो दो बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया था तूफान

IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, इस मैच में तो दो बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया था तूफान


दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL में कई ऐसे मुकाबले देखने को मिले हैं जब दो बल्लेबाजों ने मिलकर रिकॉर्ड साझेदारी की और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया है. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इससे पहले हम आपको उन 5 सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने लीग के इतिहास में खास जगह बनाई है.

1. विराट कोहली – एबी डिविलियर्स (229 रन)

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी विराट कोहली  और एबी डिविलियर्स के नाम है. दोनों बल्लेबाजों ने 14 मई 2016 को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए गुजरात लॉयंस के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 229 रन जोड़े थे. यह साझेदारी आज भी आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी मानी जाती है.

2. विराट कोहली – एबी डिविलियर्स (215* रन)

इस सूची में दूसरे नंबर पर भी यही विस्फोटक जोड़ी है. 10 मई 2015 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दोनों ने नाबाद 215 रन की साझेदारी की थी. इस पारी में दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी.

3. केएल राहुल – क्विंटन डिकॉक (210* रन)

तीसरे नंबर पर केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी आती है. 18 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दोनों ने कोलकत्ता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए नाबाद 210 रन की साझेदारी की थी.

4. शुभमन गिल – साई सुदर्शन (210 रन)

इस लिस्ट में नंबर चार पर शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी है. दोनों बल्लेबाजों ने 10 मई 2024 को अहमदाबाद में गुजरात टायटंस के लिए खेलते हुए चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 210 रन की बड़ी साझेदारी की थी.

5. शॉन मार्श – एडम गिलक्रिस्ट (206 रन)

इस एलीट लिस्ट में पांचवें स्थान पर शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट की जोड़ी है. 17 मई 2011 को धर्मशाला में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़े थे. 

इन रिकॉर्ड्स को देखते हुए आने वाले आईपीएल 2026 सीजन में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई नई जोड़ी इन रिकॉर्ड्स को चुनौती दे पाती है.



Source link

चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?

चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?


फॉर्मूला 1 के 2026 सीजन की शुरुआत काफी रोमांचक रही है. चाइनीज ग्रांड प्रिक्स में खेले गए पहले स्प्रिंट रेस के बाद ड्राइवर स्टैंडिंग्स में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. इस रेस में जीत दर्ज करने के बाद मर्सिडीज के ड्राइवर जॉर्ज रसेल 33 अंकों के साथ चैंपियनशिप तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.

रसेल ने हासिल की दूसरी जीत

जॉर्ज रसेल ने इस सीजन में शानदार शुरुआत की है. ऑस्ट्रेलियन ग्रांड प्रिक्स के बाद चीन में हुई स्प्रिंट रेस में जीत हासिल कर उन्होंने अपनी बढ़त मजबूत कर ली है. 33 अंकों के साथ वह फिलहाल ड्राइवर चैंपियनशिप में सबसे आगे चल रहे हैं.

मर्सिडीज के दो ड्राइवर टॉप-3 में

इस समय मर्सिडीज टीम का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है. टीम के युवा ड्राइवर किमी एंटोनेली 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ग्रांड प्रिक्स में दूसरा स्थान हासिल किया था, जिसकी वजह से वह बराबर अंक होने के बावजूद फेरारी के ड्राइवर चार्ल्स लेक्लेर से आगे हैं. लेक्लेर भी 22 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

फेरारी और मैकलेरन भी मुकाबले में

फेरारी के दिग्गज ड्राइवर लुईस हैमिल्टन18 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं. वहीं मैकलेरन के लैंडो नॉरिस 15 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं. रेड बुल के मौजूदा चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. वह अभी सिर्फ 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं.

मिडफील्ड में कड़ी टक्कर

स्टैंडिंग्स में सातवें स्थान पर हास टीम के ओलिवर बेयरमैन हैं, जिनके 7 अंक हैं. वहीं रेसिंग बुल्स के युवा ड्राइवर आर्विड लिंडब्लैड 4 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं.  मैकलेरन के ऑस्कर पियास्त्री 3 अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं, जबकि ऑडी टीम के गैब्रियल बोर्तोलेटो 2 अंक के साथ टॉप-10 में शामिल हैं.

कई दिग्गज अभी खाता नहीं खोल पाए

सीजन की शुरुआत में कई बड़े नाम अभी तक अंक नहीं जुटा सके हैं. इनमें फर्नांडो अलोंसो, कार्लोस सैंज विलियम्स जूनियर और निको हुल्केनबर्ग जैसे ड्राइवर शामिल हैं.

मर्सिडीज की मजबूत शुरुआत

सीजन के शुरुआती दो इवेंट्स के बाद मर्सिडीज की टीम सबसे मजबूत दिखाई दे रही है. ऑस्ट्रेलिया ग्रांड प्रिक्स में टीम ने शानदार 1-2 फिनिश हासिल की थी, जबकि चीन में रसेल की स्प्रिंट जीत ने उनकी बढ़त और मजबूत कर दी है.

फॉर्मूला 1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल (टॉप 12)

  1. जॉर्ज रसेल (मर्सिडीज) – 33 अंक
  2. किमी एंटोनेली (मर्सिडीज) – 22 अंक
  3. चार्ल्स लेक्लेर (फेरारी) – 22 अंक
  4. लुईस हैमिल्टन (फेरारी) – 18 अंक
  5. लैंडो नॉरिस (मैकलेरन) – 15 अंक
  6. मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल रेसिंग) – 8 अंक
  7. ओलिवर बेयरमैन (हास) – 7 अंक
  8. आर्विड लिंडब्लैड (रेसिंग बुल्स) – 4 अंक
  9. ऑस्कर पियास्त्री (मैकलेरन) – 3 अंक
  10. गैब्रियल बोर्तोलेटो (ऑडी) – 2 अंक
  11. लियाम लॉसन (रेसिंग बुल्स) – 2 अंक
  12. पियरे गैस्ली (अल्पाइन) – 1 अंक 



Source link

Kuldeep Yadav marries childhood friend Vanshika Chadha – Pics Out

Kuldeep Yadav marries childhood friend Vanshika Chadha – Pics Out


Recently-crowned T20 World Cup winner Kuldeep Yadav started a new innings in his life as she tied the knot with his childhood sweetheart Vanshika Chadha in Mussoorie, Uttarakhand, on Saturday.  

Kuldeep is a key member of the Indian squad that won the T20 World Cup 2026 with an influential victory over New Zealand in the final played at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad.

Some of India’s biggest cricket stars, including former India captains Rohit Sharma, Virat Kohli, Tilak Varma, and Yuzvendra Chahal, among others, attended the wedding.

 


Add Zee News as a Preferred Source




 

The festivities had started on Friday itself with the Haldi ceremony kickstarting the festivities. Yuzvendra Chahal danced to the dhol beats, smearing haldi on his friend Kuldeep.

“So happy to see @kuldeep_18 marry the love of his life. Wishing you both a lifetime of love, laughter, and endless blessings. Congratulations!” Indian team’s former fielding coach T. Dilip said in a social media post on Saturday.

 


 

Earlier, India’s T20 World Cup 2026 winning player Tilak Varma arrived in Dehradun on Saturday afternoon to attend the wedding of Kuldeep Yadav.

Speaking to IANS outside the Jolly Grant Airport, Tilak said that he will enjoy the wedding before getting into the preparation for the upcoming Indian Premier League (IPL) 2026, where he will represent the five-time champions Mumbai Indians.

“We’re going to Kuldeep’s wedding to have fun. After that, we’ll prepare for IPL,” Tilak told IANS.

The couple, both from Kanpur, got engaged in a private ceremony in Lucknow on June 4, 2025. Vanshika, whose father is an LIC employee, is employed in Australia and has known the spinner for many years. The wedding was originally planned for November 2025, but was postponed due to the World Cup. 





Source link

ICC punishes Pakistan’s Salman Ali Agha after run out drama against Bangladesh

ICC punishes Pakistan’s Salman Ali Agha after run out drama against Bangladesh


Pakistan batter Salman Ali Agha has been officially reprimanded by the International Cricket Council (ICC) for breaching the ICC Code of Conduct during the second One-Day International (ODI) against Bangladesh at the Sher-e-Bangla National Cricket Stadium in Dhaka on Friday, March 13.  

The breach took place in the 39th over of Pakistan’s innings. Salman, who had played a solid knock of 64, was at the non-striker’s end when Mohammad Rizwan nudged a delivery from Bangladesh captain Mehidy Hasan Miraz back toward the pitch. 

In a moment of confusion, Salman, standing outside his crease, attempted to pick up the ball to return it to the bowler. Miraz acted quickly, snatching the ball and breaking the stumps while Salman was still stranded. The third umpire, Kumar Dharmasena, confirmed the run-out, a decision that sparked immediate debate over the “spirit of cricket.”  

ALSO READ: SRH predicted Playing XI for IPL 2026: Travis Head, Abhishek Sharma to open; Ishan Kishan to bat at…, THIS player to come as Impact Sub; check full lineup


Add Zee News as a Preferred Source



 

The Sanction From ICC

Frustrated by the dismissal, Agha reacted by throwing his helmet and glove to the ground in anger as he left the field. The ICC found him in violation of Article 2.2, which pertains to the “abuse of cricket equipment or clothing, ground equipment or fixtures and fittings.”

“Salman was found to have breached Article 2.2 of the ICC Code of Conduct for Players and Player Support Personnel, which relates to “abuse of cricket equipment or clothing, ground equipment or fixtures and fittings during an International Match,” the ICC said in statement. 

“In addition to this, one demerit point has been added to Salman’s disciplinary record, for whom it was the first offence in a 24-month period,” it added. 

Salman Ali Agha Admits Offence

Salman Ali Agha admitted the offence and accepted the sanction proposed by Neeyamur Rashid Rahul of the ICC International Panel of Match Referees, so there was no need for a formal hearing.

On-field umpires Adrian Holdstock and Tanvir Ahmed, third umpire Kumar Dharmasena and fourth umpire Masudur Rahman Mukul levelled the charge.

Notably, Level 1 breaches carry a minimum penalty of an official reprimand, a maximum penalty of 50 per cent of a player’s match fee, and one or two demerit points.

Series Impact

Despite the controversy, Pakistan went on to win the match by 128 runs (via the DLS method), leveling the three-match series. The teams are set to face off in the series decider at the same venue on Sunday. 



Source link

एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम


Kuldeep Yadav Vanshika Wedding: भारत के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका संग शादी रचाई. शादी समारोह और रस्में उत्तराखंड के मसूरी स्थित सवोय होटल में हुईं. दोनों परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट से जुड़ी कई जानीमानी हास्तियां भी ने कपल को आशीर्वाद देने पहुंचीं.

युजवेंद्र चहल काफी चर्चा में रहे, जिन्हें तिलक वर्मा के साथ डांस करते भी देखा गया. रिपोर्ट्स की मानें तो कुलदीप की शादी में विराट कोहली, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, सुनील गावस्कर, रिंकू सिंह और सुरेश रैना भी शामिल हुए.

युजवेंद्र चहल ने कहा था कि वो अपने भाई कुलदीप यादव की शादी में खूब सारा डांस करना चाहते हैं और आनंदमयी होना चाहते हैं. दूसरी ओर स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा का कहना था कि वो दोबारा क्रिकेट पर ध्यान लगाने से पहले कुलदीप की शादी में खूब सारी मस्ती करना चाहते हैं.

दोनों की शादी की तस्वीर और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है. खबर है कि 17 मार्च को लखनऊ में एक ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है, जिसमें क्रिकेट के अलावा राजनीति और बिजनेस जगत से जुड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp