कौन हैं दीपेन्द्र सिंह एरी? तोड़ चुके हैं युवराज का 6 छक्कों वाली सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड

कौन हैं दीपेन्द्र सिंह एरी? तोड़ चुके हैं युवराज का 6 छक्कों वाली सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड


Dipendra Singh Airee Profile: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला दिन बहुत रोमांचक साबित हुआ. दूसरे दिन इंग्लैंड और नेपाल का मैच रोमांच से भरपूर रहा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 184 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में नेपाल की टीम बैटिंग करने आई तो दीपेन्द्र सिंह एरी पर सबकी नजरें जा टिकीं. दीपेन्द्र ने ऐसी पारी खेली, कि एक तरफ नेपाल के फैंस उन्हें चीयर कर रहे थे, वहीं उनके क्रीज पर रहते अंग्रेज टीम की घबराहट बढ़ने लगी थी.

दीपेन्द्र सिंह एरी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 29 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया. दीपेन्द्र अपने तूफानी बैटिंग स्टाइल से ज्यादा युवराज सिंह का एक रिकॉर्ड तोड़ने के लिए भी लोकप्रिय हैं. दरअसल वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ना केवल सबसे तेज फिफ्टी का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं बल्कि युवराज की तरह 6 गेंद में 6 छक्के भी लगा चुके हैं.

कौन हैं दीपेन्द्र सिंह एरी?

दीपेन्द्र सिंह एरी का जन्म 24 जनवरी, 2000 को हुआ था. वो दायें हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. उन्हें विश्व क्रिकेट में पहचान तब मिली जब साल 2023 में उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ मैच में महज 9 गेंदों में फिफ्टी लगा दी थी. 



Source link

11 छक्के 14 चौके, कप्तान हैरी ब्रूक का तूफानी अर्धशतक फिर विल जैक्स ने मचाई तबाही

11 छक्के 14 चौके, कप्तान हैरी ब्रूक का तूफानी अर्धशतक फिर विल जैक्स ने मचाई तबाही


Nepal vs England Score T20 World Cup: इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बना दिए हैं. नेपाल की टीम ने शुरुआत में कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बॉलर्स की जमकर धुनाई की और तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जैकब बैथेल ने फिफ्टी लगाई. वहीं नेपाल के लिए संदीप लामिछाने और नंदन यादव ने अंग्रेज बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने से रोक कर अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया.

नेपाल ने गेंदबाजी में दमदार शुरुआत की, जहां दूसरे ही ओवर में शेर मल्ला ने फिल साल्ट को चलता किया. शेर मल्ला ने इस मैच में डेब्यू किया और अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया. जोस बटलर भी 26 रन बनाकर आउट हो गए, इसी दौरान उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक हजार रनों का आंकड़ा छू लिया है. टॉम बैंटन भी 2 रन बनाकर चलते बने.

हैरी ब्रूक ने मचाई तबाही

पहले जैकब बैथेल ने इंग्लैंड की पारी को संभाला, जिन्होंने 35 गेंद में 55 रनों की पारी खेली. मगर नेपाल के गेंदबाजों का बुरा हाल हैरी ब्रूक ने किया, जिन्होंने 32 गेंद में 53 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. अंतिम ओवरों में विल जैक्स ने 18 गेंद में 39 रनों की कैमियो पारी खेल इंग्लैंड को 180 के पार ले जाने में मदद की.

इंग्लैंड की इस पारी में 11 छक्के और 14 चौके लगे. जैकब बैथेल और विल जैक्स ने अपनी-अपनी पारी में चार-चार छक्के लगाए, जबकि हैरी ब्रूक ने 3 छक्के लगाए. इंग्लिश टीम के लिए सबसे ज्यादा चौके जोस बटलर ने लगाए, जिनके बल्ले से 5 बाउंड्री निकलीं. 

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप में IND-PAK मैच पर बड़ा अपडेट, ICC के इस फैसले के बाद पलटी मारेगा पाकिस्तान!

T20 World Cup: बुमराह के बाद बीमार हुए अभिषेक शर्मा, जीतकर भी भारत को करना पड़ेगा प्लेइंग 11 में बदलाव



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप में लिखा गया नया इतिहास, इस गेंदबाज ने करियर की पहली गेंद पर लिया विकेट

2026 टी20 वर्ल्ड कप में लिखा गया नया इतिहास, इस गेंदबाज ने करियर की पहली गेंद पर लिया विकेट


किसी मैच की पहली गेंद पर विकेट लेना खास उपलब्धि है, पारी की पहली गेंद पर विकेट लेना भी किसी गेंदबाज के लिए यादगार लम्हा है. मगर इनमें सबसे खास होगा, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की सबसे पहली गेंद पर विकेट लेना. यह खास और ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल के शेर मल्ला ने हासिल की है.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने का अवसर मिला. वो पारी का दूसरा ओवर फेंकने ये और पहली ही गेंद पर फिल साल्ट का विकेट लेकर इतिहास रच दिया. शेर मल्ला ने फिल साल्ट को संदीप लामिछाने के हाथों कैच आउट करवाया.

ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज

शेर मल्ला, नेपाल के ऐसे दूसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने टी20 करियर की पहली गेंद पर विकेट लिया है. उनसे पहले पारस खड़का ने ऐसा किया था, जिन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में अपने करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया था. शेर मल्ला इससे पहले नेपाल A और नेपाल अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं.

कौन हैं शेर मल्ला ?

शेर मल्ला का जन्म 1 दिसंबर, 2002 को नेपाल के धनगढ़ी में हुआ था. उन्होंने एक लोकल क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का अभ्यास शुरू किया, जिसके बाद उनकी ऑलराउंड प्रतिभाओं ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. वो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दायें हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं.

2026 में नेपाल की टीम कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही है. इससे पहले वो 2014 और 2024 में भी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बन चुकी है.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup: बुमराह के बाद बीमार हुए अभिषेक शर्मा, जीतकर भी भारत को करना पड़ेगा प्लेइंग 11 में बदलाव



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में हुआ सबसे बड़ा रन चेज, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर रचा इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप में हुआ सबसे बड़ा रन चेज, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर रचा इतिहास


न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है. 8 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के लिए  गुलबदीन नायब ने तूफानी अर्धशतक लगाया. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 13 गेंद शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया. ये टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा रन चेज है. 

इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया था. अफगान टीम ने पावरप्ले के भीतर ही 2 विकेट खो दिए थे, लेकिन गुलबदीन नायब और सेदिकुल्लाह अटल ने मिलकर 79 रनों की पार्टनरशिप कर अपनी टीम की वापसी करवाई. गुलबदीन ने 35 गेंद में 63 रन बनाए. उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी पारी खेलीं, लेकिन कोई बड़ा स्कोर नहीं कर पाया.

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

पारी के दूसरे ही ओवर में लगातार गेंदों पर फिन एलन और रचिन रवींद्र आउट हो गए. ऐसे समय में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टीम सीफर्ट ने एक छोर संभाल और 65 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंद में 42 रन बनाए. मार्क चैपमैन (28) और डेरिल मिचेल 14 गेंद में 25 रन बनाकर नाबाद लौटे. कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी बल्ले से तबाही मचाई, जो 8 गेंद में 17 रन बनाकर नाबाद रहे.

यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल रन चेज 167 रन का था, जो उसने 2021 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था.

वहीं यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज भी है. इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था, जिसने 2016 में 154 रनों का टारगेट हासिल कर अफगान टीम को हराया था.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup: बुमराह के बाद बीमार हुए अभिषेक शर्मा, जीतकर भी भारत को करना पड़ेगा प्लेइंग 11 में बदलाव



Source link

गुलबदीन का तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड के 7 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी; अफगानिस्तान ने बनाए 182 रन

गुलबदीन का तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड के 7 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी; अफगानिस्तान ने बनाए 182 रन


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे उनके बल्लेबाजों ने सही साबित किया. न्यूजीलैंड की हालत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि उन्हें अपने 7 खिलाड़ियों से गेंदबाजी करवानी पड़ी. अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने तूफानी पारी खेली, उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. गुलबदीन ने 63 रनों की शानदार पारी खेली.

अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पारी की शुरुआत, दोनों ने संभलकर की शुरुआत की. इब्राहिम (10) पॉवरप्ले के अंतिम ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर कैच आउट हुए. उन्होंने पहले विकेट के लिए गुरबाज के साथ 35 रनों की साझेदारी की. इसी ओवर में गुरबाज (27) भी पवेलियन लौट गए, फर्ग्यूसन ने उन्हें बोल्ड किया.

गुलबदीन नायब का तूफानी अर्धशतक

अफगानिस्तान की शुरुआत धीमी हुई थी, पॉवरप्ले में 2 विकेट गिर चुके थे तब गुलबदीन नायब और सेदिकुल्लाह अटल के बीच तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई. गुलबदीन ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 15वें ओवर में जैकब डफी ने अटल को आउट किया, जिन्होंने 24 गेंदों में 29 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

18वें ओवर में गुलबदीन नायब की शानदार पारी का अंत हुआ, वह रचिन रविंद्र की गेंद पर कैच आउट हुए. उन्होंने 35 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 63 रन बनाए. अंत में अब्दुल रसूली ने 13 गेंदों में 20 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 7 गेंदों में 14 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर स्कोर को 182 तक पहुंचाया.

न्यूजीलैंड के 7 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी

कप्तान मिचेल सैंटनर ने 2 मुख्य गेंदबाजों के एक-एक ओवर अतिरिक्त गेंदबाजों से डलवाएं. जैकब डफी और जेम्स नीशम ने 3-3 ओवर डाले. उनके ओवर कप्तान ने ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र से डलवाए. रचिन ने गुलबदीन नायब के रूप में महत्वपूर्ण विकेट भी लिया.

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लॉकी फर्ग्यूसन ने लिए, उन्होंने 4 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट लिए. ये दोनों विकेट उन्होंने पॉवरप्ले के अंतिम ओवर में लिए थे. मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन ने एक-एक विकेट लिया.



Source link

पाकिस्तान नहीं, टी20 वर्ल्ड कप में इस टीम से है भारत का अगला मैच, जानिए कब-कहां होगा ये मुकाबला

पाकिस्तान नहीं, टी20 वर्ल्ड कप में इस टीम से है भारत का अगला मैच, जानिए कब-कहां होगा ये मुकाबला


टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ की. पहले मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बरसा, उन्होंने 49 गेंदों में 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि भारत के अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया, लेकिन वो बस एक खराब दिन था क्योंकि सभी प्लेयर्स अच्छी फॉर्म में हैं. भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद जारी है. सूर्यकुमार यादव कंफर्म कर चुके हैं कि चाहे पाक टीम आए या नहीं, भारतीय टीम कोलंबो में मैच खेलने जाएगी.

भारतीय क्रिकेट टीम का पाकिस्तान के साथ मैच 15 फरवरी को कोलंबो में तय है. हालांकि इससे पहले सूर्यकुमार यादव एंड टीम को एक और मुकाबला भारत में खेलना है. इस मुकाबले को जीतकर भारत सुपर-8 की ओर मजबूत कदम बढ़ाएगी. जानिए ये मुकाबला कब-कहां और किस टीम के साथ है.

भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच कब है?

ग्रुप स्टेज में सभी टीमों को अपने ग्रुप की प्रत्येक टीम से एक-एक मैच खेलना है. यानी ग्रुप स्टेज में प्रत्येक टीम 4-4 मैच खेलेगी. भारत का अगला मैच गुरुवार, 12 फरवरी को है.

भारत का अगला मैच किस टीम के साथ है?

भारत के साथ ग्रुप ए में पाकिस्तान, नीदरलैंड, यूएसए और नामीबिया है. टीम इंडिया का अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के साथ है.

भारत बनाम नामीबिया मैच कहां पर होगा?

सूर्यकुमार यादव एंड टीम मुंबई से दिल्ली जाएगी. नामीबिया अपना पहला मैच नीदरलैंड के साथ खेलेगी. भारत बनाम नामीबिया मैच दोनों का जारी संस्करण में दूसरा मैच होगा. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा. मुकाबला शाम को 7 बजे से शुरू होगा.

भारतीय स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

नामीबिया स्क्वॉड

निकोल लौफ्टी, जान फ्रींलिंक, जेजे स्मिट, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), बर्नार्ड स्कोलट्ज, मलन क्रूगर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, लॉरेन स्टीनकैंप, बेन शिकोंगो, जैन बोल्ट, डायलन लेचर, जैक ब्रैसल, मैक्स हिन्गो, विलियम पीटर.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp