‘पूरी किस्मत बदल दी…’, मैच के बाद भावुक हुए मोहम्मद सिराज, उठाया सूर्यकुमार के कॉल से पर्दा

‘पूरी किस्मत बदल दी…’, मैच के बाद भावुक हुए मोहम्मद सिराज, उठाया सूर्यकुमार के कॉल से पर्दा


मोहम्मद सिराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में 3 विकेट लिए. टूर्नामेंट से 24 घंटे पहले ही उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया गया था, क्योंकि हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए थे. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए सिराज ने कहा कि उन्हें पता था कि वह वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे. लेकिन ऊपर वाले ने पूरी तकदीर बदल दी. उन्होंने बताया कि सूर्यकुमार यादव ने उन्हें फोन करके जब इसके बारे में बताया तो उन्होंने इसे मजाक समझा.

मोहम्मद सिराज ने कहा, “24 घंटे पहले ही मुझे पता चला और मैं फ्लाइट में बैठा था तब भी मुझे ऐसा ही लग रहा था जैसे ये कोई सपना हो, क्योंकि मैंने सोचा नहीं था कि वर्ल्ड कप में खेलूंगा. एक साल से प्लानिंग चल रही थी, मैं टी20 नहीं खेल रहा था तो समझ आ गया था कि मैं इस वर्ल्ड कप में तो नहीं खेलूंगा. लेकिन ऊपर वाले ने पूरी तकदीर बदल दी. 24 घंटे पहले मैं अपने परिवार के साथ था. मुझे मैसेज आया कि ‘आपका आगे क्या प्लान है?’ तो मैंने कहा मुझे तंग मत करो, मैं आराम कर रहा हूं. तभी मुझे सूर्यकुमार यादव का फोन आया.”

सिराज ने समझा सूर्यकुमार की बात को मजाक

मोहम्मद सिराज ने कहा, “मुझे सूर्यकुमार यादव का फोन आया और उन्होंने कहा कि ‘मिया तैयार हो जा और बैग पैक करके आ जा’ मैंने कहा कि सूर्या भाई मजाक मत करो क्योंकि ये तो होने वाला नहीं है. फिर उन्होंने कहा ‘मिया मैं सच बोल रहा हूं, आजा.’ तो मेरे लिए ये शॉकिंग खबर थी. ऊपर वाले ने जो लिख दिया तो उसे कोई नहीं बदल सकता. मैं टीम में न सिर्फ आया बल्कि मैच भी खेल लिया. गॉड ग्रेट है.”

क्या आप अंदर से जोश में थे कि मौका मिला है तो कुछ करना है? इस सवाल के जवाब पर सिराज ने कहा, “इमोशन तो रहता ही है. बतौर प्लेयर जब आप वर्ल्ड कप खेल रहे हो तो प्रोफेशनल के लिए अलग ही सपना रहता है. तो मैंने सोचा कि जैसा रणजी में करता आ रहा हूं वैसे ही करना है. नई गेंद पर हिट करना आसान नहीं था, तो विकेट टू विकेट गेंद डालो तो वहां पर विकेट मिल भी गए.”



Source link

आज टी20 वर्ल्ड कप में 3 मुकाबले, जानिए किसके बीच कब और कहां होगी भिड़ंत? लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

आज टी20 वर्ल्ड कप में 3 मुकाबले, जानिए किसके बीच कब और कहां होगी भिड़ंत? लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज दूसरे दिन (8 फरवरी) 3 मैच खेले जाएंगे. सह-मेजबान श्रीलंका का मुकाबला आयरलैंड के साथ होगा. इंग्लैंड, न्यूजीलैंड समेत अन्य 4 टीमें भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. जानिए आज तीन मैच कब और कहां पर खेले जाएंगे. इन मैचों का लाइव प्रसारण कहां पर होगा.

1. न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान

आज सबसे पहला मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. ये ग्रुप डी का भी पहला मैच होगा. बेशक न्यूजीलैंड बड़ी टीम है, लेकिन बता दें कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप संस्करण (2024) में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों से हराया था. विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 80 रनों की शानदार पारी खेली थी, जो आज भी मैदान पर होंगे. हेड टू हेड की बात करें तो दोनों के बीच 2 टी20 मैच हुए हैं. दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है.

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा. 10:30 बजे टॉस होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर.

2. इंग्लैंड बनाम नेपाल

2 बार की चैंपियन इंग्लैंड का सामना नेपाल के साथ है, जो तीसरी बार वर्ल्ड कप में शिरकत कर रही है. इससे पहले नेपाल ने 2014 और 2024 में हिस्सा लिया था. नेपाल की क्रिकेट पिछले कुछ सालों में बेहतर हुई है, इसलिए ये टीम उलटफेर करने का दमखम रखती है.

इंग्लैंड बनाम नेपाल आज होने वाला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, 2:30 बजे टॉस होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

3. श्रीलंका बनाम आयरलैंड

आज का तीसरा मैच श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा. श्रीलंका टूर्नामेंट का सह-मेजबान है. आज दोनों टीमें अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जो ग्रुप बी में शामिल हैं. श्रीलंका और आयरलैंड के बीच इससे पहले 3 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, हर बार श्रीलंका ने बाज मारी है. पहली बार आयरलैंड श्रीलंका में टी20 मैच खेल रही है.

श्रीलंका बनाम आयरलैंड मैच आज शाम 7 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. 6:30 बजे टॉस होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप भारत की धमाकेदार जीत से शुरुआत, ये 3 खिलाड़ी रहे पहले मैच के हीरो

टी20 वर्ल्ड कप भारत की धमाकेदार जीत से शुरुआत, ये 3 खिलाड़ी रहे पहले मैच के हीरो


टी20 वर्ल्ड कप के दसवें संस्करण (T20 World Cup 2026) की शुरुआत शनिवार को 3 मैचों के साथ हो गई है. तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को 161 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. इसके बाद गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. यूएसए 132 रन ही बना सकी और भारत ने पहला मैच 29 रनों से जीत लिया.

यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. भारत के टॉप आर्डर बल्लेबाजों से उम्मीद थी कि यूएसए के खिलाफ वह तेज तर्रार शुरुआत करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अभिषेक शर्मा ‘गोल्डन डक’ आउट हुए. ईशान किशन 16 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे. तिलक वर्मा 25 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद शिवम दुबे भी अपनी पहली गेंद पर आउट हो गए. फिनिशर रिंकू सिंह को जल्दी मैदान पर आना पड़ा, लेकिन वो 14 गेंदें खेलकर सिर्फ 6 ही रन बना पाए. रिंकू के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 77 पर 6 विकेट गिरने से भारत दबाव में था, लेकिन फिर टीम इंडिया ने वापसी की. जानिए भारत की पहली जीत के 3 हीरो कौन रहे.

सूर्यकुमार यादव

यूएसए ने भारत के सभी बल्लेबाजों को सस्ते में आउट किया, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी विस्फोटक पारी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए. उन्होंने 171 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों में 84 रन बनाए, इस पारी में कप्तान ने 4 छक्के और 10 चौके जड़े. उनकी इसी पारी से भारत 161 के स्कोर तक पहुंच पाया, नहीं तो 100 रन बनना भी मुश्किल लग रहे थे.

मोहम्मद सिराज

हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट बनकर एक दिन पहले ही टीम में शामिल हुए मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने पॉवरप्ले में दोनों ओपनर को चलता किया. दूसरे ओवर में उन्होंने एंड्रीस गूस (6) और चौथे ओवर में सैतेजा मुक्कमल्ला (2) को आउट किया. सिराज ने मैच में कुल 3 विकेट लिए. उन्होंने अपने 4 ओवरों में 29 रन दिए.

अक्षर पटेल

उपकप्तान अक्षर पटेल ने भी इस जीत में महत्वपूर्ण रोल निभाया. जब भारत के 6 विकेट 77 रन पर गिर गए थे, सूर्या एक छोर पर टिके थे लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाज आउट हो रहे थे तब अक्षर ने पारी को संभाला. उन्होंने सूर्या के साथ सातवें विकेट के लिए 41 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. अक्षर ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर यूएसए की जीत की सभी उम्मीदों को खत्म किया. पटेल ने 4 ओवरों में 24 रन ही दिए.



Source link

जसप्रीत बुमराह के खिलाफ इन पांच पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन? आंकड़े चौंका देंग

जसप्रीत बुमराह के खिलाफ इन पांच पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन? आंकड़े चौंका देंग


भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिना जाता है. उनकी यॉर्कर, सटीक लाइन-लेंथ और दबाव में विकेट निकालने की क्षमता ने कई दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया है. खासतौर पर भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में बुमराह की गेंदबाजी हमेशा चर्चा में रहती है. ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि अब तक किस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

साहिबजादा फरहान 

आंकड़ों पर नज़र डालें तो इस सूची में सबसे ऊपर नाम आता है साहिबजादा फरहान का. फरहान ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 3 मैचों में 51 रन बनाए हैं, जो किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा रन हैं. फरहान ने सीमित मौकों में ही सही, लेकिन बुमराह की गेंदों पर आत्मविश्वास के साथ रन बटोरे और इस खास सूची में पहला स्थान हासिल किया.

फखर जमान

दूसरे नंबर पर हैं अनुभवी ओपनर फखर जमान, जिन्होंने बुमराह के खिलाफ 8 इनिंग में केवल 41 रन ही बनाए हैं. फखर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने बड़े मैचों में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर खेलने की कोशिश की है. हालांकि बुमराह के सामने उन्हें भी कई बार संघर्ष करना पड़ा है.

बाबर आजम 

तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम हैं. तकनीकी रूप से बेहद मजबूत माने जाने वाले बाबर भी बुमराह के सामने ज्यादा नहीं टिके हैं. उन्होंने बुमराह के खिलाफ 8 इनिंग 40 रन बनाए हैं. बाबर की बल्लेबाजी में संयम और क्लास दिखती है, लेकिन बुमराह की विविधता ने उन्हें भी पूरी तरह खुलकर खेलने का मौका कम ही दिया है.

इमाद वसीम 

इसी रन संख्या के साथ इमाद वसीम भी इस सूची में शामिल हैं. निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले इमाद ने सीमित गेंदों में बुमराह के खिलाफ रन जुटाने का प्रयास किया है और टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया है.

अजहर अली

पांचवें नंबर पर हैं पूर्व टेस्ट ओपनर अजहर अली, जिन्होंने बुमराह के खिलाफ 2 इनिंग में 30 रन बनाने का प्रयास किया है. टेस्ट क्रिकेट में अपनी तकनीक के लिए पहचाने जाने वाले अजहर को भी बुमराह की तेज और उछाल भरी गेंदों का सामना करना आसान नहीं रहा है.

ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि जसप्रीत बुमराह के खिलाफ रन बनाना पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए हमेशा एक बड़ी चुनौती रहा है. इसके बावजूद कुछ बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ रन जुटाकर अपनी अलग पहचान जरूर बनाई है. 



Source link

नोरा के डांस और बादशाह की आवाज ने लूटी महफिल… टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरमनी में जमा रंग

नोरा के डांस और बादशाह की आवाज ने लूटी महफिल… टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरमनी में जमा रंग


T20 world Cup 2026 Opening Ceremony Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 07 फरवरी, शनिवार से हुई. पहले दिन टूर्नामेंट में 3 मैच खेले गए, जिसमें एक मुकाबला टीम इंडिया का भी शामिल रहा, जो यूएसए के खिलाफ हुआ. यह दिन का अंतिम मैच था. इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही, बॉलीवुड रैपर बादशाह और सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपने परफॉर्मेंस से महफिल लूटी. 

नोरा फतेही का डांस 

सेरेमनी में नोरा फतेही ने ‘पायल’ गाने पर डांस करके फैंस का मनोरंजन किया. उनके डांस मूव्स ने पूरा माहौल ही बदलकर रख दिया था. नोरा के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां देखें वीडियो…

बादशाह ने रैप से बांधा समा

नोरा फतेही के अलावा बॉलीवुड रैपर बादशाह ने भी अपनी शानदार अवाजा से समा बांधा. गौर करने वाली बात यह रही कि नोरा फतेही ने बादशाह के गानों पर भी फैंस को अपने मूव्स दिखाए. 

ऋषभ रिखीराम शर्मा का परफॉर्मेंस 

सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने भी अपने पफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा. वह अक्सर इस तरह की सेरेमनी में नजर आते हैं. उन्होंने तबले और सितार दोनों पर जुगलबंदी दिखाई, जिससे फैंस का मनोरंजन हुआ. 

भारत ने जीत के साथ की अपने अभियान की शुरुआत 

यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 29 रन से जीत अपने खाते में डाली. मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 161/9 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 49 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 84 रन स्कोर किए. 

फिर रन चेज के लिए मैदान पर उतरी यूएसए की टीम 20 ओवर में 132/8 रन ही बना सकी. इस दौरान भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्याद 3 विकेट चटकाए. बाकी अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले. 





Source link

भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी


Harmeet Singh Story: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 07 फरवरी, शनिवार से हुई. शेड्यूल के मुताबिक, पहले दिन टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला भारत और यूएसए के बीच खेला गया. मुकाबले में यूएसए की तरफ से स्पिनर हरमीत सिंह मैदान पर उतरे. हरमीत वो खिलाड़ी हैं, जो भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. भारत में काफी क्रिकेट खेलने के बाद उन्होंने यूएसए का रुख किया और लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप में टीम के लिए खेल रहे हैं. 

भारत के मुंबई शहर में जन्में हरमीत सिंह की कहानी वाकई हैरान कर देने वाली है. पहले उन्होंने भारत में रहकर मुंबई के अलावा बाकी कुछ राज्यों के लिए क्रिकेट खेला. हरमीत भारत के लिए 2 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का हिस्सा भी रह चुके हैं. तो आइए जानते हैं कि हरमीत की पूरी कहानी कैसी है. 

भारत के लिए कब-कब खेले 2 अंडर-19 वर्ल्ड कप?

हरमीत सिंह ने भारत के लिए पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2010 में खेला था, जिसमें वह गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हुए थे. फिर दो साल के बाद अपने अगले अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसमें उनकी इकॉनमी 3.02 की रही. 

आईपीएल के स्पॉट-फिक्सिंग विवाद में आया नाम

बताते चलें कि हरमीत आईपीएल का भी हिस्सा रह चुके हैं. 2013 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए एक मैच खेला था. लेकिन 2013 के आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग विवाद के सामने आने के बाद एक सट्टेबाज ने आरोप लगाया था कि उसने हरमीत को फिक्सिंग में शामिल करने की कोशिश की. हालांकि खिलाड़ी की उम्र कम होने की वजह से सौदा नहीं हो सका. फिर बीसीसीआई ने भी जांच की थी, जिसमें हरमीत को बरी कर दिया गया था. 

हरमीत का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गौरतलब है कि अमेरिका के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए हरमीत सिंह ने अब तक अपने करियर में 22 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल खेल लिए हैं. वनडे में हरमीत 31 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 24 विकेट चटकाए हैं. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp