हरभजन सिंह के घर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, AAP समर्थकों ने दीवार पर लिखा ‘पंजाब का गद्दार’

हरभजन सिंह के घर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, AAP समर्थकों ने दीवार पर लिखा ‘पंजाब का गद्दार’


पंजाब की राजनीति में मचे घमासान के बीच पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को निशाना बनाया गया है. हरभजन सिंह सहित आम आदमी पार्टी के 7 सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. इस वजह से गुस्साए ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के जालंधर स्थित घर के बाहर दीवार पर ‘गद्दार’ लिखा. बताते चलें कि राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और राजेन्द्र गुप्ता, इन सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया है.

इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ‘आप’ कार्यकर्ता स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करके हरभजन सिंह के घर की बाहरी दीवार पर ‘गद्दार’ लिख रहे हैं. घर के बाहर पुलिस मौजूद पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वे लोग नहीं रुकते. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और हरभजन के घर के मुख्य दरवाजे पर भी अंग्रेजी में स्प्रे पेंट से गद्दार लिखा.

विरोध प्रदर्शन करने आए लोगों ने सभी 7 सांसदों पर पंजाब की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि सभी सांसदों ने पंजाब के मतदाताओं द्वारा दिए गए भ्रष्टाचार विरोधी जनादेश को त्यागने का काम किया है.

दूसरी ओर राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘आप’ पर बहुत बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट और समझौतावादी हो गई है. आम आदमी पार्टी के लिए यह बहुत बड़ा झटका रहा, क्योंकि राज्यसभा में उसके 10 सांसद थे. मगर हरभजन सिंह और राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के भाजपा में जाने से राज्यसभा में ‘आप’ सांसदों की संख्या घटकर सिर्फ 3 रह गई है.

यह भी पढ़ें:

‘टर्बिनेटर’ हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी को कर दिया ‘क्लीन बोल्ड’, अब थामेंगे BJP का हाथ





Source link

पंजाब ने सबसे बड़े चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, IPL में लिखा नया इतिहास, 264 बनाकर हारी दिल्ली

पंजाब ने सबसे बड़े चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, IPL में लिखा नया इतिहास, 264 बनाकर हारी दिल्ली


Delhi Capitals vs Punjab Kings Match Highlights: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करके इतिहास रच दिया है. पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे, जो उसका IPL में सबसे बड़ा स्कोर रहा. जवाब में पंजाब ने 19वें ओवर में ही ऐतिहासिक लक्ष्य को हासिल कर लिया.

IPL का सबसे बड़ा रन चेज

पंजाब किंग्स ने आईपीएल में सबसे बड़े रन चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले उसने 2024 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रनों का लक्ष्य चेज कर डाला था. अब पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 265 रनों के लक्ष्य को भी हासिल करके इतिहास रच दिया.

  • 265 रन – पंजाब किंग्स (बनाम DC)
  • 262 रन – पंजाब किंग्स (बनाम KKR)
  • 247 रन – सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम PBKS)

पंजाब किंग्स ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया है. इससे पहले कोलकाता के खिलाफ बनाए गए 262 रन, पंजाब का आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर था. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम का सबसे बड़ा स्कोर 265 रन हो गया है.

यह भी पढ़ें: Lungi Ngidi Injured: कैच लेने के चक्कर में भयंकर चोटिल हुआ दिल्ली का खूंखार गेंदबाज, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा अस्पताल

दिल्ली के लिए 264 रन भी पड़े कम

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने नाबाद 152 रनों की शतकीय पारी खेल इतिहास रचा था. राहुल आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने. उनके अलावा नीतीश राणा ने भी 91 रनों की शानदार और धमाकेदार पारी खेली थी.

पंजाब की जीत की नींव प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने रखी थी. दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवरों में ही 116 रन बना डाले थे, जो आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. प्रभसिमरन ने 26 गेंद में 76 रन बनाए, जबकि प्रियांश ने 17 गेंद में 43 रनों का योगदान दिया. एक समय मिडिल ओवरों में पंजाब ने 19 रनों के भीतर तीन विकेट खो दिए थे. कप्तान श्रेयस अय्यर एक छोर पर डटे रहे और 36 गेंद में 71 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई.

यह भी पढ़ें:

पावरप्ले में 116 रन बनाकर पंजाब ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा पिटने वाली टीम बनी दिल्ली



Source link

‘He is ziddi to do well’: Gujarat Titans coach what makes Virat Kohli different from other cricketers

‘He is ziddi to do well’: Gujarat Titans coach what makes Virat Kohli different from other cricketers


Virat Kohli delivered yet another masterclass, smashing 81 off just 44 balls to guide Royal Challengers Bengaluru (RCB) to a five-wicket victory over Gujarat Titans (GT) in a high-stakes IPL 2026 clash at the M Chinnaswamy Stadium on Friday, April 25. 

Chasing a target of 206, Kohli’s explosive knock, featuring 8 fours and 4 sixes, set the tone for the chase alongside Devdutt Padikkal.  

After the end of the match, Gujarat Titans assistant coach Vijay Dahiya offered a fascinating look into the psychology of Virat, who has match-winning knocks for RCB over the years. Despite being on the losing side, Dahiya couldn’t help but marvel at the ‘ziddi’ (stubborn/relentless) spirit that allows the 37-year-old veteran to remain the benchmark in the modern T20 era. 


Add Zee News as a Preferred Source



ALSO READ: KL Rahul slams fantastic century for Delhi Capitals, becomes first player in IPL history to…

 

Vijay Dahiya Reflects On Virat Kohli’s Evolution 

Vijay Dahiya, Gujarat Titans’ assistant coach who shares a long-standing association with Virat Kohli from their Delhi domestic cricket days, reflected on the former India captain’s transformation – from a chubby youngster in the dressing room to one of the most disciplined and relentless competitors in modern cricket.

Virat’s defining quality, Dahiya emphasised, has always been his inner hunger to improve – fuelled by consistency, discipline, and an uncompromising mindset. 

“I think he wants to be better than what he was yesterday. That’s another thing that stands out in his fitness and discipline. It’s an example for a lot of people. It’s damn difficult to follow in the same way. But at least pick up something from there,” Dahiya said in the post-match press conference.

The 52-year-old also reflected on Virat Kohli’s mindset, highlighting his refusal to rely on longevity or reputation, and instead his relentless focus on continual self-improvement. 

“A lot of times, there is a word called zid. We use it in a wrong way. I think he is ziddi to do well. That’s one thing that stands out for him. The other thing, a lot of people say, I don’t think so. He has been around for such a long time. He is not playing to prove a point to anyone. It’s a man in the mirror,” he said.

The GT assistant coach further highlighted that Kohli’s impact extends well beyond his skill, attributing his enduring success to his energy, awareness, and intensity. 

‘I think it’s amazing. If you look at his energy, one thing is about skill, one thing is about game sense. But his awareness, his energy and his willingness,” he said. 

Willingness For Excellence 

Vijay Dahiya, who has served multiple IPL teams in various roles, also recounted a post-match chat where Virat Kohli – despite delivering a match-winning innings – remained fixated on the aspects he believed he had missed.

“After the game, I was just having a chat with him and he was disappointed. He was saying that I could have converted this to 100. I said it’s for somebody who doesn’t know how to do it,” Dahiya said.

Commanding Crease And Putting Pressure On Bowlers

Dahiya highlighted Kohli’s knack for dictating the course of a game even against top-quality bowling attacks, pointing out how his command at the crease can make challenging conditions seem effortless.

“I am very confident that I would have won this game on a surface like this. He made the surface look really easy, sort of a wicket. It wasn’t an easy sort of a wicket,” he said.

“When you are playing and when you are commanding the situation, you make the bowler bowl where you want him to bowl. That’s the kind of innings Virat has played, put pressure on the bowlers. World-class bowlers, not only the domestic bowlers. That’s what Virat is all about. I think his mindset sets him apart from a lot of other people,” he added.

Match Impact 

In the Friday clash, Virat Kohli’s 81-run masterpiece and a 115-run partnership with Devdutt Padikkal ensured that RCB stayed ahead of the curve. 

Even when the game tightened toward the end, the foundation Kohli laid allowed the RCB middle order to close out the five-wicket win over Gujarat Titans. 



Source link

पावरप्ले में 116 रन बनाकर पंजाब ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा पिटने वाली टीम बनी दिल्ली

पावरप्ले में 116 रन बनाकर पंजाब ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा पिटने वाली टीम बनी दिल्ली


IPL के इतिहास में पंजाब किंग्स ने पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर पहले 6 ओवरों में 116 रन बना डाले. यह पावरप्ले में पंजाब का सबसे बड़ा और आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है. गजब की बात यह रही कि पहले 6 ओवरों में ही प्रभसिमरन सिंह 73 रन बना चुके थे. इसी मैच ने दिल्ली कैपिटल्स को सबसे ज्यादा पिटने वाली टीम बना दिया है.

पंजाब ने 6 ओवर में ठोके 116 रन

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने ओपनिंग की. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर पावरप्ले में 116 रन बनाए. पावरप्ले समाप्त होने तक प्रभसिमरन ने 23 गेंदों में 71 रन और दूसरी ओर प्रियांश 14 गेंद में 38 रन बना चुके थे. प्रियांश और प्रभसिमरन ने ऐसी तबाही मचाई कि पारी के पहले 6 में चार ओवर ऐसे रहे जब प्रियांश-प्रभसिमरन ने 20 ओवर बटोरे.

दिल्ली बनी सबसे ज्यादा पिटने वाली टीम

पावरप्ले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स IPL की सबसे ज्यादा पिटने वाली टीम बनी है. क्योंकि आईपीएल में पावरप्ले के दोनों सबसे बड़े स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही आए हैं. 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने इसी टीम के खिलाफ पहले 6 ओवरों में 125 रन बना डाले थे. अब पंजाब ने पावरप्ले में 116 रन बनाने का कारनामा भी दिल्ली के खिलाफ ही किया है.

IPL में पावरप्ले के सबसे बड़े स्कोर

  • 125 रन – सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
  • 116 रन – पंजाब किंग्स (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
  • 107 रन – सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स)
  • 105 रन – सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम पंजाब किंग्स)
  • 105 रन – कोलकाता नाइट राइडर्स (बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)
  • 100 रन – चेन्नई सुपर किंग्स (बनाम पंजाब किंग्स)

यह भी पढ़ें:

Lungi Ngidi Injured: कैच लेने के चक्कर में भयंकर चोटिल हुआ दिल्ली का खूंखार गेंदबाज, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा अस्पताल



Source link

Delhi Capitals pacer Lungi Ngidi rushed to hospital after suffering nasty head injury; check details

Delhi Capitals pacer Lungi Ngidi rushed to hospital after suffering nasty head injury; check details


Delhi Capitals fast bowler Lungi Ngidi suffered a frightening head injury while attempting to take a catch during the ongoing IPL 2026 clash against Punjab Kings at the Arun Jaitley Stadium, and was stretchered off the field in an ambulance. 

The incident occurred in the third over when left-handed opener Priyansh Arya tried to loft Axar Patel over mid-off. Ngidi backtracked for taking the catch, but misjudged the trajectory, and fell heavily on his backside. In the process, Ngidi hit the back of his head onto the ground.

But Ngidi stayed down in visible pain for a longer time, as everyone on the field wore tense expressions. Medical staff rushed in, with the DC physio and team doctor attending to Ngidi on the ground. A stretcher was brought out as the crowd fell silent, sensing the seriousness of the situation.


Add Zee News as a Preferred Source



Ngidi’s teammates David Miller and Tristan Stubbs looked visibly shaken, while DC coach Hemang Badani gestured for a neck brace to be applied to him. To add more to the scary and disturbing scenes, an ambulance was wheeled onto the ground as doctors and physios along with players and coaches surrounded the pacer.

Though Ngidi was able to communicate with the medical staff via hand gestures, he wasn’t able to move his neck and head regions. A neck brace was slid under his head before he was strapped onto the stretcher. Ricky Ponting, head coach of Punjab Kings, also walked to the middle to check on Ngidi.

The South African pacer was eventually stretchered into the ambulance and taken off the field. A source told IANS that Ngidi has been taken to Max Hospital in Karol Bagh, for further assessment and immediate treatment.

Dushmantha Chameera, the Sri Lankan pacer, has now been named as a concussion substitute for Ngidi for the remainder of the clash, which resumed nearly 15 minutes later. The hope remains that Ngidi recovers totally from what appeared to be a very nasty blow to his head.





Source link

Highlights: वैभव के शतक पर भारी पड़ा अभिषेक-ईशान का अर्धशतक, SRH ने RR को 5 विकेट से रौंदा

Highlights: वैभव के शतक पर भारी पड़ा अभिषेक-ईशान का अर्धशतक, SRH ने RR को 5 विकेट से रौंदा


IPL 2026 का 36वां मैच शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. वैभव सूर्यवंशी के शतक, ध्रुव जुरेल के अर्धशतक की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा (57) और ईशान किशन (74) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. SRH ने 9 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की. ये आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा सफल रन चेज है.

ईशान किशन को मिला POTM अवार्ड

229 के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, पहले ही ओवर में जीवनदान मिलने के बाद भी ट्रेविस हेड पहले ही ओवर में आउट हो गए थे. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने डिफेंसिव अंदाज में खेल को आगे बढ़ाया, ईशान ने भी शुरू में रिस्क नहीं लिया और समझदारी से पारी को आगे बढ़ाया. एक बार दोनों की निगाहें गेंद पर जमी तो उन्होंने रनों की गति को भी तेज कर दिया.

अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए, उनकी पारी के बदले रूप का अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि अभिषेक ने सिर्फ 1 छक्का लगाया. ईशान किशन ने 31 गेंदों में 3 छक्के और 11 चौकों की मदद से 74 रन बनाए.

इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी के बीच 63 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. क्लासेन ने 24 गेंदों में 26 और रेड्डी ने 18 गेंदों में 36 रन बनाए, रेड्डी ने इस पारी में 3 छक्के जड़े. अंत में दोनों एक ही ओवर में आउट हुए, लेकिन तब तक सनराइजर्स हैदराबाद जीत की दहलीज पर पहुंच गई थी.

राजस्थान रॉयल्स की पारी (हाइलाइट्स)

वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल हिंगे द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर में ही 4 लगातार छक्के जड़े थे. उन्होंने पैट कमिंस के खिलाफ भी अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ा. हालांकि यशस्वी जायसवाल आज बड़ी पारी नहीं खेल पाए, वह 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें ईशान मलिंगा ने आउट किया. इसके बाद वैभव और ध्रुव जुरेल के बीच शतकीय साझेदारी हुई. 

ध्रुव जुरेल ने 35 गेंदों में 51 रनों की अच्छी पारी खेली, इसमें उन्होंने 1 छक्का और 8 चौके लगाए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपना दूसरा आईपीएल शतक पूरा किया. वैभव ने 36 गेंदों में सेंचुरी जड़ी, जिसके बाद अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए. उन्होंने 37 गेंदों में 12 छक्के और 5 चौकों की मदद से 103 रन बनाए.

रियान पराग आज फिर फ्लॉप (7) रहे, डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों में 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 228 रन बनाए.

ईशान मलिंगा ने 4 ओवरों में 38 रन देकर 2 विकेट लिए. प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन आज काफी महंगे साबित हुए. प्रफुल्ल ने 4 ओवरों में 12.25 की इकॉनमी से 49 रन लुटाए. हुसैन ने 4 ओवरों में 62 रन दिए. पैट कमिंस ने किफायती गेंदबाजी की,  उन्होंने 4 ओवरों में 27 रन देकर 1 विकेट लिया.

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.

राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, संदीप शर्मा, एडम मिल्न, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका.

सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड

ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेन्स फुलेट्रा, साकिब हुसैन, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, ओंकार तारमाले, अमित कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp