पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच पर बारिश का साया, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव?

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच पर बारिश का साया, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव?


टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण (T20 World Cup 2026) का आगाज आज से हो रहा रहा है. 1 महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें शामिल हैं. आज पहले दिन 3 मुकाबले खेले जाएंगे, पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच है. ये मुकाबला कोलंबो में होगा, जिसमें बारिश की संभावना है. बारिश की वजह से गुरुवार को दोनों टीमें अभ्यास भी नहीं कर पाई थी. जानिए ये मैच कितने बजे से शुरू होगा.

बारिश की वजह से अगर पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 मिल जाएंगे. नीदरलैंड के लिए ये अच्छा हो सकता है लेकिन पाकिस्तान के लिए बिल्कुल भी नहीं, क्योंकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ नहीं खेलने की बात कर रहा है और ऐसे में उनके बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा. पूरे मैच में बारिश की संभावना बनी रहेगी, ऐसे में डकवर्थ लुईस नियम बड़ी भूमिका निभा सकता है.

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच कितने बजे शुरू होगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच है. ये मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. मैच सुबह 11 बजे से शुरू होना है.

कोलंबो में आज कैसा रहेगा मौसम?

Accuaweather के अनुसार आज कोलंबो में दिन भर बारिश के आसार बने रहेंगे. 11 बजे भी कोलंबो में बारिश के आसार है, तो मैच देरी से भी शुरू हो सकता है. पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलनी की संभावना जताई गई है.

अगर मैच समय पर शुरू हुआ भी तो बारिश बीच में खलल डाल सकती है. दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है, यानी दूसरी पारी में बारिश हो सकती है. इन दो घंटों में बारिश की संभावना 60 से 70 प्रतिशत बताई गई है.

कहां देखें पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच का लाइव?

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच का लाइव प्रसारण सुबह 11 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.



Source link

सिर्फ वैभव सूर्यवंशी या आयुष नहीं, U19 के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू

सिर्फ वैभव सूर्यवंशी या आयुष नहीं, U19 के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू


भारतीय युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया. आयुष म्हात्रे छठे कप्तान बने, जिन्होंने भारत को चैंपियन बनाया. वैभव सूर्यवंशी का जलवा यहां भी देखने को मिला, उन्होंने फाइनल में रिकॉर्ड तोड़ शतक ठोका. उन्होंने 175 रनों की कमाल पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी वैभव को ही मिला. वैसे तो हर खिलाड़ी का सपना नेशनल टीम में खेलने का होता है, लेकिन यहां हम उन 5 के बारे में बता रहे है जो भविष्य में जल्दी ही टीम इंडिया के डेब्यू कर सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव को लेकर कई दिग्गज बोल चुके हैं कि ये खिलाड़ी सबसे अलग है और उन्हें जल्द ही नेशनल टीम में मौका मिल सकता है. इसी साल मार्च के बाद वैभव नेशनल टीम के लिए योग्य भी हो जाएंगे. बता दें कि नेशनल टीम के लिए न्यूनतम उम्र 15 साल है. वैभव आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर भी अपना दमखम दिखा चुके हैं, जहां दुनिया के वर्ल्ड क्लास गेंदबाज होते हैं. उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा था. उसके बाद इंडिया ए के लिए उन्होंने प्रभावी खेल दिखाया, अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में छा गए.

फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 80 गेंदों में 175 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके जड़े. यानी 150 रन तो उन्होंने सिर्फ बॉउंड्रीज़ से बना दिए.

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे का बल्ला अंडर-19 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल से पहले खामोश था, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक जड़कर उन्होंने दिखा दिया कि वह प्रेशर को हैंडल करने में कितने माहिर हैं. बतौर कप्तान भी उन्होंने प्रभावित किया. घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले आयुष आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. कई दिग्गज उनके खेल की तारीफ करते हैं. भविष्य में वह टीम इंडिया के मिडिल आर्डर में अच्छी भूमिका निभा सकते हैं.

एरॉन जॉर्ज

वैभव सूर्यवंशी के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप में एरॉन जॉर्ज ओपनिंग कर रहे थे, उन्होंने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. तब भारत 311 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रहा था, ऐसे में उनकी इस पारी ने उनकी काबिलियत को दर्शाया.

हेनिल पटेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की गेंदबाजी की कमान हेनिल पटेल ने संभाली, वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे. उन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट लिए. गेंद को स्विंग करवाना और पॉवरप्ले में विकेट लेना, उन्हें खास बनाता है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शुरूआती ओवरों में प्रभाव भी डालते हैं.

विहान मल्होत्रा

विहान मल्होत्रा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में कंसिस्टेंसी दिखाई. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जड़ा. सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 38 रनों की नाबाद पारी खेली, फाइनल में 30 रन बनाए. उनकी बल्लेबाजी की खास बात ये हैं कि वह मुश्किल समय में पैनिक नजर नहीं आते, टिककर खेलने की क्षमता उनमें नजर आती है.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर


टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल करने का ऐलान किया है.

वॉर्म-अप मैच में लगी हर्षित राणा को चोट

हर्षित राणा को यह चोट साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले के दौरान लगी थी. उन्होंने उस मैच में सिर्फ एक ओवर फेंका और इसके बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए. बाद में उन्हें घुटने पर पट्टी बांधे देखा गया, जिसके बाद उनके खेलने को लेकर संशय गहरा गया. उनकी मेडिकल जांच के बाद साफ हो गया कि वह टूर्नामेंट के लिए फिट नहीं हो पाएंगे.

मोहम्मद सिराज की टीम इंडिया में वापसी

हर्षित राणा के बाहर होने के बाद BCCI ने मोहम्मद सिराज पर भरोसा जताया है. 31 साल के सिराज भारत के लिए अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 14 विकेट लिए हैं. हालांकि, उनका आखिरी टी20 मैच 2024 में श्रीलंका के खिलाफ था. इसके अलावा सिराज के पास टेस्ट और वनडे क्रिकेट का भी लंबा अनुभव है, जो बड़े टूर्नामेंट में टीम के काम आ सकता है.

हर्षित राणा की कमी क्यों खलेगी

हर्षित राणा सिर्फ तेज गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि निचले क्रम में बल्लेबाजी का विकल्प भी देते थे. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में उन्होंने 43 गेंदों पर 52 रन की उपयोगी पारी खेली थी. ऐसे में उनका बाहर होना टीम संतुलन के लिहाज से नुकसानदायक माना जा रहा है. वहीं सिराज को शुद्ध गेंदबाज माना जाता है और बल्लेबाजी में उनसे ज्यादा उम्मीद नहीं की जाती है.

टीम इंडिया का शेड्यूल

डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करेगा. इसके बाद टीम 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेगी. तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में होना है, हालांकि पाकिस्तान पहले ही इस मैच के बहिष्कार का ऐलान कर चुका है.

भारत की नई विश्व कप टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी आज, नोरा फतेही, बादशाह करेंगे परफॉर्म, जानिए वेन्यू, टाइम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी आज, नोरा फतेही, बादशाह करेंगे परफॉर्म, जानिए वेन्यू, टाइम


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से हो रहा है. पहले दिन भारत, पाकिस्तान समेत 6 टीमें मैदान पर होंगी. शुरुआत पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच से होगी, आज भारत की भिड़ंत यूएसए से है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. आज उद्घाटन समारोह भी है, जिसमें डांसर नोरा फतेही, सिंगर बादशाह आदि कलाकार परफॉर्म करेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, कोलंबो में होगा. दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, कोलकाता में होगा. तीसरा मैच भारत बनाम यूएसए, शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस मैच से पहले उद्घाटन समारोह होगा, जिसके लिए वही टिकट्स मान्य होंगे जो मैच के हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन परफॉर्म करेगा?

टी20 वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में सितार वादक ऋषभ शर्मा भी परफॉर्म करेंगे. सिवामनी भी परफॉर्म करेंगे. इसके बाद मशहूर सिंगर बादशाह भी अपने गानों से समा बांधेंगे. डांसर नोरा फतेही भी परफॉर्म करेंगी. आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर परफॉर्मर्स की जानकारी दी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी कितने बजे शुरू होगी?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी भारत बनाम यूएसए मैच से एक घंटे पहले शुरू होगी. मैच 7 बजे शुरू होगा, ओपनिंग सेरेमनी 6 बजे से शुरू होगी.

लाइव कहां देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. उद्घाटन समारोह का लाइव भी इन्हीं प्लेटफॉर्म पर होगा.

आईसीसी चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का स्वागत करेंगे, जिनके साथ हर हिस्सा लेने वाले देश का प्रतिनिधित्व करने वाले 20 युवा एम्बेसडर भी होंगे, जो मिलकर आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें खेल रही हैं, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में रखा गया है. ग्रुप ए की 4 टीमें आज मैदान पर होंगी. पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच आज मैच है, जो ग्रुप ए में शामिल हैं. इसी ग्रुप में भारत और यूएसए भी है. अन्य मुकाबला वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड है, जो ग्रुप सी में शामिल हैं.



Source link

India Wins U19 WC: How much prize money will Vaibhav Sooryavanshi, Ayush Mhatre & Co. get after India’s historic Sixth title?

India Wins U19 WC: How much prize money will Vaibhav Sooryavanshi, Ayush Mhatre & Co. get after India’s historic Sixth title?


While the International Cricket Council (ICC) maintains a strict policy of not providing official prize money for the Under-19 World Cup, the Board of Control for Cricket in India (BCCI) is expected to continue its tradition of showering the young champions with significant financial rewards. India’s 100-run victory over England at the Harare Sports Club has not only secured a record sixth title but also set the stage for a windfall for the players and support staff.

The ICC Development Policy

The ICC categorizes the Under-19 World Cup as a “development tournament.” Under this classification, the event is intended to serve as a high-pressure training ground for future international stars rather than a commercial enterprise. Consequently, the official prize money for the winners stands at ₹0. The global body prioritizes the logistical support and global exposure for young athletes over direct cash payouts at this age level.

Add Zee News as a Preferred Source


Historical BCCI Precedents

In contrast to the ICC’s stance, the BCCI has historically rewarded junior success with substantial cash incentives to celebrate the nation’s dominance at the youth level. Following recent triumphs, the board has consistently sanctioned millions in rewards:

2022 Men’s U19 World Cup: Players received Rs40 lakh each, while support staff members were awarded Rs25 lakh.

2023 & 2025 Women’s U19 World Cups: The BCCI announced a combined cash prize pool of Rs5 crore for the entire squad and coaching staff for each respective title.

2026 Estimates: A ₹5 Crore Benchmark

Based on these precedents, experts expect a total reward pool of at least ₹5 crore for Ayush Mhatre’s victorious squad. The “Boss Baby” Vaibhav Suryavanshi, who was named Player of the Match for his blistering 175-run knock, is likely to be a primary focus of these individual incentives.

The Path Forward

Official confirmation of the exact payout figures is expected to be released via a press statement on the BCCI’s official website within the next 24 to 48 hours. Beyond the immediate financial gain, this victory ensures that the class of 2026 enters the senior ranks with the prestige of being world champions, often leading to lucrative opportunities in domestic leagues and the Indian Premier League (IPL).

Final Overview:

Tournament Policy: Development-focused (No ICC Prize Money)

BCCI Expected Pool: ₹5 crore (Estimated)

Winning Captain: Ayush Mhatre

Star Performer: Vaibhav Suryavanshi (175 off 80 balls)



Source link

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को कोई प्राइज मनी नहीं, ICC ने नहीं खोला अपना खजाना

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को कोई प्राइज मनी नहीं, ICC ने नहीं खोला अपना खजाना


भारत रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का विजेता बना है. फाइनल मैच में उसने इंग्लैंड को 100 रनों से मात देकर विश्व विजेता होने का तमगा हासिल किया है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी. वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 175 रनों की मैच विजेता पारी खेली. भारतीय टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन दिखाया, लेकिन विश्व विजेता बनने के लिए उसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से कोई प्राइज मनी नहीं मिलेगी. आखिर क्यों?

ICC नहीं देगी कोई प्राइज मनी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए कोई प्राइज मनी नहीं देगी, क्यों? इसकी वजह है कि ICC अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप को एक डेवलपमेंट टूर्नामेंट के तौर पर देखता है. इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों का विकास, प्रतिभा को निखारना और उन्हें अनुभव प्रदान करना है. पिछली बार भी आईसीसी ने अंडर-19 विश्व विजेता को कोई प्राइज मनी नहीं दी थी.

क्या खाली हाथ घर लौट जाएगी टीम इंडिया?

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के युवाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने खिलाड़ियों को उनकी मेहनत का तोहफा देती आई है.

2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने यश ढुल की कप्तानी में खिताब जीता था. उस समय टीम इंडिया के प्रत्येक खिलाड़ी को बीसीसीआई ने 40 लाख रुपये का इनाम दिया था. वहीं सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 25-25 लाख रुपये दिए गए थे. इस बार भी BCCI की ओर से खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और कोचिंग टीम के लिए बड़ा ऐलान होने की उम्मीद है.

वहीं महिलाओं की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीमों के लिए पिछली दो बार से बीसीसीआई 5 करोड़ रुपये का प्राइज मनी पूल रखती आई है.

यह भी पढ़ें:

भारत छठी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड को पटका; वैभव सूर्यवंशी रहे खिताबी जीत के हीरो

वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp