‘एमएस धोनी खेलेंगे तो विकेटकीपिंग…’, CSK के बैटिंग कोच माइक हसी ने वापसी पर दिया अपडेट

‘एमएस धोनी खेलेंगे तो विकेटकीपिंग…’, CSK के बैटिंग कोच माइक हसी ने वापसी पर दिया अपडेट


चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 में सात मैच हो चुके हैं, लेकिन अब तक पूर्व कप्तान एमएस धोनी नहीं खेले हैं. गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी वापसी की खबरें थीं, लेकिन वह इस मैच में भी नहीं खेले. चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों से हराया. इस मैच के दौरान टीम के बैटिंग कोच माइक हसी ने धोनी की वापसी पर बड़ा अपडेट दिया.  माइकल हसी ने गुरुवार को साफ किया कि जब भी एमएस धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर लौटेंगे तो वह विकेटकीपर के तौर पर ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे, न कि सिर्फ एक ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर खेलेंगे.

44 साल के एमएस धोनी गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में आईपीएल 2026 का अपना लगातार सातवां मैच नहीं खेल पाए. वह अभी भी उस चोट से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से 28 मार्च को उन्हें शुरू में दो हफ्ते के लिए टीम से बाहर होना पड़ा था. ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर वापसी कर सकते हैं, खासकर तब जब संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं. 

हालांकि, माइक हसी ने इस संभावना को खारिज कर दिया और संकेत दिया कि धोनी विकेट के पीछे अपनी पुरानी और जानी-पहचानी भूमिका में ही वापसी करेंगे. 
मैच के बीच में हसी ने प्रसारक से कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि वह विकेट के पीछे ही होंगे. उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें पिंडली में चोट लगी है. दिक्कत सिर्फ दौड़ने में है. अगर वह पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो उन्हें तेजी से एक-दो रन लेने पड़ेंगे. उन्हें बस यह पक्का करना होगा कि उनकी पिंडली इतनी मजबूत हो कि वह इस दबाव को झेल सकें.”



Source link

सात मैचों में केवल 2 जीत, फिर भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है मुंबई इंडियंस; जानें समीकरण

सात मैचों में केवल 2 जीत, फिर भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है मुंबई इंडियंस; जानें समीकरण


Mumbai Indians Playoff Qualification Scenario Explained: क्या मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में जाने का रास्ता बंद हो गया है. IPL 2026 सीजन में अब तक मुंबई की टीम ने 7 मैचों में केवल दो जीत दर्ज की हैं. इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे 103 रनों से रौंदा, जो उसकी आईपीएल इतिहास में रनों की सबसे बड़ी हार भी रही.

मुंबई इंडियंस अभी पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है और 7 मैच खेलने के बाद उसके सिर्फ 4 अंक हैं. MI को अभी लीग स्टेज में 7 मैच और खेलने हैं, लेकिन इन सात मुकाबलों में हार्दिक पांड्या और उनकी सेना को ऐसा क्या करना होगा, जिससे मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए. यहां समझ लीजिए पूरा समीकरण.

MI के प्लेऑफ में जाने का रास्ता

मुंबई इंडियंस 7 मैच खेल चुकी है और उसके अभी 4 अंक हैं. अगर मुंबई को आसानी से बिना किसी पर निर्भर रहते हुए प्लेऑफ में जाना है, तो उसे बचे 7 में से 6 मैच हर हाल में जीतने होंगे. अगर मुंबई 6 मैच जीत पाई तो उसके कुल अंक 16 हो जाएंगे, जिसे प्लेऑफ क्वालीफिकेशन का सुरक्षित मानदंड माना जाता है. यानी 16 अंक हुए, तो मुंबई का प्लेऑफ में जाना लगभग सुनिश्चित हो जाएगा.

अगर मुंबई अगले 7 में से पांच मुकाबले जीतकर 14 अंकों तक पहुंचती है, तो ऐसे में MI का प्लेऑफ में जाना थोड़ा मुश्किल होगा. 14 अंकों के साथ मुंबई को अपना नेट रन-रेट बेहतर करने की जरूरत होगी, जो अभी -0.736 है. याद दिला दें कि पिछले सीजन 16 अंक बटोरकर मुंबई प्लेऑफ में पहुंची थी.

मुंबई हो जाएगी बाहर, क्यों?

मुंबई इंडियंस अगर अपने परफॉर्मेंस लेवल को ऊपर नहीं ले जा पाई, तो उसका IPL 2026 से बाहर होना लगभग तय है. अगले 7 में से उसके तीन मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ हैं, ये तीनों टीम टूर्नामेंट की शुरुआत से ही बाकी टीमों पर दबदबा बनाती आई हैं. मुंबई को अगर प्लेऑफ में जाना है तो खासतौर पर इन तीन टीमों की चुनौती से पार पाना होगा.

 यह भी पढ़ें:

शार्दुल ठाकुर के खेलने पर बवाल, न प्लेइंग-11 में थे और न इम्पैक्ट प्लेयर थे, फिर कैसे मिल गया मौका?



Source link

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ या न्यू गर्लफ्रेंड, नताशा और माहिका शर्मा में कौन ज्यादा अमीर?

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ या न्यू गर्लफ्रेंड, नताशा और माहिका शर्मा में कौन ज्यादा अमीर?


भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अक्सर अपने लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं. हार्दिक अभी लोकप्रिय मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. दोनों एकसाथ घूमते नजर आते हैं, एकसाथ तस्वीर साझा करते रहते हैं. इससे पहले हार्दिक सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के साथ रिलेशन में थे. दोनों ने शादी भी की, लेकिन जुलाई 2024 में दोनों ने अलग होने की पुष्टि की थी.

नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के काफी समय बाद अक्टूबर 2025 में हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की. मगर क्या आपने कभी सोचा है कि हार्दिक के जीवन में आई इन दोनों महिलाओं में कौन ज्यादा अमीर है?

माहिका या नताशा, कौन ज्यादा अमीर?

नताशा स्टेनकोविक पेशे से एक मॉडल, डांसर और एक्ट्रेस हैं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 20 करोड़ रुपये है. नताशा की कमाई का मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट यानी ब्रांडस का प्रमोशन करना, सोशल मीडिया के जरिए, म्यूजिक वीडियोज और रिएलिटी टीवी शोज में भी आ चुकी हैं.

दूसरी ओर माहिका शर्मा भी पेशे से मॉडल हैं. उनकी नेटवर्थ करीब 3-3.5 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. माहिका ने मॉडलिंग इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है और वे मनीष मल्होत्रा और अनीता डोंगरे जैसे भारत के नामी डिजाइनर्स के साथ काम कर चुकी हैं. वो मॉडलिंग से कमाती हैं, इसके अलावा म्यूजिक वीडियोज में एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं.

हार्दिक के बेटे का नाम अगस्त्य

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है. उसका जन्म जुलाई 2020 में हुआ था. उससे कुछ महीने पहले ही हार्दिक और नताशा ने 2020 में सगाई की थी. हालांकि उनकी शादी उसके करीब 3 साल बाद फरवरी 2023 में हुई थी.

यह भी पढ़ें:

Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर आज मना रहे हैं 53वां जन्मदिन, जानिए उनके 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुकिन!



Source link

आज RCB और GT के बीच मुकाबला, जानें बेंगलुरु-गुजरात की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

आज RCB और GT के बीच मुकाबला, जानें बेंगलुरु-गुजरात की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मैच है. दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ेंगी. फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. पिछले साल की चैंपियन आरसीबी इस सीजन भी शानदार फॉर्म में है. टीम छह मैचों में चार मुकाबले जीती है. आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. वहीं शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस सातवें नंबर पर है. गुजरात अब तक छह मैचों में तीन मैच जीती है. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. दोनों टीमों के बीच अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान आरसीबी ने तीन मैच जीते तो गुजरात को भी तीन मैचों में जीत मिली. इसमें दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए छह मैचों में चेज करने वाली टीम ही जीती है. 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. यहां चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है. रन चेज करना यहां आसान माना जाता है. इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी है. मुकाबला 60-40 का है. हालांकि, मैच में जीत की उम्मीद पहले बैटिंग करने वाली टीम की ज्यादा है. यानी आज भी डिफेंड की उम्मीद है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम डार

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर- आर साई किशोर/मानव सुथार



Source link

Sanju Samson creates IPL history, becomes first-ever CSK player to…

Sanju Samson creates IPL history, becomes first-ever CSK player to…


In a thrilling display of batting prowess, Sanju Samson etched his name into Indian Premier League (IPL) folklore by scoring an unbeaten 101 off just 54 balls for Chennai Super Kings (CSK) against arch-rivals Mumbai Indians (MI) at the iconic Wankhede Stadium on Thursday, April 23. 

Sanju’s knock not only powered CSK to a match-winning total of 207/6 but also marked a historic first: Samson became the first Chennai Super Kings batter to score a century against Mumbai Indians in IPL history. 

The 31-year-old Kerala wicketkeeper-batter, who joined CSK ahead of the 2026 season, lit up the “El Clasico” clash with a stroke-filled innings featuring 10 fours and 6 sixes. He reached his fifth IPL century – and second of the IPL 2026 season – with a boundary off the final ball of the innings, pulling Krish Bhagat for four to complete the milestone. 

ALSO READ: ‘All glory to him’: Ruturaj Gaikwad dedicates CSK’s huge win over Mumbai Indians to grieving Mukesh Choudhary


Add Zee News as a Preferred Source



 

A Batting Masterclass Amid Collapse 

After being invited to bat first by Mumbai Indians captain Hardik Pandya, CSK skipper Ruturaj Gaikwad provided a brisk start (22 off 14), but the middle order faltered with regular wickets. 

The likes of Sarfaraz Khan, Shivam Dube, and others couldn’t convert starts, leaving Sanju Samson to anchor the innings with composure and aggression. He blended caution with flair, pacing his knock perfectly. He started with elegant drives and flicks and accelerated as needed. 

His ability to play each ball on merit stood out in a high-pressure rivalry match. CSK’s total, though not as massive as it threatened to be at one stage, proved more than enough. 

Breaking Records And Joining Elite Company

Historic Milestone: Notably, no CSK great – not MS Dhoni, Suresh Raina, Michael Hussey, or Murali Vijay –  had scored a hundred against MI before. Samson’s 101 not out is now the highest individual score by a CSK batter in this fixture, surpassing Ruturaj Gaikwad’s previous best of 88 not out. 

Second Century for CSK: This was Samson’s second ton in CSK colors (after 115 not out vs Delhi Capitals earlier), making him only the second player after Shane Watson (2018) to score two centuries in a single IPL season for the franchise. 

IPL Century Tally: With five IPL hundreds, Samson joins KL Rahul at fifth place. He now stands alongside legends like Virat Kohli (8), Jos Buttler (7), and Chris Gayle (6). 

Samson’s Journey At CSK And Impact

Acquired by CSK in a trade from Rajasthan Royals, Sanju Samson has hit the ground running in yellow. His back-to-back centuries this season highlight his peak form post-T20 World Cup 2026 heroics. 

Known for his elegant yet powerful style, Sanju continues to silence doubters with consistent big scores. As the IPL 2026 season heats up, Samson, the Orange Cap contender has firmly announced his arrival in Chennai colors.  

Riding on Sanju’s fine knock, CSK secured a massive 103-run victory – their biggest win margin in IPL history and MI’s heaviest defeat in the rivalry. With this huge win, Chennai Super Kings move to the 5th spot in points table. 



Source link

‘टर्बिनेटर’ हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी को कर दिया ‘क्लीन बोल्ड’, अब थामेंगे BJP का हाथ

‘टर्बिनेटर’ हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी को कर दिया ‘क्लीन बोल्ड’, अब थामेंगे BJP का हाथ


क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों के होश उड़ाने वाले पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी को हैरान कर दिया है. भज्जी ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है. दावा किया गया है कि हरभजन अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगे. भज्जी पिछले लंबे वक्त से राजनीति की पिच पर गेंदबाजी कर रहे थे. वह मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद बने थे. 

हरभजन सिंह ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, अब बीजेपी में होंगे शामिल!

आज यानी शुक्रवार दोपहर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. राघव ने दावा किया कि भज्जी अब ‘आप’ के सात सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होंगे. यानी अब तक आम आदमी के लिए खेलने वाले टर्बिनेटर अब बीजेपी की टीम से खेलेंगे. 

क्रिकेट जगत में सालों अपनी स्पिन से धमाल मचाने वाले हरभजन सिंह ने 2021 में सक्रिया राजनीति में कदम रखा था. बताया जाता है कि भज्जी ने ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर से सलाह लेने के बाद राजनीति में डेब्यू किया था. 

हरभजन सिंह का राजनीतिक सफर

2021 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद हरभजन सिंह ने राजनीति में कदम रखा था. क्रिकेट से संन्यास के बाद हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. उन्हें मार्च 2022 में आप द्वारा पंजाब से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया. भज्जी पंजाब के ऐसे दूसरे क्रिकेटर रहे, जिन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद राजनीति में एक नई पारी शुरू की. भज्जी से पहले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति में डेब्यू कर चुके थे. 

45 साल के हभजन सिंह 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. भज्जी के नाम टेस्ट में 417 विकेट, वनडे में 269 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 25 विकेट हैं. हरभजन आईपीएल में 163 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 150 विकेट हासिल किए.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp