6,6,6,6,6… साई सुदर्शन ने जड़ा शतक, RCB के खिलाफ दमदार पारी से तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

6,6,6,6,6… साई सुदर्शन ने जड़ा शतक, RCB के खिलाफ दमदार पारी से तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड


साई सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 57 गेंदों में शतक जड़ दिया है. यह उनके IPL करियर का कुल तीसरा शतक है. इस ऐतिहासिक शतकीय पारी के दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी आए. सुदर्शन इस सीजन सेंचुरी लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने हैं. RCB के खिलाफ शतकीय पारी खेलते हुए सुदर्शन ने तीन बहुत बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर डाले हैं. सुदर्शन इस मुकाबले में 100 रन बनयकर आउट हुए. सुदर्शन अब तक IPL 2026 में 7 मैच खेलकर 235 रन बना चुके हैं.

साई सुदर्शन ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

सबसे कम पारियों में 2000 रन- IPL में सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अब साई सुदर्शन के नाम हो गया है. उन्होंने 47वीं पारी में 2 हजार रन पूरे किए, जबकि क्रिस गेल ने 48 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था.

  • 47 पारी – साई सुदर्शन
  • 48 पारी – क्रिस गेल
  • 52 पारी – शॉन मार्श

सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी- साई सुदर्शन ने शुभमन गिल के साथ मिलकर IPL में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी बनाया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में सुदर्शन और गिल ने 128 रनों की पार्टनरशिप की. यह गिल-सुदर्शन की आठवीं शतकीय साझेदारी रही. सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (10) के नाम है.

  • 10 बार – विराट कोहली और एबी डिविलियर्स
  • 9 बार – विराट कोहली और क्रिस गेल
  • 8 बार – साई सुदर्शन और शुभमन गिल

यह भी पढ़ें: MI Playoff Scenario: सात मैचों में केवल 2 जीत, फिर भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है मुंबई इंडियंस; जानें पूरा समीकरण

RCB के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी- साई सुदर्शन ने शुभमन गिल ने सबसे बड़ी पार्टनरशिप का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त किया है. दोनों ने मिलकर 128 रन जोड़े, जो गुजरात टाइटंस के लिए RCB के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है.

यह भी पढ़ें:

अकेले खेले 5 ओवर! पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, साई सुदर्शन के नाम स्पेशल रिकॉर्ड



Source link

अकेले खेले 5 ओवर! पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, सुदर्शन का स्पेशल रिकॉर्ड

अकेले खेले 5 ओवर! पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, सुदर्शन का स्पेशल रिकॉर्ड


गुजरात टाइटंस के खब्बू बल्लेबाज साई सुदर्शन ने IPL का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने किसी एक मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई है. यह दुर्लभ सा नजर आने वाला कीर्तिमान उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में रचा. पहले 6 में से लगभग 5 ओवर तो अकेले सुदर्शन ने ही खेल लिए.

सुदर्शन ने रच दिया खास कीर्तिमान

RCB के खिलाफ मैच के पहले 6 ओवरों में 29 गेंदों का सामना अकेले साई सुदर्शन ने किया. पावरप्ले समाप्त होने तक गुजरात का एक भी विकेट नहीं गिरा था. सुदर्शन ने पहले 6 ओवरों में 29 गेंद खेलकर 46 रन बनाए, वहीं बाकी 7 गेंदों का सामना शुभमन गिल ने किया. 

IPL के किसी मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड मिचेल मार्श के नाम है, जिन्होंने 2025 सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पावरप्ले के भीतर 30 गेंद खेली थीं. पावरप्ले के भीतर शिखर धवन भी 29 गेंदों का सामना कर चुके हैं.

पावरप्ले के भीतर सबसे ज्यादा गेंद

  • 30 गेंद – मिचेल मार्श
  • 29 गेंद – शिखर धवन
  • 29 गेंद – साई सुदर्शन

पावरप्ले में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ इस मैच में साई सुदर्शन ने पावरप्ले के भीतर 29 गेंद खेलकर 46 रन बनाए. यह गुजरात टाइटंस के किसी बल्लेबाज द्वारा पावरप्ले में बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ ऋद्धिमान साहा (54 रन) और जोस बटलर (47 रन) हैं.

यह भी पढ़ें:

पकड़ी गई सूर्यकुमार यादव की कमजोरी, दिग्गज ने बताया कैसे फिर से बनेंगे पहले जैसे रन



Source link

पकड़ी गई सूर्यकुमार यादव की कमजोरी, दिग्गज ने बताया कैसे फिर से बनेंगे पहले जैसे रन

पकड़ी गई सूर्यकुमार यादव की कमजोरी, दिग्गज ने बताया कैसे फिर से बनेंगे पहले जैसे रन


भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बहुत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. यहां तक कि उनसे भारतीय टीम की कप्तानी छिनने की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं. IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए भी उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. मौजूदा सीजन में 7 मैच खेलकर सूर्या अब तक 157 रन बना पाए हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने तकनीक के संबंध में सूर्यकुमार यादव को चेतावनी दी और साथ में एक खास सलाह भी दी है.

वसीम जाफर ने बताया कि अब सभी टीमों को सूर्यकुमार यादव का खेलने का स्टाइल पता है. गेंदबाजों ने ऐसी लाइन और लेंथ पकड़ी हुई है, जिसकी वजह से सूर्या पीछे की तरफ अपना ट्रेडमार्क शॉट नहीं खेल पा रहे हैं. जाफर ने सलाह देते हुए कहा कि सूर्या को सामने की ओर ज्यादा शॉट खेलने चाहिए.

पकड़ी सूर्यकुमार यादव की कमजोरी

सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से वसीम जाफर ने कहा कि सूर्यकुमार हर बार एक ही तरह से आउट हो रहे हैं. यह सब जानते हैं कि सूर्या को पीछे की ओर शॉट खेलना कितना पसंद है. जाफर ने कहा कि सभी टीम यह बात जान चुकी हैं, इसलिए ऐसी फील्डिंग सेट की जाती है, जिससे सूर्या लेग साइड और विकेट के पीछे की तरफ शॉट्स ना खेल पाएं.

प्लान B की जरूरत

दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने सूर्यकुमार यादव को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अब प्लान B की जरूरत है. सूर्या को अब सामने की तरफ या कवर्स की दिशा में शॉट्स खेलने का प्रयास करना चाहिए. वसीम जाफर ने कड़े शब्दों में कहा कि सूर्या प्रिडिक्टेबल बन गए हैं और इस मुसीबत से उन्हें पीछा छुड़ाने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि सूर्या इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि उन्हें हर बार एक ही तरह से जाल में फंसकर आउट नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

PSL 2026 के बीच पाकिस्तान को मिला धोखा, BCB ने अचानक मारी पलटी, मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ा है मामला



Source link

PSL 2026 के बीच पाकिस्तान को मिला धोखा, BCB ने अचानक मारी पलटी, मुस्तफिजुर से जुड़ा है मामला

PSL 2026 के बीच पाकिस्तान को मिला धोखा, BCB ने अचानक मारी पलटी, मुस्तफिजुर से जुड़ा है मामला


बांग्लादेश ने पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अचानक तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा की एनओसी को रद्द कर दिया है. इसका मतलब मुस्तफिजुर और नाहिद, दोनों PSL 2026 के बचे हुए मैचों में नहीं खेल पाएंगे. बीसीबी ने मेडिकल कारणों का हवाला देकर दोनों खिलाड़ियों का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट रद्द किया है.

मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भाग लेने के कारण PSL 2026 को बीच में छोड़ अपने देश लौट गए थे. क्रिकबज की एक रिपोर्ट की मानें तो BCB ने मुस्तफिजुर को 26 मार्च से 12 अप्रैल और 24 अप्रैल-3 मई तक PSL 2026 में खेलने की अनुमति दी थी. वे न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल ODI सीरीज में भाग लेने वाले थे. इसी बीच चोट के कारण मुस्तफिजुर पहले 2 वनडे मैच नहीं खेल पाए. तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में उन्होंने वापसी करते हुए 5 विकेट चटकाए.

BCB ने मारी पलटी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पलटी मारी है, क्योंकि उसका साफ कहना है कि वह PSL 2026 के बचे मैचों के लिए मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज नहीं करेगा. बताते चलें कि पीएसएल 2026 में मुस्तफिजुर लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे थे.

BCB ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि तीसरे वनडे मुकाबले के बाद मेडिकल टीम ने मुस्तफिजुर रहमान की फिटनेस का आकलन किया, जिसके बाद फैसला लिया गया कि उन्हें तुरंत स्कैन के लिए भेजा जाएगा. उसके बाद उनकी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया शुरू होगी. इसी कारण बीसीबी ने उनकी NOC रद्द करने का फैसला लिया है और बोर्ड ने यह भी साफ किया कि रहमान पीएसएल 2026 के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे.

बोर्ड ने नाहिद राणा को भी रिलीज करने से मना कर दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी का हवाला देकर BCB ने नाहिद की NOC भी रद्द करने का फैसला किया है. बताते चलें कि 27 अप्रैल से बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है.

यह भी पढ़ें:

MI Playoff Scenario: सात मैचों में केवल 2 जीत, फिर भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है मुंबई इंडियंस; जानें पूरा समीकरण



Source link

बेंगलुरु ने आसानी से चेज किया 206 का लक्ष्य, बुरी तरह हारी गुजरात; बेकार गया सुदर्शन का शतक

बेंगलुरु ने आसानी से चेज किया 206 का लक्ष्य, बुरी तरह हारी गुजरात; बेकार गया सुदर्शन का शतक


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात ने पहले खेलने के बाद साई सुदर्शन के शतक की बदौलत 205 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी ने 19वें ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 44 गेंद में 81 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंद में 55 रन बनाए. यह इस सीजन आरसीबी की पांचवीं जीत है. प्वाइंट्स टेबल में अब बेंगलुरु दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.



Source link

‘एमएस धोनी खेलेंगे तो विकेटकीपिंग…’, CSK के बैटिंग कोच माइक हसी ने वापसी पर दिया अपडेट

‘एमएस धोनी खेलेंगे तो विकेटकीपिंग…’, CSK के बैटिंग कोच माइक हसी ने वापसी पर दिया अपडेट


चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 में सात मैच हो चुके हैं, लेकिन अब तक पूर्व कप्तान एमएस धोनी नहीं खेले हैं. गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी वापसी की खबरें थीं, लेकिन वह इस मैच में भी नहीं खेले. चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों से हराया. इस मैच के दौरान टीम के बैटिंग कोच माइक हसी ने धोनी की वापसी पर बड़ा अपडेट दिया.  माइकल हसी ने गुरुवार को साफ किया कि जब भी एमएस धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर लौटेंगे तो वह विकेटकीपर के तौर पर ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे, न कि सिर्फ एक ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर खेलेंगे.

44 साल के एमएस धोनी गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में आईपीएल 2026 का अपना लगातार सातवां मैच नहीं खेल पाए. वह अभी भी उस चोट से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से 28 मार्च को उन्हें शुरू में दो हफ्ते के लिए टीम से बाहर होना पड़ा था. ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर वापसी कर सकते हैं, खासकर तब जब संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं. 

हालांकि, माइक हसी ने इस संभावना को खारिज कर दिया और संकेत दिया कि धोनी विकेट के पीछे अपनी पुरानी और जानी-पहचानी भूमिका में ही वापसी करेंगे. 
मैच के बीच में हसी ने प्रसारक से कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि वह विकेट के पीछे ही होंगे. उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें पिंडली में चोट लगी है. दिक्कत सिर्फ दौड़ने में है. अगर वह पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो उन्हें तेजी से एक-दो रन लेने पड़ेंगे. उन्हें बस यह पक्का करना होगा कि उनकी पिंडली इतनी मजबूत हो कि वह इस दबाव को झेल सकें.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp