RCB ने जीता WPL 2026 का खिताब,जानिए विजेता, उपविजेता, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, सभी को कितने पैसे म

RCB ने जीता WPL 2026 का खिताब,जानिए विजेता, उपविजेता, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, सभी को कितने पैसे म


WPL 2026 Prize Money: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 को एक बार फिर नया चैंपियन नहीं, बल्कि पुरानी विजेता मिली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और ट्रॉफी के साथ मोटी प्राइज मनी भी अपने खाते में डाली. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह कहानी फिर वही रही – फाइनल तक पहुंचकर भी ट्रॉफी हाथ से फिसल गई.

WPL 2026 प्राइज मनी लिस्ट

विजेता : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 

प्राइज मनी –  6 करोड़ रुपये

उपविजेता : दिल्ली कैपिटल्स (DC)

प्राइज मनी –  3 करोड़ रुपये

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : सोफी डिवाइन 

प्राइज मनी –  5 लाख रुपये

ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): स्मृति मंधाना 

प्राइज मनी –  5 लाख रुपये

पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): सोफी डिवाइन

प्राइज मनी – 5 लाख रुपये

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के

सोफी डिवाइन – 5 लाख रुपये

बेस्ट स्ट्राइक रेट अवॉर्ड

ग्रेस हैरिस – 5 लाख रुपये

फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच

स्मृति मंधाना – 2.5 लाख रुपये

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

नंदिनी शर्मा – 5 लाख रुपये

मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. टीम को सलामी बल्लेबाजों  शेफाली वर्मा (20)  और लिजेल ली (37) से अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन मिडिल ओवर्स में विकेट गिरने से रफ्तार थोड़ी धीमी हुई. इसके बावजूद जेमिमा रोड्रिगेज (57)  ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अंतिम ओवरों में तेजी से आए रनों ने दिल्ली को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, जिसे फाइनल के दबाव में आसान नहीं माना जा सकता था.

स्मृति और वोल ने पलटा मैच का रुख

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत ग्रेस हैरिस (9) के झटके के साथ हुई, लेकिन इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाल लिया. उनके साथ जॉर्जिया वोल (79 ) रन  ने लंबी साझेदारी कर दिल्ली के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. दोनों ने रनगति को कभी धीमा नहीं होने दिया और मैच को पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में मोड़ दिया. आखिरी ओवरों में कुछ विकेट जरूर गिरे, लेकिन टीम ने संयम दिखाते हुए 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

दिल्ली का चौथा फाइनल, चौथी निराशा

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह लगातार चौथा मौका था जब टीम फाइनल खेली, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही. हर सीजन में मजबूत प्रदर्शन के बावजूद निर्णायक मुकाबले में चूक दिल्ली की सबसे बड़ी परेशानी बनती जा रही है. यह हार न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए, बल्कि फ्रेंचाइज़ी और फैंस के लिए भी बेहद निराशाजनक रही. 



Source link

IPL से जिस मुस्ताफिज़ुर रहमान को निकाला गया PSL ने उनपर बरसाया पैसा, इतने करोड़ में खरीदा

IPL से जिस मुस्ताफिज़ुर रहमान को निकाला गया PSL ने उनपर बरसाया पैसा, इतने करोड़ में खरीदा


मुस्तफिजुर रहमान को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है, इसी कारण बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भी होना पड़ा है. बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम से बाहर कर दिया था, जिसे IPL 2026 के लिए हुए ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. मुस्तफिजुर ने इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग में जाने का फैसला किया, जिन्हें ऑक्शन से पहले ही एक टीम ने अपने दल में शामिल कर लिया है. हालांकि आईपीएल के मुकाबले उनका प्राइस बहुत कम है.

PSL 2026 में किस टीम के लिए खेलेंगे मुस्तफिजुर

पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी संस्करण के लिए 11 फरवरी को ऑक्शन होना है. उससे पहले लाहौर कलंदर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को डायरेक्ट कॉन्ट्रैक्ट कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है. कलंदर्स ने उन्हें 6.44 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है. बता दें कि मुस्तफिजुर का इस टीम से रिश्ता कोई नया नहीं है. इससे पहले वह 2 संस्करण में इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं, हालांकि 2016 में कंधे में चोट के कारण वह कोई मैच नहीं खेल सके थे. 2018 में उन्होंने इस टीम के लिए 5 मैच खेले, जिनमें 6.43 की इकॉनमी रेट से 4 विकेट लिए.

IPL 2026 के कितना कम मिला पैसा?

मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में खेलने वाले थे, उन्हें ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि बांग्लादेश में 2 युवकों की ह्त्या और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के बाद भारत में इसका विरोध हुआ, जिसके बाद बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया कि वह मुस्तफिजुर को रिलीज करे. इसके बाद काफी विवाद हुआ, बांग्लादेश ने भारत आकर टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया. आईसीसी द्वारा समझाने पर भी वह नहीं माने, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया.

आपको लग रहा होगा कि 9.2 करोड़ से उन्हें अब 6.44 करोड़ मिलेंगे तो घाटा कम है. ऐसा नहीं है, क्योंकि भारतीय रुपये की तुलना में पाकिस्तानी रुपये की कीमत 3 गुना से भी कम है. तो 6.44 पाकिस्तानी रुपये भारतीय मुद्रा में 2 करोड़ 30 लाख के करीब बनते हैं, इसलिए मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल की राशि से करीब 7 करोड़ रुपये कम मिले हैं.



Source link

5 मुकाबलों में बदला समीकरण, T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की संभावित प्लेइंग 11 देखिए, ये खिलाड़ी

5 मुकाबलों में बदला समीकरण, T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की संभावित प्लेइंग 11 देखिए, ये खिलाड़ी


टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम का संतुलन तेजी से बदलता नजर आ रहा है. कुछ समय पहले तक टीम की प्लेइंग इलेवन में जिन खिलाड़ियों की जगह लगभग तय मानी जा रही थी, अब वही खिलाड़ी चयन की दौड़ में पिछड़ते दिख रहे हैं. विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिनकी जगह अब खतरे में नजर आ रही है.

न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं दिखा भरोसेमंद प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में संजू सैमसन को लगातार मौके दिए गए. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पहली पसंद विकेटकीपर के तौर पर आजमाया, लेकिन बल्ले से वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. पांच मैचों में वो सिर्फ 46 रन ही बना सके. उनके रन बेहद साधारण रहे, जिससे टीम को तेज शुरुआत और मध्यक्रम में स्थिरता नहीं मिल पाई. टी20 जैसे फॉर्मेट में यह कमी सीधे तौर पर खिलाड़ी की दावेदारी को कमजोर कर देती है.

ईशान किशन की दमदार वापसी

दूसरी ओर, ईशान किशन ने लंबे समय बाद टीम में लौटते ही अपना असर दिखाया. उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए यह साबित किया कि वह बड़े टूर्नामेंट में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनके बल्ले से 8, 76, 28, 103 रनों की आक्रामक पारियां निकली. उनकी पारियों में आत्मविश्वास साफ नजर आया, जिसने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और टीम संयोजन पर दोबारा सोचने को मजबूर कर दिया.

वॉर्म-अप मैच ने बदला समीकरण

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मुकाबले ने भी तस्वीर लगभग साफ कर दी. इस मैच में संजू सैमसन को बल्लेबाजी का मौका नहीं दिया गया, जबकि ईशान किशन ने बतौर ओपनर जिम्मेदारी संभाली थी. उन्होंने 20 गेंद में 53 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. साथ ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी उन्हीं को सौंपी गई, जो टीम मैनेजमेंट के भरोसे को दिखाता है.

पहले मैच की प्लेइंग XI पर असर

इन घटनाओं के बाद यह माना जा रहा है कि 7 फरवरी को होने वाले भारत के पहले मुकाबले में ईशान किशन को प्राथमिकता मिल सकती है. संजू सैमसन के लिए अब प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं रह गया है, जब तक कि टीम को किसी बदलाव की जरूरत न पड़े.

वॉर्म-अप मैच कुछ और खिलाड़ियों के लिए भी संकेत लेकर आया. हर्षित राणा और कुलदीप सिंह गेंदबाजी में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे, जिससे उनके शुरुआती मुकाबलों में खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं. इससे साफ है कि टीम अब सिर्फ नाम नहीं, बल्कि मौजूदा फॉर्म के आधार पर फैसले ले रही है. 

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.



Source link

‘Not easy for us…’: Captain Jemimah Rodrigues reacts to Delhi Capitals’ 4th consecutive final loss in WPL history

‘Not easy for us…’: Captain Jemimah Rodrigues reacts to Delhi Capitals’ 4th consecutive final loss in WPL history


For the fourth time in as many seasons, the Delhi Capitals have fallen at the final hurdle of the Women’s Premier League (WPL). Despite setting a record-breaking target, Jemimah Rodrigues’ side watched as Royal Challengers Bengaluru (RCB) snatched the title away for the second time in three years, leaving the DC captain to grapple with a familiar sense of agony.

A Captain’s Defiance in Defeat

Standing at the podium after the six-wicket loss in Vadodara, Jemimah Rodrigues refused to let the result overshadow her team’s journey. Despite the crushing nature of losing four straight finals since the league’s inception in 2023, the skipper remained steadfast in her praise for the squad’s resilience.

Add Zee News as a Preferred Source


“I could not be more proud of this team. It was not easy for us but the character our girls showed, it is something I can be proud of. Not just them, the support staff has also worked tirelessly for us. Every single person, even the fans, all over the world, thank you so much,” Rodrigues stated during the post-match ceremony.

Record Score Not Enough Against Mandhana’s RCB

Delhi had seemingly done enough to end their drought after posting a formidable 203 for four, the highest ever total in a WPL final. Rodrigues herself led the charge with a fighting 57 off 37 balls, supported by late-innings fireworks from Chinelle Henry and Laura Wolvaardt.

“I think 204, in a final, is a great score. Hats off to the way we played. If ever we wanted our team to click, it was today and we did that. Everyone fought hard and gave their all, and sometimes, that is all that’s important,” Rodrigues added, reflecting on a performance that ultimately succumbed to an 87-run masterclass from RCB captain Smriti Mandhana.

The Emerging Depth of Indian Cricket

Beyond the scoreboard, Rodrigues highlighted the growth of the domestic talent that propelled DC through a grueling sequence of three knockouts in five days. She specifically noted the contributions of younger players who stepped up when the seniors were under pressure.

“The assessment has been great. Easier if we start a tournament well but to pick yourself up, they (Niki and Rana in an earlier game) showed the depth that is there in Indian cricket. Even Nandani and Minnu,” she pointed out.

The “Silver” Streak Continues

While RCB celebrates their second WPL trophy, Delhi Capitals enter the record books for a bittersweet reason. Having been the runners-up to Mumbai Indians in 2023 and 2025, and now to RCB in 2024 and 2026, the franchise remains the most consistent yet most frustrated team in the competition. For Rodrigues, the focus remains on the “character” shown by a group that has now reached every single final in the history of the tournament.

WPL titles

2023 – MI

2024 – RCB

2025 – MI

2026 – RCB

All 4 won vs Delhi



Source link

पाकिस्तान की भाषा बोलने लगा ये अंग्रेज दिग्गज, भारत के खिलाफ दिया जहरीला बयान; जानें क्या कहा

पाकिस्तान की भाषा बोलने लगा ये अंग्रेज दिग्गज, भारत के खिलाफ दिया जहरीला बयान; जानें क्या कहा


टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के बाहर होने और पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मुकाबला बॉयकॉट करना चर्चा में है. राजनीतिज्ञ गलियारों से लेकर क्रिकेट जगत में आगामी टी20 विश्व कप की चर्चा तेज है. बता दें कि पाकिस्तान की सरकार की तरफ से इस बात का एलान किया गया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को श्रीलंका में भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी. 

अब इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने जहरीला बयान देते हुए पाकिस्तान की भाषा बोलनी शुरू कर दी है. वह इस मुद्दे पर बांग्लादेश का सपोर्ट करते नजर आए. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या अगर भारत भी दूसरे देश में खेलने से मना करता है, तो आईसीसी उसके खिलाफ भी ऐसा ही फैसला करता? 

ICC का भारत के खिलाफ दूसरा रुख?

स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पोडकास्ट पर बात करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि क्या कोई टीम, खाकर भारत टूर्नामेंट से एक महीने पहले कहे कि उनकी सरकार दूसरे देश में खेलने की इजाजत नहीं देती, तो आईसीसी इसी नियम के तहत कहेगा कि हम आपको बाहर कर रहे हैं?

सभी को एक तराजू में तौला जाना चाहिए

आगे बात करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि सभी देशों को एक तराजू में तौला जाना चाहिए. बांग्लादेश, पाकिस्तान और टीम इंडिया को एक समान देखा जाना चाहिए. फिर आगे उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस कहते हैं कि हमारे पास पैसा है, लेकिन ताकत भी जिम्मेदारी के साथ आती है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया. बांग्लादेश का इनकार मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के बाद आया. बांग्लादेश के इनकार के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप का हिस्सा बना लिया. इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के लिए सपोर्ट दिखाते हुए भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया. 



Source link

पाकिस्तान बॉयकॉट मामले में मारेगा यू-टर्न, भारतीय दिग्गज ने खोल दिया काला चिट्ठा

पाकिस्तान बॉयकॉट मामले में मारेगा यू-टर्न, भारतीय दिग्गज ने खोल दिया काला चिट्ठा


2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के मामले में पाकिस्तान जरूर यू-टर्न लेगा. भारत के दिग्गज क्रिकेटर चेतन शर्मा ने यह दावा किया है. उन्होंने बहुत बड़ी वजह का भी खुलासा किया है कि आखिर पाकिस्तान यू-टर्न क्यों लेगा और किस तारीख को लेगा. बताते चलें कि पाकिस्तान यह साफ कर चुका है कि उसने बांगलदेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए टीम इंडिया के साथ ना खेलने का फैसला लिया है.

इंडिया टुडे के अनुसार भारत के दिग्गज क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों की आखिर क्या गलती थी. उन्होंने इस पूरे विवाद को राजनीति से प्रेरित बताया क्योंकि 12 फरवरी को बांग्लादेश में चुनाव होने हैं. चेतन शर्मा ने दावा किया कि चुनावों के बाद पाकिस्तान जरूर बॉयकॉट पर यू-टर्न लेगा.

पाकिस्तान जरूर लेगा यू-टर्न

चेतन शर्मा ने कहा, “12 फरवरी को बांग्लादेश में चुनाव होने हैं, उसके बाद पाकिस्तान जरूर यू-टर्न लेगा. उसकी तरफ से बयान जारी किया जाएगा, ‘लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट के खेल को हानि नहीं पहुंचनी चाहिए. पाकिस्तान का यह रुख केवल बांग्लादेश में होने वाले चुनावों को लेकर है.”

उन्होंने आगे यह भी कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक बॉयकॉट को लेकर आधिकारिक तौर पर ICC को सूचित नहीं किया है. आधिकारिक पुष्टि के बिना बयानबाजी का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां सबसे ज्यादा नुकसान क्रिकेटरों को हो रहा है.

आपको बताते चलें कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव कह चुके हैं कि टीम इंडिया, 15 फरवरी को कोलंबो जाएगी और मैदान में मौजूद रहेगी. खेलना या ना खेलना, पाकिस्तान का फैसला होगा, लेकिन भारतीय टीम सभी नियमों का पालन करते हुए कोलंबो में उपस्थित रहेगी.

यह भी पढ़ें:

WPL फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी, RCB को 204 का लक्ष्य



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp