चेन्नई के इस क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का निधन; फिर भी MI के खिलाफ मैदान पर उतरे

चेन्नई के इस क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का निधन; फिर भी MI के खिलाफ मैदान पर उतरे


IPL 2026 टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की महाटक्कर का सभी फैंस को इंतजार था. मगर इस महाभिड़ंत से ज्यादा चर्चा मीइन तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी आ गए हैं. चेन्नई के इस स्टार गेंदबाज के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बीते मंगलवार, 21 अप्रैल को उनकी मां देवी का निधन हो गया था. इसके बावजूद मुकेश 2 दिन बाद ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में खेलने मैदान मीइन उतरे हैं.

18 अप्रैल के दिन चेन्नई सुपर किंग्स को SRH के हाथों 10 रनों की हार झेलनी पड़ी थी. उसके बाद मुकेश अपने निवास स्थान भीलवाड़ा (राजस्थान) के लिए रवाना हो गए थे. उन्होंने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर मां का अंतिम संस्कार किया. उसके बाद मुकेश मुंबई के लिए रवाना हो गए थे, जहां चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच हुआ.

बताया गया कि देहांत से पहले मुकेश चौधरी की मां मुंबई स्थित टाटा अस्पताल मीइन भर्ती थीं. वहीं एमएस धोनी इस दुख की घड़ी में लगातार मुकेश के संपर्क में रहे और वे मुकेश की मां का हाल जानने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे. मुकेश ने इससे पहले IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए केवल एक मैच खेला था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उस मैच में उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे. मुकेश चौधरी की मां काफी समय से बीमार थीं, जो उनके निधन का कारण बना.

यह भी पढ़ें: महिला क्रिकेटर ने रची साजिश, ब्लैकमेल कर वसूले 63 लाख, पर्सनल चैट वायरल करने की दी धमकी

मुकेश चौधरी का IPL करियर

मुकेश चौधरी ने चेन्नई सुपर किंग्स के नेट गेंदबाज के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग में कदम रखा था. 2022 में डेब्यू के मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए उन्होंने 13 मैचों में 16 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. 2023 सीजन से बाहर हो गए थे और 2024 सीजन में केवल एक मैच खेल पाए. IPL 2025 में भी उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाए. अब चेन्नई सुपर किंग्स ने उनमें दोबारा भरोसा दिखाया है. अब तक अपने 17 मैचों के IPL करियर में 19 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

128 साल बाद ओलंपिक्स में कहां खेले जाएंगे क्रिकेट के मैच? ICC चेयरमैन जय शाह का ऐतिहासिक ऐलान



Source link

128 साल बाद ओलंपिक्स में कहां खेले जाएंगे क्रिकेट के मैच? ICC चेयरमैन जय शाह का ऐतिहासिक ऐलान

128 साल बाद ओलंपिक्स में कहां खेले जाएंगे क्रिकेट के मैच? ICC चेयरमैन जय शाह का ऐतिहासिक ऐलान


2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलों में क्रिकेट वापसी करने जा रहा है. 128 साल के बाद क्रिकेट का खेल दोबारा से ओलंपिक्स का हिस्सा बनने जा रहा है. अब तक सस्पेंस बना हुआ था कि आखिर ओलंपिक खेलों में क्रिकेट के मुकाबले कहां खेले जाएंगे. अब ICC चेयरमैन जय शाह ने क्रिकेट मैचों का वेन्यू उजागर कर दिया है. 2028 ओलंपिक्स में क्रिकेट के सभी मुकाबले कैलिफॉर्निया के फेयर प्लेक्स मैदान में खेले जाएंगे.

क्रिकेट के मैच कैलिफॉर्निया के पोमोना स्थित फेयर प्लेक्स मैदान में खेले जाएंगे. इस मैदान का निर्माण कार्या शुरू हो चुका है, जिसकी कुल क्षमता 10,000 होगी. महिला और पुरुष स्पर्धा, दोनों के मुकाबले इसी मैदान पर खेले जाएंगे और बताते चलें कि महिला और पुरुष स्पर्धा में दुनिया के कुल 6-6 देश भाग लेंगे. यह मैदान मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स टीम का होमग्राउंड भी है.

ICC के चेयरमैन जय शाह ने कहा कि यह बहुत ऐतिहासिक क्षण है कि क्रिकेट आखिरकार विश्व स्तर पर अपनी पहचान को बढ़ा रहा है. शाह ने कहा कि आईसीसी का उद्देश्य क्रिकेट को बढ़ावा देते हुए उसे विश्व में एक खास स्थान दिलाने का रहा है और ओलंपिक मूवमेंट का हिस्सा बनना गौरव का विषय है और यह अपने साथ सपने भी लेकर आता है. शाह ने उम्मीद जताई कि यह मैदान यूएसए में क्रिकेट की एक गहरी छाप छोड़ेगा.

क्रिकेट आखिरी बार 1900 पेरिस ओलंपिक्स में खेला गया था. उस समय केवल ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था. मगर इस बार पुरुष और महिला, प्रत्येक प्रतिस्पर्धा में 6-6 टीम भाग ले रही होंगी. 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट के मैच टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. बता दें कि पोमोना में स्थित यह मैदान लॉस एंजेलिस से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर है और ओलंपिक्स में क्रिकेट के मैच 12 जुलाई-29 जुलाई तक खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

RCB के प्लेयर को ले सकती है CSK, जानें IPL में क्या है खिलाड़ी को लोन पर लेने का नियम



Source link

महिला क्रिकेटर ने रची साजिश, ब्लैकमेल कर वसूले 63 लाख, पर्सनल चैट वायरल करने की दी धमकी

महिला क्रिकेटर ने रची साजिश, ब्लैकमेल कर वसूले 63 लाख, पर्सनल चैट वायरल करने की दी धमकी


मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जम्मू-कश्मीर टी20 लीग में खेलने वाली एक महिला क्रिकेटर पर सेक्सटॉर्शन के संगीन आरोप लगे हैं. गुरुवार को मुंबई पुलिस ने इस महिला क्रिकेटर और  उसके भाई को दिल्ली स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य साथी की गिरफ्तारी श्रीनगर से हुई है. ऑनलाइन चैटिंग, ब्लैकमेल और पैसों की उगाही से जुड़े इस मामले में 60 लाख से अधिक रकम ठगी गई.

दिल्ली से गिरफ्तार की गई महिला का नाम फरखंदा खान बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 30 साल है. उसके 27 वर्षीय भाई का नाम बाजिल अजीज खान है. उनके एक अन्य साथी का नाम उद्दीन इम्तियाज वानी है, जिसकी उम्र 22 साल है. ठगी की शिकायत मुंबई के एक 28 वर्षीय बिजनेसमैन ने दर्ज करवाई है.

साल 2024 में फरखंदा खान इस बिजनेसमैन के संपर्क में आती है, धीरे-धीरे दोनों काफी ज्यादा बातचीत करने लगते हैं. इसी बीच फरखंदा ने अश्लील बातचीत शुरू की. बताते चलें कि पुलिस बहुत लंबे समय से जांच में जुटी थी और शक है कि इस मामले में एक बहुत बड़ा उगाही रैकेट सम्मिलित हो सकता है. महिला ने बाद में इस बिजनेसमैन से अपने भाई और एक अन्य साथी की मुलाकात करवाई. कुछ समय बाद ही फरखंदा ने वित्तीय जरूरतों का हवाला देकर पैसे की मांग की.

जब बिजनेसमैन ने पैसे देने से मना किया तो महिला ने प्राइवेट चैट को पब्लिक में वायरल करने की धमकी दी. डर के मारे शिकायतकर्ता ने 23.61 लाख रुपये भेजे और यह रकम 30 अप्रैल, 2024 से लेकर 13 जनवरी, 2026 तक कुल मिलाकर 32 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में की गई. जांच में पता चल कि रकम का एक बड़ा हिस्सा उद्दीन वानी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया. वहीं कुछ पैसा फरखंदा के पिता अब्दुल अजीज खान के अकाउंट में गया.

शिकायतकर्ता को यह कहकर भी धमकाया गया कि उसने पैसे नहीं भेजे तो उसे जेल भेज दिया जाएगा. इन धमकियों के बाद उसने जनवरी 2026 में 40 लाख रुपये अलग से भेजे. इस मामले में बीएनएस की धारा 308(2), 308(6), 351(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें:

IPL के खिलाफ बोल रहा था दिग्गज, केविन पीटरसन ने जमकर लगाई क्लास, कहा- तुम्हें IPL के बारे में…



Source link

मुंबई की करारी हार, चेन्नई ने वानखेड़े में रौंदा, सैमसन का ऐतिहासिक शतक; अकील-नूर की चली फिरकी

मुंबई की करारी हार, चेन्नई ने वानखेड़े में रौंदा, सैमसन का ऐतिहासिक शतक; अकील-नूर की चली फिरकी


चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच जीत लिया है. मुंबई इंडियंस 103 रनों से हारी. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलने के बाद 207 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 104 रनों पर ढेर हो गई. आईपीएल के इतिहास में चेन्नई की यह सबसे बड़ी जीत है, वहीं मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार है. चेन्नई की इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, अकील हुसैन और नूर अहमद. सैमसन ने पहले 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. फिर गेंदबाजी में अकील हुसैन ने चार विकेट झटके. वहीं नूर अहमद ने हार्दिक पांड्या और शरफेन रदरफोर्ड को आउट किया. इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर आ गई है. वहीं उसका नेट रन रेट भी पॉजिटिव हो गया है. 



Source link

‘लखनऊ के इकाना की पिच पर्थ के वाका जैसी’, LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर का बयान वायरल

‘लखनऊ के इकाना की पिच पर्थ के वाका जैसी’, LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर का बयान वायरल


लखनऊ के इकाना की पिच हमेशा से सवालों के घेरे में रही है. पिछले सीजन कई मैचों में यहां रन बनने लगे थे, लेकिन एक बार फिर अब इस पिच पर सवाल उठने लगे हैं. अब यहां की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने हैरान करने वाला बयान दिया है. उन्होंने लखनऊ के इकाना की पिच को पर्थ के वाका जैसी बताया है. 
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने अपने घरेलू मैदान पर अब तक खेले गए तीनों मैच हारे हैं. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उसे यहां हार का सामना करना पड़ा जबकि बुधवार को राजस्थान रॉयल्स ने उसे 40 रन से हराया.

पिछले सीजन में भी एलएसजी ने यहां खेले गए आठ मैचों में से छह मैच हारे थे. इस तरह से उसने इस मैदान पर खेले गए 22 मैचों में से केवल नौ में जीत हासिल की है. 
लैंगर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यहां की पिच भारत के दूसरे स्थानों की पिच से बहुत अलग है. यह क्रिकेट के लिए शानदार पिच है. यहां आपको गति और उछाल दोनों देखने को मिलते हैं। हम अभी तक इससे सामंजस्य नहीं बिठा पाए हैं. हम इस पिच पर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन हमारे बल्लेबाज इससे मिलने वाली अतिरिक्त गति और उछाल से तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं. हमारे बल्लेबाज कई बार शॉर्ट पिच गेंदों पर आउट हुए.”

लैंगर ने आगे कहा, “भारत में हमने कई ऐसी पिचें देखी हैं जहां गेंद अधिक उछाल नहीं लेती है, लेकिन यह पिच वाका की पिच की तरह है. यहां गेंद को अच्छी गति और उछाल मिलती है. यहां आपको वाकई दिलचस्प क्रिकेट देखने को मिल रहा है. हमारी बल्लेबाजी लाइनअप को देखते हुए सीजन की शुरुआत में किसी ने भी यह नहीं सोचा होगा कि हमारे बल्लेबाज लय हासिल नहीं कर पाएंगे. हमने इसकी कल्पना भी नहीं की थी और इसलिए हम इस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं “

कप्तान ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श, दक्षिण अफ्रीका के टी20 कप्तान एडन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों की मौजूदगी के बावजूद एलएसजी की टीम अपने घरेलू मैदान पर प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने के लिए संघर्ष कर रही है. उसने अब तक यहां तीन मैच में 141 रन, 164 रन और 119 रन ही बनाए हैं.



Source link

IPL के खिलाफ बोल रहा था दिग्गज, केविन पीटरसन ने जमकर लगाई क्लास, कहा- तुम्हें IPL के बारे में

IPL के खिलाफ बोल रहा था दिग्गज, केविन पीटरसन ने जमकर लगाई क्लास, कहा- तुम्हें IPL के बारे में


इंडियन प्रीमियर लीग के नाम पर इंग्लैंड के 2 दिग्गज आमने-सामने आ गए हैं. यह मामला RCB के स्टार खिलाड़ी जैकब बैथेल से जुड़ा है. दरअसल बैथेल को अब तक IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए एक भी मैच नहीं खेलने का अवसर नहीं मिला है. ऐसे में इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने सलाह दी थी कि बेंच पर बैठे रहने से अच्छा यह होगा कि बैथेल IPL छोड़कर इंग्लैंड वापस आकर काउंटी क्रिकेट खेलें. कुक के इस बयान पर केविन पीटरसन बुरी तरह भड़क उठे हैं.

भड़क उठे केविन पीटरसन

केविन पीटरसन ने भड़कते हुए कहा कि एलिस्टर कुक को कोई ज्ञान नहीं है कि IPL में खेलने पर कैसा महसूस होता है. उन्होंने कुक पर तंज भी कसा और कहा कि उन्हें थोड़ा भी आभास नहीं है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के आसपास रहने पर कैसा अनुभव मिलता है. इसलिए वो इसपर क्या विचार रखते हैं, वह मायने नहीं रखता है.

एलिस्टर कुक कभी IPL में नहीं खेले, जबकि केविन पीटरसन को तीन टीमों के लिए खेलने का अनुभव है. पीटरसन ने आगे जैकब बैथेल को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें भारत में ही रहना चाहिए, क्योंकि चाहे उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका ना मिल रहा हो, उन्हें सीखने को बहुत कुछ मिलेगा.

 

जैकब बैथेल ने कहा, RCB के साथ रहूंगा

स्काई स्पोर्ट्स पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए जैकब बैथेल ने कहा था कि वे RCB के साथ ही जुड़े रहेंगे. उनका साफ कहना था कि उन्हें IPL का वातावरण बहुत अच्छा लग रहा है. बैथेल ने कहा कि आईपीएल में रहने पर कैसा अनुभव मिलता है, यह सिर्फ किसी टीम के साथ जुड़ने पर ही महसूस किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

Watch: इकाना में फैंस के बीच भयंकर लड़ाई, चले लात-घूंसे; एक ने उठाकर पटका





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp