पाकिस्तान बॉयकॉट मामले में मारेगा यू-टर्न, भारतीय दिग्गज ने खोल दिया काला चिट्ठा

पाकिस्तान बॉयकॉट मामले में मारेगा यू-टर्न, भारतीय दिग्गज ने खोल दिया काला चिट्ठा


2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के मामले में पाकिस्तान जरूर यू-टर्न लेगा. भारत के दिग्गज क्रिकेटर चेतन शर्मा ने यह दावा किया है. उन्होंने बहुत बड़ी वजह का भी खुलासा किया है कि आखिर पाकिस्तान यू-टर्न क्यों लेगा और किस तारीख को लेगा. बताते चलें कि पाकिस्तान यह साफ कर चुका है कि उसने बांगलदेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए टीम इंडिया के साथ ना खेलने का फैसला लिया है.

इंडिया टुडे के अनुसार भारत के दिग्गज क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों की आखिर क्या गलती थी. उन्होंने इस पूरे विवाद को राजनीति से प्रेरित बताया क्योंकि 12 फरवरी को बांग्लादेश में चुनाव होने हैं. चेतन शर्मा ने दावा किया कि चुनावों के बाद पाकिस्तान जरूर बॉयकॉट पर यू-टर्न लेगा.

पाकिस्तान जरूर लेगा यू-टर्न

चेतन शर्मा ने कहा, “12 फरवरी को बांग्लादेश में चुनाव होने हैं, उसके बाद पाकिस्तान जरूर यू-टर्न लेगा. उसकी तरफ से बयान जारी किया जाएगा, ‘लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट के खेल को हानि नहीं पहुंचनी चाहिए. पाकिस्तान का यह रुख केवल बांग्लादेश में होने वाले चुनावों को लेकर है.”

उन्होंने आगे यह भी कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक बॉयकॉट को लेकर आधिकारिक तौर पर ICC को सूचित नहीं किया है. आधिकारिक पुष्टि के बिना बयानबाजी का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां सबसे ज्यादा नुकसान क्रिकेटरों को हो रहा है.

आपको बताते चलें कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव कह चुके हैं कि टीम इंडिया, 15 फरवरी को कोलंबो जाएगी और मैदान में मौजूद रहेगी. खेलना या ना खेलना, पाकिस्तान का फैसला होगा, लेकिन भारतीय टीम सभी नियमों का पालन करते हुए कोलंबो में उपस्थित रहेगी.

यह भी पढ़ें:

WPL फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी, RCB को 204 का लक्ष्य



Source link

दूसरी बार WPL चैंपियन बनी RCB, लगातार चौथी बार फाइनल हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम

दूसरी बार WPL चैंपियन बनी RCB, लगातार चौथी बार फाइनल हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम


WPL 2026 Champion RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दूसरी बार वीमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है. WPL 2026 के फाइनल मैच में RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंद डाला. ये 2024 के बाद दूसरी बार है जब बेंगलुरू की टीम ने WPL की ट्रॉफी उठाई है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी हारने का इतिहास रच दिया है, क्योंकि उसे लगातार चौथी बार फाइनल में हार मिली है.

फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे. ये वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बाद स्कोर था. मगर RCB की टीम ने फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड बना दिया है.

RCB दूसरी बार बनी चैंपियन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहली बार 2024 में WPL की ट्रॉफी जीती थी. उस समय फाइनल में बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था. उसके दो साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 204 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य चेज करते हुए इतिहास रच डाल है.

कप्तान स्मृति मंधाना ने 47 गेंद में 81 रनों की पारी खेली, वहीं जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों का योगदान दिया. मंधाना और वॉल के बीच 165 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी ने RCB को दूसरी बार चैंपियन बनाने में बहुमूल्य योगदान दिया.

लगातार चौथा फाइनल हारी दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी बार निराश हाथ लगी है. दिल्ली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है, क्योंकि वो अभी तक WPL इतिहास में ऐसी पहली टीम है, जो सभी सीजन में फाइनल मैच हारी है. दिल्ली की टीम अब तक मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों दो-दो बार फाइनल हार चुकी है.

यह भी पढ़ें:

श्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर दिया बाद बयान; जानें क्या कहा

Ben Stokes Injury: टी20 वर्ल्ड कप से पहले बेन स्टोक्स के मुंह पर लगी भयंकर चोट, बिगड़ गया फेस का स्ट्रक्चर; देखें तस्वीर 



Source link

श्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर दिया बाद बयान; जानें क्या कहा

श्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर दिया बाद बयान; जानें क्या कहा


पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के साथ खेलने से इनकार कर चुका है. अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह भारत के खिलाफ ना खेलने के फैसले पर पुनर्विचार करे. एसएलसी के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने उन बुरे प्रभावों पर जोर डाला, जो भारत बनाम पाकिस्तान जैसे बड़े मैच (India vs Pakistan Match) के रद्द होने पर सामने आ सकते हैं.

न्यूज वायर में छपी एक रिपोर्ट अनुसार शम्मी सिल्वा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लिखे पत्र में कहा कि भारत और पाकिस्तान का मैच ना होने का नतीजा आर्थिक नुकसान होगा. उन्होंने चिंता जताई कि भारत के साथ मैच ना खेलने के दूरगामी दुष्परिणाम होंगे. इससे वित्तीय नुकसान, टूरिजम क्षेत्र को झटका और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को भी ठेस पहुंच सकती है.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को वह भी याद दिलाया कि कैसे उसकी टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पाकिस्तान का सहयोग किया. पिछले साल नवंबर में इस्लामाबाद में बम धमाके के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी वापस अपने देश लौटना चाहते थे, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सख्त आदेश देते हुए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान में सीरीज जारी रखने का आदेश दिया है. शम्मी सिल्वा ने PCB की ओर से उसी तरह के सहयोग की उम्मीद जताई है. एसएलसी ने अपने देश में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा का आश्वासन भी दिया है.  

आपको बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेल जाना है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव साफ कह चुके हैं कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप के मैच के लिए मैदान में उपस्थित रहेगी. 

 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बेन स्टोक्स के मुंह पर लगी भयंकर चोट, बिगड़ गया फेस का स्ट्रक्चर

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बेन स्टोक्स के मुंह पर लगी भयंकर चोट, बिगड़ गया फेस का स्ट्रक्चर


टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को भयंकर इंजरी हुई. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इंजरी की तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका फेस का स्ट्रक्चर पूरी तरह से बिगड़ा हुआ नजर आया. इंग्लिश ऑलराउंडर के चेहरे पर सीधे साइड इंजरी का इम्पैक्ट नजर आया. 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि स्टोक्स को यह इंजरी मैच खेलने के दौरान नहीं बल्कि अभ्यास के बीच हुई. साथ ही बताया गया कि अभ्यास में स्टोक्स एक साइड खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी गेंद अचानक उनके चेहरे पर आकर लगी. वह गेंद को देख नहीं पाए, जिसके चलते वह गेंद को रोकने में असफल रहे. 

स्टोक्स ने शेयर की इंस्टा स्टोरी 

चोटिल चेहरे के साथ स्टोक्स ने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “आपको क्रिकेट गेंद की हालत देखनी चाहिए.” बताते चलें कि स्टोक्स इंग्लैंड के व्हाइट बॉल सेटअप से बाहर चल रहे हैं, जिसके चलते वह आगामी टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं. बता दें कि स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 2022 का टी20 वर्ल्ड कप खेला था. इसके बाद पिछले यानी 2024 के टी20 विश्व में भी वह इंग्लिश टीम में शामिल नहीं थे. 

एशेज में भी हुई थी इंजरी 

एशेज 2025-26 के दौरान भी इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को इंजरी हुई थी. उन्हें कमर में चोट लगी थी. स्टोक्स कमर की इंजरी से उबर ही रहे थे कि अब चेहरे की इंजरी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

बेन स्टोक्स का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें बेन स्टोक्स के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने 120 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. टेस्ट में स्टोक्स ने 7216 रन बना लिए और 245 विकेट चटकाए. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 3463 रन स्कोर कर लिए और 74 विकेट अपनी झोली में डाले. इसके अलावा स्टोक्स ने टी20 इंटरनेशनल में 585 रन बनाए और 26 विकेट अपने खाते में डाले.





Source link

WPL फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी, RCB को 204 का लक्ष्य

WPL फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी, RCB को 204 का लक्ष्य


RCB vs DC Score WPL Final: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बना दिए हैं. दिल्ली टीम ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि दिल्ली अब WPL के फाइनल मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. फाइनल मैच में RCB के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाजों ने अंतिम तीन ओवरों में 49 रन जोड़े. कप्तान जेमिमा रोड्रीग्स ने अर्धशतकीय पारी खेली.

वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. दिल्ली के लिए कप्तान जेमिमा रोड्रीग्स सर्वोच्च रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उन्होंने 37 गेंद में 57 रनों की बहुमूल्य पारी खेली. लॉरा वुल्वार्ट ने भी 44 रनों का योगदान दिया. डेथ ओवरों की हीरो चिनेल हेनरी रहीं, जिन्होंने महज 15 गेंद में 35 रनों की तूफानी पारी खेल, दिल्ली को 200 के पार पहुंचाया.

दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास

दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में सबसे बाद स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. वो फाइनल में 200 रनों का आंकड़ा छूने वाली भी पहली टीम है. इससे पहले WPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर मुंबई इंडियंस के नाम था, जिसने 2025 सीजन के फाइनल में 149 रन बनाए थे. उसी सीजन फाइनल में 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 141 रन बनाए थे, जो फाइनल में दूसरा सर्वाधिक स्कोर है.

WPL फाइनल में सबसे बड़े स्कोर

  • 203 रन – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
  • 149 रन – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 141 रन – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

यह  WPL प्लेऑफ मैचों के इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. प्लेऑफ में सबसे बाद स्कोर बनाने वाली टीम मुंबई इंडियंस है, जिसने 2025 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 213 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

Ben Stokes Injury: टी20 वर्ल्ड कप से पहले बेन स्टोक्स के मुंह पर लगी भयंकर चोट, बिगड़ गया फेस का स्ट्रक्चर; देखें तस्वीर 



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम इंडिया से बाहर होगा ये ऑलराउंडर? कप्तान सूर्यकुमार ने दिया अपडेट

2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम इंडिया से बाहर होगा ये ऑलराउंडर? कप्तान सूर्यकुमार ने दिया अपडेट


2026 टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. भारतीय टीम इसी दिन यूएसए के खिलाफ मैच से अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी. मगर उससे पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने एक बड़ी मुसीबत खड़ी है. इस मुसीबत का नाम है वाशिंगटन सुंदर की चोट. दरअसल सुंदर अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें स्क्वाड में रिप्लेस किए जाने को लेकर बयान दिया है.

वाशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट आई थी. जांच के बाद पता चल कि उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या है, जिसके कारण उन्हें कुछ दीं आराम की सलाह दी गई. इस चोट के कारण वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे.

क्या होगा टीम इंडिया में बदलाव?

वाशिंगटन सुंदर की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम इंडिया में लाने की संभावना पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 5 फरवरी को हुई कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम वाशिंगटन सुंदर मामले को लेकर धैर्य रखेंगे. रिप्लेसमेंट्स को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते.”

सूर्यकुमार यादव ने यह भी कहा कि कोच गौतम गंभीर ने टीम के हर एक खिलाड़ी को अपना स्वाभाविक गेम खेलने की आजादी दी हुई है. सूर्यकुमार ने उदाहरण देकर बताया कि कैसे ईशान किशन ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया था.

ईशान किशन पर चर्चा तेज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी, इसको लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं. खासतौर पर ओपनिंग को लेकर चर्चा तेज है. कयास लगाए जा रहे हैं कि संजू सैमसन का अंतिम-11 से पत्ता कट हो सकता है, उनकी जगह इन-फॉर्म बल्लेबाज ईशान किशन ले सकते हैं. किशन टीम इंडिया में वापसी के बाद एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

RCB vs DC Final: फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp