पाकिस्तान नहीं खेलेगा, लेकिन क्या है PAK के साथ खेलने पर भारत का रुख? सूर्यकुमार ने बताया

पाकिस्तान नहीं खेलेगा, लेकिन क्या है PAK के साथ खेलने पर भारत का रुख? सूर्यकुमार ने बताया


पाकिस्तान सरकार साफ कर चुकी है कि उसकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेलेगी. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर भी इसकी पुष्टि कर दी है. मगर इस पूरे मामले पर भारत का क्या रुख है? भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस पूरे विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी और पाकिस्तान पर निशान भी साधा है.

सूर्यकुमार यादव ने साफ किया भारत का रुख

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना नहीं किया है.

सूर्यकुमार यादव ने भारत का रुख साफ करते हुए कहा, “हमारी मानसिकता बिल्कुल स्पष्ट है, हमने उनके साथ खेलने से मना नहीं किया है. इनकार करने वाली पाकिस्तान टीम है.”

बताया जा रहा है कि टीम इंडिया किसी भी परिस्थिति में ICC के नियमों का पालन करेगी. सूर्यकुमार यादव ने भी साफ तौर पर कहा कि टीम इंडिया 7 फरवरी को यूएसए और 12 फरवरी को नामीबिया के साथ मैच के बाद कोलंबो रवाना हो जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल अनुसार भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है.

बढ़िया लय में टीम इंडिया

भारत की टी20 टीम बेहतरीन लय में है. गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद टीम इंडिया एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप के पहले वॉर्मअप मैच में भारतीय टीम ने यूएसए को 38 रनों  से हराया और फिर दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से धूल चटाई. ईशान किशन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 गेंद में 53 रनों की तूफानी पारी खेल ओपनिंग बल्लेबाजी क्रम के लिए दावा ठोका है.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के इनकार पर सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम…’



Source link

पाकिस्तानी-बांग्लादेशी भाई-भाई, 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले PAK कप्तान के बयान पर बवाल

पाकिस्तानी-बांग्लादेशी भाई-भाई, 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले PAK कप्तान के बयान पर बवाल


पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान आगा ने ICC को चिढ़ाने का प्रयास किया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश क्रिकेट टीम को निष्कासित कर चुका है, लेकिन 5 फरवरी को कोलंबो में आयोजित कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने बांग्लादेश का नाम लिया. उन्होंने पकिस्तानियों और बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लिए भाई-भाई का नारा दिया.

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने एलान किया कि वो टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में तो भाग लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा. कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान आगा से बांग्लादेश को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम के ना होने को दुखद घटना बताया.

पाकिस्तानी-बांग्लादेशी भाई-भाई

बांग्लादेश के बारे में सवाल पूछे जाने पर सलमान आगा ने कॉन्फ्रेंस में कहा, “बांग्लादेशी हमारे भाई हैं. हम पाकिस्तान के प्रति उनके समर्थन के आभारी हैं. बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप में ना होना दुखद है.”

दूसरी ओर बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का धन्यवाद कर चुके हैं. शरीफ ने कहा था कि बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का कहना था कि उन्होंने बहुत सोच-विचार के बाद भारत के साथ मैच का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के लोगों को बांग्लादेश के साथ खड़े रहना चाहिए. आपको बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को दी जा चुकी है, वहीं भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेल जाना है. भारतीय टीम कोलंबो में उपस्थित रहेगी, लेकिन शहबाज शरीफ का रुख देखते हुए पाकिस्तान टीम के मैदान में आने की संभावना ना के बराबर है.

यह भी पढ़ें:

आज दिल्ली-बेंगलुरू के बीच WPL 2026 का फाइनल, देखें अब तक किसने कितनी बार जीता टाइटल, ये रही पूरी लिस्ट



Source link

कब, कहां और कैसे ‘फ्री’ में लाइव देखें दिल्ली-बेंगलुरू का फाइनल? एक क्लिक में जानें

कब, कहां और कैसे ‘फ्री’ में लाइव देखें दिल्ली-बेंगलुरू का फाइनल? एक क्लिक में जानें


महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का फाइनल मुकाबला गुरुवार (05 फरवरी) को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि दिल्ली ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है. वहीं दूसरी तरफ, बेंगलुरु अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अगर आप भी इस मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं और जानना चाहते हैं कि इसको कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं, तो यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी. 

यह महिला आईपीएल का चौथा संस्करण है. इससे पहले खेले जा चुके तीन एडीशन में दो बार मुंबई इंडियंस ने और एक बार बेंगलुरु ने ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवाया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार टूर्नामेंट को नया विनर मिलता है या फिर पुरानी टीम यानी आरसीबी दूसरी बार खिताब अपने नाम करती है. 

कब होगा मैच?

तो आपको बता दें कि महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 05 फरवरी, गुरुवार को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत 7:30 बजे से होगी. वहीं टॉस 7:00 बजे होगा. 

कहां होगा मैच?

महिला आईपीएल का खिताबी मुकाबला वडोरा के BCA स्टेडियम में खेला जाएगा. 

भारत में टीवी पर कहां देखें लाइव?

महिल प्रीमियर लीग के फाइनल को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. 

मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें लाइव?

फाइनल मैच को भारत में जियोहॉटस्टार के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसके जरिए आप मुकाबले को मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर देख पाएंगे. अब सवाल यह है कि मुकाबला फ्री में कैसे देख सकते हैं? 

अगर आप जियो सिम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ रीचार्ज के साथ जियोहॉटस्टार का प्लान फ्री में मिलता है. इस तरह आप मैच को फ्री में देख सकते हैं. अगर 500 रुपये महीने वाला जियो का रीचार्ज करते हैं, तो आपको तमाम OTT के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे, जिसमें जियोहॉटस्टार भी शामिल होगा. बाकी रीचार्ज के साथ आपको मैच देखने के लिए अलग से पैसे देने पड़ेंगे. 

मुकाबले के लिए आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष, राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकार, अरुंधति रेड्डी , श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, सयाली सतघारे.

मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

लिजेल ली, शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), निकी प्रसाद, मरिज़नने कप्प, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चराणी, मिन्नू मनी, नंदनी शर्मा.



Source link

‘ऐसा हुआ तो पाकिस्तान का वजूद खत्म हो जाएगा…’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिखाया PCB को आईना

‘ऐसा हुआ तो पाकिस्तान का वजूद खत्म हो जाएगा…’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिखाया PCB को आईना


मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं, 7 फरवरी से करीब एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का आरंभ हो जाएगा. इसमें कुल 20 टीमें खेल रही हैं, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए में शामिल हैं, जिनके बीच 15 फरवरी को मुकाबला होना है. लेकिन अभी इस पर सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम से इस मैच को नहीं खेलने के लिए कहा है. बाकायदा पाकिस्तान सरकार ने पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी टीम टूर्नामेंट में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि कैसे क्रिकेट में पाकिस्तान की अहमियत भारत की वजह से है.

आकाश चोपड़ा सोशल मीडिया पर पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे. इसमें एक यूजर ने पूछा कि अगर आईसीसी पीसीबी पर जुर्माना भी लगाता है तो पीसीबी उनमें से बहुत कम पैसे कमाता है तो आईसीसी और कैसे इसकी रिकवरी करेगा? इसके जवाब में आकाश ने कहा, “पहली बात तो ये बहुत मुश्किल गणित होता है, कहीं लिखा नहीं होता कि इस मुकाबले के इतने पैसे मिलेंगे. इस समय अफवाहों का बाजार गर्म है, जिसका जो मन कर रहा है वो बोल रहा है. कई लोगों का सवाल था कि इस मुआवजा क्या होगा, टीवी राइट्स का क्या होगा?”

ऐसा हुआ तो पाकिस्तान का वजूद खत्म हो जाएगा

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, “पहले पाकिस्तान क्रिकेट को समझना जरुरी है. पाकिस्तान क्रिकेट महत्वपूर्ण है, पाकिस्तान अच्छा खेलती है? वो जरुरी नहीं है, क्योंकि वो अच्छा नहीं खेलते. ऐसा नहीं है कि वो बहुत कमाल की टीम है, नहीं है ऐसा. पाकिस्तान इसलिए जरुरी है क्योंकि वो भारत और पाकिस्तान की राइवलरी जिंदा है. उस राइवलरी को अगर आपने मार दिया कि ये मैच होगा ही नहीं तो भारत अपने रास्ते आगे बढ़ जाएगा लेकिन पाकिस्तान की वैल्यू खत्म हो जाएगी. क्योंकि आपकी टीम अच्छी नहीं है. और सिर्फ दर्शकों की संख्या से कुछ नहीं होता.”

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान इकॉनमी में तब तक तो जिंदा है जब तक भारत पाकिस्तान राइवलरी जिंदा है, जिस दिन ये खत्म तो पाकिस्तान का वजूद (जो वो इंटरनेशनल क्रिकेट को दे रहे हैं) खत्म हो जाएगा. ये सच है. क्योंकि उस रेवेन्यू को वो (पाकिस्तान) खत्म कर रहे हैं.

तो बाकी लोग कहेंगे कि तुम तो डूब रहे हो, हमें क्यों लेकर डूब रहे हो. बाहर करो इसको. आप मत बनाइए उन्हें FTP का हिस्सा, उनके साथ द्विपक्षीय सीरीज मत खेलिए. क्योंकि वैसे भी आप कुछ कर तो नहीं रहे, आपके राइट्स बेचने में दिक्कत होती है. बहुत कम टीमें हैं जो पाकिस्तान में अपनी ए टीम लेकर जाती है. अगर इंडिया ने इसे खत्म कर दिया तो भारत का चल जाएगा लेकिन आपका क्या होगा, सोचना इसे.”



Source link

Watch: T20 World Cup से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, किए बप्पा के दर्शन

Watch: T20 World Cup से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, किए बप्पा के दर्शन


मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रच सकती है, क्योंकि आज तक कोई भी मेजबान देश इस खिताब को जीत नहीं पाया है. 10वें संस्करण को शुरू होने में अब 2 दिन का समय बचा है, भारतीय क्रिकेट टीम वार्म अप मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अब मुख्य टूर्नामेंट में खेलने को तैयार है. इससे पहले टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, उन्होंने बप्पा के दर्शन किए और भारत के सफल होने की प्रार्थना की.

बप्पा के दर्शन को पहुंचे गौतम गंभीर

गौतम गंभीर 2024 में भारतीय नेशनल टीम के हेड कोच नियुक्त हुए थे, जिसके बाद उनकी कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी (2025) खिताब जीता. पिछले साल हुए एशिया कप में भी भारत चैंपियन बना, इसके अलावा टी20 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. गंभीर गुरुवार दोपहर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. उन्होंने टीम इंडिया के सफल होने की कामना की. 

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया इस साल खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. अगर ऐसा हुआ तो लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला भारत पहला देश बन जाएगा. आज तक मेजबान देश भी कभी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है, तो ये रिकॉर्ड तोड़ने का भी भारत के पास मौका है.

वाशिंगटन सुंदर टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल हैं, लेकिन वह चोटिल हो गए थे. अभी तक उनकी चोट के बारे में ताजा जानकारी सामने नहीं आई है कि वह खेलेंगे या उनकी जगह किसी और को शामिल किया जाएगा. बता दें कि आईसीसी द्वारा अपने स्क्वॉड में बदलाव करने की डेडलाइन (31 जनवरी) निकल चुकी है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

भारतीय टीम का शेड्यूल

  • 7 फरवरी (शनिवार), बनाम यूएसए- मुंबई
  • 12 फरवरी (गुरुवार), बनाम नामीबिया- दिल्ली
  • 15 फरवरी (रविवार), बनाम पाकिस्तान- कोलंबो
  • 18 फरवरी (बुधवार), बनाम नीदरलैंड- अहमदाबाद.





Source link

WPL फाइनल में आमने सामने जिगरी दोस्त, जानें पिच रिपोर्ट, मैच प्रेडिक्शन और संभावित प्लेइंग 11

WPL फाइनल में आमने सामने जिगरी दोस्त, जानें पिच रिपोर्ट, मैच प्रेडिक्शन और संभावित प्लेइंग 11


महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण (WPL 2026) का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की कप्तान स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स कितनी पक्की दोस्त हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हो कि जब स्मृति की शादी टूटी थी तब उन्होंने बिग बैश लीग में नहीं जाने का बड़ा फैसला लिया था. खैर, आज जेमिमा अपनी टीम को पहला खिताब दिलाने के लिए पूरी जान लगा देंगी.

महिला प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अंक तालिका में टॉप का स्थान हासिल कर डायरेक्ट फाइनल में जगह बनाई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स तीसरे स्थान पर रही थी. एलिमिनेटर में गुजरात को हराकर दिल्ली दूसरी फाइनलिस्ट बनी, जिन्होंने डबल राउंड रॉबिन में हुए 8 में से अपने 4 मैच हारे थे.

लगातार चौथी बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स

साल 2023 में महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण खेला गया था, तब से लेकर अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ने हर संस्करण फाइनल में जगह बनाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में दिल्ली को हराकर अपना पहला खिताब जीता था, जबकि अन्य दो फाइनल में दिल्ली मुंबई के हाथों हारी. अब इस सिलसिले को दिल्ली तोड़कर अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी. इस सीजन राउंड रॉबिन फॉर्मेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 मैच हारे, जिसमें एक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था.

RCB और DC की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सायली सतघारे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.

डीसी: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मरिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिनु मणि, श्री चरनी, नंदिनी शर्मा.

बीसीए स्टेडियम, कोटांबी पिच रिपोर्ट

महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पिच को धीमा माना जाता है, लेकिन एलिमिनेटर मैच में ऐसा देखने को नहीं मिला. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए, लक्ष्य को दिल्ली ने 16वें ही ओवर में हासिल कर लिया. ओस यहां बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी लेने का फैसला सही रहेगा. फाइनल में एक अच्छी बल्लेबाजी पिच देखने को मिल सकती है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को चाहिए होगा कि 190 या 200 के स्कोर तक पहुंचा जाए, इससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम पर दबाव बढ़ जाएगा.

मैच प्रिडिक्शन

बेशक दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम मैचों में अच्छी वापसी की, शानदार खेल दिखाया है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. स्मृति मंधाना इस संस्करण में तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज है, जिन्होंने 8 पारियों में 290 रन बनाए हैं. दिल्ली की नंदनी शर्मा इस सीजन दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं, जिन्होंने 16 विकेट लिए हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर आरसीबी की नदीन डी क्लर्क हैं, जिन्होंने 15 विकेट लिए हैं. आज आरसीबी का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी लग रहा है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp