‘भारत में होता ICC ऑफिस तो बम से उड़ा देते’, पाकिस्तानी यू-ट्यूबर की खुलेआम धमकी

‘भारत में होता ICC ऑफिस तो बम से उड़ा देते’, पाकिस्तानी यू-ट्यूबर की खुलेआम धमकी


Pakistan Youtuber Arslan Naseer Threatens ICC: पाकिस्तान सरकार की तरफ से बीते रविवार (01 फरवरी) इस बात का एलान किया था कि उनकी टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए तो मैदान पर उतरेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ श्रीलंका में होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगी. इसके बाद से यह मुद्दा चर्चा में है. अब पाकिस्तान के यूट्यूबर और एक्टर अरसलान नसीर ने विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर आईसीसी का ऑफिस भारत में होता तो बम से उड़ा देते. इसके अलावा पाक यूट्यूबर ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह के खिलाफ भी जहर उगला. 

पाक यूट्यूबर ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में अरसलान ने कहा, “अपनी औकात में रहो. ये तुम लोगों का छोट सा 25 लोगों का ऑफिस है. उधर मजे से बैठकर यूट्यूब देखो, नेटफ्लिक्स देखो. आईसीसी का ऑफिस दुबई में है, इसलिए वह सेफ है. अगर उनका ऑफिस भारत में होता, तो हमारे लोग उस हेड क्वार्टर और उसके आसपास की जगह को बम से उड़ा देते.”

जय शाह को भी बनाया निशाना

ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देने के बीच अरसलान ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह को भी निशाना बनाया. जैसा की वीडियो में देखा और सुना जा सकता है. पाक एक्टर का यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

7 फरवरी से शुरू होगा वर्ल्ड कप 

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 07 फरवरी (शनिवार) से होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा. देखने वाली बात यह है कि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की शुरुआत से सिर्फ 06 दिन पहले भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार किया है. 

पाकिस्तान ने तो सिर्फ टीम इंडिया के खिलाफ मैच खेलने से इनकार किया, इससे पहले बांग्लादेश की टीम तो अपना नाम टूर्नामेंट से भी वापस ले चुकी है. बांग्लादेश की तरफ से कहा गया था कि उनके लीग मुकाबले भारत के अलावा किसी और देश में शिफ्ट करवाएं. हालांकि आईसीसी ने बांग्लादेश के अनुरोध को नकार दिया था.





Source link

उम्र से कोई लेना-देना नहीं…रोहित-विराट के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर MS Dhoni का बड़ा बयान

उम्र से कोई लेना-देना नहीं…रोहित-विराट के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर MS Dhoni का बड़ा बयान


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर बड़ा बयान दिया है. माही के बयान से आलोचकों को मिर्ची लग सकती है. रोहित-कोहली के अगले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर चर्चा होती रहती है. पिछले साल दोनों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था. इसके बाद लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाए थे. 

हिटमैन और किंग कोहली की उम्र को भी 2027 वर्ल्ड कप के लिए बड़ा फैक्टर माना जा रहा है. हालांकि माही ने साफ शब्दों में कह दिया है कि उम्र का कोई लेना-देना नहीं हैं, बल्कि फिटनेस और परफॉर्मेंस से दोनों के खेलने का सीधा ताल्लुक होगा. बता दें कि माही से एक हालिया इवेंट के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर सवाल पूछा गया. 

फिटनेस और परफॉर्मेंस अहम 

माही ने इवेंट में बात करते हुए कहा, “क्यों नहीं? मेन यह है कि क्यों किसी को अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहिए? मेरे लिए उम्र पैमाना नहीं है. परफॉर्मेंस और फिटनेस पैमाना है.”

धोनी ने आगे उम्र को लेकर बात करते हुए कहा, “क्या उम्र एक फैक्टर है? नहीं. फिटनेस फैक्टर है? हां. अगर आप 22 साल के भी हैं और फिट नहीं हैं, तो आप अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं. अगर वह लगातार परफॉर्म करते रहते हैं और उनमें देश के लिए अच्छा करने की इच्छा है, तो क्यों नहीं. इसके अलावा आप अनुभवी खिलाड़ी कैसे लाएंगे.”

अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत 

धोनी ने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की दरकार होती है. माही ने कहा, “आप किसी 20 साल के अनुभवी खिलाड़ी को नहीं ला सकते हैं, जब तक वो इंसान सचिन तेंदुलकर ना हो. अगर लोग परफॉर्म कर रहे हैं, तो वह वहां रहेंगे, नहीं तो नहीं रहेंगे. अगर वो फिट नहीं हैं, तो आप उन्हें हटा सकते हैं.” बाकी धोनी ने कहा कि अनुभव सालों में हाई प्रेशर मैच खेलकर आता है. 





Source link

सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने भारत को दिया 311 का लक्ष्य, फैसल और उजैरुल्लाह ने जड़े शतक

सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने भारत को दिया 311 का लक्ष्य, फैसल और उजैरुल्लाह ने जड़े शतक


2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने 310 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है. अब टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए इतिहास रचना होगा. दरअसल, अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी इतने रनों का लक्ष्य चेज नहीं हुआ है. अगर आयुष म्हात्रे की टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचना है तो उसे इतिहास रचना होगा. सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए फैसल शिनोजादा ने 110 और उजैरुल्लाह नियाजई ने नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी खेली.

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई. 13वें ओवर में 53 के स्कोर पर अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा. खालिद अहमदजई 39 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद उनके साथी उस्मान सादत 39 के स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 70 गेंद की अपनी पारी में 3 चौके जड़े.

117 रनों पर 2 विकेट गिरने के बाद तीसरे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी हुई. फैसल शिनोजादा ने इस वर्ल्ड कप का अपना दूसरा शतक लगाया. उन्होंने 93 गेंद में 15 चौकों की मदद से 110 रनों की पारी खेली. वहीं उजैरुल्लाह नियाजई ने 86 गेंद में नाबाद 101 रन बनाए. उन्होंने 12 चौके और दो छक्के जड़े.

435 रनों के साथ अब फैसल शिनोजादा 2026 अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अंत में अब्दुल अजीज तीन गेंद में एक चौके के साथ सात रनों पर नाबाद लौटे. वहीं अजीजुल्लाह मियाखिल ने 9 गेंद में एक चौके की मदद से 12 रन बनाए.

भारत के लिए गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन ने 10 ओवर में 64 रन देकर दो विकेट चटकाए. इसके अलावा कनिष्क चौहान ने 9 ओवर में 55 रन देकर दो अफगानी बल्लेबाजों को आउट किया.

आएस अम्ब्रीश ने 9 ओवर में 65 रन दिए. हेनिल पटेल भी विकेट का खाता नहीं खोल सके. उन्होंने 10 ओवर में 56 रन दिए. खिलन पटेल सबसे किफायती गेंदबाज रहे. उन्होंने 10 ओवर में 49 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके.

 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ICC रैंकिंग में ईशान किशन की बहुत बड़ी छलांग, पाकिस्तानी को हुआ नुकसान

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ICC रैंकिंग में ईशान किशन की बहुत बड़ी छलांग, पाकिस्तानी को हुआ नुकसान


भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके सभी को प्रभावित किया. अब ईशान को इस बल्लेबाजी का इनाम आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में मिला. वह रैंकिंग में बहुत बड़ी छलांग लगाते हुए पूरे 32 पायदान ऊपर आए हैं. वहीं भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं. इसके अलावा रैंकिंग में पाकिस्तानी बल्लेबाज को नुकसान हुआ है. 

सबसे पहले बात करते हैं ईशान किशन की, विश्व कप से पहले टीम इंडिया ने आखिरी टी20 सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली. पांच मैचों की इस सीरीज में ईशान ने 4 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 08, 76, 28 और 103 रनों की शानदार पारियां खेली. यह पारियां टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत हैं, साथ ही ईशान के लिए बड़ा बूस्ट हैं. ईशान बीते करीब 2 साल तक टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और वापसी करते ही उन्होंने कमाल कर दिया. 

32वें पायदान पर पहुंचे

ईशान ने लंबी छलांग लगाते हुए खुद को 64वें से 32वें पायदान पर काबिज कर लिया है. अब उनकी रेटिंग 584 हो गई है. ईशान का सिर्फ एक सीरीज के बाद इतना ऊपर आ जाना साफ जाहिर कर रहा है कि वह जल्द ही टॉप-10 या टॉप-5 में भी अपनी जगह बना सकते हैं. 

अभिषेक शर्मा टॉप पर 

टी20 रैंकिंग में लंबे वक्त से टॉप पर चले रहे बाएं हाथ के अभिषेक शर्मा इस बार की ताजा रैंकिंग में भी टॉप पर बने हुए हैं. अभिषेक की रेटिंग 917 की है. अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 84 रनों की और तीसरे में 68* रनों की पारी खेली थी. सीरीज के अंतिम मैच में अभिषेक ने 30 रन स्कोर किए थे. इसके अलावा बाकी के दो मैचों में वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. 

पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ नुकसान 

रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को 2 पायदान का नुकसान हुआ है. वह पांचवें से सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं. अब उनकी रेटिंग 715 की है. 



Source link

बदले गए क्रिकेट के 70 से ज्यादा नियम, इस तरह के बैट का भी हो सकेगा इस्तेमाल; कब से होंगे लागू?

बदले गए क्रिकेट के 70 से ज्यादा नियम, इस तरह के बैट का भी हो सकेगा इस्तेमाल; कब से होंगे लागू?


क्रिकेट में समय-समय पर नियम बदलते रहते हैं. कई बार पुराने नियमों को हटाकर नए नियमों को शामिल किया जाता है. एक बार फिर ऐसा हुआ है. इस बार क्रिकेट के 73 नियम बदल दिए गए हैं. टेस्ट क्रिकेट में अब तक लास्ट ओवर में अगर विकेट गिरता था तो दिन का खेल वहीं खत्म कर दिया जाता था. नया बल्लेबाज बैटिंग करने नहीं आता था, लेकिन अब यह नियम भी बदल दिया गया है. इसके अलावा लेमिनेटेड बैट को भी सशर्त मंजूरी दी गई है. ये नए नियम 1 अक्टूबर, 2026 से लागू होंगे.

टेस्ट मैच के आखिरी ओवर का नियम बदला

अभी तक टेस्ट क्रिकेट में जब दिन का लास्ट या सेकेंड लास्ट ओवर चल रहा होता है, और विकेट गिर जाता है तो फिर दिन का खेल वहीं पर खत्म कर दिया जाता है. नए बल्लेबाज को उस समय नहीं भेजा जाता है. पर अब MCC यानी मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने इस नियम को बदल दिया है. एमसीसी ने एक बयान में कहा कि समय बचाने के लिए ऐसा किया जाका रहा है, लेकिन इससे समय नहीं बचता है, क्योंकि अगले दिन बची ही गेंदों को फेंका जाता है. पर इससे खेल का रोमांच कम होता है, क्योंकि नया बल्लेबाज मुश्किल परिस्थिति का सामना करने से बच जाता है. अब नए नियम के तहत अगर कंडीशंस ठीक हैं तो लास्ट ओवर भी पूरा किया जाएगा और विकेट गिरने पर नए बल्लेबाज को उतरना होगा.

ओवरथ्रो और डेडबॉल में भी हुआ बदलाव

एमसीसी ने अब ओवरथ्रो और मिस्फील्ड के बीच अंतर को और भी साफ कर दिया है. अब नए नियम के हिसाब से ओवरथ्रो सिर्फ तभी माना जाएगा, जब कोई खिलाड़ी विकेट की तरफ गेंद फेंकेगा और वो गेंद आगे निकल जाएगी. वहीं अगर कोई खिलाड़ी बाउंड्री को पास गेंद रोकने की कोशिश करता है और गेंद उसके हाथ से निकल जाती है तो इसे मिस्फील्ड माना जाएगा.

अब डेडबॉल के लिए भी यह जरूरी नहीं रहेगा कि गेंद विकेटकीपर या गेंदबाज के हाथ में ही हो. अगर गेंद मैदान पर कहीं भी रुक गई और अंपायर को लगा कि बल्लेबाज रन नहीं ले सकता है तो फिर वो गेंद को डेड बॉल घोषित कर सकता है.

इस तरह के बैट को भी मिली मंजूरी

अब दो से तीन लकड़ी को जोड़कर बने बैट को भी मंजूरी मिल गई है. इस तरह के बैट सस्ते होते हैं, क्योंकि इन्हें दो या तीन लकड़ी के टुकड़ों को जोड़कर बनाया जाता है. ये सिंगल पीस की लकड़ी से बने बैट की तुलना में सस्ते होते हैं. एमसीसी ने ओपन एज क्लब क्रिकेट में इस तरह के बैट के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है.

हिट विकेट के नियम को किया गया साफ

अगर बल्लेबाज विपक्षी टीम के किसी खिलाड़ी से टकराकर स्टंप्स पर गिर जाता है तो फिर उसे हिट विकेट नहीं दिया जाएगा. वहीं शॉट खेलते हुए अगर बल्लेबाज के हाथ से बैट छूट जाता है और वो स्टंप पर जाकर गिरता है तो फिर उसे आउट माना जाएगा.

MCC बनाता है क्रिकेट के नियम

आपको बता दें कि एमसीसी ही क्रिकेट के नियम बनाता है. यह एक प्राइवेट क्लब है, जिसकी स्थापना 1787 में लंदन में हुई थी. आईसीसी के बनने के बाद भी एमसीसी ही क्रिकेट के नियम बनाता है. इसमें एक समिति होती है. इस समिति के सदस्य ही क्रिकेट के नियमों को तय करते हैं.



Source link

गेंदबाज ने कराई डॉट, लेकिन एक गलती से अफगानिस्तान को फ्री में मिले 5 रन

गेंदबाज ने कराई डॉट, लेकिन एक गलती से अफगानिस्तान को फ्री में मिले 5 रन


भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल खेला जा रहा है. मुकाबले में एक ऐसा भी पल आया कि जब अफगानिस्तान को भारतीय टीम की गलती से 5 रन पेनल्टी के रूप में मिल गए. गौर करने वाली बात यह है कि गेंदबाज ने गेंद डॉट करवा दी थी, लेकिन कीपर अभिज्ञान कुंडू गेंद को ठीक तरह से रोक नहीं पाए और विरोधी टीम को पांच रन पेनल्टी के रूप में मिले. 

बता दें कि यह वाक्या 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ जब गेंदबाज दीपेश देवेन्द्रन ने अफगानी बल्लेबाज फैसल शिनोजादा को गेंद डॉट करवाई. गेंद में ज्यादा बाउंस नहीं था, जिसके चलते कीपर अभिज्ञान ठीक तरह से गेंद को नहीं रोक पाए और गेंद उनके जमीन पर रखे हेलमेट पर जा लगी. 

इसके बाद चौके की तरफ भी गई गेंद 

बात सिर्फ गेंद के हेलमेट पर लगने तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके बाद गेंद बाउंड्री लाइन की तरफ भी जाने लगी. हालांकि हेलमेट में लगने के बाद गेंद डेड हो चुकी थी, लेकिन फिर भी अंपायर ने इस पर चौके का सिगनल किया. अंपायर के चौका देते ही कॉमेंटेटर ने भी कहा कि अंपायर को इस फैसले को शायद वापस लेना पड़े. अंतत: सिर्फ पेनल्टी के पांच रन दिए गए. इस तरह एक गलती से टीम इंडिया को 5 रन का नुकसान हो गया. 

किस नियम के तहत मिले पेनल्टी रन?

तो आपको बता दें कि क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था एमसीसी (MCC) के खंड 28.3.2 के अनुसार, अगर गेंद मैदान पर रखे गए फील्डिंग टीम के हेलमेट से टकराती है, तो अंपायर बल्लेबाजी टीम को पांच पेनल्टी रन देता है.

फाइनल में पहुंचने की जंग 

सेमीफाइनल में जीत हासिल कर दोनों ही टीमें फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी. बताते चलें कि भारत और अफगानिस्तान की अंडर-19 टीमें हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने हैं. यह दूसरा सेमीफाइनल है. इंग्लैंड की टीम पहला सेमीफाइनल जीत चुकी है. दूसरे सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में शुक्रवार (06 फरवरी) को इंग्लैंड से भिड़ेगी. खिताबी मुकाबला भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के साथ फाइनल में किसकी भिड़ंत होती है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp