MS Dhoni की वापसी पर लगी मुहर, CSK ने खुद दिया अपडेट; MI के खिलाफ माही का पहला मैच

MS Dhoni की वापसी पर लगी मुहर, CSK ने खुद दिया अपडेट; MI के खिलाफ माही का पहला मैच


IPL 2026 MS Dhoni Return Update: आईपीएल 2026 में फैंस को मैदान पर एमएस धोनी (MS Dhoni) की झलक देखने को नहीं मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सीजन में 6 लीग मैच खेल चुकी है, लेकिन काफ इंजरी के चलते धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है. सीएसके को अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार (23 अप्रैल) को खेलना है, जिसमें एमएस धोनी की वापसी लगभग तय है. फ्रेंचाइजी ने खुद धोनी की वापसी पर मोहर लगा दी है. 

बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत के दिन यानी 28 मार्च को चेन्नई ने धोनी को लेकर आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया था कि माही काफ इंजरी के चलते सीजन के शुरुआती दो हफ्तों तक नहीं खेल सकते हैं. लेकिन 2 हफ्तों से ज्यादा का वक्त गुजर गया और धोनी की वापसी नहीं हुई. हालांकि अब फ्रेंचाइजी ने खुद माही की वापसी पर बड़ा अपडेट दिया. 

MI के खिलाफ एमएस धोनी का पहला मैच खेलना तय!

दरअसल, चेन्नई ने मंगलवार (21 अप्रैल) को शाम करीब 7 बजे एक वीडियो शेयर किया, जिसमें माही अभ्यास में कीपिंग करते हुए नजर आए. गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी चेन्नई ने धोनी के अभ्यास के कुछ वीडियो शेयर किए थे, लेकिन वह किसी भी वीडियो में कीपिंग करते नहीं दिखे थे. इस दफा माही का कीपिंग पर नजर आना कहीं न कहीं यह कंफर्म कर देता है कि वह अगले मैच में चेन्नई की प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे. 

अगर धोनी मुंबई के खिलाफ खेलते हैं, तो यह सीजन में उनका पहला मैच होगा. हालांकि चेन्नई ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि माही अगले मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे या नहीं. 

खस्ता हालत में CSK 

सीजन में चेन्नई अब तक काफी खस्ता हालत में दिखाई दी है. टीम ने 6 मैच खेल लिए हैं, जिसमें सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है. बाकी के चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम के पास 4 पॉइंट्स और -0.780 का नेट रनरेट है. इस प्रदर्शन के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है. 

 

यह भी पढ़ें: आ गया हार्दिक पांड्या का ‘ब्रह्मास्त्र’, CSK के खिलाफ मैच से पहले MI से जुड़ा खूंखार ओपनर





Source link

आ गया हार्दिक पांड्या का ‘ब्रह्मास्त्र’, CSK के खिलाफ मैच से पहले MI से जुड़ा खूंखार ओपनर

आ गया हार्दिक पांड्या का ‘ब्रह्मास्त्र’, CSK के खिलाफ मैच से पहले MI से जुड़ा खूंखार ओपनर


Will Jacks Joined Mumbai Indians, IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में पहला मैच जीता. इसके बाद टीम को अगले चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा. फिर छठे मैच एमआई ने वापसी करते हुए जीत अपने नाम की. अब गुरुवार (23 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स से खिलाफ होने वाले सातवें मैच से पहले हार्दिक पांड्या का ‘ब्रह्मास्त्र’ मुंबई से जुड़ गया है, जिससे जाहिर तौर पर टीम को और मजबूती मिलेगी. 

क्रिकबज के मुताबिक, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज विल जैक्स (Will Jacks) मुंबई से जुड़ चुके हैं. लंबे वक्त से उनका इंतजार कर किया जा रहा था. रिपोर्ट में बताया गया कि वानखेड़े में चेन्नई के खिलाफ होने वाले मैच से पहले जैक्स को अभ्यास करते हुए देखा गया. इंग्लिश ओपनर के आने से जाहिर तौर पर मुंबई को मजबूती मिलेगी. बैटिंग के साथ-साथ वह बतौर स्पिनर भी टीम के लिए योगदान दे सकते हैं. 

पिछले सीजन मुंबई के लिए प्रदर्शन 

पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में विल जैक्स ने मुंबई के लिए 13 मैच खेले थे, जिनकी 11 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 23.30 की औसत और 135.46 के स्ट्राइक रेट से 233 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला था. 

यह भी पढ़ें: चीखे चिल्लाए थे, गुस्साया था या डांट लगाई थी? तिलक वर्मा ने बताया क्या बोले थे हार्दिक पांड्या

मुंबई ने किया था रिटेन 

इंग्लिश बल्लेबाज को मुंबई ने 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में 5.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. इसके बाद अगले सीजन के लिए टीम ने जैक्स को रिटेन किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन वह फ्रेंचाइजी के लिए कैसा परफॉर्म करते हैं. 

विल जैक्स का आईपीएल करियर 

विल जैक्स ने 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. हालांकि आरसीबी ने उन्हें एक सीजन के बाद रिलीज कर दिया था. अगले सीजन उन्होंने मुंबई इंडियंस का हाथ थामा. अब तक वह टूर्नामेंट में 21 मुकाबले खेल चुके हैं. इन मैचों की 19 पारियों में बैटिंग करते हुए 27.23 की औसत और 152.80 के स्ट्राइक रेट से 463 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा 13 पारियों में बॉलिंग करते हुए 8 विकेट चटकाए. 

 

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी या एबी डिविलियर्स, कौन है IPL का सबसे बड़ा फिनिशर? फाफ डु प्लेसिस ने दिया जवाब



Source link

पहले अभिषेक शर्मा का तूफान, फिर ईशान मलिंगा का कहर, हैदराबाद की धमाकेदार जीत; दिल्ली हारी

पहले अभिषेक शर्मा का तूफान, फिर ईशान मलिंगा का कहर, हैदराबाद की धमाकेदार जीत; दिल्ली हारी


सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से मैच जीत लिया. 243 रन चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 195 रन ही बना सकी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए नितीश राणा ने 30 गेंद में 57, केएल राहुल ने 23 गेंद में 37 और समीर रिजवी ने 28 गेंद में 41 रन बनाए. हालांकि, ये सभी सिर्फ अपनी टीम की हार का अंतर ही कम कर सके. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बैटिंग में जहां अभिषेक शर्मा ने 135 रनों की पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन चमके. मलिंगा ने 4 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट चटकाए. वहीं साकिब हुसैन ने भी शानदार गेंदबाजी. भले ही उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला, लेकिन उन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी की. साकिब ने चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट निकाला. घर पर हैदराबाद की यह लगातार तीसरी जीत है.



Source link

एमएस धोनी या एबी डिविलियर्स, कौन है IPL का सबसे बड़ा फिनिशर? फाफ डु प्लेसिस ने दिया जवाब 

एमएस धोनी या एबी डिविलियर्स, कौन है IPL का सबसे बड़ा फिनिशर? फाफ डु प्लेसिस ने दिया जवाब 


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास फैंस के एक से बढ़कर फिनिशर देखे हैं, जिसमें कई दिग्गजों का नाम शामिल रहा. लेकिन IPL 2026 के बीच दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने बताया कि एमएस धोनी (MS Dhoni) और एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) में कौन आईपीएल का बड़ा फिनिशर है.

ईएसपीएनक्रिकइंफो पर डु प्लेसिस ने फिनिशर बल्लेबाजों के बारे में बात की. उन्होंने यूसुफ पठान और एल्बी मॉर्कल के सवाल के साथ शुरुआत की. फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए एक वक्त पर एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स का नाम आमने-सामने आया. इस पर डु प्लेसिस ने बड़ा ही चौंकाने वाला जवाब दिया. 

आईपीएल में बेस्ट फिनिशर 

सवाल: यूसुफ पठान या एल्बी मोर्कल?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: यूसुफ पठान.

सवाल: यूसुफ पठान या राहुल तेवतिया?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: युसूफ पठान. 

सवाल: यूसुफ पठान या शशांक सिंह?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: यूसुफ पठान. 

सवाल: यूसुफ पठान या रिंकू सिंह?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: यूसुफ पठान.

सवाल: यूसुफ पठान या हेनरिक क्लासेन?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: हेनरिक क्लासेन.

सवाल: हेनरिक क्लासेन या दिनेश कार्तिक?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: हेनरिक क्लासेन.

सवाल: हेनरिक क्लासेन या डेविड मिलर?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: हेनरिक क्लासेन.

सवाल: हेनरिक क्लासेन या रवींद्र जडेजा?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: हेनरिक क्लासेन.

सवाल: हेनरिक क्लासेन या ड्वेन ब्रावो?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: हेनरिक क्लासेन.

सवाल: हेनरिक क्लासेन या ग्लेन मैक्सवेल?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: हेनरिक क्लासेन.

सवाल: हेनरिक क्लासेन या टिम डेविड?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: हेनरिक क्लासेन 

सवाल: हेनरिक क्लासेन या हार्दिक पांड्या?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: हार्दिक पांड्या. 

सवाल: हार्दिक पांड्या या आंद्रे रसेल?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: आंद्रे रसेल.

सवाल: आंद्रे रसेल या एमएस धोनी? 

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: एमएस धोनी.

सवाल: एमएस धोनी या एबी डिविलियर्स?

फाफ डु प्लेसिस का जवाब: एमएस धोनी. 

 

यह भी पढ़ें: चीखे चिल्लाए थे, गुस्साया था या डांट लगाई थी? तिलक वर्मा ने बताया क्या बोले थे हार्दिक पांड्या



Source link

चीखे चिल्लाए थे, गुस्साया था या डांट लगाई थी? तिलक वर्मा ने बताया क्या बोले थे हार्दिक पांड्या

चीखे चिल्लाए थे, गुस्साया था या डांट लगाई थी? तिलक वर्मा ने बताया क्या बोले थे हार्दिक पांड्या


गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक वर्मा ने 45 गेंद में 101 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हालांकि, तिलक ने शुरुआत बेहद धीमी की थी. एक समय वह 22 गेंद में सिर्फ 19 रनों पर थे, लेकिन फिर कप्तान हार्दिक पांड्या उनपर चीखते चिल्लाते हैं, और फिर तिलक एकदम से रनों की रफ्तार बढ़ा देते हैं. हार्दिक के चिल्लाने के बाद से तिलक 23 गेंद में 82 रन ठोक देते हैं. मैच के बाद तिलक ने बताया कि आखिर कप्तान हार्दिक ने उनसे क्या कहा था. 

जियोहॉटस्टार के ‘गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव’ पर तिलक ने कहा, “सब जानते हैं कि हार्दिक भाई बहुत एनर्जेटिक हैं. वह मेरा आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने कहा कि तुम कर सकते हो, तुम करोगे. मैंने उनसे बस शांत रहने के लिए कहा, क्योंकि मुझे ध्यान केंद्रीत करने की जरूरत थी. मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं बाकी सब संभाल लूंगा.”

तिलक ने आगे कहा, “यह टीम और मेरे लिए बहुत जरूरी था. पिछले चार या पांच मैच में, एक बात लगातार मेरे दिमाग में चल रही थी कि मैंने क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिताया था और ज्यादा गेंदों का सामना नहीं किया था, इसलिए मेरा मकसद विकेट पर कुछ समय बिताना और फिर टीम की स्थिति के हिसाब से खुद को ढालना था. मैं शुक्रगुजार हूं कि यह इस तरह से काम कर गया. हालांकि, हमें बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहिए और एक बार में एक मैच पर ध्यान देना चाहिए. हर गेम हमारे लिए लगभग नॉकआउट जैसा है. हम जानते हैं कि हम क्या कर सकते हैं. टीम में कई वर्ल्ड कप विनर और अनुभवी खिलाड़ी हैं और हमारे पास जो स्किल्स हैं. अगर हम अच्छा करते हैं, तो हमें कोई नहीं रोक सकता. इसलिए, यह जरूरी है कि हम अपना सिर नीचे रखें और कड़ी मेहनत करते रहें.”

अहमदाबाद की पिच और अपनी पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम पर तिलक ने कहा, “जब भी एमआई अहमदाबाद आती है, तो वे आमतौर पर हमें काली मिट्टी वाली विकेट देते हैं, जो थोड़ी धीमी होती है. ऐसा नहीं है कि हमारे बल्लेबाज नहीं खेल सकते. हम जानते हैं कि अगर ज्यादा बाउंस हो तो हम क्या कर सकते हैं. यह धीमी और नीची थी, इसलिए हमें संतुलन बनाना पड़ा और सीधे हिट करने की कोशिश करनी पड़ी. ज्यादा बाउंस नहीं था. मैंने कंडीशन को अच्छी तरह से समझा और सीधे हिट करने का फैसला किया. शुक्र है, मैं कुछ रन बना पाया. मुझे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है. हालांकि, मैं टीम को जहां भी मेरी जरूरत होती है, वहां बैटिंग करने में खुश हूं. बचपन से ही, मैंने इस तरह से अभ्यास किया है कि मैं किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर आत्मविश्वास के साथ खेल सकता हूं, लेकिन अगर कोई मुझसे पूछे, तो मैं हमेशा नंबर तीन कहूंगा.”

यह भी पढ़ें- 

कौन हैं MI के Danish Malewar? क्या है इस क्रिकेटर का धर्म? जानें कैसे IPL में हुई एंट्री





Source link

कौन हैं MI के Danish Malewar? क्या है इस क्रिकेटर का धर्म? जानें कैसे IPL में हुई एंट्री

कौन हैं MI के Danish Malewar? क्या है इस क्रिकेटर का धर्म? जानें कैसे IPL में हुई एंट्री


दानिश मालेवार (Danish Malewar) बीते सोमवार गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 30वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग पर उतरे. रोहित इंजरी के चलते मैच का हिस्सा नहीं बन सके. कप्तान हार्दिक पांड्या ने दानिश को आईपीएल का डेब्यू कैप दिया. दानिश के टीम में आते ही उनके धर्म को लेकर चर्चा तेज हो गई. दरअसल नाम ‘दानिश’ के साथ शुरू होता है, जो मुस्लिम समाज में देखने को मिलता हैं, लेकिन नाम ‘मालेवार’ के साथ खत्म होता है. इससे फैंस के अंदर कंफ्यूजन पैदा हो गई. यहां आपको इसी का जवाब मिलेगा कि आखिर दानिश मालेवार का धर्म क्या है. 

बता दें कि 22 साल के दानिश विदर्भ के नागपुर से आते हैं. उनका जन्म 08 अक्टूबर 2003 को हुआ था. वह विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. इसके अलावा वह दिलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के लिए खेल चुके हैं. 

दानिश मालेवार का धर्म क्या है?

अब सवाल आता है कि दानिश मालेवार का धर्म क्या है? पहले तो आपको बता दें कि उनका पूरा नाम ‘दानिश विष्णु मालेवार’ है. उनका ताल्लुक हिंदू धर्म से है. उनके नाम में ‘विष्णु’ से साफ हो जाता है कि वह हिंदू धर्म से आते हैं. 

दानिश मालेवार की आईपीएल में एंट्री कैसे हुई? 

दानिश ने अब तक अपने करियर में 15 फर्स्ट क्लास मैच खेल लिए हैं. इसके अलावा उन्होंने रिकॉर्ड में दर्ज होने वाला सिर्फ एक टी20 खेला, जो आईपीएल 2026 में मुंबई के लिए गुजरात के खिलाफ खेला. फर्स्ट क्लास की 26 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 49.42 की औसत से 1285 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 203 रनों का रहा. यह स्कोर उन्होंने दिलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में बनाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके अलावा विदर्भ टी20 लीग में दानिश ने 9 मैचों में 783 रन बनाकर अपना जौहर दिखाया था. इस प्रदर्शन के बाद उनकी मुंबई इंडियंस में एंट्री हुई.  

मुंबई इंडियंस ने कितनी कीमत में खरीदा?

मुंबई ने दानिश मालेवार को आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा था. यह उनका बेस प्राइज था. 

 

यह भी पढे़ं: हार्दिक पांड्या को नहीं पसंद आएगा तिलक वर्मा का यह बयान, जानें पहला शतक जड़ने के बाद क्या बोले?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp