बाबर आजम की धज्जियां उड़ाने वाले स्टीव स्मिथ खेलेंगे पाकिस्तान सुपर लीग, जानिए किस टीम में शामि

बाबर आजम की धज्जियां उड़ाने वाले स्टीव स्मिथ खेलेंगे पाकिस्तान सुपर लीग, जानिए किस टीम में शामि


स्टीव स्मिथ कई समय से टी20 नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भी हिस्सा नहीं हैं, हालांकि उन्होंने हाल ही में सम्पन्न हुए बिग बैश लीग में प्रभावी प्रदर्शन किया था. इसी सीजन उन्होंने बाबर आजम के साथ कुछ ऐसा किया था, जिसे पाकिस्तानी बल्लेबाज की बेइज्जती मानी जा रही थी. बता दें कि स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं बिके थे, जिसके बाद उन्होंने पीएसएल में जाने का फैसला किया.

PSL में किस टीम के लिए खेलेंगे स्मिथ

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 2 नई टीमें शामिल हुई हैं. इनमें से एक सियालकोट स्टैलियन्स के लिए स्टीव स्मिथ खेलते हुए नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को मार्की प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन इस टीम के हेड कोच हैं. बता दें कि आज तक स्मिथ ने पाकिस्तान सुपर लीग में कोई मैच नहीं खेला है. हालांकि 2019 में वह खेलने वाले थे, लेकिन चोट के कारण नहीं खेल पाए थे.

BBL में हुआ था बाबर आजम के साथ विवाद

स्टीव स्मिथ और बाबर आजम बिग बैश लीग 2026 में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे थे. एक मैच में बाबर और स्मिथ ने अच्छी साझेदारी की, लेकिन बाबर का स्ट्राइक रेट बहुत कम था. इसी को देखते हुए एक ओवर की अंतिम गेंद पर स्मिथ ने बाबर को स्ट्राइक देने से मना कर दिया था, जबकि आसानी से एक रन पूरा हो सकता था. स्मिथ दौड़े ही नहीं, जिसके बाद बाबर काफी ज्यादा गुस्सा हो गए थे.

स्मिथ का टी20 रिकॉर्ड

36 वर्षीय स्टीव स्मिथ के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 272 मैचों की 242 पारयों में 6242 रन बनाए हैं. वह टी20 में 5 शतक और 30 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 125* का है, जो उन्होंने बिग बैश लीग (2023) में ही बनाया था.

टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो स्टीव स्मिथ ने 67 मैचों की 55 पारियों में 1094 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. स्मिथ ने फरवरी 2024 में आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था.



Source link

डेरिल मिचेल नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, आईसीसी रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय, जानिए विराट-रोहित कहां

डेरिल मिचेल नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, आईसीसी रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय, जानिए विराट-रोहित कहां


आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप पर अभी न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल काबिज हैं, जिन्होंने पिछले हफ्ते विराट कोहली को पछाड़कर रैंकिंग में ये स्थान हासिल किया. कुछ समय पहले रोहित शर्मा भी टॉप पर आए थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों वनडे में खराब प्रदर्शन से वह नीचे खिसक गए. बता दें कि रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय शामिल हैं. ये कैसे बड़ी बात है? इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हो कि भारत को छोड़कर किसी भी देश के 2 खिलाड़ी टॉप-10 में नहीं हैं. देखें ताजा रैंकिंग के टॉप-10 में कौन-कौन हैं.

1. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल का हाल ही में खत्म हुआ भारत दौरा शानदार रहा, उन्होंने पहले वनडे में 84 रन बनाए थे, उसके बाद दोनों मैचों में शतकीय पारी खेली थी. राजकोट में 131 रन बनाने के बाद उन्होंने इंदौर में खेले गए निर्णायक वनडे में 137 रनों की शानदार पारी खेली थी, हालांकि विराट ने भी इंदौर में शतक लगाया था लेकिन मिचेल ने अधिक रन बनाए और अधिक रेटिंग पॉइंट हासिल कर टॉप का स्थान हासिल किया. डेरिल के 845 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

2. विराट कोहली (भारत)

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की शानदार फॉर्म जारी रही, उन्होंने पहले मैच में 93 और तीसरे मैच में 124 रन बनाए थे. हालांकि ये उनकी कमी नहीं थी, बल्कि डेरिल मिचेल का असाधारण प्रदर्शन था जिससे कोहली को अपना टॉप का स्थान गंवाना पड़ा. विराट के 795 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

3. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 764 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. हालांकि उन्होंने अक्टूबर में अपना आखिरी वनडे खेला था, लेकिन रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन से उन्हें फायदा हुआ.

4. रोहित शर्मा (भारत)

रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, उन्होंने तीनों मैचों में मिलाकर कुल 61 रन बनाए. इसका असर रैंकिंग पर भी पड़ा और वह नीचे खिसक गए. रोहित अभी 757 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं.

5. शुभमन गिल (भारत)

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में अर्धशतक (56-56) लगाए थे, निर्णायक मैच में वह सिर्फ 23 रन बना पाए. भारतीय कप्तान गिल 723 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं.

6. बाबर आजम (पाकिस्तान)

टॉप-10 में शामिल एकमात्र पाकिस्तानी बाबर आजम छठे नंबर पर हैं. उनके 722 रेटिंग पॉइंट्स हैं. बाबर ने नवंबर में आखिरी वनडे खेला था.

7. हैरी टेक्टर (आयरलैंड)

आयरलैंड के हैरी टेक्टर 708 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं. उनकी बेस्ट रेटिंग 2024 में 767 थी.

8. शाई होप (वेस्टइंडीज)

शाई होप आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग की टॉप-10 लिस्ट में एकमात्र वेस्टइंडीज प्लेयर हैं. होप के 701 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

9. चरिथ असलंका (श्रीलंका)

श्रीलंका के चरिथ असलंका 672 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं.

10. केएल राहुल (भारत)

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक लगाया था, उन्होंने नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी. इस पारी से उन्होंने आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में जगह बनाई थी. वह अभी 670 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 10वें स्थान पर हैं.



Source link

WPL 2026: DC outclass Gujarat Giants in eliminator to set up final vs RCB

WPL 2026: DC outclass Gujarat Giants in eliminator to set up final vs RCB


Delhi Capitals Women produced a dominant all-round performance to defeat Gujarat Giants Women by seven wickets, chasing down a competitive target with ease, courtesy of a clinical batting display led by Lizelle Lee and Jemimah Rodrigues, to enter the final of the tournament for the fourth consecutive time. 

Asked to respond to Gujarat’s 168/7, Delhi wasted little time asserting control. Openers Lee and Shafali Verma set the tone with an aggressive powerplay, racing to 75 runs in the first six overs.

Lee was particularly severe on anything loose, peppering the boundary with authority, while Shafali played the perfect foil with brisk support. The opening stand of 89 runs was broken in the eighth over when Lee was trapped lbw by Georgia Wareham for a fluent 43 off 24 balls, an innings studded with eight fours and a six.

Add Zee News as a Preferred Source


Shafali followed soon after for 31 off 21, but the brief double blow did little to derail Delhi’s momentum. Skipper Jemimah Rodrigues took charge in trademark fashion, rotating the strike smartly before unfurling a range of strokes against the spinners. Laura Wolvaardt provided calm assurance at the other end, ensuring the chase never drifted off course.

Rodrigues’ 41 off just 23 balls, laced with four boundaries and a six, effectively sealed the contest. When she was dismissed with the team at 160/3 in the 15th over, Delhi were already within touching distance. Wolvaardt remained unbeaten on 32 off 24 deliveries, while Marizanne Kapp finished the job with a quick cameo as Delhi reached 169/3 with 26 balls to spare.

Earlier, Gujarat Giants posted 168/7 after coming under pressure from disciplined bowling and sharp fielding. Their innings was anchored by wicketkeeper-batter Beth Mooney, who carried her bat for a composed 62 off 51 balls. After a cautious start and early setbacks, including the loss of Sophie Devine and a damaging double strike that left Gujarat 48/3 at the end of the powerplay, Mooney held the innings together with patience and control.

A vital 61-run partnership with Wareham in the middle overs revived Gujarat’s hopes, and late cameos from the Victorian and Kashvee Gautam, who struck a brisk 18 off 10 balls, pushed the total into competitive territory. Chinelle Henry was the pick of Delhi’s bowlers with three wickets, consistently breaking partnerships and preventing Gujarat from fully accelerating.

Despite Gujarat’s resilience with the bat, Delhi’s firepower proved far too strong on the night. The emphatic seven-wicket win booked them a place in the summit clash as the now four-time finalists will face Royal Challengers Bengaluru (RCB) in a rematch of the WPL 2024 final.

Brief Scores: Gujarat Giants 168/7 in 20 overs (Beth Mooney 62*, Georgia Wareham 35; Chenille Henry 3/35, Nandni Sharma 2/44) lost to Delhi Capitals (Lizelle Lee 43, Jemimah Rodrigues 41, Laura Wolvaardt 32, Shafali Verma 31; Georgia Wareham 2-28) by seven wickets. 



Source link

England end Australia’s title defence with 27-run win in U19 World Cup Semi-Final

England end Australia’s title defence with 27-run win in U19 World Cup Semi-Final


Defending champion Australia are out of the ICC U19 World Cup after a 27-run defeat against arch-rivals England in the high-voltage semifinal at the Queens Sports Club on Tuesday. Australia’s skipper Oliver Peake’s fighting hundred went in vain as the team chased a competitive target of 278 runs.

This is the third time England has qualified for the U19 World Cup finals, after 2022 (runners-up) and 1998 (winners). Australia, who are the defending champions, Australia, were bundled out for 250 runs in 47.3 overs as they fell short of the target. Apart from skipper Oliver Peake, none of the Australian batters crossed the 50-run mark. Peake, who struggled with cramps during the later half of his innings, made 100 off 88 deliveries, which included 10 fours and one six.

Opener Nitesh Samuel scored 47 off 83 balls with three fours and one six. Aryan Sharma made 34 runs off 23 balls, with six boundaries. Apart from these three batters, the rest of the Australian batters struggled against a competitive England attack, and the defending champion lost by 27 runs.

Add Zee News as a Preferred Source


It was a comprehensive bowling performance by England, with Sebastian Morgan (2/33), James Minto (2/30), Manny Lumsden (2/55), and Ralphine Albert (2/45) taking two wickets apiece.

Alex French (1/36) and Farhan Ahmed (1/45) took one wicket each. Earlier, England made 277/7 after batting first. England U19 captain Thomas Rew led his team with a big knock of 110 runs. He completed his ton with a single in the 39th over. His knock included 14 fours and one six.

Ben Mayes joined Moores at the crease and added 50-plus runs for the second wicket before Aryan Sharma caught Moores in front of the wicket. He made 25 off 33 balls. Mayes followed him in the next over and departed after making 24 off 33 balls. Hayden Schiller bowled him with a beautiful delivery. Captain Rew and Caleb Falconer (40 off 53 balls) added 135 runs for the fourth wicket and kept the scoreboard moving. Naden Cooray broke the partnership in the 36th over. Falconer’s knock included four boundaries.

Australian bowlers bowled tight overs in the death to restrict England to 277 runs. Ahmed made an unbeaten 28 off 26 balls. Among the full members, India have won the World Cup on a record five occasions, while Australia have won four times, Pakistan twice, and Bangladesh, England, South Africa and the West Indies once each. India will take on a spirited Afghanistan in the second semifinal in Harare on February 4. The winner will play England in the finals of the U19 World Cup.



Source link

शान से फाइनल में पहुंची दिल्ली, एलिमिनेटर में गुजरात को 8 विकेट से रौंद डाला, ट्रॉफी बस एक कदम

शान से फाइनल में पहुंची दिल्ली, एलिमिनेटर में गुजरात को 8 विकेट से रौंद डाला, ट्रॉफी बस एक कदम


WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया है. वडोदरा में खेले गए इस एलिमिनेटर मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में दिल्ली के बल्लेबाजों ने 26 गेंद शेष रहते मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश पाया. अब फाइनल मैच (WPL Final 2026 Teams) में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की भिड़ंत होगी.

दिल्ली कैपिटल्स WPL इतिहास की ऐसी पहली टीम है, जिसने अब तक चारों बार फाइनल तक का सफर तय किया है. हालांकि वो एक बार भी चैंपियन नहीं बन सकी है. इस बार दिल्ली टीम ने यह कारनामा जेमिमा रोड्रीग्स की कप्तानी में किया है. एलिमिनेटर मुकाबले में कप्तान रोड्रीग्स ने 23 गेंद में 41 रनों की पारी खेल टीम की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया.

दिल्ली की आसान जीत

बेथ मूनी ने गुजरात जायंट्स के लिए 51 गेंद में 62 रनों की पारी खेली थी. उनके अलावा  जॉर्जिया वेयरहैम ने 35 रनों का योगदान दिया. अंतिम ओवरों में काशवी गौतम ने 10 गेंद में 18 रनों की कैमियो पारी जरूर खेली, लेकिन इस सबके बावजूद गुजरात की टीम 168 रन ही बना सकी.

जवाब में लिजेल ली और शेफाली वर्मा ने दिल्ली टीम को बढ़िया और तेजतर्रार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 7 ओवरों में ही 89 रन बना डाले थे और दिल्ली कैपिटल्स की जीत की नींव रखी. ली और वर्मा ने महज 3 दिनों के भीतर अपना विकेट खो दिया था. उनके बाद लॉरा वुल्वार्ट और कप्तान जेमिमा रोड्रीग्स ने जिम्मेदारी संभालते हुए 68 रनों की साझेदारी कर दी और दिल्ली की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी.

रोड्रीग्स 41 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन वुल्वार्ट 32 रन बनाकर नाबाद लौटीं. अब 5 फरवरी को WPL 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में होगा.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2026 All Teams Squad: भारत-पाकिस्तान से स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया तक, देखें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 देशों की टीमें



Source link

गौतम गंभीर से पूछा पाकिस्तान के बॉयकॉट पर सवाल, दिया ऐसा रिएक्शन जिससे हर कोई हैरान

गौतम गंभीर से पूछा पाकिस्तान के बॉयकॉट पर सवाल, दिया ऐसा रिएक्शन जिससे हर कोई हैरान


Gautam Gambhir on Pakistan Boycott: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होगा. कम से कम पाकिस्तान सरकार तो अपनी तरफ से ऐसा ही एलान कर चुकी है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) इस पर क्या एक्शन लेता है, यह देखा जाना अभी बाकी है. इसी बीच टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से भी पाकिस्तान के बहिष्कार पर सवाल पूछा गया, उनकी प्रतिक्रिया काफी चौंकाने वाली रही.

टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पूर्व गौतम गंभीर मुंबई रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. वो जैसे ही कार से उतरे, मीडिया रिपोर्टर्स ने उन्हें घेर लिया. गंभीर ने रिपोर्टर्स का धन्यवाद किया, लेकिन पाकिस्तान के सवाल पर कुछ नहीं कहा. जब गंभीर से पाकिस्तान के भारत के साथ मैच ना खेलने के संबंध में सवाल पूछा गया, तो वे बिना कुछ कहे वहां से चले गए.

गंभीर से बार-बार पाकिस्तान के बारे में सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने मौन धारण करने में ही समझदारी दिखाई. बताते चलें कि तय शेड्यूल अनुसार भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है.

दूसरी ICC ट्रॉफी जीतना चाहेंगे गौतम गंभीर

गौतम गंभीर बतौर हेड कोच भारतीय टीम के लिए दूसरी ICC ट्रॉफी जीतना चाहेंगे. इससे पहले वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.

अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. गंभीर के कोच बनने के बाद भारत एक भी टी20 सीरीज नहीं हारा है. आपको बताते चलें कि भारत गत चैंपियन के रूप में यह टूर्नामेंट खेलने उतरेगा. 2024 के फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर ट्रॉफी जीती थी.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2026 All Teams Squad: भारत-पाकिस्तान से स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया तक, देखें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 देशों की टीमें

भारत में नहीं मिला मौका तो इस खिलाड़ी ने पकड़ ली अमेरिका की फ्लाइट! बुमराह के साथ खेलने वाला करेगा विश्व कप में US की कप्तानी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp