चीखे चिल्लाए थे, गुस्साया था या डांट लगाई थी? तिलक वर्मा ने बताया क्या बोले थे हार्दिक पांड्या

चीखे चिल्लाए थे, गुस्साया था या डांट लगाई थी? तिलक वर्मा ने बताया क्या बोले थे हार्दिक पांड्या


गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक वर्मा ने 45 गेंद में 101 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हालांकि, तिलक ने शुरुआत बेहद धीमी की थी. एक समय वह 22 गेंद में सिर्फ 19 रनों पर थे, लेकिन फिर कप्तान हार्दिक पांड्या उनपर चीखते चिल्लाते हैं, और फिर तिलक एकदम से रनों की रफ्तार बढ़ा देते हैं. हार्दिक के चिल्लाने के बाद से तिलक 23 गेंद में 82 रन ठोक देते हैं. मैच के बाद तिलक ने बताया कि आखिर कप्तान हार्दिक ने उनसे क्या कहा था. 

जियोहॉटस्टार के ‘गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव’ पर तिलक ने कहा, “सब जानते हैं कि हार्दिक भाई बहुत एनर्जेटिक हैं. वह मेरा आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने कहा कि तुम कर सकते हो, तुम करोगे. मैंने उनसे बस शांत रहने के लिए कहा, क्योंकि मुझे ध्यान केंद्रीत करने की जरूरत थी. मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं बाकी सब संभाल लूंगा.”

तिलक ने आगे कहा, “यह टीम और मेरे लिए बहुत जरूरी था. पिछले चार या पांच मैच में, एक बात लगातार मेरे दिमाग में चल रही थी कि मैंने क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिताया था और ज्यादा गेंदों का सामना नहीं किया था, इसलिए मेरा मकसद विकेट पर कुछ समय बिताना और फिर टीम की स्थिति के हिसाब से खुद को ढालना था. मैं शुक्रगुजार हूं कि यह इस तरह से काम कर गया. हालांकि, हमें बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहिए और एक बार में एक मैच पर ध्यान देना चाहिए. हर गेम हमारे लिए लगभग नॉकआउट जैसा है. हम जानते हैं कि हम क्या कर सकते हैं. टीम में कई वर्ल्ड कप विनर और अनुभवी खिलाड़ी हैं और हमारे पास जो स्किल्स हैं. अगर हम अच्छा करते हैं, तो हमें कोई नहीं रोक सकता. इसलिए, यह जरूरी है कि हम अपना सिर नीचे रखें और कड़ी मेहनत करते रहें.”

अहमदाबाद की पिच और अपनी पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम पर तिलक ने कहा, “जब भी एमआई अहमदाबाद आती है, तो वे आमतौर पर हमें काली मिट्टी वाली विकेट देते हैं, जो थोड़ी धीमी होती है. ऐसा नहीं है कि हमारे बल्लेबाज नहीं खेल सकते. हम जानते हैं कि अगर ज्यादा बाउंस हो तो हम क्या कर सकते हैं. यह धीमी और नीची थी, इसलिए हमें संतुलन बनाना पड़ा और सीधे हिट करने की कोशिश करनी पड़ी. ज्यादा बाउंस नहीं था. मैंने कंडीशन को अच्छी तरह से समझा और सीधे हिट करने का फैसला किया. शुक्र है, मैं कुछ रन बना पाया. मुझे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है. हालांकि, मैं टीम को जहां भी मेरी जरूरत होती है, वहां बैटिंग करने में खुश हूं. बचपन से ही, मैंने इस तरह से अभ्यास किया है कि मैं किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर आत्मविश्वास के साथ खेल सकता हूं, लेकिन अगर कोई मुझसे पूछे, तो मैं हमेशा नंबर तीन कहूंगा.”

यह भी पढ़ें- 

कौन हैं MI के Danish Malewar? क्या है इस क्रिकेटर का धर्म? जानें कैसे IPL में हुई एंट्री





Source link

कौन हैं MI के Danish Malewar? क्या है इस क्रिकेटर का धर्म? जानें कैसे IPL में हुई एंट्री

कौन हैं MI के Danish Malewar? क्या है इस क्रिकेटर का धर्म? जानें कैसे IPL में हुई एंट्री


दानिश मालेवार (Danish Malewar) बीते सोमवार गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 30वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग पर उतरे. रोहित इंजरी के चलते मैच का हिस्सा नहीं बन सके. कप्तान हार्दिक पांड्या ने दानिश को आईपीएल का डेब्यू कैप दिया. दानिश के टीम में आते ही उनके धर्म को लेकर चर्चा तेज हो गई. दरअसल नाम ‘दानिश’ के साथ शुरू होता है, जो मुस्लिम समाज में देखने को मिलता हैं, लेकिन नाम ‘मालेवार’ के साथ खत्म होता है. इससे फैंस के अंदर कंफ्यूजन पैदा हो गई. यहां आपको इसी का जवाब मिलेगा कि आखिर दानिश मालेवार का धर्म क्या है. 

बता दें कि 22 साल के दानिश विदर्भ के नागपुर से आते हैं. उनका जन्म 08 अक्टूबर 2003 को हुआ था. वह विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. इसके अलावा वह दिलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के लिए खेल चुके हैं. 

दानिश मालेवार का धर्म क्या है?

अब सवाल आता है कि दानिश मालेवार का धर्म क्या है? पहले तो आपको बता दें कि उनका पूरा नाम ‘दानिश विष्णु मालेवार’ है. उनका ताल्लुक हिंदू धर्म से है. उनके नाम में ‘विष्णु’ से साफ हो जाता है कि वह हिंदू धर्म से आते हैं. 

दानिश मालेवार की आईपीएल में एंट्री कैसे हुई? 

दानिश ने अब तक अपने करियर में 15 फर्स्ट क्लास मैच खेल लिए हैं. इसके अलावा उन्होंने रिकॉर्ड में दर्ज होने वाला सिर्फ एक टी20 खेला, जो आईपीएल 2026 में मुंबई के लिए गुजरात के खिलाफ खेला. फर्स्ट क्लास की 26 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 49.42 की औसत से 1285 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 203 रनों का रहा. यह स्कोर उन्होंने दिलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में बनाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके अलावा विदर्भ टी20 लीग में दानिश ने 9 मैचों में 783 रन बनाकर अपना जौहर दिखाया था. इस प्रदर्शन के बाद उनकी मुंबई इंडियंस में एंट्री हुई.  

मुंबई इंडियंस ने कितनी कीमत में खरीदा?

मुंबई ने दानिश मालेवार को आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा था. यह उनका बेस प्राइज था. 

 

यह भी पढे़ं: हार्दिक पांड्या को नहीं पसंद आएगा तिलक वर्मा का यह बयान, जानें पहला शतक जड़ने के बाद क्या बोले?



Source link

हार्दिक पांड्या को नहीं पसंद आएगा तिलक वर्मा का यह बयान, जानें पहला शतक जड़ने के बाद क्या बोले?

हार्दिक पांड्या को नहीं पसंद आएगा तिलक वर्मा का यह बयान, जानें पहला शतक जड़ने के बाद क्या बोले?


गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा ने मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या को चुभने वाला बयान दिया है. तिलक की 45 गेंद में नाबाद 101 रनों की पारी की बदौलत मुंबई ने गुजरात को 99 रनों से शिकस्त दी. मैच के बाद उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मुझे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना पसंद है. हालांकि, टीम को मेरी जहां भी जरूरत हो, मैं वहां बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, लेकिन अगर कोई मुझसे पूछे तो मैं हमेशा तीसरा नंबर ही कहूंगा. 

तिलक वर्मा ने जियोहॉटस्टार से कहा, “यह शतक टीम और मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था. पिछले चार-पांच मैचों से मेरे दिमाग में लगातार एक ही बात चल रही थी कि मैंने क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिताया है और ज्यादा गेंदों का सामना नहीं किया था. इसलिए मेरा लक्ष्य विकेट पर कुछ समय बिताना और फिर टीम की स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करना था.”

तिलक ने अपनी रणनीति के बारे में कहा कि उन्होंने पिच का शुरुआती आकलन किया और सीधे शॉट लगाने पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने कहा, “जब भी मुंबई इंडियंस की टीम अहमदाबाद आती है तो हम आमतौर पर काली मिट्टी वाली पिच पर मैच खेलते हैं, जो थोड़ी धीमी होती है. ऐसा नहीं है कि हमारे बल्लेबाज इसके अनुकूल नहीं ढल सकते, लेकिन हम जानते हैं कि अगर पिच पर ज्यादा उछाल हो तो हम क्या कर सकते हैं.”

तिलक ने आगे कहा, “गेंद धीमी और नीची रह रही थी, इसलिए हमें उससे तालमेल बिठाना पड़ा और सीधे शॉट लगाने की कोशिश करनी पड़ी. गेंद ज्यादा उछाल नहीं ले रही थी, इसलिए विकेट की सीध में आने वाली गेंदों पर ‘एक्रास द लाइन’ खेलना जोखिम भरा था. मैंने सीधे शॉट लगाने का फैसला किया. मैंने परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझा.”

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है और तिलक को उम्मीद है कि उनकी टीम आगे भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी. उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि हम क्या करने में सक्षम हैं. हमारी टीम में कई विश्व कप विजेता खिलाड़ी हैं. अगर हम अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करते हैं तो हमें कोई रोक नहीं सकता. इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम खेल पर अपना ध्यान केंद्रित रखें और कड़ी मेहनत करते रहें.”

अपनी पसंदीदा बल्लेबाजी पोजीशन के बारे में पूछे जाने पर तिलक ने कहा कि उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना पसंद है. उन्होंने कहा, “व्यक्तिगत तौर पर मुझे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है. हालांकि टीम को मेरी जहां भी जरूरत हो, मैं वहां बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, लेकिन अगर कोई मुझसे पूछे तो मैं हमेशा तीसरा नंबर ही कहूंगा.”



Source link

आज टूटेगा धोनी का अटूट रिकॉर्ड! केएल राहुल रचेंगे नया इतिहास? 127 मैच पहले करेंगे बड़ा कारनामा

आज टूटेगा धोनी का अटूट रिकॉर्ड! केएल राहुल रचेंगे नया इतिहास? 127 मैच पहले करेंगे बड़ा कारनामा


KL Rahul Need 50 Runs To Break MS Dhoni Record: केएल राहुल सिर्फ 50 रन बनाते ही एमएस धोनी का अटूट रिकॉर्ड तोड़ देंगे. आईपीएल 2026 में आज मंगलवार (21 अप्रैल) को 31वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले में दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज की नजर धोनी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर जरूर होगी. 

फिलहाल, राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 7वें पायदान पर हैं. एमएस धोनी उनसे एक पायदान ऊपर छठे नंबर पर हैं. राहुल को माही की जगह खुद को काबिज करने के लिए सिर्फ 50 रनों की दरकार है. गौर करने वाली बात यह है कि धोनी ने जो काम 278 मैचों में किया है, राहुल वो काम सिर्फ 151 मैचों में कर सकते हैं. यानी 127 मैच पहले ही राहुल टूर्नामेंट में धोनी से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: आज SRH और DC के बीच मैच, जानें हैदराबाद-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

सिर्फ 49 रन का फासला

धोनी ने 278 मैचों में 5439 रन बना लिए हैं. दूसरी तरफ, राहुल 150 मैचों में 5390 रन पर हैं. राहुल सिर्फ 49 रन से पीछे हैं. लिहाजा अगर आज राहुल हैदराबाद के खिलाफ 50 रन बना लेते हैं, तो इस तरह वह 127 मैच पहले ही धोनी का रिकॉर्ड चकनाचूक कर देंगे. 

सीजन में राहुल का प्रदर्शन 

आईपीएल के 19वें सीजन में अब तक राहुल ने 33.60 की औसत और 168 के स्ट्राइक रेट से 168 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 92 रनों का रहा. 

अब तक मैदान पर नहीं उतरे धोनी

चेन्नई ने सीजन में 6 मैच खेल लिए हैं, लेकिन धोनी इंजरी के चलते एक भी मैच नहीं खेल सके हैं. सीजन की शुरुआत के दिन यानी 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक आधिकारिक बयान जारी करते बताया था कि धोनी काफ इंजरी के चलते शुरुआती 2 हफ्तों तक बाहर हो सकते हैं. हालांकि 2 हफ्तों से ज्यादा वक्त गुजर चुका है, लेकिन धोनी को अब भी सीजन का पहला मैच खेलना बाकी है. 

सीजन में चेन्नई की हालत काफी खस्ता नजर आ रही है. टीम ने 6 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें 2 में ही जीत दर्ज की है. बाकी के 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस प्रदर्शन के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है. 

 

यह भी पढे़ं: IPL 2026 के बीच CSK को लगा बड़ा झटका, सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर



Source link

आज SRH और DC के बीच मैच, जानें हैदराबाद-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

आज SRH और DC के बीच मैच, जानें हैदराबाद-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगी. हैदराबाद की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. ईशान किशन की टीम छह मैचों में तीन मैच जीती है. वहीं अक्षर पटेल की दिल्ली पांचवें स्थान पर है. वो पांच मैचों में तीन मुकाबले जीती है. आज हैदराबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. सनराइजर्स ने कैपिटल्स को अब तक 13 बार शिकस्त दी है. वहीं दिल्ली भी हैदराबाद को 12 बार हरा चुकी है. दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों की बात करें तो दोनों को 2-2 मैच में जीत मिली है. वहीं एक मैच बारिश में धुल गया था. 

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

सनराइजर्स और कैपिटल्स के बीच यह मैच पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा. यह वही पिच है, जिस पर इस सीजन की शुरुआत में हैदराबाद ने लखनऊ के खिलाफ कम स्कोर वाला मैच खेला था. ऐसे में आज का मैच भी लो स्कोरिंग होने की उम्मीद है. टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कोई भी टीम जीत दर्ज कर सकती है. मुकाबला 50-50 का है. दोनों टीमें बराबरी की हैं, लेकिन दिल्ली की टीम की जीत के चांस ज्यादा हैं. काफी कुछ टॉस पर भी निर्भर करेगा. 

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर- ईशान मलिंगा

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर- टी नटराजन



Source link

IPL 2026 के बीच CSK को लगा बड़ा झटका, सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर

IPL 2026 के बीच CSK को लगा बड़ा झटका, सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर


आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा. टीम के युवा स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर म्हात्रे के बाहर होने का एलान किया. चेन्नई पहले से ही खराब दौर से गुजर रही है. टीम ने 6 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज की है. टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर म्हात्रे को लेकर आधिकारिक बयान जारी करते हुए लिखा, “आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. आयुष की इंजरी को 6 से 8 हफ्तों के रिहैब की जरूरत होगी.”

चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन 

आयुष म्हात्रे ने सीजन में चेन्नई के लिए 6 लीग मैच खेले, जिनकी 6 पारियों में बैटिंग करते हुए 33.50 की औसत और 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 73 रनों का रहा. अब तक चेन्नई के लिए म्हात्रे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. लिस्ट में टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 192 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं. 

आयुष म्हात्रे का आईपीएल करियर 

आयुष ने पिछले सीजन यानी 2025 में आईपीएल डेब्यू किया था. दोनों ही सीजन वह चेन्नई का हिस्सा रहे. युवा ओपनर ने अब तक टूर्नामेंट में 13 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 13 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 33.92 की औसत और 183.75 के स्ट्राइक रेट से 441 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 94 रनो का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: बीच मैदान तिलक वर्मा पर क्यों चिल्ला रहे थे हार्दिक पांड्या? कप्तान ने किया बातचीत का खुलासा





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp