T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो खिलाड़ी

T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो खिलाड़ी


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए, वहीं कई गेंदबाजों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. टी20 क्रिकेट को अक्सर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है और इस टूर्नामेंट में भी कई गेंदबाजों पर बल्लेबाज भारी पड़े. दिलचस्प बात यह रही कि सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले टॉप-3 गेंदबाजों में दो खिलाड़ी भारतीय टीम के हैं. आइए जानते हैं उन पांच गेंदबाजों के बारे में जिन्हें इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए.

हार्दिक पांड्या – भारत

हार्दिक पांड्या इस सूची में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 9 मैच खेलते हुए 33 ओवर के करीब गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 9 विकेट भी लिए, लेकिन बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की. पांड्या की गेंदों पर कुल 20 छक्के लगाए गए, जो इस विश्व कप में किसी भी गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा हैं.

आदिल रशीद – इंग्लैंड

इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद भी इस सूची में दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट हासिल किए और कई मौकों पर टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हालांकि बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर 18 छक्के भी लगाए. उनकी इकॉनमी लगभग 8 के आसपास रही.

वरुण चक्रवर्ती – भारत

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन सुपर-8 और नॉकआउट चरण में उन्हें रन रोकने में मुश्किल हुई. उन्होंने 9 मैचों में 14 बल्लेबाजों को पवेलियन चलता किया, लेकिन उनकी गेंदों पर बल्लेबाजों ने 17 छक्के जड़ दिए.

जोफ्रा आर्चर – इंग्लैंड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गति को भी कई बल्लेबाजों ने चुनौती दी. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 30 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान 17 छक्के खाए. सेमीफाइनल में भारत के बल्लेबाजों ने उनके एक ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाए, जिससे मैच का रुख बदल गया.

मार्को यानसेन – साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन भी इस सूची में शामिल हैं. उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट लिए, लेकिन इस दौरान उनकी इकॉनमी काफी ज्यादा रही. बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर 14 छक्के लगाए. 

यह भी पढ़ें

IPL 2026 MI Vs KKR: मुंबई इंडियंस को क्या हार्दिक पंड्या दिलाएंगे छठा खिताब? केकेआर से वानखेड़े में होगी पहली भिड़ंत, जानें हर डिटेल

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार

IPL 2026 से पहले धोनी को लेकर एकेडमी ओनरशिप केस में बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ



Source link

भारत और पाकिस्तान की ईनामी राशि में बड़ा फर्क, ICC ने किया T20 WC 2026 की प्राइज मनी का खुलासा

भारत और पाकिस्तान की ईनामी राशि में बड़ा फर्क, ICC ने किया T20 WC 2026 की प्राइज मनी का खुलासा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ICC ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के बाद टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस बार पूरे टूर्नामेंट के लिए 11.25 मिलियन डॉलर (करीब 103 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल रखा गया था, जिसे सभी टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बांटा गया है. 

आईसीसी के मुताबिक टूर्नामेंट की विजेता टीम इंडिया को सबसे ज्यादा रकम मिली है. भारत को कुल 2,639,423 डॉलर यानी करीब 24.25 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई है. वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को 1,422,692 डॉलर (करीब 13.08 करोड़ रुपये) मिले हैं.

सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी बड़ा इनाम

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छी खासी प्राइज मनी दी गई है. साउथ अफ्रीका को 1,005,577 डॉलर (करीब 9.24 करोड़ रुपये) मिले, जबकि इंग्लैंड को 974,423 डॉलर (करीब 8.96 करोड़ रुपये) की राशि दी गई.

पाकिस्तान को मिले 4.80 करोड़ रुपये

वहीं पाकिस्तान को टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के आधार पर 522,692 डॉलर यानी करीब 4.80 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके अलावा वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और श्रीलंका जैसी टीमों को भी अलग-अलग राशि दी गई है.

बाकी टीमों को भी मिली हिस्सेदारी

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम को बेस पार्टिसिपेशन फीस के तौर पर 225,000 डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये) दिए गए. इसके अलावा मैच जीतने, अगले दौर में पहुंचने और अंतिम स्थान के आधार पर अतिरिक्त राशि भी दी गई है. अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को 309,808 डॉलर मिले, जबकि स्कॉटलैंड और आयरलैंड को भी अलग-अलग रकम दी गई. वहीं कनाडा, नामीबिया और ओमान जैसी टीमों को बेस राशि के तौर पर 225,000 डॉलर मिले.

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीमों को मिली प्राइज मनी 

  1. भारत – लगभग 24.25 करोड़ रुपये
  2. न्यूजीलैंड – लगभग 13.08 करोड़ रुपये
  3. साउथ अफ्रीका – लगभग 9.24 करोड़ रुपये
  4. इंग्लैंड – लगभग 8.96 करोड़ रुपये
  5. पाकिस्तान – लगभग 4.80 करोड़ रुपये
  6. वेस्टइंडीज – लगभग 4.94 करोड़ रुपये
  7. जिम्बाब्वे – लगभग 4.51 करोड़ रुपये
  8. श्रीलंका – लगभग 4.37 करोड़ रुपये
  9. अफगानिस्तान – लगभग 2.85 करोड़ रुपये
  10. ऑस्ट्रेलिया – लगभग 2.85 करोड़ रुपये
  11. अमेरिका – लगभग 2.85 करोड़ रुपये
  12. स्कॉटलैंड – लगभग 2.56 करोड़ रुपये
  13. आयरलैंड – लगभग 2.50 करोड़ रुपये
  14. इटली – लगभग 2.36 करोड़ रुपये
  15. नीदरलैंड्स – लगभग 2.36 करोड़ रुपये
  16.  यूएई – लगभग 2.36 करोड़ रुपये
  17. नेपाल – लगभग 2.36 करोड़ रुपये
  18. कनाडा – लगभग 2.07 करोड़ रुपये
  19. नामीबिया – लगभग 2.07 करोड़ रुपये
  20. ओमान – लगभग 2.07 करोड़ रुपये

BCCI ने टीम इंडिया को दिया बड़ा इनाम

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद BCCI  ने भी टीम के लिए बड़ा इनाम घोषित किया है. बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा. राजीव शुक्ला के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा इनाम है, जो किसी भारतीय क्रिकेट टीम को किसी आईसीसी टूर्नामेंट जीतने पर दिया गया है. इस इनाम में खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ को भी शामिल किया गया है. भारत ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और इतिहास रच दिया. 

यह भी पढ़ें

IPL 2026 MI Vs KKR: मुंबई इंडियंस को क्या हार्दिक पंड्या दिलाएंगे छठा खिताब? केकेआर से वानखेड़े में होगी पहली भिड़ंत, जानें हर डिटेल

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार

IPL 2026 से पहले धोनी को लेकर एकेडमी ओनरशिप केस में बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ



Source link

IPL 2026 से पहले धोनी को लेकर एकेडमी ओनरशिप केस में बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ

IPL 2026 से पहले धोनी को लेकर एकेडमी ओनरशिप केस में बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ


आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी राहत मिली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एथिक्स ऑफिसर, जस्टिस अरुण मिश्रा ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दर्ज की गई हितों के टकराव की शिकायत खारिज कर दी है. जस्टिस मिश्रा ने कहा है कि बोर्ड के नियमों के तहत किसी भी उल्लंघन का कोई सबूत नहीं है.

फरवरी 2024 में फाइल की गई शिकायत में दावा किया गया था कि धोनी, मौजूदा खिलाड़ी होने के साथ एक क्रिकेट एकेडमी के मालिक भी थे. इस स्थिति ने कथित तौर पर बीसीसीआई के कॉन्फ्लिक्ट-ऑफ-इंटरेस्ट (हितों का टकराव) नियमों के रूल 38(4)(ए) और रूल 38(4)(पी) को तोड़ा. शिकायत में उन पर 2018 में नियम बदलने के बाद रूल्स 38(2) और 38(5) के तहत डिस्क्लोजर की जरूरतों को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया गया था.

अपने ऑर्डर में, जस्टिस मिश्रा ने बताया कि धोनी को वास्तव में मेसर्स आरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से चलाई जाने वाली क्रिकेट एकेडमी के मालिक के रूप में देखा जा सकता है.

ऑर्डर में कहा गया, “इसलिए, महेंद्र सिंह धोनी को एम/एस आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खोली गई क्रिकेट एकेडमी का मालिक कहा जा सकता है. हालांकि, एग्रीमेंट 2017 में हुआ था, जबकि रेगुलेशन सितंबर 2018 में लागू हुए. फैक्ट्स के आधार पर, उस समय जब महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान/खिलाड़ी के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया, उस समय कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट नहीं बना था.”

यह देखते हुए कि शिकायत करने वाला असली रेगुलेटरी चिंता के बजाय एक निजी मुद्दे को आगे बढ़ा रहा था, एथिक्स ऑफिसर ने शिकायत के पीछे के मकसद पर भी सवाल उठाया.

ऑर्डर में कहा गया, “ऐसा कोई सबूत नहीं था जिससे इंस्टीट्यूशनल कंट्रोल या फैसले लेने की अथॉरिटी का पता चले, न ही पक्षपात, झुकाव या विशेष व्यवहार का कोई मामला था.”

हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बीसीसीआई के कॉन्फ्लिक्ट-ऑफ-इंटरेस्ट रेगुलेशन लागू होने से पहले एकेडमी के लिए एग्रीमेंट 2017 में साइन किया गया था. ऑर्डर में कहा गया, “शिकायतकर्ता असल में इस एडजुडिकेटरी फोरम में किसी तीसरे पक्ष का पक्ष नहीं ले सकता. इसके अलावा, शिकायतकर्ता का अपना निजी झगड़ा है, क्योंकि प्रतिवादी ने उसे नुकसान पहुंचाया है.”

इसमें आगे कहा गया कि यह मामला एक व्यावसायिक झगड़े से जुड़ा लगता है और शिकायत काफी देरी से दर्ज की गई थी. ऑर्डर में आगे कहा गया, “ऊपर बताई गई बातचीत और नतीजों को देखते हुए, शिकायत खारिज की जाती है.”

यह भी देखें

भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर शाहिद अफरीदी ने की बेशर्मी की हद पार, बोल दिया सबसे बड़ा झूठ

‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था ‘मजबूर’



Source link

‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था ‘मजब

‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था ‘मजब


Gautam Gambhir Told That Jay Shah Offered Him To Become The Head Coach Of Team India: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में नियुक्त किया गया था. टीम इंडिया के साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था. इस के बाद गंभीर ने पद संभाला. बेशक उनके हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हों, लेकिन न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के हाथों घरेलू सीरीज में दो शर्मनाक हार का भी सामना करना पड़ा. गंभीर की सीधे हेड कोच के रूप में नियुक्ति कई लोगों के लिए हैरान करने वाली थी, क्योंकि उनके पास हेड कोच के रूप में कोई अनुभव नहीं था.

जय शाह ने दिया था गौतम गंभीर को हेड कोच बनने का ऑफर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव जय शाह ने जब गौतम गंभीर को टीम इंडिया के हेड कोच बनने का ऑफर दिया था, तब वो भी इस बात से हैरान थे. गौतम ने हाल ही में ANI के पॉडकास्ट में बताया कि जब शाह ने उन्हें ये ऑफर दिया, तो वे इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन जय शाह ने कहा कि वे (गंभीर) उन्हें मना नहीं कर सकते. गंभीर ने कहा, ‘मुझे याद है हम मुंबई में एक आईपीएल मैच खेल रहे थे. केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस था, और हम सेंट रेजिस होटल में ठहरे थे. जय भाई (जय शाह) ने मुझे सुबह-सुबह कॉल किया और कहा, ‘मुझे तुम्हें एक ऑफर देना है और तुम मुझे मना नहीं कर सकते.’ मैंने पूछा, ‘क्या?’ तो उन्होंने कहा, ‘तुम्हें हेड कोच बनना है,’ और सच कहूं तो उस वक्त मैं इसके लिए तैयार भी नहीं था.’

उन्होंने आगे कहा, ‘ये मेरे लिए बहुत बड़ा सरप्राइज था, क्योंकि मुझे लगता है कि भारतीय टीम का हेड कोच बनना एक सम्मान है. ये एक खास मौका है, क्योंकि बहुत कम लोगों को दोबारा ड्रेसिंग रूम में जाकर भारत की जर्सी पहनने और देश के लिए कुछ खास करने का मौका मिलता है. बताइए, कितने पूर्व क्रिकेटरों को ये मौका मिला है? बहुत कम, और फिर उन्होंने मुझसे कहा कि तुम मना नहीं कर सकते. फिर मैंने अपने परिवार से बात की और नताशा (गंभीर की पत्नी) से बात की, लेकिन जय शाह को सलाम है. मुझे उनका धन्यवाद करना ही था. मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका धन्यवाद किया.’





Source link

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया


IPL 2026 के शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस ने विजय दहिया को असिस्टेंट कोच नियुक्त कर लिया है. विजय दहिया, भारत के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज हैं और उन्होंने 19 वनडे और 2 टेस्ट मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था. डोमेस्टिक क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेले और क्रिकेट करियर खत्म होने के बाद कोचिंग में सक्रिय हो गए.

गुजरात टाइटंस की टीम अपने कोचिंग स्टाफ को मजबूत बनाने में लगी है. इससे पहले GT फ्रेंचाइजी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त कर चुकी है. उन्हीं की कोचिंग में दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी 2007-08 का खिताब जीता था. भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में विजय दहिया का नाम बहुत सम्मान से लिया जाता है.

वो इससे पहले भी इंडियन प्रीमियर लीग में काम कर चुके हैं. वो IPL के 2022 और 2023 सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं. वो इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के असिस्टेंट कोच रहने के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए टैलेंट स्काउट भी रह चुके हैं.

गुजरात टाइटंस का IPL में प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस ने 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग में कदम रखा था. अपने पहले ही सीजन यानी IPL 2022 में गुजरात ने ट्रॉफी जीतने में सफलता पाई थी. उसके बाद गुजरात ने आईपीएल 2023 के भी फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन फाइनल में उसे CSK के हाथों 5 विकेट की हार झेलनी पड़ी.

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में भी नहीं जा सकी और पॉइंट्स टेबल में उसे आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा. गुजरात ने 2025 सीजन में वापसी की और दोबारा से प्लेऑफ में जगह बनाई. गुजरात की टीम दूसरा खिताब जीतने से वंचित रह गई क्योंकि एलिमिनेटर में उसे मुंबई इंडियंस के हाथों 20 रनों की हार झेलनी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के सबसे पहले मैच में खेलेंगे विराट कोहली, देखें रोहित और धोनी का पहला मैच कब?



Source link

भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे

भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे


भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी. टीम इंडिया आगे चलकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता बनी, लेकिन जीतेश शर्मा को वर्ल्ड कप ना खेल पाने का कोई मलाल नहीं है. जीतेश ने बताया कि वर्ल्ड कप खेलने से ज्यादा उनके पिता को उनकी जरूरत थी. दरअसल टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से कुछ दिन पहले ही जीतेश के पिता का निधन हो गया था.

पिछले वर्ष एशिया कप 2025 तक जीतेश शर्मा को टीम इंडिया में विकेटकीपर की दूसरी चॉइस के रूप में देखा जा रहा था. मगर ईशान किशन की फॉर्म उनसे बेहतर थी, जिसके चलते ईशान को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह मिली और जीतेश को नहीं. ऐसे में ईशान किशन और संजू सैमसन ने भारतीय टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार जीतेश शर्मा ने बताया कि जब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड से बाहर होने की जानकारी मिली तो उन्हें निराशा हुई थी, लेकिन बाद में अहसास हुआ कि उनके पिता कि उनकी अधिक जरूरत थी.

उन्होंने कहा, “जब मुझे स्क्वाड से बाहर होने की जानकारी मिली, तो मैं निराश हो गया था. मैं भी एक इंसान हूं, इसलिए पहले मुझे बहुत निराशा हुई. मगर मेरे दोस्तों और परिवार ने इस कठिन फैसले से पार पाने में मदद की. मेरे पिता बीमार हो गए और 1 फरवरी के दिन उनका निधन हो गया.”

जीतेश ने आगे कहा, “मुझे बाद में अहसास हुआ कि वर्ल्ड कप से ज्यादा मेरे पिता को मेरी जरूरत थी. इसका मुझे कोई मलाल नहीं है. मुझे गुस्सा नहीं या रहा है, बल्कि भगवान का धन्यवाद करता हूं कि मुझे मेरे पिता के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त हुआ और उनके अंतिम दिनों में उनके साथ रहा.”

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp