This cricketer escaped Ahmedabad in ‘Train’ top berth in mask, TC catches asking ‘Cricketer Ho?’; Wife replies this…

This cricketer escaped Ahmedabad in ‘Train’ top berth in mask, TC catches asking ‘Cricketer Ho?’; Wife replies this…


While the rest of the Indian squad prepared for victory parades and charter flights, star all-rounder Shivam Dube took a more humble route home. Just hours after helping India defeat New Zealand in the T20 World Cup 2026 final at the Narendra Modi Stadium, Dube was spotted on a top berth of an AC 3-Tier coach, successfully hiding his identity from fellow passengers and railway officials alike.

Choosing the Rails Over the Road

Dube’s decision to leave Ahmedabad in the early hours of Monday morning was driven by a desire to reunite with his family, including his four-year-old son Aayaan and two-year-old daughter Mehwish.


Add Zee News as a Preferred Source



“There was no flight available, so I decided to take a train from Ahmedabad early in the morning to Mumbai. We could have gone by road but the train was faster,” Dube told The Indian Express.

A Masterclass in Disguise

Given his imposing stature, “blending in” is usually impossible for the southpaw. To manage the journey, Dube wore a mask and a full-sleeved T-shirt. He remained in his car until exactly five minutes before the 5:10 AM departure to avoid being spotted on the platform. Once on board, he immediately climbed to the top berth to remain out of sight.

Anjum’s Quick Thinking

The most tense moment of the trip occurred when the Ticket Collector (TC) arrived. Noticing the name on the chart, the official asked, “Shivam Dube? Woh kaun hai, cricketer?”

Dube’s wife, Anjum, handled the situation with immediate poise. She responded without hesitation, “No, no. Woh Kahan se aayega (Where will he come from)?” The TC was convinced by her dismissive tone, allowing the cricketer to complete his journey without being mobbed.

The Borivali Arrival

Despite a smooth ride, Dube grew anxious as the train approached Borivali in broad daylight. “At night, I got down from the berth but no one recognised me on the way to the washroom and back. The train trip was smooth but I was worried about getting down at Borivali in broad daylight. I couldn’t have escaped attention there,” he admitted.

To ensure a safe exit, he contacted the Mumbai Police. “They thought I was landing at the airport but were surprised when I told them that I was travelling by train. I was provided a police escort so things were easy and the exit was smooth.”

Tournament Performance

Dube’s rush to return home followed a stellar campaign where he functioned as India’s designated finisher. In the final over against New Zealand, he made a vital contribution by hitting two sixes and three fours. He finished the T20 World Cup 2026 with 235 runs from eight innings, maintaining an impressive average of 39.16 and a strike rate of 169.06.

After a tournament of high-octane pressure, the quiet top-berth journey provided a rare moment of anonymity for the world champion before returning to the spotlight in Mumbai.



Source link

प्लेइंग 11 विवाद पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, बोले – ‘मैंने माफी मांगी थी क्योंकि..’

प्लेइंग 11 विवाद पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, बोले – ‘मैंने माफी मांगी थी क्योंकि..’


सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लिए गए एक बड़े फैसले को लेकर खुलकर बात की है. भारतीय कप्तान ने स्वीकार किया कि सुपर-8 मुकाबले में अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करना उनकी गलती थी. उन्होंने बताया कि मैच के बाद उन्होंने खुद अक्षर से माफी भी मांगी थी.

सुपर-8 मैच में लिया गया था बड़ा फैसला

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से हुआ था. उस मैच में टीम मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका देने का फैसला किया था. यह एक रणनीतिक फैसला था, लेकिन मैदान पर इसका उल्टा असर देखने को मिला और भारत को टूर्नामेंट में अपनी एकमात्र हार झेलनी पड़ी.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इस फैसले से अक्षर पटेल काफी नाराज थे और उनका नाराज होना स्वाभाविक भी था. उन्होंने कहा, “अक्षर बहुत गुस्से में थे और उन्हें होना भी चाहिए था. वह अनुभवी खिलाड़ी हैं और एक फ्रेंचाइजी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. मैच के बाद मैंने उनसे बात की और कहा कि यह मेरी गलती थी और इसके लिए मैं माफी चाहता हूं.”

अगले दिन हुई खुलकर बातचीत

सूर्यकुमार के मुताबिक उस समय बातचीत थोड़ी मुश्किल जरूर थी, लेकिन अक्षर पटेल ने स्थिति को समझा. अगले दिन दोनों खिलाड़ियों ने शांत मन से बात की और मामला वहीं खत्म हो गया. टीम के अंदर इस तरह की ईमानदार बातचीत ने ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक बनाए रखने में मदद की.

वर्ल्ड कप जीत बना भावुक पल

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अक्षर पटेल ने भी अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बचपन से वर्ल्ड कप जीतना हर क्रिकेटर का सपना होता है. हालांकि यह जीत उनके लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि उनके बेटे ने पहली बार स्टेडियम में बैठकर उन्हें खेलते हुए देखा.

फाइनल में भारत का दबदबा

फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. इसमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई थी. इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गई थी. 

यह भी पढ़ें

IPL 2026 MI Vs KKR: मुंबई इंडियंस को क्या हार्दिक पंड्या दिलाएंगे छठा खिताब? केकेआर से वानखेड़े में होगी पहली भिड़ंत, जानें हर डिटेल

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार

IPL 2026 से पहले धोनी को लेकर एकेडमी ओनरशिप केस में बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ



Source link

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने T20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर सवाल उठाने वालों को लगाई फटकार, जानिए

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने T20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर सवाल उठाने वालों को लगाई फटकार, जानिए


इमाद वसीम ने भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद बड़ा बयान देते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है. पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर ने साफ कहा कि भारत की सफलता को लेकर बार-बार सवाल उठाना सही नहीं है और मौजूदा समय में भारत क्रिकेट के मामले में कई टीमों से आगे है.

दरअसल, टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था. फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया है.

आलोचकों को दिया जवाब

भारत की जीत के बाद कुछ लोगों ने टूर्नामेंट की पिचों और अंपायरिंग को लेकर सवाल उठाए थे. इस पर इमाद वसीम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. एक पाकिस्तानी टीवी शो में उन्होंने कहा कि अक्सर यह कहा जाता है कि भारत को अंपायरों का फायदा मिलता है या उनके लिए स्पिन फ्रेंडली पिच बनाई जाती हैं, लेकिन इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं था. उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट की पिचें काफी संतुलित थीं. कई मैचों में परिस्थितियां भारत के खिलाफ भी थीं, फिर भी टीम ने शानदार खेल दिखाया और लगातार जीत हासिल की.

“भारत को क्रेडिट देना चाहिए”

इमाद वसीम का मानना है कि क्रिकेट खेलने वाले देशों को भारत की सफलता को स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर बार बहाने ढूंढना सही नहीं है. अगर कोई टीम अच्छा खेलती है तो उसकी तारीफ करनी चाहिए. उनके मुताबिक मौजूदा समय में भारत की टीम काफी मजबूत है और उनके पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की लंबी कतार है. यही वजह है कि भारत लगातार बड़े टूर्नामेंट जीतने में सफल हो रहा है.

सूर्यकुमार की अगुवाई में ऐतिहासिक जीत

इस बार भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया. पूरी प्रतियोगिता में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला और फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया.  भारत की इस जीत के साथ एक और बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया. टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड भी किया है.

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद दुनिया भर में टीम की तारीफ हो रही है. वहीं पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी इमाद वसीम का यह बयान भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को सम्मान मिलना चाहिए और भारत की सफलता को भी उसी नजर से देखा जाना चाहिए. 

यह भी देखें

भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर शाहिद अफरीदी ने की बेशर्मी की हद पार, बोल दिया सबसे बड़ा झूठ

‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था ‘मजबूर’



Source link

स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स

स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स


Smriti Mandhana Made Spectacular Entry Into The Hundred: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 को जीतने वाली भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों की डिमांड पूरे वर्ल्ड में बढ़ती जा रही है. इसका नया उदाहरण इंग्लैंड की लीग ‘द हंड्रेड’ में देखने को मिला. भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मंधाना की अगुवाई में ‘द हंड्रेड’ के महिला खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी देखने को मिली. ऋचा घोष को 50,000 पाउंड (करीब 61 लाख रुपये) का कॉन्ट्रैक्ट मिला और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी बुधवार यानी 11 मार्च को यहां हुई नीलामी में कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया.

द हंड्रेड के महिला खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में 178 खिलाड़ी पर लगी बोली

द हंड्रेड के महिला खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में कुल 178 खिलाड़ियों की बोली लगी, जबकि 28 प्लेयर्स को टूर्नामेंट से पहले ही फ्रेंचाइजी ने रिटेन कर लिया था या सीधे साइन किया था. इस लीग की शुरुआत 21 जुलाई से होगी और 16 अगस्त को खत्म होगा. मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने ऋचा को 50,000 पाउंड में खरीदा, जो भारतीय रुपये में करीब 61 लाख होता है. इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को खरीदने के लिए नीलामी में सिर्फ इसी फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई थी.

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स में पहुंची स्मृति मंधाना

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने नीलामी के पहले ही स्मृति मंधाना के साथ ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज मेग लैनिंग को अपनी टीम में सीधे साइन किया था, जबकि इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था. इस बीच दीप्ति शर्मा को सनराइजर्स लीड्स ने 27,500 पाउंड (करीब 34 लाख) में अपने टीम के साथ जोड़ा. इस अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर को लेने के लिए फ्रेंचाइजी ने बोली शुरू की और किसी और से मुकाबला नहीं करना पड़ा. हालांकि भारत की यास्तिका भाटिया और श्री चरणी को ड्राफ्ट में किसी ने नहीं खरीदा.

‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट का कितना है बजट?

द हंड्रेड टूर्नामेंट के हर महिला फ्रेंचाइजी के पास 880,000 पाउंड का बजट था. बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, सदर्न ब्रेव और ट्रेंट रॉकेट्स के पास ड्राफ्ट से पहले 520,000 पाउंड बचे थे, जबकि मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सनराइजर्स लीड्स और वेल्श फायर के पास नीलामी होने से पहले 570,000 पाउंड का बजट था.

यह भी देखें

भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर शाहिद अफरीदी ने की बेशर्मी की हद पार, बोल दिया सबसे बड़ा झूठ

‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था ‘मजबूर’



Source link

Iran Israel War से IPL 2026 पर मंडराया खतरा! खिलाड़ियों की यात्रा को लेकर टीम अधिकारी ने जताई च

Iran Israel War से IPL 2026 पर मंडराया खतरा! खिलाड़ियों की यात्रा को लेकर टीम अधिकारी ने जताई च


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब क्रिकेट पर भी पड़ता दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2026 में खेलने आने वाले विदेशी खिलाड़ियों की यात्रा पर असर पड़ सकता है. हाल ही में पश्चिम एशिया में बढ़े संघर्ष और कुछ अहम हवाई रुट के बंद होने की वजह से कई टीमों और खिलाड़ियों की यात्रा योजनाएं बिगड़ गई हैं.

दरअसल, टी20 वर्ल्डकप 2026 के बाद कई देशों के खिलाड़ी अभी तक अपने घर नहीं पहुंच पाए हैं. खास तौर पर इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों की यात्रा प्रभावित हुई है. जिसका कारण है की युद्ध के चलते दुबई और दोहा जैसे बड़े ट्रांजिट एयरपोर्ट पर उड़ानों पर पाबंदियां लगा दी गई हैं.

इस स्थिति को देखते हुए क्रिकेट प्रशंसकों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या इसका असर आईपीएल 2026 पर भी पड़ेगा. माना जा रहा है कि अगर हवाई सेवाओं में यही स्थिति बनी रहती है तो कुछ विदेशी खिलाड़ियों के समय पर भारत पहुंचने में दिक्कत हो सकती है.

टीमों के सामने नई चुनौती

सूत्रों के मुताबिक कई टीमों के अधिकारियों का कहना है कि खिलाड़ियों को समय पर भारत लाना अब आसान नहीं होगा. एक टीम अधिकारी ने बताया कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों की वापसी में पहले ही काफी देरी हो चुकी है. ऐसे में उन्हें दोबारा भारत लाना एक बड़ी चुनौती बन सकता है. अधिकारी के अनुसार पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से हवाई यात्रा महंगी भी हो गई है. कई उड़ानों के रूट बदल दिए गए हैं, जिससे टिकटों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं.

BCCI की नजर हालात पर

इस बीच BCCI  ने फिलहाल आईपीएल 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. बाकी मैचों की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा. बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनावों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय हालात को भी ध्यान में रखा जा रहा है.

फ्रेंचाइजी को उम्मीद

हालांकि कुछ टीमों को उम्मीद है कि उनके खिलाड़ी समय पर पहुंच जाएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा कि टीम को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर अकील हुसैन और साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवॉल्ड ब्रेविस समय पर टीम से जुड़ जाएंगे. फिलहाल आईपीएल फ्रेंचाइजी और आयोजकों की नजर अंतरराष्ट्रीय हालात पर बनी हुई है. अगर स्थिति सामान्य रहती है तो टूर्नामेंट तय समय पर शुरू होगा, लेकिन हालात बिगड़ने पर खिलाड़ियों की यात्रा और तैयारियों पर असर पड़ सकता है. 

यह भी देखें

भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर शाहिद अफरीदी ने की बेशर्मी की हद पार, बोल दिया सबसे बड़ा झूठ

‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था ‘मजबूर’



Source link

द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला

द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला


इग्लैंड में आयोजित द हंड्रेड (The Hundred Auction) के नए सीजन के लिए हुए ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बुधवार को हुए महिला खिलाड़ियों के ऑक्शन में दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज सादिया इकबाल को कोई खरीदार नहीं मिला. उनके साथ पाकिस्तान की ऑलराउंडर फातिमा सना भी अनसोल्ड रहीं.

दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस 15,000 पाउंड था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने इन पर बोली नहीं लगाई. इसके बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई कि क्या लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर अनकही दूरी बनाई जा रही है.

आईपीएल मालिकों के आने के बाद उठे सवाल

इस बार द हंड्रेड की कई टीमों में उन कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़ी है जिनके पास IPL की फ्रेंचाइजी भी हैं. इसी वजह से कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या आईपीएल से जुड़े मालिकों के प्रभाव के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है.

हालांकि लीग के आयोजक इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ऑक्शन से पहले साफ कहा था कि खिलाड़ियों का चयन उनकी राष्ट्रीयता के आधार पर नहीं किया जाएगा. इसके बावजूद परिणाम सामने आने के बाद इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है.

पहले भी नहीं खेलीं पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी

दिलचस्प बात यह है कि द हंड्रेड लीग के पिछले सीजनों में भी कोई पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी इस लीग में नहीं खेल पाई थी. यानी आईपीएल मालिकों के आने से पहले भी पाकिस्तान की महिला क्रिकेटरों को इस लीग में मौका नहीं मिला था. फिर भी सादिया इकबाल जैसी शीर्ष गेंदबाज का अनसोल्ड रहना कई लोगों को चौंकाने वाला लगा है, क्योंकि वह मौजूदा समय में टी20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज मानी जाती हैं.

भारतीय खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश

जहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी, वहीं भारतीय महिला क्रिकेटरों को ऑक्शन में शानदार कीमत मिली है.

ऋचा घोष – 50,000 पाउंड में खरीदा गया है.

दीप्ती शर्मा – 27,000 पाउंड

वहीं स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी दिग्गज खिलाड़ियों को पहले ही फ्रेंचाइज ने प्री-साइन या रिटेन कर लिया गया था. इस सीजन में महिला खिलाड़ियों की सैलरी में भी पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी देखने को मिली है.ट

अब पुरुषों के ऑक्शन पर नजर

महिला ऑक्शन के बाद अब सबकी नजर पुरुष खिलाड़ियों की नीलामी पर है. पाकिस्तान के कई बड़े खिलाड़ी इस ड्राफ्ट में शामिल हैं, जिनमें शाहिन शाह अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद आमिर आमिर जैसे खिलाड़ियों के नाम हैं.

अब देखना दिलचस्प होगा कि पुरुषों के ऑक्शन में इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर टीमें दांव लगाती हैं या फिर उन्हें भी महिला खिलाड़ियों की तरह निराशा हाथ लगती है.

यह भी देखें

भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर शाहिद अफरीदी ने की बेशर्मी की हद पार, बोल दिया सबसे बड़ा झूठ

‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था ‘मजबूर’



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp