वजन घटा, दिमाग तक पहुंचा इंफेक्शन, बातचीत भी बंद; दिल्ली में भर्ती अफगान खिलाड़ी की हालत गंभीर

वजन घटा, दिमाग तक पहुंचा इंफेक्शन, बातचीत भी बंद; दिल्ली में भर्ती अफगान खिलाड़ी की हालत गंभीर


अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाद शपूर जादरान (Shapoor Zadran) दिल्ली के एक अस्पताल में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. 6 फीट 2 इंच के शपूर ICU में भर्ती हैं. वह हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसिस (Hemophagocytic Lymphohistiocytosis) नाम की एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसमें इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है. अफगान खिलाड़ी की हालत काफी गंभीर है. इंफेक्शन उनके दिमाग तक पहुंच गया. इसके अलावा वजन तेजी से घट रहा है और बातचीत भी लगभग बंद हो गई है. 

शपूर इलाज के लिए जनवरी में दिल्ली आए थे. अब वह HLH की चौथी स्टेज से जूझ रहे हैं. उन्हें पहली बार पिछले साल अक्टूबर में दिक्कत हुई थी. शपूर के छोटे भाई घमाई जादरान ने बताया कि इसके बाद ही अफगानिस्तान में डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए भारत जाने की सलाह दी थी. 

दिमाग तक फैल गया इंफेक्शन 

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, घमाई जादरान ने बताया कि शपूर का इंफेक्शन दिमाग तक चला गया था, जिसका पता MRI और CT स्कैन के बाद लगा. इसमें टीबी भी शामिल था. 

यह भी पढे़ं: बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में ‘शतक’ के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

शुरुआती दिनों में शपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. लेकिन फिर करीब 20 दिन के बाद उन्हें दोबारा दिक्कत हुई और अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. एक बार फिर उन्हें अस्पताल से छुटी मिल गई है, लेकिन फिर 20 दिन के बाद अफगानी क्रिकेटर को अस्पताल ले जाया गया. इस बार उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और वह डेंगू पॉजिटिव आए. रमजान के महीने में शपूर का ‘बोन मैरो’ टेस्ट हुआ, जिसके बाद पता चला कि वह HLH की चौथी स्टेज पर पहुंच गए हैं. 

घटने लगा वजन, बातचीत भी बंद 

शपूर के भाई ने बताया कि अब उनके अंदर ज्यादा जान नहीं बची है. उनका करीब 14 किलो वजन घट गया है. वह मुश्किल से ही कुछ बोल पाते हैं. बातचीत लगभग बंद हो गई है. 

स्टेरॉयड से हालत में सुधार

उनके भाई ने कहा कि शपूर जादरान परिवार में सबसे बड़े हैं – उनके चार भाई और छह बहनें हैं – और वह काफी वक्त से परिवार के मुखिया हैं. हमें उम्मीद है कि उसकी हालत दिन-ब-दिन सुधरेगी. शपूर को हाल ही में जो स्टेरॉयड दिए गए हैं, वे असरदार लग रहे हैं और इससे हमें उम्मीद मिली है.

 

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर बनें टीम इंडिया के कप्तान या नहीं, क्या चाहते हैं कोच गौतम गंभीर? यहां जानें



Source link

‘It was exceptional…jaw dropping’: PBKS skipper Shreyas Iyer hails Priyansh Arya, Cooper Connolly batting masterclass

‘It was exceptional…jaw dropping’: PBKS skipper Shreyas Iyer hails Priyansh Arya, Cooper Connolly batting masterclass


Shreyas Iyer revealed that a light-hearted six-hitting contest in the dressing room sparked Punjab Kings’ batting blitz after they hammered Lucknow Super Giants by 54 runs in a high-scoring Indian Premier League 2026 clash on Sunday. 

PBKS, who sit atop the points table, produced another batting masterclass, piling up 254/7 — the highest total of the season so far — riding on sensational knocks from Priyansh Arya and Cooper Connolly. The duo stitched together a stunning 182-run stand for the second wicket in just 13.2 overs, leaving the opposition chasing shadows.

Skipper Iyer was effusive in his praise for the pair, saying, “Well, it was exceptional to see. Some of the shots I saw from them were just jaw dropping honestly speaking. Hitting fast bowlers off the back foot straight down the ground needs a lot of courage. Things can slip a bit but the way they built that partnership, especially in the middle overs was just sensational”.


Add Zee News as a Preferred Source



He also revealed the fun challenge that drove their fearless approach. “I was just talking with Cooper and Priyansh about that. I told them, let us compete in this IPL who hits most sixes and they are up for it. The prize is going to be my bat. So, it doesn’t make sense. So, at the end of the day, if they keep performing and the team keeps performing, I am happy.”

Iyer emphasised the team’s philosophy of backing players to express themselves freely. “I personally feel that, when you just let them be and allow them to go out there and express themselves, that’s when they do well. There is no such mantra for us. I think they have got their patterns set and every individual in the team follow their routines and they keep delivering. So, I don’t have to tell much. We talk before the game. Ricky chips in a few words, I add a few too. The boys come and they delivery in the middle.”

The bowlers then backed up the batting effort with a disciplined performance, restricting LSG to 200/5 to seal a comprehensive victory. Iyer credited the experience within his attack, stating, “Majority of our bowlers are international bowlers with immense experience. We have plans against certain batters, it’s all about execution. They just shouldn’t get complacent.” 



Source link

37 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेलने वाले प्रियांश आर्या ने मैच के बाद ये क्या कहा

37 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेलने वाले प्रियांश आर्या ने मैच के बाद ये क्या कहा


आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रनों से हराया. इस मुकाबले में पीबीकेएस के बल्लेबाज प्रियांश आर्या का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने 37 गेंदों में 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

पंजाब किंग्स को मिली जीत के बाद प्रियांश आर्या ने कहा कि पावरप्ले के बाद बल्ले से योगदान देकर उन्हें काफी अच्छा लगा. उन्होंने कहा, “पावरप्ले के बाद इस मुकाबले में मैंने टीम के लिए योगदान दिया और यह मेरे लिए बहुत खास था. मैं छक्के मारने की प्रैक्टिस नहीं करता, बल्कि मैं गेंद को सही समय पर हिट करने की कोशिश करता हूं. आनंद सर और बिरला सर, जो हमारे ट्रेनर हैं, हमें शेड्यूल भेजते हैं और मैं उसे फॉलो करता हूं. इससे मुझे फिट रहने में मदद मिलती है. मैं मैदान के बीच में बहुत ज्यादा सोच-विचार नहीं करता, क्योंकि इससे मेरा दिमाग शांत रहता है. मैंने पॉइंट के ऊपर से एक शॉट खेला; यह मेरा पसंदीदा शॉट है.”

यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG: 16 सिक्स और 12 चौके, 83 गेंद में ठोक दिए 180 रन, प्रियांश आर्या और कोनोली का कहर, लिख दिया नया इतिहास

प्रियांश आर्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी 93 रनों की पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए. उन्होंने कूपर कोनोली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. भले ही प्रियांश अपने शतक से चूक गए, लेकिन उनकी शानदार बल्लेबाजी के बूते पंजाब किंग्स इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही. टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए. कोनोली भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने46 गेंदों में 87 रनों की दमदार पारी खेली.

255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी. ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि एडेन मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए. हालांकि, पंत और मार्करम अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके. मिचेल मार्श भी 28 गेंदों में 40 रन बनाने के बाद युजवेंद्र चहल का शिकार बने.

यह भी पढ़ें:

KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण



Source link

ऋषभ पंत का हार के बाद बड़ा बयान, कहा- ‘जीत के लिए पंजाब किंग्स को…’

ऋषभ पंत का हार के बाद बड़ा बयान, कहा- ‘जीत के लिए पंजाब किंग्स को…’


आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा. एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हार के लिए कोई एक वजह बताना काफी मुश्किल है. हालांकि, उन्होंने जीत का श्रेय पंजाब किंग्स को दिया, जिन्होंने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया.

इस सीजन में मिली चौथी हार के बाद ऋषभ पंत ने कहा, “देखिए, हार के लिए कोई एक वजह बताना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि गेंदबाजों ने तो अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन साथ ही कुछ ऐसी बातें भी हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि, हमारे लिए कुछ सकारात्मक बातें भी थीं, जिन पर हम काम कर सकते हैं. हमें बल्लेबाजी की कुछ झलक देखने को मिली, जिसके बारे में हमने बात की थी. हम निश्चित रूप से कुछ सकारात्मक बातें अपने साथ लेकर आगे बढ़ना चाहेंगे, लेकिन साथ ही एक टीम के तौर पर हम हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.”

यह भी पढ़ें: संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की बातचीत का नया वीडियो हुआ वायरल, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक रोते हुए आए नजर!

बल्लेबाजी में आयुष बदोनी को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारने के फैसले को लेकर बात करते हुए पंत ने कहा, “मुझे लगता है कि इसके पीछे बस यही सोच थी कि वह मैदान पर जाएं और बिना किसी दबाव के खुलकर खेलें. यह फैसला आज ही नहीं लिया गया था. यह पहले से ही तय था कि वह ओपनिंग करेंगे. यह बस एक ऐसी बात थी जिसे हमने अपने तक ही सीमित रखा था. हम चाहते थे कि टॉप ऑर्डर को थोड़ी आजादी मिले और मिडिल ऑर्डर भी अपना योगदान दे. हमें इस टीम पर पूरा भरोसा है. हालांकि, साथ ही जब विरोधी टीम अच्छा खेल रही हो, जैसा कि अभी पंजाब किंग्स खेल रही है, तो आपको उन्हें भी श्रेय देना होगा कि वे कितना जोरदार और अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं.”

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए. प्रियांश आर्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली. प्रियांश ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए. कूपर कोनोली भी शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने 46 गेंदों में 87 रन बनाए. वहीं, मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि शशांक सिंह ने 17 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में एलएसजी की तरफ से प्रिंस यादव ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी, मोहसिन ने एक-एक विकेट चटकाया.

255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी. टीम की ओर से ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन बनाए. वहीं, एडम मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए. पंजाब की तरफ से गेंदबाजी में मार्को जानसेन ने 37 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट निकाले. अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें:

KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण



Source link

‘मैं प्रियांश-कोनोली को कभी नहीं बताता कि…’, कप्तान अय्यर ने ये क्या कह दिया

‘मैं प्रियांश-कोनोली को कभी नहीं बताता कि…’, कप्तान अय्यर ने ये क्या कह दिया


प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के बीच 182 रन की साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने रविवार को आईपीएल 2026 के 29वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध 54 रन से जीत दर्ज की. कप्तान अय्यर ने खुलासा किया है कि वह प्रियांश और कोनोली को यह नहीं बताते कि उन्हें अपनी पारी कैसे खेलनी है.

जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने कप्तान के तौर पर टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि बल्लेबाजों ने असाधारण खेल दिखाया और कुछ शॉट्स तो हैरान कर देने वाले थे. उन्होंने कहा कि ऐसे शॉट खेलने के लिए काफी साहस और संयम की जरूरत होती है.

अय्यर ने बताया कि वह कूपर और प्रियांश आर्य से मजाक में बात कर रहे थे कि इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के कौन लगाएगा, और दोनों खिलाड़ी इस चुनौती के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, “मैं अभी कूपर और प्रियांश से बात कर रहा था, हम एक-दूसरे को चुनौती दे रहे थे कि इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के कौन मारेगा, वे इसके लिए तैयार हैं. जब आप उन्हें बस उनके हिसाब से खेलने देते हैं, उन्हें मैदान पर जाकर खुद को खुलकर जाहिर करने देते हैं, तो वे अच्छा प्रदर्शन करते हैं. मैं उन्हें यह नहीं बताता कि उन्हें अपनी पारी कैसे खेलनी है. उनका अपना एक तय रूटीन और तरीका है. रिकी (पोंटिंग) मैच से पहले उनसे बात करते हैं और मैं भी अपनी राय दे देता हूं, बस इतना ही.”

बॉलिंग यूनिट पर अय्यर ने कहा कि टीम के ज्यादातर गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं और उनका प्रदर्शन खुद सब कुछ बयां करता है. उनके अनुसार सफलता का राज सिर्फ सही निष्पादन है. कप्तान का कहना है कि जब भी टीम विकेट को देखकर अपनी योजना बनाती है, तो उससे खिलाड़ियों को काफी आत्मविश्वास और संतोष मिलता है.

रविवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 7 विकेट खोकर 254 रन बना दिए. इस टीम ने महज 3 के स्कोर पर प्रभसिमरन सिंह (0) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद प्रियांश आर्य ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर की ओर ला दिया.

कूपर कोनोली 46 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 87 रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रियांश ने 37 गेंदों में 9 छक्कों और 4 चौकों के साथ 93 रन की पारी खेली. इनके अलावा, मार्कस स्टोइनिस ने 29 रन का योगदान दिया. विपक्षी खेमे से प्रिंस यादव और मणिमारन सिद्धार्थ को 2-2 विकेट हाथ लगे.

इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर सिर्फ 200 रन बना सकी. इस पारी में कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जबकि एडेन मार्करम ने 42 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इनके अलावा, मिचेल मार्श ने 40 रन जुटाए. विपक्षी खेमे से मार्को जानसेन ने 2 सफलताएं हासिल कीं.

यह भी पढ़ें:

KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण



Source link

Why is Ruturaj Gaikwad struggling in IPL 2026? R Ashwin reveals reason for CSK captain’s failure – WATCH

Why is Ruturaj Gaikwad struggling in IPL 2026? R Ashwin reveals reason for CSK captain’s failure – WATCH


Chennai Super Kings (CSK), the five times champions, have had a rocky start to their IPL 2026 campaign, and at the center of the storm is their captain, Ruturaj Gaikwad. With only 82 runs in six matches at a dismal average of 13.67, Ruturaj’s form has become a major talking point. 

The latest setback came in CSK’s 10-run defeat to Sunrisers Hyderabad (SRH) on Saturday in Hyderabad. SRH posted a competitive 194/9, thanks to brisk half-centuries from Abhishek Sharma and Heinrich Klaasen. 

In the chase, young opener Ayush Mhatre provided a explosive start with a quick 30 off 13 balls, putting CSK in a strong position during the powerplay. However, after Mhatre’s dismissal, the innings lost momentum, and CSK could only reach 184/8. Gaikwad himself scored 19 off 13 balls before falling. 


Add Zee News as a Preferred Source



Ashwin Gives His Take On Ruturaj’s Struggles 

Veteran Indian spinner and former CSK star Ravichandran Ashwin, analysing the game on JioHotstar, delivered a blunt assessment of Ruturaj Gaikwad’s struggles. He pointed out that the match against SRH presented the perfect opportunity for the CSK captain to regain his rhythm. 

“It was the best chance for him to score runs. He didn’t need to take risks or score at a fast pace because of the way Ayush Mhatre started. They were running away with the powerplay. It was right there for Ruturaj to take some time, score some runs, and come back into form,” Ashwin said. 

“After Ayush Mhatre’s wicket, Ruturaj got a very good ball; it’s not easy to beat him on the pull. I just feel he is under immense pressure, and his mind appears to be a bit cluttered,” he added. 

 


 

The Weight Of Captaincy And Form Slump 

Ruturaj Gaikwad’s lean patch comes at a time when CSK started the IPL 2026 season with three straight losses against Rajasthan Royals, Punjab Kings, and Royal Challengers Bengaluru before bouncing back with wins over Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders. 

The momentum was halted once again against SRH, putting renewed scrutiny on the leadership and batting of the 2021 IPL-winning captain. 

Ashwin’s observation highlights how the dual burden of captaincy and poor personal form appears to be affecting Gaikwad’s decision-making at the crease. The pressure of leading a high-profile franchise like CSK – especially in the post-Mahendra Singh Dhoni era – seems to have cluttered his mindset, leading to uncharacteristic shot selection.

What Lies Ahead For CSK And Gaikwad

CSK’s next IPL 2026 match is against Mumbai Indians on April 23, a crucial encounter that could define their season. 

With playoffs still within reach but the margin for error shrinking, Gaikwad will need to find a way to silence the noise, clear his mind, and deliver the kind of consistent starts that made him one of the most reliable openers in the IPL in previous seasons. 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp