रोहित शर्मा को क्या हुआ है? MI की प्लेइंग इलेवन से क्यों गायब ‘हिटमैन’? क्या है वापसी पर ताजा अ

रोहित शर्मा को क्या हुआ है? MI की प्लेइंग इलेवन से क्यों गायब ‘हिटमैन’? क्या है वापसी पर ताजा अ


मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से रोहित शर्मा गायब हैं. वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे. ये IPL 2026 में लगातार दूसरा मैच होगा, जब रोहित MI की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. आखिर ‘हिटमैन’ को हुआ क्या है, जिसके कारण वो मुंबई के मैचों से गायब हैं. गुजरात के खिलाफ मैच में रोहित इम्पैक्ट खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल नहीं हैं.

रोहित शर्मा को क्या हुआ?

दरअसल 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मैच खेला गया था. मुंबई की टीम 241 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. रोहित शर्मा बतौर ओपनर खेलने आए और 13 गेंद में 19 रन बना चुके थे. तभी उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव हुआ, जिसकी वजह से वो रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम में वापस लौट गए थे. उसके बाद रोहित एक भी मैच नहीं खेले हैं. उसी चोट के कारण वो गुजरात के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल रहे हैं.

कब तक आएंगे वापस?

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पूर्व रोहित शर्मा ने नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया था. यहां तक कि MI के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का कहना था कि रोहित पूरी तरह फिट हैं. हालांकि उन्होंने यह पुष्टि नहीं की थी कि रोहित गुजरात के खिलाफ खेलेंगे. मगर उन्होंने रोहित को फिट बताया था. इसके बावजूद उनका प्लेइंग इलेवन में ना होना ऐसा संकेत माना जा सकता है कि मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट, रोहित की फिटनेस को लेकर कोइ रिस्क नहीं लेना चाहता.

रोहित शर्मा ने अब तक IPL 2026 में चार मैच खेलकर 137 रन बनाए हैं. रोहित का व्यक्तिगत प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है, लेकिन उनकी टीम मुंबई इंडियंस बहुत खराब फॉर्म से जूझ रही है. मुंबई अब तक 5 मैचों में केवल एक जीत दर्ज कर पाई है.

यह भी पढ़ें:

अगर MI ने हार्दिक पांड्या से छीनी कप्तानी, तो ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बढ़िया रिप्लेसमेंट, बदलेंगे मुंबई की फूटी किस्मत



Source link

IPL 2026: Why are RCB wearing green jersey against Delhi Capitals at Chinnaswamy Stadium?

IPL 2026: Why are RCB wearing green jersey against Delhi Capitals at Chinnaswamy Stadium?


Royal Challengers Bengaluru, the defending IPL champions are wearing green jerseys instead of their iconic traditional red and gold kit during the Indian Premier League (IPL) 2026 match against the Delhi Capitals at the M. Chinnaswamy Stadium on Saturday. 

The green jersey isn’t a fashion statement or a one-off gimmick from RCB – it’s a powerful annual tradition rooted in environmental advocacy. 

ALSO READ: CSK’s strongest predicted XI for IPL 2026 match against Sunrisers Hyderabad: Khaleel Ahmed OUT; Mukesh Choudhary IN; Will MS Dhoni Play?

 


Add Zee News as a Preferred Source



The Purpose: Sustainability And Awareness 

The green jersey is the centerpiece of RCB’s “Go Green” initiative, which first launched in 2011. The campaign aims to raise global awareness about environmental conservation, global warming, and sustainable living. 

By swapping colors for one home game every season, the franchise uses its massive platform to encourage fans to reduce their carbon footprint. This year’s jersey is particularly special as it is crafted from 100 percent recycled waste and plastic collected from the stadium and surrounding areas in Bengaluru. 

Carbon-Neutral Leadership

RCB proudly positions itself as the only carbon-neutral T20 franchise in the world and is actively working toward becoming carbon-positive. The initiative goes far beyond the pitch, encompassing matchday operations, logistics, fan engagement, lake restoration projects, and renewable energy adoption.

“Achieving carbon-neutral status as a T20 franchise is the result of years of dedicated work. The green jerseys reflect this commitment, and we hope this initiative inspires our fans and stakeholders to embrace more responsible and sustainable practices,” said Rajesh Menon, CEO, Royal Challengers Bengaluru, said in a statement. 

Notably, the Bengaluru-based franchise typically selects one afternoon home game for the Green Initiative, making today’s fixture against Delhi Capitals the perfect occasion. It allows maximum visibility – both in the stadium and on global broadcasts – to drive the message home. 

Tradition At The Toss

As part of the ritual, RCB captain Rajat Patidar presented a small sapling to the Delhi Capitals captain Axar Patel at the toss, symbolizing the growth and shared responsibility of protecting the planet.

“We wear this jersey to show our commitment to sustainability and encourage everyone to make green choices for the planet,” said Patidar at the toss. 

Lineup For RCB vs DC IPL 2026 Match 

Delhi Capitals Impact Subs: Vipraj Nigam, Ashutosh Sharma, Karun Nair, Dushmantha Chameera, Nitish Rana

Royal Challengers Bengaluru Impact Subs: Rasikh Salam Dar, Venkatesh Iyer, Jordan Cox, , Mangesh Yadav, Vicky Ostwal

Delhi Capitals (Playing XI): Pathum Nissanka, KL Rahul(w), Sameer Rizvi, Axar Patel(c), David Miller, Tristan Stubbs, Auqib Nabi Dar, Lungi Ngidi, Kuldeep Yadav, T Natarajan, Mukesh Kumar

Royal Challengers Bengaluru (Playing XI): Virat Kohli, Philip Salt, Devdutt Padikkal, Rajat Patidar(c), Jitesh Sharma(w), Tim David, Romario Shepherd, Krunal Pandya, Bhuvneshwar Kumar, Suyash Sharma, Josh Hazlewood 



Source link

IPL 2026 updated points table after PBKS vs LSG match: Unbeaten Punjab Kings on top, RCB at 2nd, MI at 10th spot, CSK at…; check full standings

IPL 2026 updated points table after PBKS vs LSG match: Unbeaten Punjab Kings on top, RCB at 2nd, MI at 10th spot, CSK at…; check full standings


Punjab Kings (PBKS) continued their unbeaten run in Indian Premier League (IPL) 2026 with a commanding 54-run victory over Lucknow Super Giants (LSG) in Match 29 at Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur, New Chandigarh on Monday, April 19.  

After being invited to bat first, Punjab Kings posted a massive total of 254/7 in 20 overs, powered by explosive knocks from Priyansh Arya and Cooper Connolly, before restricting LSG to 200/5.

The dominant win of PBKS over LSG has solidified their position as the clear leaders of the IPL 2026 points table.  

ALSO READ: Mumbai Indians’ strongest predicted XI for IPL 2026 match against Gujarat Titans: Deepak Chahar OUT; Corbin Bosch IN; Rohit Sharma set to miss out; check full lineup 


Add Zee News as a Preferred Source



Updated IPL 2026 Points Table (After PBKS vs LSG)

PBKS sits comfortably at the top of the table with 11 points from 6 matches, boasting a formidable Net Run Rate (NRR) of +1.420. On the other hand, the IPL giants – MI, KKR, and CSK – are scrambling at the bottom part of the points table.  

Key Takeaways From Latest IPL 2026 Standings

PBKS Domination: With 5 wins and 1 no-result from 6 games, Shreyas Iyer-led Punjab Kings remains unbeaten and leads by a comfortable 3-point margin. Their net run rate of +1.420 is the best in the tournament.

RCB Hold Steady: Royal Challengers Bengaluru stays in second with 8 points, just ahead of RR on NRR. They have strong recent form but suffered a loss to DC recently.

Mid-Table Congestion: SRH, DC, and GT are locked on 6 points. Any slip-ups here could see them drop out of the top-four race quickly.

Struggle Of The IPL Giants: CSK sits at 7th with 4 points from 6 games. On the other hand, LSG’s loss has pushed them further down to 8th with a poor NRR. Kolkata Knight Riders finally broke their five-match losing streak by defeating Rajasthan Royals on Sunday, moving off the bottom spot to 9th.

Meanwhile, Mumbai Indians (MI) are currently languishing at the bottom of the IPL 2026 standings. With only one win in five matches, the five-time champions MI face an uphill battle to keep their playoff hopes alive.

What This Means For IPL 2026 Playoff Race

Punjab Kings look like genuine title contenders with their explosive batting and balanced squad. On the other hand, RCB and RR are breathing down their necks, but the real battle is intensifying in the middle order.  

Meanwhile, teams like CSK and MI need to turn things around fast, while LSG will be desperate for wins to climb back into contention.

With the tournament approaching its midpoint, every match now carries massive weight for the bottom-half teams looking to break into the Top 4. 





Source link

मुंबई के खिलाफ गुजरात की शर्मनाक हार, एक खिलाड़ी के बराबर भी स्कोर नहीं बना सकी पूरी टीम

मुंबई के खिलाफ गुजरात की शर्मनाक हार, एक खिलाड़ी के बराबर भी स्कोर नहीं बना सकी पूरी टीम


मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया. टीम के लिए तिलक वर्मा के बाद अश्वनी कुमार ने कमाल किया. तिलक ने बैटिंग करते हुए 101* रनों की पारी खेली. अश्वनी ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

मुंबई ने सीजन में 5 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 4 में हार का सामना करना पड़ा है. टीम को सिर्फ 1 जीत मिली है. गुजरात टाइटंस भी 5 मैच खेल चुकी है, जिसमें उन्होंने 3 में जीत दर्ज की और 2 में हार का सामना किया. 

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात हेड टू हेड 

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में गुजरात ने 5 में जीत दर्ज की है. मुंबई ने 3 मैच ही जीते हैं. दोनों के बीच पिछले यानी 2025 के आईपीएल में 3 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें गुजरात ने 2 में जीत दर्ज की थी और मुंबई ने बाकी 1 मैच अपने नाम किया था. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई ने एलिमिनेटर में जीत हासिल की थी, जबकि गुजरात ने दोनों लीग मैच जीते थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है.

मुंबई पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 

सिर्फ एक मैच में जीत हासिल करने वाली मुंबई पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. टीम के पास सिर्फ 2 पॉइंट्स हैं. दूसरी तरफ गुजरात टेबल में छठे पायदान पर है. 

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड 

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु। कॉनर एस्टरहुइजन.

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड 

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, विल जैक, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार.



Source link

अगर MI ने हार्दिक पांड्या से छीनी कप्तानी, तो ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बढ़िया रिप्लेसमेंट

अगर MI ने हार्दिक पांड्या से छीनी कप्तानी, तो ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बढ़िया रिप्लेसमेंट


मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या लगातार निशाने पर हैं. IPL 2026 में मुंबई ने उनकी कप्तानी में केवल एक जीत दर्ज की है. 5 में से चार मुकाबले हार चुकी MI अभी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने हार्दिक की कप्तानी और उनकी व्यक्तिगत फॉर्म पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

IPL 2026 में हार्दिक पांड्या ने 4 मैचों में केवल 81 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में मात्र 2 विकेट ले पाए हैं. बतौर कप्तान लिए गए फैसलों के कारण उनकी अलग से आलोचना हो ही रही है. इस सबके बीच उन्हें कप्तानी से हटाए जाने की मांग ने जोर पकड़ा हुआ है. यहां जान लीजिए अगर मुंबई टीम हार्दिक को कप्तानी से हटाने का निर्णय लेती है तो कौन से तीन खिलाड़ी उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने कुछ हफ्तों पहले ही अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप विजेता बनाया है. बतौर भारतीय कप्तान टी20 में उनका जीत प्रतिशत 82 का है, जो वाकई अविश्वसनीय रहा है. सूर्या की व्यक्तिगत फॉर्म बेहद खराब चल रही है, लेकिन उनका कप्तानी रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. वो MI की किस्मत बदलने की काबिलियत रखते हैं.

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने कभी मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं की है. मगर वो टी20 में दो मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं और भारत उन दोनों मुकाबलों को जीता था. इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी फैंस उनकी कप्तानी की झलक देख चुके हैं. बुमराह एक ऐसा विकल्प भी हैं, जिन्हें मुंबई कम से कम 4-5 साल तक कप्तानी के विकल्प के रूप में देख सकती है.

यह भी पढ़ें: राशिद खान को मिला टीम इंडिया से खेलने और भारत की नागरिकता का ऑफर, अफगानी क्रिकेटर ने क्या दिया जवाब?

मिचेल सैंटनर

इस सूची में रोहित शर्मा का नाम भी हो सकता था, लेकिन 2024 में उन्हीं को हटाकर MI ने हार्दिक को टीम की कमान सौंपी थी. IPL 2026 में केवल सनराइजर्स हैदराबाद ऐसी टीम है जिसका कप्तान विदेशी खिलाड़ी (पैट कमिंस) है. हालांकि वो अभी चोटिल हैं, इसलिए SRH की कप्तानी ईशान किशन संभाल रहे हैं. मुंबई टीम की कमान नियमित रूप से किसी विदेशी प्लेयर ने नहीं संभाली है, लेकिन सैंटनर एक विश्वसनीय कप्तान साबित हो सकते हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल तक पहुंचाया था.

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर बनें टीम इंडिया के कप्तान या नहीं, क्या चाहते हैं कोच गौतम गंभीर? यहां जानें



Source link

वजन घटा, दिमाग तक पहुंचा इंफेक्शन, बातचीत भी बंद; दिल्ली में भर्ती अफगान खिलाड़ी की हालत गंभीर

वजन घटा, दिमाग तक पहुंचा इंफेक्शन, बातचीत भी बंद; दिल्ली में भर्ती अफगान खिलाड़ी की हालत गंभीर


अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाद शपूर जादरान (Shapoor Zadran) दिल्ली के एक अस्पताल में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. 6 फीट 2 इंच के शपूर ICU में भर्ती हैं. वह हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसिस (Hemophagocytic Lymphohistiocytosis) नाम की एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसमें इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है. अफगान खिलाड़ी की हालत काफी गंभीर है. इंफेक्शन उनके दिमाग तक पहुंच गया. इसके अलावा वजन तेजी से घट रहा है और बातचीत भी लगभग बंद हो गई है. 

शपूर इलाज के लिए जनवरी में दिल्ली आए थे. अब वह HLH की चौथी स्टेज से जूझ रहे हैं. उन्हें पहली बार पिछले साल अक्टूबर में दिक्कत हुई थी. शपूर के छोटे भाई घमाई जादरान ने बताया कि इसके बाद ही अफगानिस्तान में डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए भारत जाने की सलाह दी थी. 

दिमाग तक फैल गया इंफेक्शन 

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, घमाई जादरान ने बताया कि शपूर का इंफेक्शन दिमाग तक चला गया था, जिसका पता MRI और CT स्कैन के बाद लगा. इसमें टीबी भी शामिल था. 

यह भी पढे़ं: बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में ‘शतक’ के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

शुरुआती दिनों में शपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. लेकिन फिर करीब 20 दिन के बाद उन्हें दोबारा दिक्कत हुई और अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. एक बार फिर उन्हें अस्पताल से छुटी मिल गई है, लेकिन फिर 20 दिन के बाद अफगानी क्रिकेटर को अस्पताल ले जाया गया. इस बार उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और वह डेंगू पॉजिटिव आए. रमजान के महीने में शपूर का ‘बोन मैरो’ टेस्ट हुआ, जिसके बाद पता चला कि वह HLH की चौथी स्टेज पर पहुंच गए हैं. 

घटने लगा वजन, बातचीत भी बंद 

शपूर के भाई ने बताया कि अब उनके अंदर ज्यादा जान नहीं बची है. उनका करीब 14 किलो वजन घट गया है. वह मुश्किल से ही कुछ बोल पाते हैं. बातचीत लगभग बंद हो गई है. 

स्टेरॉयड से हालत में सुधार

उनके भाई ने कहा कि शपूर जादरान परिवार में सबसे बड़े हैं – उनके चार भाई और छह बहनें हैं – और वह काफी वक्त से परिवार के मुखिया हैं. हमें उम्मीद है कि उसकी हालत दिन-ब-दिन सुधरेगी. शपूर को हाल ही में जो स्टेरॉयड दिए गए हैं, वे असरदार लग रहे हैं और इससे हमें उम्मीद मिली है.

 

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर बनें टीम इंडिया के कप्तान या नहीं, क्या चाहते हैं कोच गौतम गंभीर? यहां जानें



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp