IPL से ज्यादा PSL में है ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड की प्राइज मनी? जानिए कितना मिलता है पैसा

IPL से ज्यादा PSL में है ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड की प्राइज मनी? जानिए कितना मिलता है पैसा


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) का आगाज शनिवार से हो गया है. पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए, देवदत्त पडिक्कल (61) ने भी महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा. इन पारियों की मदद से RCB ने 202 के लक्ष्य को 16वें ओवर में हासिल कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज जैकब डफी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. इस अवार्ड के साथ उन्हें 1 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली. इसी विंडो में पाकिस्तान सुपर लीग भी जारी है, जिसके प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड की प्राइज मनी 5 लाख पाकिस्तानी रुपये है.

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है, लेकिन पाकिस्तान दावा करता है कि उनकी लीग IPL को टक्कर देती है. हालांकि ये सच नहीं है, चाहे प्राइज मनी हो, प्लेयर्स की सैलरी हो, फ्रेंचाइजियों की वैल्यू, दर्शकों की संख्या, व्यूवरशिप हो या कुछ भी, हर चीज में IPL आगे नजर आती है. हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड की प्राइज मनी में पीएसएल आगे है, लेकिन अंतर सिर्फ हजारों का है.

IPL 2026 में POTM की प्राइज मनी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के पहले मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज जैकब डफी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, इसके साथ उन्हें 1 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई.

PSL 2026 में POTM की प्राइज मनी

पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच में माइकल ब्रेसवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वह पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे हैं. उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 5 लाख पाकिस्तानी रुपये मिले. हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय मुद्रा की तुलना में पाकिस्तानी मुद्रा कम है. भारतीय मुद्रा में देखें तो पाकिस्तानी 5 लाख रुपये करीब 1 लाख 50 हजार रुपये होते हैं.

टोटल प्राइज मनी में ज्यादा खर्च करता है IPL

हालांकि आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के साथ कुछ और खिताब भी दिए जाते हैं, जैसे हर मैच में सुपर स्ट्राइकर, बेस्ट कैच आदि के लिए भी अवार्ड दिए जाते हैं. रिपोर्ट के अनुसार प्रति मैच सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी को मिलाएं तो 5 लाख रुपये बनते हैं, जो PSL की तुलना में 3 गुना से अधिक होते हैं.



Source link

Highlights: मुंबई की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को 6 विकेट से हराया; शार्दुल को मिला POTM अवार्ड

Highlights: मुंबई की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को 6 विकेट से हराया; शार्दुल को मिला POTM अवार्ड


इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हराया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 220 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा (78) और रयान रिकेल्टन (81) ने अर्धशतक जड़ा, जिसने पारी की मजबूत नींव रखी. ये मुंबई का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड शार्दुल ठाकुर को मिला, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए.

MI का सबसे बड़ा सफल रन चेज

221 के लक्ष्य का पीछा करते हुए रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने शुरूआती कुछ गेंदों को सम्मान दिया, दोनों ने संभलकर खेला. तीसरे ओवर से दोनों ने बड़े प्रहार शुरू किए, फिर हर गेंदबाज को जमकर धोया. रोहित ने 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो उनका सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक है. उन्होंने 38 गेंदों में 6 छक्के और 6 चौकों की मदद से 78 रन बनाए. वह वैभव अरोड़ा की गेंद पर कैच आउट हुए, उन्होंने रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की.

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए सूर्यकुमार यादव सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए. रयान रिकेल्टन ने 43 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके लगाए. वह रन आउट हुए. तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में 20 और हार्दिक पंड्या ने 11 गेंदों में 18 रन बनाए. मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की. ये मुंबई का आईपीएल का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. 

केकेआर की कप्तानी में अनुभव की कमी देखने को मिली, कैमरून ग्रीन को गेंदबाजी पर नहीं लाया गया. सुनील नरेन को भी महत्वपूर्ण समय पर गेंदबाजी नहीं दी. वैभव अरोड़ा ने 4 ओवरों में 52 रन खर्चे. ब्लेसिंग मुजारबानी ने 3 ओवरों में 34 रन दिए. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवरों में 48 रन लुटाए, वह कोई विकेट नहीं ले पाए. कार्तिक त्यागी ने 4 ओवरों में 43 रन देकर 1 विकेट लिया. नरेन ने 3 ओवरों में 30 रन देकर 1 विकेट लिया.

केकेआर की पारी (हाइलाइट्स)

कप्तान अजिंक्य रहाणे ओर फिन एलन ने शानदार शुरुआत की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की. पॉवरप्ले के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर एलन आउट हुए, उन्होंने 17 गेंदों में 37 रन बनाए. इसके बाद कप्तान रहाणे ने अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने 40 गेंदों में 67 रन बनाए. इस पारी में कप्तान ने 5 छक्के और 3 चौके लगाए.

कैमरून ग्रीन ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए, उनकी पारी को शार्दुल ठाकुर ने खत्म किया. ठाकुर ने इसके बाद अजिंक्य रहाणे को भी चलता किया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा और टीम का स्कोर 200 पार पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अंगकृष ने 29 गेंदों में 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए, इस पारी में वह कोई छक्का नहीं लगा पाए. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट लिए, एक विकेट हार्दिक पंड्या के नाम रहा. शार्दुल ने 4 ओवरों में 39 और हार्दिक ने 3 ओवरों में 39 रन दिए. ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवरों में 38 और जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 35 रन दिए.

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, 4 हार्दिक पंड्या (कप्तान), 5 शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, गजनफर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट.

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी.



Source link

आज कोलकाता से हार जाएगी मुंबई इंडियंस? 14 साल का रिकॉर्ड MI के खिलाफ; देखें आंकड़े

आज कोलकाता से हार जाएगी मुंबई इंडियंस? 14 साल का रिकॉर्ड MI के खिलाफ; देखें आंकड़े


Mumbai Indians IPL Season Opener Record: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच 29 मार्च, रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइड राइडर्स (KKR) के बीच है. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले मुंबई के एक रिकॉर्ड ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. रिकॉर्ड को देखते हुए तो ऐसा ही लग रहा है कि एमआई को 19वें सीजन के अपने पहले मैच में केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ सकता है. 

बात दरअसल कुछ ऐसी है कि इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 18 सीजन में से मुंबई ने 14 सीजन में अपना पहला मुकाबला गंवाया है, जिसमें 2008 का पहला सीजन भी शामिल है. पहले सीजन में मुंबई को अपने ओपनिंग मैच में आरसीबी के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. 

पिछले 13 सीजन से नहीं जीता ओपनिंग मैच 

बताते चलें कि आईपीएल के पिछले 13 सीजन से लगातार मुंबई ने अपने ओपनिंग मैच में हार का ही सामना किया है. टीम ने आखिरी बार किसी सीजन में अपना ओपनिंग मैच में 2012 में जीता था. इस मैच में एमआई ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में शिकस्त दी थी. 

केकेआर कोच ने भी किया रिकॉर्ड का जिक्र

कोलकाता के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने भी मुंबई इंडियंस के इस रिकॉर्ड का जिक्र किया. वॉटसन ने मजाकिया अंदाज में कहा, “उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस के पहले मैच में हारने का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा. हालांकि हम वानखेड़े में खेलेंगे, जो उनका किला है. वानखेड़े में मुंबई को हराना आसान नहीं होगा.”

मुंबई बनाम केकेआर हेड टू हेड 

मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में मुंबई ने बढ़त हासिल करते हुए 24 में जीत अपने नाम की है. दूसरी तरफ केकेआर ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि 19वें सीजन में मुंबई अपने पहले मैच में कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: ‘कुत्ते को घी…’, आखिर क्यों हरभजन सिंह को आया गुस्सा? खुलेआम कहे अपशब्द; जानें पूरा मामला



Source link

आज मुंबई और कोलकाता में भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन

आज मुंबई और कोलकाता में भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन


आईपीएल 2026 का पहला मैच रोमांच से भरपूर रहा. शनिवार को बेंगलुरु और हैदराबाद के मैच से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत हुई. अब आज आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. मुबंई और केकेआर की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी. इस मैच के भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम सात बजे मैच का टॉस होगा और साढ़े सात बजे से मैच की शुरुआत होगी. 

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें 

मुंबई इंडियंस की बात करें तो सभी की नजरें कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा पर रहेंगी. वहीं केकेआर की बात करें तो फिन एलन, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन और अजिंक्य रहाणे पर हर किसी की नजर रहेगी. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं तो केकेआर की कमान रहाणे के हाथों में है. 

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच गेंदबाजों की कब्रिस्तान मानी जाती है. इस पिच पर गेंदबाजों की खूब पिटाई होती है. यहां कोई भी स्कोर चेज हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. दोनों ही टीमों में कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं. ऐसे में एक हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है.

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. मुकाबला बिल्कुल 50-50 का है. ऐसे में जो भी टीम लक्ष्य का पीछा करेगी, उसके जीतने के चांस ज्यादा हैं. केकेआर का बैटिंग अटैक बेहतर है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर दिख रही है. वहीं मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों सॉलिड नजर आ रही है. 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट. 

इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडे

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक. 

इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी या कार्तिक त्यागी 



Source link

‘There were literally no plans…’: Dale Steyn slams SRH bowlers after crushing loss against RCB in IPL 2026 season opener

‘There were literally no plans…’: Dale Steyn slams SRH bowlers after crushing loss against RCB in IPL 2026 season opener


Former South Africa pacer Dale Steyn has criticised the bowling approach of Sunrisers Hyderabad (SRH) in their six-wicket defeat to Royal Challengers Bengaluru (RCB) in IPL 2026, saying the side lacked clear plans in their bowling, which led to them losing despite posting a strong total of 201/9 on board.

 

At the M Chinnaswamy Stadium, RCB made 76 runs in the power-play phase of the chase, with Jaydev Unadkat, Harshal Patel and Eshan Malinga leaking runs. With no Pat Cummins, Nitish Kumar Reddy took the new ball, but didn’t complete his full quota of overs.  

“SRH skipper Ishan Kishan batted beautifully. His knock of 80 runs was beautiful to watch. I felt he controlled the innings well and allowed SRH to maintain their aggressive batting intent in the first half. But in the second half, there were literally no plans being implemented by SRH’s bowlers.

“It is difficult to defend high targets with the kind of bowling attack they have. I was a bit surprised that Nitish Kumar Reddy bowled only those two overs in the Powerplay and never got the chance to bowl after that. So, there are quite a few discussions that need to happen between the SRH team management and the Captain on how best to use their resources,” said Steyn on JioStar.


Add Zee News as a Preferred Source



SRH’s next game is against three-time winners Kolkata Knight Riders (KKR) on April 2 at the Eden Gardens in Kolkata. Steyn, who worked as SRH’s bowling coach from 2021 to 2024, after having earlier played for them in the competition, further stressed the side’s aggressive batting template will only succeed if bowlers can complement it with wicket-taking spells, especially on flat tracks at home in Hyderabad.

“The kind of aggressive cricket they play, even in Hyderabad, the pitch will be a flat deck. So, they need their bowlers to take wickets and put pressure on the opposition batters.

“Otherwise, it will be a massive challenge defending a score of 200-plus runs for this SRH side with the kind of bowlers they have. They need to be smarter. They have to bowl differently and stick to a plan, which unfortunately against RCB they could not,” he added. 



Source link

Not Virat Kohli or Jacob Duffy, SRH coach credits ‘This youngster’ for RCB win in IPL 2026 opener

Not Virat Kohli or Jacob Duffy, SRH coach credits ‘This youngster’ for RCB win in IPL 2026 opener


In the IPL 2026 opener, Royal Challengers Bengaluru secured a commanding six-wicket win over Sunrisers Hyderabad, but for SRH head coach Daniel Vettori, the defining moment came through the bat of 25-year-old Devdutt Padikkal. Despite SRH posting a strong 201/9, Vettori admitted that Padikkal’s fearless strokeplay turned the game decisively in RCB’s favour.

Explosive Knock Shifts Momentum

Batting at No. 3, Padikkal continued in his familiar role and delivered a blistering 61 off just 26 balls at a strike rate exceeding 230. He walked in after Phil Salt fell early for 8, but immediately seized control of the innings. His aggressive intent not only put SRH on the back foot but also allowed Virat Kohli to settle before accelerating. The pair added a crucial 101-run partnership for the second wicket, taking RCB to 110/2 in nine overs and effectively sealing the chase.


Add Zee News as a Preferred Source



Reflecting on the innings, Vettori said, “Padikkal’s innings, I think. Came and hit the first ball for six, striking over 200, taking on all bowlers, allowing Virat to get into his innings, even though he was striking quickly too. The impetus that he showed when he came in was the real difference. Maybe a couple of years ago, you thought you were safe with 200, but I do think we understand where the game has gone and how destructive that RCB line-up is.”

Bowling Let SRH Down

SRH’s struggles extended beyond just handling Padikkal’s assault. The bowling unit failed to maintain control, with the absence of Pat Cummins clearly felt. Brydon Carse couldn’t make an impact, and apart from Jaydev Unadkat and Nitish Kumar Reddy, the rest of the attack conceded at over 10 runs per over.

Duffy’s Discipline Stands Out

In contrast, Vettori highlighted the performance of RCB debutant Jacob Duffy, who impressed with figures of 3/22. His ability to consistently hit the right lengths stood in sharp contrast to SRH’s execution. “You don’t want to have a rusty performance because of how important every game is in the IPL, especially at the start. I think we missed our lengths and Duffy, in particular, showed the length to bowl on that surface,” Vettori added.

RCB Begin with Authority

Chasing 202, RCB cruised to 203/4, underlining their batting depth and intent early in the tournament. With contributions across departments and a standout knock from Padikkal, the Bengaluru side couldn’t have asked for a stronger start to their IPL 2026 campaign



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp