भारत और अफगानिस्तान वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल, नोट कर लीजिए वेन्यू और तारीख

भारत और अफगानिस्तान वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल, नोट कर लीजिए वेन्यू और तारीख


भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शनिवार से शुरू हो रही है, जिसके लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. विराट कोहली इंजरी के चलते इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं, उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह मिली है. हर्ष दुबे, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार की नेशनल टीम के साथ ये पहली वनडे सीरीज है. अब हर वनडे सीरीज महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि अगले साल ओडीआई वर्ल्ड कप है और सभी खिलाड़ी उसके लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगे.

भारत और अफगानिस्तान इससे पहले वनडे में 4 बार आमने-सामने हुआ है, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. 3 मैच भारत ने जीते और 1 टाई हुआ था. हालांकि सिर्फ वनडे नहीं, बल्कि किसी भी फॉर्मेट में अफगानिस्तान भारत के खिलाफ जीत नहीं पाया है. वनडे में राशिद खान और मोहम्मद नबी नजर आएंगे, जो अपने अनुभव से भारतीय खिलाड़ियों को टक्कर दे सकते हैं.

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे- शनिवार, 13 जून (धर्मशाला)
  • दूसरा वनडे- बुधवार, 17 जून (लखनऊ)
  • तीसरा वनडे- शनिवार, 20 जून (चेन्नई)

वनडे सीरीज के तीनों मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे. टॉस 1 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

यह भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर का होगा टीम इंडिया में डेब्यू? ऑलराउंडर प्रदर्शन के बाद हुई BCCI से बड़ी मांग

भारतीय स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव.

यह भी पढ़ें- डायरेक्ट हिट, क्रीज से बाहर था श्रीलंकाई बल्लेबाज, अंपायर ने दिया नॉटआउ; भड़के भारतीय खिलाड़ी

अफगानिस्तान का स्क्वॉड

हश्मतुल्लाह शहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, रहमत शाह, फहीद अहमद, राशिद खान, इकराम अली (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजाई, इब्राहिम जादरान, अब्दुल रसूली, नागेलिया खरोटे, केस अहमद, जियौर रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बशीर अहमद.



Source link

Ben Stokes to step down as England captain and retire? Report makes big claim after nightclub controversy

Ben Stokes to step down as England captain and retire? Report makes big claim after nightclub controversy


England Test captain Ben Stokes is expected to step down from the captaincy and could even retire from cricket altogether following his involvement in a nightclub altercation with a rugby player.

According to a report by talkSPORT, Stokes may choose to take matters into his own hands rather than face the fallout of an ongoing England and Wales Cricket Board (ECB) disciplinary investigation.  

The Nightclub Incident & ECB Probe


Add Zee News as a Preferred Source



The crisis stems from an incident in the early hours of Monday morning at a nightclub in Chelsea, London. The event occurred just hours after Ben Stokes had led England to a resounding 115-run victory over New Zealand in the first Test at Lord’s.  

According to reports, Stokes and teammate Gus Atkinson allegedly breached the team’s strictly enforced midnight protocol during a late-night altercation that reportedly involved a brawl with a Saracens rugby player.

ALSO READ: Ben Stokes, Gus Atkinson face ECB Investigation after nightclub incident

ECB Launched An Investigation

The ECB has launched an investigation into a breach of team protocols and issued the statement.

“The ECB is currently investigating a breach of team protocols following the conclusion of the first Men’s Test against New Zealand. Ben Stokes and Gus Atkinson were present at a nightclub in the early hours of Monday morning when an incident took place,” the England and Wales Cricket Board (ECB) said in a statement on Monday.

“We are currently seeking further information, and an announcement regarding the squad for the second Test will be made in due course. The Cricket Regulator has been informed and we will provide a further update when possible,” it added.

Ben Stokes Likely To Act First

While the ECB explores its disciplinary options – with rumors suggesting the board offered Ben Stokes the opportunity to resign the captaincy on his own terms while attempting to preserve his playing career -well-connected sources indicate the skipper might cut ties completely.  

Speaking exclusively on talkSPORT, George Dobell, senior cricket correspondent at The Cricketer, expressed serious concerns about Stokes’ future.

“I fear from everything I hear that Stokes is going to act first. And, regretfully, I hear that he is going to step down and possibly even retire. I think that would be hugely regrettable and I hope he doesn’t. I hope he stands and fights his ground, which is the Ben Stokes we know,” said Dobell.

I hope he brings this back from the brink like he has done so many games, but everything I hear is that he may well have been given some sort of ultimatum. I fear that probably within the day we’ll have heard that he stood down,” he added.

End Of An Era?

If Ben Stokes decides to call time on his international career, it will bring a sudden, shocking end to a legendary 15-year tenure at the top flight of English cricket.

Having already stepped away from white-ball cricket to focus entirely on the red-ball format, a complete retirement would leave a massive void in the England setup.

What’s Next For England?

England’s selectors are expected to delay naming their squad for the second Test at The Oval, which begins on June 17, as they await a formal decision from Stokes. Neither Stokes nor Atkinson are expected to feature for the remainder of the New Zealand series.  

If Stokes stands down, vice-captain Harry Brook is widely expected to be handed the reins of the Test side. Brook has already accumulated vital leadership experience after taking over England’s white-ball captaincy last year. 



Source link

बेन स्टोक्स छोड़ेंगे कप्तानी, टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास? नाइट क्लब में झगड़े से मचा बवाल

बेन स्टोक्स छोड़ेंगे कप्तानी, टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास? नाइट क्लब में झगड़े से मचा बवाल


इंग्लैंड क्रिकेट से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े और दिग्गज कप्तानों में से एक स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कप्तानी छोड़ देंगे. इसके साथ ही वह अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी ले लेंगे. एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया है. मंगलवार सुबह से कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बेन स्टोक्स से टेस्ट कप्तानी छीनी जाएगी. अब रिपोर्ट आई है कि बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे.

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नाइट क्लब में हुए झगड़े के बाद बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के साथ-साथ संन्यास भी ले सकते हैं. वह नहीं चाहते हैं कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड उनके ऊपर कोई कार्रवाई करे, वो बोर्ड के एक्शन लेने से पहले ही कप्तानी छोड़ सकते हैं, और साथ ही संन्यास भी ले सकते हैं. 

जानें क्या है नाइट क्लब विवाद, जिसके बाद स्टोक्स को कप्तानी छोड़ने की मिली थी सलाह 

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच खेला गया, जिसे बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने जीता. इस जीत के बाद बेन स्टोक्स टीम के स्टार तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के साथ लॉर्ड्स में ही एक नाइट क्लब में गए थे, जहां उनका रग्बी खिलाड़ी से झगड़ा हो गया था. इस मामले की जांच ईसीबी ने शुरू कर दी है. 

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि बेन स्टोक्स को ईसीबी की तरफ से कुछ ऑप्शंस दिए गए हैं. इसमें से एक यह है कि वह खुद से कप्तानी छोड़ दें. अगर वह खुद कप्तानी नहीं छोड़ते हैं तो बोर्ड उनपर एक्शन लेते हुए उन्हें कप्तानी से हटा सकता है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेन स्टोक्स पहले ही वनडे और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. हालिया नाइट क्लब झगड़े से पहले भी बेन स्टोक्स कई बार विवादों में रहे हैं. उनपर शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने का भी आरोप लगा था. अपने इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से कई बार बेन स्टोक्स ऐसी हरकतें कर चुके हैं.  

ये भी पढ़ें- 

IPL 2027 की नीलामी से पहले इन 7 स्टार खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, देखें संभावित ट्रेड डील लिस्ट

रोहित शर्मा ने पास कर लिया फिटनेस टेस्ट, हार्दिक पांड्या का भी आया अपडेट; 13 जून को है पहला वनडे



Source link

अर्जुन तेंदुलकर का होगा टीम इंडिया में डेब्यू? ऑलराउंडर प्रदर्शन के बाद हुई BCCI से बड़ी मांग

अर्जुन तेंदुलकर का होगा टीम इंडिया में डेब्यू? ऑलराउंडर प्रदर्शन के बाद हुई BCCI से बड़ी मांग


अर्जुन तेंदुलकर ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से मुंबई टी20 लीग में आर्क्स अंधेरी को 9 विकेट से जीत दिलाई. उन्होंने गेंद और बल्ले, दोनों से कमाल किया जिसके बाद फैंस उन्हें नेशनल टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. वैसे भी भारतीय टीम को एक अच्छे ऑलराउंडर की तलाश है. अभी टीम में हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे के रूप में 3 प्रमुख ऑलराउंडर हैं.

हार्दिक पांड्या की फिटनेस हमेशा सवालों के घेरे में रहती है, अभी भी वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं. हालांकि रिपोर्ट के अनुसार उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस मिल गया है. शिवम दुबे की बात करें तो IPL 2026 के दौरान वह भी आउट ऑफ फॉर्म नजर आए, वह गेंदबाजी भी बहुत कम करते हैं. नितीश कुमार रेड्डी के साथ भी ऐसा ही है, उनकी प्लेइंग 11 में जगह कंफर्म नहीं रहती. ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर के लिए दरवाजें खुल तो सकते हैं.

अर्जुन तेंदुलकर का ऑलराउंडर प्रदर्शन

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी20 लीग में बंद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ पहले गेंद से कहर बरपाया. उन्होंने 3 ओवरों में मात्र 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए, उन्होंने एक ओवर मेडल भी डाला. उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते बंद्रा ब्लास्टर्स 144 रनों पर ढेर हो गई.

यह भी पढ़ें- डायरेक्ट हिट, क्रीज से बाहर था श्रीलंकाई बल्लेबाज, अंपायर ने दिया नॉटआउ; भड़के भारतीय खिलाड़ी

अर्जुन ने इसके बाद बल्ले से धमाल मचाया, उन्होंने मुशीर खान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की नाबाद साझेदारी की. उन्होंने 34 गेंदों में 66 रन जड़ दिए, जिससे उनकी टीम ने 13.5 ओवरों में जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने पास कर लिया फिटनेस टेस्ट, हार्दिक पांड्या का भी आया अपडेट; 13 जून को है पहला वनडे

अर्जुन तेंदुलकर IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में शामिल थे. टीम लगातार हार रही थी, बावजूद अर्जुन को नहीं खिलाया गया. जब उन्हें अंतिम मैच में प्लेइंग 11 में जगह दी गई तब टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी. हालांकि अर्जुन ने इस मैच में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया, पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में उन्होंने अपने पहले ही ओवर में विकेट का मौका बना दिया था. लेकिन ऋषभ पंत ने आसान सा कैच झटक दिया था, उन्होंने उस मैच में 1 विकेट लिया था.





Source link

Lord’s, Gaddafi Stadium pitches rated ‘unsatisfactory’ by ICC, handed demerit points

Lord’s, Gaddafi Stadium pitches rated ‘unsatisfactory’ by ICC, handed demerit points


The International Cricket Council (ICC) has handed one demerit point each to Lord’s in London and the Gaddafi Stadium in Lahore after pitches used in recent international fixtures were rated “Unsatisfactory” under the ICC Pitch and Outfield Monitoring Process. 

The sanction follows assessments submitted by match referees after the opening Test of the ICC World Test Championship 2025-27 cycle between England and New Zealand at Lord’s and the third ODI between Pakistan and Australia in Lahore.

Both venues have received one demerit point, with the ICC confirming there were no previous demerit points against either ground. The respective reports have been forwarded to the England and Wales Cricket Board (ECB) and the Pakistan Cricket Board (PCB), who now have 14 days to appeal the decision.


Add Zee News as a Preferred Source



At Lord’s, concerns centred on the excessive assistance offered to bowlers throughout the Test match, which ended inside four days despite significant rain interruptions on the third day. The match witnessed a remarkable 33 wickets fall across the opening two days alone, with 16 wickets tumbling on Day One and a further 17 on Day Two.

Explaining the decision, match referee Andy Pycroft pointed to the imbalance between bat and ball that persisted throughout the contest.

“There was plenty of excessive seam movement throughout the Test, and the ball also kept extremely low on several occasions. The bounce was variable throughout as 16 wickets fell on the first day and 17 on the second. There was simply an over-balance in favour of ball against bat caused by the pitch,” Pycroft said.

The pitch at Lahore’s Gaddafi Stadium came under scrutiny for entirely different reasons. While Lord’s was criticised for offering excessive assistance to seam bowlers, the Lahore surface was deemed too slow and difficult to score runs on in a 50-over contest.

The third ODI between Pakistan and Australia turned into a low-scoring affair, with batters from both sides struggling to score freely as the pitch offered assistance to spin from an early stage.

Match referee Graeme La Brooy highlighted those concerns in his report, stating, “The pitch was slow and low and made scoring runs very difficult. It did not suit a One Day International game as batters had to spend more time to settle in. It helped spin very early in the match and continued the same way throughout.”

Under the ICC’s Pitch and Outfield Monitoring Process, venues accumulate demerit points for below-standard playing surfaces. Grounds that accrue multiple demerit points over a rolling five-year period can face sanctions, including suspension from hosting international cricket.

While neither Lord’s nor Gaddafi Stadium faces any immediate threat, the latest ratings serve as a warning for two of the sport’s most prominent venues as they seek to avoid further penalties in future international fixtures. 



Source link

रोहित शर्मा ने पास कर लिया फिटनेस टेस्ट, हार्दिक पांड्या का भी आया अपडेट; 13 जून को पहला वनडे

रोहित शर्मा ने पास कर लिया फिटनेस टेस्ट, हार्दिक पांड्या का भी आया अपडेट; 13 जून को पहला वनडे


भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. सीरीज के आगाज से पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को फिट घोषित कर दिया गया है. बीसीसीआई (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) ने दोनों खिलाड़ियों को फिट घोषित कर दिया है. फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित और हार्दिक का अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना तय हो गया है. 

रोहित और हार्दिक ने पास किया फिटनेस टेस्ट, अब अफगानिस्तान वनडे सीरीज खेलना तय

हार्दिक पांड्या पीठ में ऐंठन से जूझ रहे थे. इस वजह से आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाए थे. उन्हें उनके फिटनेस रूटीन के लिए बेंगलोर में सीओई भेजा गया था. रोहित शर्मा को भी आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. दोनों सीओई में रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे थे, जहां मंगलवार को उन्हें फिट घोषित किया गया. 

रोहित और पांड्या दोनों ही अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन इनका खेलना फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर था. दोनों दिग्गज खिलाड़ी अब अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे. 

अफगानिस्तान वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं विराट कोहली

विराट कोहली इंजरी की वजह से अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में रोहित और हार्दिक के फिट घोषित किए जाने से भारतीय टीम मजबूत हुई है. रोहित ने अपना आखिरी वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी 2026 को खेला था. हार्दिक ने मार्च 2025 में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद से कोई वनडे नहीं खेला है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे 13 जून को धर्मशाला में खेला जाना है. इसके लिए बुधवार को टीम धर्मशाला पहुंचेगी. इसके बाद दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें-

IPL 2027 की नीलामी से पहले इन 7 स्टार खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, देखें संभावित ट्रेड डील लिस्ट



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp