पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने बनाए 200 रन, शादाब खान का तूफान; बाबर का अर्धशतक

पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने बनाए 200 रन, शादाब खान का तूफान; बाबर का अर्धशतक


तीसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 207 रन बना दिए हैं. यह अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार है जब पाक टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 से ज्यादा स्कोर बनाया है. बाबर आजम और सैम अयूब ने अर्धशतक लगाया, वहीं डेथ ओवरों में शादाब खान ने तबाही मचाते हुए 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार 200 रन

पाकिस्तान टीम ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार कंगारू टीम के खिलाफ 200 से ज्यादा रन बनाए. इससे पहले पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च टी20 स्कोर 198 रन था, जो उसने इसी सीरीज के दूसरे टी20 मैच में बनाए थे. बाबर आजम 36 गेंद में 50 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने 37 गेंद में 56 रनों की सधी हुई पारी खेली.

खासतौर पर शादाब खान ने खूब तबाही मचाई. शादाब पाकिस्तानी पारी के 14वें ओवर में बैटिंग करने आए थे, तब तक पाकिस्तान ने 4 विकेट खो कर 131 रन बना लिए थे. शादाब ने 19 गेंद में 46 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए. उनकी तूफानी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने अंतिम 6 ओवरों में 76 रन बना डाले. गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन की जमकर पिटाई हुई. उन्होंने 3 ओवरों में 43 रन लुटा दिए.

पाकिस्तान के सबसे बड़े स्कोर

पाकिस्तान का टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर 232 रन है, जो उसने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2021 में बनाया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर 207 रन है, जो उसने इसी मैच में बनाए हैं. भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम कभी 190 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है. टीम इंडिया के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर 182 रन है.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: भारत के खिलाफ पाकिस्तान को इतनी गेंद में हासिल करना होगा लक्ष्य, तभी सेमीफाइनल का मिलेगा टिकट; जानें समीकरण

न्यूजीलैंड को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर दिया अपडेट; जानें क्या कहा



Source link

ईशान किशन या संजू सैमसन? कप्तान सूर्यकुमार ने बता दिया, टी20 वर्ल्ड कप में कौन करेगा ओपनिंग

ईशान किशन या संजू सैमसन? कप्तान सूर्यकुमार ने बता दिया, टी20 वर्ल्ड कप में कौन करेगा ओपनिंग


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कौन करेगा? इस क्रम के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन के बीच जंग छिड़ी है. एक तरफ सैमसन हैं, जिन्हें टीम मैनेजमेंट का सपोर्ट करता आया है लेकिन दूसरी ओर ईशान किशन रनों का अंबार लगा रहे हैं. सुनील गावस्कर कह चुके हैं कि वो अपनी प्लेइंग इलेवन में सैमसन को जगह नहीं देंगे. दरअसल कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद इस सवाल का जवाब देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

ईशान या संजू, किसे मिलेगी ओपनिंग?

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में बताया कि संजू सैमसन और ईशान किशन में से ओपनिंग किसे मिलेगी, इसका फैसला 7 फरवरी को लिया जाएगा. इसी दिन टीम इंडिया अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी, जहां उसे यूएसए से भिड़ना है. सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि 7 फरवरी को जब प्लेइंग इलेवन घोषित होगी, तभी पता चल पाएगा कि टीम इंडिया में ओपनिंग की जिम्मेदारी किसे मिलेगी.

किसके आंकड़े बेहतर?

ईशान किशन की बात करें तो उन्होंने करीब दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने 4 पारियों में बैटिंग की और 53.75 के शानदार औसत से 215 रन बनाए. इस सीरीज में उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी आया. तिरुवनंतपुरम में खेले गए अंतिम टी20 मैच में उन्होंने 43 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी.

दूसरी ओर संजू सैमसन ने साल 2024 में पांच पारियों के भीतर 3 शतक लगा दिए थे. मगर उसके बाद बतौर ओपनर उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा है. जनवरी 2025 से लेकर अब तक सैमसन ने बतौर ओपनर 11 पारियों में बैटिंग की है, जिनमें उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली है. इन 11 पारियों में वो केवल 134 रन बना पाए हैं. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 पारियों में केवल 46 रन बना पाए.

यह भी पढ़ें:

पूरी दुनिया को बहकाता रहा पाकिस्तान, पीठ पीछे कर दिया ये बड़ा काम, 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर नया अपडेट चौंका देगा



Source link

भारत ने पाकिस्तान को दिया 253 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही लगी विकेटों की झड़ी

भारत ने पाकिस्तान को दिया 253 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही लगी विकेटों की झड़ी


2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है. बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया पहले बैटिंग करने उतरी और 49.5 ओवर में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई है. इस तरह करो या मरो के मैच में भारत ने पाकिस्तान को 253 रनों का लक्ष्य दिया है. यह मैच किसी सेमीफाइनल से कम नहीं है. दरअसल, इस मैच से 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप की चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला होगा. अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुके हैं.

सबसे पहले आपको बता दें कि सेमीफाइनल के लिए भारत को सिर्फ जीत जरूरी है, लेकिन पाकिस्तान को यह लक्ष्य 33.3 ओवर में चेज करना होगा, तभी वो सेमीफाइनल में प्रवेश करेगा. लीग स्टेज में अब तक भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान से काफी बेहतर है. इसलिए भारत को सिर्फ इस मैच में जीत चाहिए. जीत के बाद वो सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा. 

वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही लगी विकेटों की झड़ी

पहले बैटिंग करने उतरी भारत की टीम को वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई. वैभव ने 22 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए. वह जब आउट हुए तो टीम इंडिया का स्कोर 8वें ओवर में 47 रन था. इसके बाद 47 पर ही 3 विकेट गिर गए. आरोन जॉर्ज 25 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए तो कप्तान आयुष म्हात्रे खाता खोले बिना पवेलियन लौटे.

वेदांत त्रिवेदी का जुझारू अर्धशतक, अम्ब्रीश और कनिष्क चौहान ने भी दिया योगदान

47 रनों पर 3 विकेट गिरने के बाद वेदांत त्रिवेदी ने पारी को संभाला. उन्होंने 98 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली. वहीं आरएस अम्ब्रीश ने 29 और कनिष्क चौहान ने 35 रनों का योगदान दिया. कनिष्क चौहान ने 29 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रनों की पारी खेली. अंत में खिलन पटेल ने भी 15 गेंद में 21 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभहान ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं मोहम्मद सयाम ने दो विकेट चटकाए. इसके अलावा अली रजा, अहमद हुसैन और अली हसन बलोच को एक-एक सफलता मिली.



Source link

पूरी दुनिया को बहकाता रहा पाकिस्तान, 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर नया अपडेट चौंका देगा

पूरी दुनिया को बहकाता रहा पाकिस्तान, 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर नया अपडेट चौंका देगा


Pakistan T20 World Cup: 2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने पर अभी तक पाकिस्तान ने अपना अंतिम फैसला नहीं सुनाया है. मगर फैसला आने से पहले ही उसकी पोल खुल गई है. दरअसल पाकिस्तान दुनिया को यह दिखाता रहा कि वो टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने वाला है, लेकिन एक ताजा रिपोर्ट ने उसके सारे माइंड गेम्स का काला चिट्ठा खोल कर रख दिया है. पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पहले ही अपने खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका भेजने की व्यवस्था कर चुका है.

दुनिया को बहकाता रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान बाहरी रूप से वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने का दिखावा करता रहा. मगर पीटीआई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाक टीम 2 फरवरी को कोलंबो रवाना हो जाएगी और PCB पहले ही इसकी सारी व्यवस्था पूरी कर चुका है. इन रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान केवल दुनिया को बहका रहा था और बहिष्कार की उसकी मंशा कभी थी ही नहीं.

पाकिस्तान टीम 2 फरवरी की सुबह कोलंबो के लिए रवाना हो जाएगी. इससे टी20 वर्ल्ड कप 2026 और भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की खबरें झूठी साबित हो जाती हैं. यह भी बताया गया कि पाकिस्तान ने वेन्यू चेंज मामले में बांग्लादेश का पूरा समर्थन किया, लेकिन अंत में उसने अपने हित को आगे रखा.

कप्तान सलमान आगा ने क्या कहा?

पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान आगा भी बातों-बातों में पुष्टि कर चुके हैं कि पाक टीम वर्ल्ड कप खेलने श्रीलंका जाने वाली है. बताते चलें कि पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ खेलना है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस के समय पाक कप्तान सलमान आगा ने कहा था कि, “हम जब श्रीलंका (वर्ल्ड कप के लिए) खेलने जाएंगे तो हमें ऐसी ही पिच मिलेंगी. हम इस सीरीज में उन परिस्थितियों का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास कर लेना चाहते हैं, जिससे वहां जाकर दिक्कतें ना आएं.”

यह भी पढ़ें:

टी20 इंटरनेशनल का सबसे महंगा ‘पंजा’, अर्शदीप सिंह के नाम हुआ ऐसा रिकॉर्ड; कोई गेंदबाज नहीं बनाना चाहेगा



Source link

भारत के खिलाफ पाकिस्तान को इतनी गेंद में हासिल करना होगा लक्ष्य, तभी सेमीफाइनल का मिलेगा टिकट

भारत के खिलाफ पाकिस्तान को इतनी गेंद में हासिल करना होगा लक्ष्य, तभी सेमीफाइनल का मिलेगा टिकट


India Semifinal Qualification Scenario U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच बुलवायो (जिम्बाब्वे) में खेला जा रहा है. मुकाबले में भारतीय टीम पहले बैटिंग कर रही है, पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में जाना है, तो उसे बहुत तेजी से रन बनाते हुए लक्ष्य चेज करना होगा. यह भारत-पाक मैच किसी क्वार्टरफाइनल से कम नहीं है, क्योंकि इसका विजेता वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जाने वाली चौथी टीम बनेगी. अभी तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान अंतिम-4 में जगह पक्की कर चुके हैं.

अगर भारत, पाक टीम को हरा देता है तो वह सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश पा लेगा. वहीं टीम इंडिया को हार मिलती है, तो भी उसकी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें समाप्त नहीं होंगी क्योंकि भारत के हारने पर सारा खेल नेट रन-रेट का रह जाएगा. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने खुद डिटेल में पूरा समीकरण समझाया कि पाकिस्तान को कितनी गेंद में टीम इंडिया के खिलाफ लक्ष्य हासिल करना होगा.

पाकिस्तान को इतने ओवर में चेज करना होगा टारगेट

ICC ने सुपर-6 मैच शुरू होने से पूर्व समीकरण जारी किया था. उसके अनुसार पाक टीम पहले बैटिंग करती है, तो उसे 105 रनों के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. चूंकि टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही है, इसलिए यह समीकरण लागू नहीं होगा.

मान लीजिए टीम इंडिया अगर पाकिस्तान के सामने 251 रनों का टारगेट सेट करती है, तो पाक टीम को 29.4 ओवरों में लक्ष्य चेज करना होगा. वहीं अगर लक्ष्य इससे छोटा होता है, तो पाकिस्तान को 29.4 ओवर से भी जल्दी लक्ष्य को हासिल करना होगा.

नेट रन-रेट में बहुत बड़ा अंतर

सुपर-6 स्टेज के ग्रुप 2 से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जा चुकी है. अभी टेबल में भारत दूसरे और पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है. टीम इंडिया के 6 अंक हैं और उसका नेट रन-रेट +3.337 का है. वहीं पाकिस्तान के 4 अंक हैं और उसका नेट रन-रेट +1.484 है. इसलिए टीम इंडिया अगर छोटे अंतर से यह मैच हार भी जाती है, तो भी उसका सेमीफाइनल का टिकट कट जाएगा.



Source link

T20I का सबसे महंगा ‘पंजा’, अर्शदीप के नाम हुआ ऐसा रिकॉर्ड; कोई गेंदबाज नहीं बनाना चाहेगा

T20I का सबसे महंगा ‘पंजा’, अर्शदीप के नाम हुआ ऐसा रिकॉर्ड; कोई गेंदबाज नहीं बनाना चाहेगा


भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को तिरुवनंतपुरम में पांचवां टी20 मैच खेला गया. टीम इंडिया ने इस मैच में 46 रनों से जीत दर्ज की. ईशान किशन के शतक की बदौलत भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 271 रन बोर्ड पर लगाए थे. जवाब में कीवी टीम 225 रनों पर ढेर हो गई. भारत के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट झटके, लेकिन उनके नाम ऐसा रिकॉर्ड हुआ, जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा.

ग्रीनफील्ड स्टेडियम में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट चटकाए. इसके साथ ही उनके नाम किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन देकर पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड हो गया. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ के नाम था. 2023 में अल्जारी जोसेफ ने जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 40 रन देकर 5 विकेट लिए थे. वहीं इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एंगिडी हैं. उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में 39 रन देकर 5 विकेट लिए थे. अर्शदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 2022 में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 76 मैचों में 118 विकेट लिए हैं. यह पहला मौका था जब अर्शदीप ने एक पारी में 5 विकेट लिए.

पांचवें टी20 मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. ईशान किशन के पहले टी20 शतक की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 271 रन बनाए थे. किशन ने 43 गेंद पर 10 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद पर 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 42 रन बनाए.

न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए. उन्होंने 38 गेंद की अपनी पारी में 6 छक्के और 8 चौके लगाए. हालांकि, कीवी टीम 19.4 ओवर में 225 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp