ICC ने घोषित की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट XI, 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल, जानिए कप्तान कौन

ICC ने घोषित की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट XI, 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल, जानिए कप्तान कौन


ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद टूर्नामेंट की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया है. इस खास टीम में विश्व चैंपियन बनी भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है. इन भारतीय खिलाड़ियों में संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं.

संजू सैमसन का क्लासिक शो

टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल किया गया है. सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और 5 पारियों में 321 रन बनाए. इसी दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी मिला. दिलचस्प बात यह रही कि सैमसन को टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन बाद में मिले मौके को उन्होंने पूरी तरह भुनाया. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबलों में उन्होंने मैच जिताने वाली पारियां खेलीं. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी 89 रन की पारी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर में शामिल हो गई.

ईशान किशन का भी शानदार प्रदर्शन

इस टीम में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन रहे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए थे. इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथा स्थान हासिल किया है. किशन ने 193 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कई महत्वपूर्ण मौकों पर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 77 रन की शानदार पारी खेली. इसके अलावा सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक जमाए.

हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी इस टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम योगदान दिया. हार्दिक के बल्ले से टूर्नामेंट में दो अर्धशतक निकले. गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 विकेट चटकाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

बुमराह की घातक गेंदबाजी

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस टीम का हिस्सा बने हैं. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 मैचों में 14 विकेट लिए और वरुन चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की खास सूची में शामिल हैं. फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता. पूरे टूर्नामेंट में उनकी इकॉनमी भी बेहद शानदार रही.

ICC पुरुष टी20 वर्ल्डकप 2026 की टीम

साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी

12वां खिलाड़ी: शैडली वैन शाल्कविक 



Source link

‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे

‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे


Kirti Azad Questioned Celebration Of Team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. भारतीय टीम ने ये रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है, लेकिन इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी के मौजूदा सांसद कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया है. उनकी इस पोस्ट की वजह से बवाल मच गया है. कीर्ति आजाद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और आईसीसी के मौजूदा चीफ जय शाह पर तंज कसा है.

कीर्ति आजाद का विवादित पोस्ट

कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘शर्म करो टीम इंडिया, जब हमने साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग थे. हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत-हिंदुस्तान लाए थे. अभी भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? 

सूर्यकुमार यादव पर कीर्ति आजाद ने कसा तंज

कीर्ति आजाद ने अपने पोस्ट में सूर्यकुमार यादव और जय शाह पर तंज कसते हुए लिखा, ‘ये टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है, सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं. सिराज कभी ट्रॉफी को मस्जिद में नहीं ले गए. संजू कभी इसे चर्च में नहीं ले गए. संजू ने इसमें अहम भूमिका निभाई और वे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे. ये ट्रॉफी हर धर्म के 1.4 अरब भारतीयों की है. किसी एक धर्म की जीत का जश्न मनाने की जगह नहीं.’

कौन हैं कीर्ति आजाद?

कीर्ति आजाद एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जो साल 1983 के वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे हैं. क्रिकेटिंग करियर के बाद आजाद दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं. भारत के लिए उन्होंने 7 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में आजाद ने 135 रन और गेंदबाजी में 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 269 रन बनाए और गेंदबाजी में उनके नाम 7 विकेट दर्ज है.





Source link

बांग्लादेश की एक्जिट से लेकर फाइनल में खिलाड़ियों की बहस तक, T-20 विश्वकप में हुए ये 5 बड़े बवा

बांग्लादेश की एक्जिट से लेकर फाइनल में खिलाड़ियों की बहस तक, T-20 विश्वकप में हुए ये 5 बड़े बवा


T20 World Cup 2026: टी20 विश्वकप 2026 का समापन 8 मार्च को हो गया और आखिरकार भारत ने खिताब अपने नाम किया. 7 फरवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में करीब एक महीने तक 20 टीमों के बीच 55 मैच खेले गए थे. हालांकि यह टूर्नामेंट सिर्फ शानदार क्रिकेट के लिए ही नहीं, बल्कि कई विवादों के कारण भी चर्चा में रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर फाइनल तक कई ऐसे घटनाक्रम सामने आए जिन पर खूब बहस हुई.

बांग्लादेश के बाहर होने से शुरू हुआ विवाद

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पहला बड़ा विवाद सामने आ गया था. बांग्लादेश की टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में आकर खेलने से दूरी बना ली थी. इसके बाद ICC ने एक कड़ा कदम उठाते हुए बांग्लादेश की टीम को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया. उनकी जगह स्कॉटलैंड की टीम को मौका दिया गया. इस फैसले पर काफी चर्चा हुई और कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने इसे बड़ा कदम बताया.

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद

टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर हुई. 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले पाकिस्तान ने खेलने से इनकार कर दिया था. उसने बांग्लादेश को बाहर किए जाने के चलते ये फैसला लिया. इसके बाद आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत हुई. काफी चर्चा के बाद पाकिस्तान टीम मैदान पर उतरने के लिए तैयार हुई और मुकाबला खेला गया.

सुपर-8 की प्री-सीडिंग पर सवाल

इस विश्व कप में सुपर-8 चरण की व्यवस्था भी विवादों में रही. आईसीसी ने पहले से तय कर दिया था कि सुपर-8 में कौन-सी टीम किस ग्रुप में जाएगी. इसके कारण ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करने वाली कुछ टीमें एक ही ग्रुप में पहुंच गईं. कई क्रिकेट विशेषज्ञों और खिलाड़ियों ने इस सिस्टम पर सवाल उठाए. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अप्रत्यक्ष रूप से इस फॉर्मेट पर असंतोष जताया था.

वेस्टइंडीज टीम की सोशल मीडिया पोस्ट

टूर्नामेंट के दौरान एक और मामला चर्चा में रहा, जब वेस्टइंडीज के कुछ खिलाड़ियों और कोच ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए. अंतरराष्ट्रीय तनाव और यात्रा से जुड़ी परेशानियों के कारण टीम को भारत में कुछ समय तक रुकना पड़ा. इस दौरान टीम के सदस्यों की पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं और इस पर काफी चर्चा भी हुई.

फाइनल में अर्शदीप और मिचेल की बहस

फाइनल मुकाबले में भी मैदान पर थोड़ी गर्मी देखने को मिली. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने रन आउट करने की कोशिश में गेंद फेंकी, जो न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरेल मिचेल को लग गई. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की बहस हो गई. स्थिति को शांत कराने के लिए अंपायर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मामला शांत कराना पड़ा था.

हालांकि इन विवादों के बावजूद टूर्नामेंट ने क्रिकेट प्रेमियों को कई रोमांचक मुकाबले भी दिए. अंत में भारत की जीत के साथ यह विश्व कप यादगार बन गया. 

टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे

‘IPL 2026 के अंत तक…’ अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए



Source link

‘मेरे लिए विश्व कप जीतना…’ हार्दिक पंड्या ने दिया ऐसा बयान जो हो गया वायरल

‘मेरे लिए विश्व कप जीतना…’ हार्दिक पंड्या ने दिया ऐसा बयान जो हो गया वायरल


भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि लगातार दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतना उनके लिए एक व्यक्तिगत वादा पूरा होने जैसा है और यह टीम की सफलता की बस शुरूआत है. पंड्या ने दो अर्धशतक लगाए और जरूरत पड़ने पर जबरदस्त स्पैल डाले और टूर्नामेंट में कुल नौ विकेट झटके.

पंड्या ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘बारबाडोस में जीत (2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) के बाद मैंने खुद से वादा किया था कि मैं जिस भी टूर्नामेंट में खेलूंगा, जीतने के लिए खेलूंगा और ट्रॉफी उठाऊंगा. अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह जीत इस बात का सबूत है कि मैंने खुद से जो वादा किया, वो सच हो गया है। और यह तो बस शुरुआत है. ’’

बत्तीस साल के पंड्या उन चार भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आईसीसी की 2026 टी20 विश्व कप की टीम में शामिल किया गया है. पंड्या ने अमेरिका में 2024 विश्व कप से पहले खुद की मुश्किलों के बारे में भी बताया.

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने 2024 में टी20 विश्व कप जीता तो मुझे व्यक्तिगत तौर पर बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. उस टूर्नामेंट से पहले बहुत कुछ हुआ था और चीजें मेरे हिसाब से नहीं हो रही थीं. 2024 विश्व कप शुरू होने से पहले मैंने मन बना लिया था कि मैं वापसी करूंगा. ’’

पंड्या ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन को याद किया जिसने भारत के आईसीसी टूर्नामेंट में लंबे समय से चले आ रहे सूखे को खत्म किया और कहा, ‘‘मैं जबरदस्त वापसी करना चाहता था. मैंने ऐसा किया और अपनी टीम को 17 साल बाद ट्रॉफी जिताने में मदद की. ’’

पंड्या टूर्नामेंट के पिछले चरण में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छे रहे थे. उन्होंने 7.64 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए और 48.00 की औसत से 144 रन बनाए.

बड़ौदा के इस ऑलराउंडर ने आगे कहा, ‘‘अहमदाबाद में इस टी20 विश्व कप जीत की बात करें तो, यह कुछ ऐसा है जिसके लिए मैं हमेशा खेलता हूं. मैं अपने देश के लिए अच्छा करने और ट्रॉफी जीतने के लिए क्रिकेट खेलता हूं. मैं भारत के लिए सभी ट्रॉफी जीतना चाहता हूं. ’’

भारत रविवार को टी20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखने वाली पहली टीम बन गया और टीम ने 2007 में टूर्नामेंट का पहला चरण जीतने के बाद अब तीन खिताब जीत लिए हैं.



Source link

Suryakumar Yadav celebrates India’s T20 World Cup triumph with trophy at iconic Adalaj Stepwell – See Pics

Suryakumar Yadav celebrates India’s T20 World Cup triumph with trophy at iconic Adalaj Stepwell – See Pics


India captain Suryakumar Yadav visited the historic Adalaj Ni Vav on Monday, where he posed with the ICC Men’s T20 World Cup 2026 trophy following India’s title-winning campaign.

Images shared by the International Cricket Council (ICC) showed the Indian skipper at the intricately designed stepwell, one of Gujarat’s most renowned heritage landmarks, located near Ahmedabad and Gandhinagar. The 15th-century structure, known for its elaborate carvings and architectural design, has long attracted tourists and history enthusiasts. 


Add Zee News as a Preferred Source



 

Suryakumar’s visit came a day after India’s emphatic victory over New Zealand in the T20 World Cup final. The Indian team sealed the title with a commanding 96-run win at the Narendra Modi Stadium on Sunday, successfully defending the trophy and further cementing their dominance in the shortest format.

The stepwell also holds recent cricketing significance. Ahead of the 2023 ICC Cricket World Cup final, former India captain Rohit Sharma and Australia skipper Pat Cummins had posed for a photoshoot at the same location.

Despite the tournament celebrations continuing across the country, Suryakumar appeared to take a moment to explore the historic monument. Photographs from the visit showed him walking through the stepwell’s ornate corridors and admiring the detailed stonework while holding the World Cup trophy.

His presence drew large crowds to the site, with fans gathering around the stepwell and nearby streets for a glimpse of the Indian captain and the coveted trophy. Many spectators were seen lining terraces and vantage points around the monument in hopes of witnessing the moment up close.

In the final, played at the Narendra Modi Stadium, the world’s largest cricket venue, India defeated New Zealand in front of a packed crowd to claim their second consecutive T20 World Cup title, also becoming the first team to win a home World Cup and the first team to clinch a record third title. 





Source link

‘IPL 2026 के अंत तक…’ अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानिए

‘IPL 2026 के अंत तक…’ अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानिए


2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ब्लूप्रिन्ट IPL 2026 के समापन तक तैयार हो चुका होगा. ये कहना है भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का. 8 मार्च को टीम इंडिया की ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद गंभीर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल आराम करेगा और फिर अगले बड़े ICC टूर्नामेंट की तैयारी में जुट जाएगा. बता दें कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा.

एक इंटरव्यू में गौतम गंभीर ने कहा कि IPL 2026 के बाद 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 और अगले साल ODI वर्ल्ड कप के बीच भारतीय टीम को 25-30 वनडे मैच खेलने हैं. हेड कोच ने कहा कि इन दिनों एकदिवसीय मैच बहुत ज्यादा संख्या में नहीं खेले जा रहे हैं, इसलिए टीम जितनी जल्दी तैयारी करेगी उतना उसके लिए बेहतर होगा.

दक्षिण अफ्रीका की चुनौती को लेकर गौतम गंभीर ने कहा, “दक्षिण अफ्रीका में खेलना आसान नहीं है. हमें कॉम्बिनेशन तैयार करने होंगे और उन खिलाड़ियों पर ध्यान लगाना होगा जो वहां की परिस्थिति में बेहतर कर पाएं. यह चयनकर्ता और कोचों का काम है. जब तक आईपीएल 2026 का अंत होगा तब तक भारतीय टीम के लिए 2027 वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिन्ट तैयार हो चुका होगा.”

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी सबकी नजरें रहेंगी, जो अगली बार टीम इंडिया के लिए जून 2026 में खेलते दिख सकते हैं. जून में भारतीय टीम को अफगानिस्तान के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान सेमीफाइनल तक पहुंचा था, लेकिन 2026 के वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां से तीन ODI मैचों की सीरीज खेलनी है.

यह भी पढ़ें:

‘सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा’, भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp