T20I का सबसे महंगा ‘पंजा’, अर्शदीप के नाम हुआ ऐसा रिकॉर्ड; कोई गेंदबाज नहीं बनाना चाहेगा

T20I का सबसे महंगा ‘पंजा’, अर्शदीप के नाम हुआ ऐसा रिकॉर्ड; कोई गेंदबाज नहीं बनाना चाहेगा


भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को तिरुवनंतपुरम में पांचवां टी20 मैच खेला गया. टीम इंडिया ने इस मैच में 46 रनों से जीत दर्ज की. ईशान किशन के शतक की बदौलत भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 271 रन बोर्ड पर लगाए थे. जवाब में कीवी टीम 225 रनों पर ढेर हो गई. भारत के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट झटके, लेकिन उनके नाम ऐसा रिकॉर्ड हुआ, जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा.

ग्रीनफील्ड स्टेडियम में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट चटकाए. इसके साथ ही उनके नाम किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन देकर पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड हो गया. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ के नाम था. 2023 में अल्जारी जोसेफ ने जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 40 रन देकर 5 विकेट लिए थे. वहीं इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एंगिडी हैं. उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में 39 रन देकर 5 विकेट लिए थे. अर्शदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 2022 में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 76 मैचों में 118 विकेट लिए हैं. यह पहला मौका था जब अर्शदीप ने एक पारी में 5 विकेट लिए.

पांचवें टी20 मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. ईशान किशन के पहले टी20 शतक की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 271 रन बनाए थे. किशन ने 43 गेंद पर 10 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद पर 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 42 रन बनाए.

न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए. उन्होंने 38 गेंद की अपनी पारी में 6 छक्के और 8 चौके लगाए. हालांकि, कीवी टीम 19.4 ओवर में 225 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की.



Source link

कैच छूटा, रन आउट भी बचे, फिर भी हो गए आउट; वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर झूम उठे पाकिस्तानी

कैच छूटा, रन आउट भी बचे, फिर भी हो गए आउट; वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर झूम उठे पाकिस्तानी


अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी एक अच्छी शुरुआत के बाद 30 रन बनाकर आउट हो गए. विकेट से पिछली गेंद पर ही उन्हें 2 जीवनदान एक साथ मिले थे. उनका आसान कैच पाकिस्तानी फील्डर ने छोड़ दिया था, फिर इसी गेंद पर वह रन आउट भी बचे. लेकिन वैभव इसका फायदा नहीं उठा पाए, वह अगली ही गेंद पर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए.

एक ही गेंद पर मिले 2 जीवनदान

वैभव सूर्यवंशी 20 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे थे. मोहम्मद सायम ने 8वें ओवर की तीसरी गेंद शार्ट पिच डाली, इस पर वैभव ने पुल शॉट मारा लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी भाग पर लगी और सिर्फ ऊंची गई. शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े हुजैफा गेंद के नीचे आ गए थे, उनके लिए आसान सा कैच था लेकिन वो छूट गया.

वैभव सूर्यवंशी इस गेंद पर रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन नॉन स्ट्राइकर आरोन जॉर्ज ने मना कर दिया तो वैभव को वापस लौटना पड़ा. कैच ड्राप करने के बाद फील्डर ने गेंद विकेट पर मारी, लेकिन वहां विकेटकीपर नहीं था और फील्डर थ्रो को डायरेक्ट मार भी नहीं पाए. इस तरह वैभव को एक ही गेंद पर 2 बार जीवनदान मिला. लेकिन अगली ही गेंद पर वह ऐसा ही एक शॉट मारने के प्रयास में आउट हो गए.

47 के स्कोर पर गंवाए 3 विकेट

वैभव सूर्यवंशी 8वें ओवर की चौथी गेंद पर ऐसा ही शॉट लगाने गए, लेकिन गेंद बल्ले पर लगकर विकेटकीपर के पास गई. वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाए. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सायम ने भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे को भी पवेलियन भेज दिया.

अगले ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल सुभान ने आरोन जॉर्ज को बोल्ड कर भारत का तीसरा विकेट गिराया. जहां एक तरफ 47 पर भारत का कोई विकेट नहीं था, वहीं तीसरा विकेट भी 47 के स्कोर पर ही गिरा. भारत अगर आज जीत जाती है तो अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उनका मैच अफगानिस्तान के साथ होगा. हालांकि पाकिस्तान के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, उन्हें नेट रन रेट भारत से अच्छा करने के लिए बड़े अंतर से जीत चाहिए.





Source link

आयुष म्हात्रे ने मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ? U-19 वर्ल्ड कप में खेला जा रहा भारत-पाक मैच

आयुष म्हात्रे ने मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ? U-19 वर्ल्ड कप में खेला जा रहा भारत-पाक मैच


अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड सेमीफाइनल में अपना स्थान कंफर्म कर चुकी हैं, अब भारत और पाकिस्तान चौथे स्पॉट के लिए रेस में हैं. पाकिस्तान के कप्तान फरहान युसूफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया अगर आज पाकिस्तान को हरा देती है तो वह सुपर-6 के ग्रुप 2 के पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर आ जाएगी. इस स्थिति में अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच होगा. दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में होगा. 

हालांकि टीम इंडिया अगर बड़े अंतर से नहीं हारी तो भी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी लेकिन तब टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना होगा.

आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ

अंडर-19 वर्ल्ड कप के इस मैच में भी ‘नो हैंडशेक’ जारी रहा. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान फरहान युसूफ से हाथ नहीं मिलाया. इससे पहले जब अंडर-19 एशिया कप में टीम आमने सामने हुई थी, तब भी ऐसा ही हुआ था.

‘नो हैंडशेक’ इंटरनेशनल मैच से शुरू हुआ था, जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 के दौरान पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया. उस संस्करण में 3 बार टीमें आमने सामने हुई, लेकिन तीनों बार दोनों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. यहां तक कि मैच के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. दरअसल ये पहलगाम हमले का विरोध करने का तरीका था.

पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है?

बेशक पाकिस्तान टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन ये बहुत मुश्किल है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है, ऐसे में पाक टीम को चाहिए कि भारतीय टीम को 250 के अंदर रोक दे. तब भी पाकिस्तान को चाहिए होगा कि 250 के लक्ष्य को 25 ओवरों में हासिल करे.



Source link

हाथ जोड़कर मिन्नतें करती दिखीं ओलंपिक विजेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

हाथ जोड़कर मिन्नतें करती दिखीं ओलंपिक विजेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो


अमेरिका की स्टार स्प्रिंटर और ओलंपिक चैंपियन शा’करी रिचर्डसन एक बार फिर विवादों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती नजर आ रही है. इस वीडियो ने खेल जगत से लेकर आम लोगों तक के बीच हलचल मचा दी है.

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो पुलिस के बॉडीकैम से रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि शा’करी रिचर्डसन पुलिस के सामने हाथ जोड़कर खुद को बेगुनाह बता रही हैं. वह बार-बार कहती दिखती हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और उन्हें छोड़ा जाए. इसके बावजूद पुलिसकर्मी उन्हें हथकड़ी पहनाते नजर आते हैं. इस दौरान वह काफी डरी हुई और परेशान नजर आ रही थी.

किस वजह से हुई गिरफ्तार?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला एक सार्वजनिक स्थान पर हुई बहस के बाद शुरू हुआ. बहस किस बात को लेकर हुई, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. इसके बाद शा’करी को हिरासत में ले लिया गया और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.

विवादों से पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब शा’करी रिचर्डसन किसी विवाद में फंसी हों. इससे पहले वह डोपिंग मामले को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं, जिसकी वजह से उन्हें एक बड़े टूर्नामेंट से बाहर भी होना पड़ा था. इसके अलावा फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ बहस का मामला भी उनके नाम से जुड़ चुका है. ऐसे में यह नया विवाद उनकी छवि पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है.

करियर के अहम मोड़ पर आई मुश्किल

शा’करी इस समय आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी थी. ऐसे में इस मामले का असर उनके खेल करियर पर भी पड़ सकता है. फिलहाल शा’करी रिचर्डसन और उनकी टीम ने इस गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी बनाए रखी है. 



Source link

कार्लोस अल्कारेज बनाम नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल आज, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग, प्राइज मनी

कार्लोस अल्कारेज बनाम नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल आज, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग, प्राइज मनी


ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 मेंस का खिताबी मुकाबला आज (1 फरवरी) कार्लोस अल्कारेज और नोवाक जोकोविच के बीच है. चैंपियन को 100 मिलियन डॉलर से अधिक की ईनामी मिलेगी. बेशक नोवाक अनुभवी खिलाड़ी हैं और खिताब के प्रबल दावेदार हैं. लेकिन सामने 22 वर्षीय युवा कार्लोस हैं, जिन्होंने अपने खेल से दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है. जानिए फाइनल कितने बजे से शुरू होगा और भारत में इसका लाइव प्रसारण कहां होगा.

कार्लोस अल्कारेज पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में पहुंचे हैं. इसके आलावा वह तीनों ग्रैंडस्लैम 2-2 बार जीत चुके हैं. उन्होंने 2022 में अपना पहला ग्रैंडस्लैम (यूएस ओपन) जीता था. 2023 में विंबलडन और 2024 में कार्लोस ने फ्रेंच ओपन और विंबलडन जीता. पिछले साल उन्होंने फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन खिताब जीता.

सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड 24 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं. सिर्फ ऑस्ट्रेलियन ओपन ही वह 10 बार जीत चुके हैं. उन्होंने 2008 में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था. 

नोवाक जोकोविच द्वारा जीते गए ग्रैंडस्लैम

ऑस्ट्रेलियन ओपन: 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023.
फ्रेंच ओपन: 2016, 2021, 2023.
विंबलडन: 2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022.
यूएस ओपन: 2011, 2015, 2018, 2023.

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

कार्लोस अल्कारेज और नोवाक जोकोविच के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल मैच आज (1 फरवरी) दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. 

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 फाइनल कहां पर खेला जाएगा?

रॉड लेवर एरिना, मेलबर्न.

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 फाइनल का लाइव प्रसारण कहां होगा?

कार्लोस अल्कारेज और नोवाक जोकोविच के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मैच का भारत में लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी?

कार्लोस अल्कारेज बनाम नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी.

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 विनर प्राइज मनी

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के चैंपियन के लिए प्राइज मनी को पिछले साल के मुकाबले 15 मिलियन डॉलर बढ़ाया गया है. 2025 में प्राइज मनी 96.5 मिलियन डॉलर थी, 2026 में चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी को 111.5 मिलियन डॉलर मिलेंगे.





Source link

सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, 5 मैचों की सीरज में बना दिए इतने रन

सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, 5 मैचों की सीरज में बना दिए इतने रन


IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला पूरी तरह से सूर्यकुमार यादव के नाम रहा. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज हो गया. इस मुकाबले के साथ ही सूर्या ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया.

विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरज ने सूर्या ने 242 रन बना डाले. इसी के साथ ही सूर्या एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में 231 रन बनाए थे. सूर्या ने इस आंकड़े को पार कर नया कीर्तिमान रच दिया है.

टीम इंडिया की आक्रामक पारी

पांचवें टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की. ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक बल्लेबाजों ने खुलकर शॉट्स खेले. 20 ओवर के खेल में भारत ने 5 विकेट खोकर 271 रन बना डाले, जो न्यूजीलैंड के लिए किसी पहाड़ से कम नहीं था. इस बड़े स्कोर में सूर्यकुमार यादव की पारी बेहद अहम रही.

सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 4 चौके और 6 छक्के जड़ते हुए 30 गेंदों पर 63 रन बना डाले. मिडिल ओवर्स में जब रन गति को और तेज करने की जरूरत थी, तब सूर्या ने जिम्मेदारी अपने हाथ में ली. उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और कीवी गेंदबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया.

सीरीज में शानदार वापसी

इस सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव की फॉर्म को लगातार आलोचना हो रही थी. उनके ऊपर कप्तानी के साथ बल्लेबाजी का दबाव साफ नजर आ रहा था. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में उन्होंने पूरी तरह से खुद को साबित किया. पांच मैचों में सूर्या ने तीन अर्धशतक लगाए और कुल 242 रन बनाए. यह प्रदर्शन बताता है कि बड़े मैचों के खिलाड़ी क्यों कहे जाते हैं.

पूरी सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने 39 बाउंड्री जड़ी. उन्होंने 25 चौके और 14 छक्के लगाए, जो उनकी आक्रामक सोच को साफ दिखाता है. वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ा भरोसा

भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की और कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत बनकर आई है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्या का इस तरह लय में आना भारतीय टीम के आत्मविश्वास को मजबूत करेगा. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp