‘IPL 2026 के अंत तक…’ अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानिए

‘IPL 2026 के अंत तक…’ अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानिए


2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ब्लूप्रिन्ट IPL 2026 के समापन तक तैयार हो चुका होगा. ये कहना है भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का. 8 मार्च को टीम इंडिया की ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद गंभीर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल आराम करेगा और फिर अगले बड़े ICC टूर्नामेंट की तैयारी में जुट जाएगा. बता दें कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा.

एक इंटरव्यू में गौतम गंभीर ने कहा कि IPL 2026 के बाद 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 और अगले साल ODI वर्ल्ड कप के बीच भारतीय टीम को 25-30 वनडे मैच खेलने हैं. हेड कोच ने कहा कि इन दिनों एकदिवसीय मैच बहुत ज्यादा संख्या में नहीं खेले जा रहे हैं, इसलिए टीम जितनी जल्दी तैयारी करेगी उतना उसके लिए बेहतर होगा.

दक्षिण अफ्रीका की चुनौती को लेकर गौतम गंभीर ने कहा, “दक्षिण अफ्रीका में खेलना आसान नहीं है. हमें कॉम्बिनेशन तैयार करने होंगे और उन खिलाड़ियों पर ध्यान लगाना होगा जो वहां की परिस्थिति में बेहतर कर पाएं. यह चयनकर्ता और कोचों का काम है. जब तक आईपीएल 2026 का अंत होगा तब तक भारतीय टीम के लिए 2027 वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिन्ट तैयार हो चुका होगा.”

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी सबकी नजरें रहेंगी, जो अगली बार टीम इंडिया के लिए जून 2026 में खेलते दिख सकते हैं. जून में भारतीय टीम को अफगानिस्तान के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान सेमीफाइनल तक पहुंचा था, लेकिन 2026 के वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां से तीन ODI मैचों की सीरीज खेलनी है.

यह भी पढ़ें:

‘सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा’, भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज



Source link

टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे

टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे


अब तक टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 10 बार खेला गया है, जिनमें से तीन बार भारतीय क्रिकेट टीम ने परचम लहराया है. 2007, 2024 और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भी टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड पर 96 रनों की रिकॉर्ड जीत दर्ज की. क्या आपको पता है कि टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए प्रत्येक मैच के लिए 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा पैसे मिले.

एक मैच के 3 करोड़

भारतीय क्रिकेट टीम को एक मैच खेलने के लिए 3.05 करोड़ रुपये मिले, यहां समझ लीजिए कैसे? दरअसल टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है. वहीं टूर्नामेंट में भारत ने कुल 9 मैच खेले. इस तरह देखा जाए तो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में प्रत्येक मैच खेलने के लिए 3.05 करोड़ रुपये की मोटी रकम मिली है.

इसी तरह न्यूजीलैंड ने भी फाइनल तक वर्ल्ड कप में कुल 9 मैच खेले, लेकिन उसे 14.65 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली. इस तरह कीवी टीम को वर्ल्ड कप में हर एक मैच खेलने के लिए करीब 1.62 करोड़ रुपये मिले. आपको बता दें कि ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए करीब 120 करोड़ रुपये का प्राइज पूल रखा था.

दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर-8 तक पहुंचा, जिसके लिए उसे इनाम के रूप में 3.48 करोड़ रुपये मिले. चूंकि पाक टीम ने वर्ल्ड कप में 7 मैच खेले, इस तरह उसे हर एक मैच के लिए सिर्फ 49 लाख रुपये मिले.

भारत के नाम 3 वर्ल्ड कप

भारतीय टीम ने साल 2007 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. उस समय भारतीय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में फाइनल में पाकिस्तान को 5 रन से हराया था. उसके बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया.

यह भी पढ़ें:

सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई हुई



Source link

सूर्यकुमार अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई

सूर्यकुमार अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई


T20 World Cup Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को सबसे ज्यादा बार जीतने का विश्व रिकॉर्ड भारत के नाम है. 8 मार्च को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनने का तमगा हासिल किया. भारतीय टीम ने 2026 का वर्ल्ड कप सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीता है. सूर्यकुमार ने बतौर कप्तान तो इतिहास रचा ही, उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा.

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप की 9 पारियों में 242 रन बनाए, जहां उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रन का रहा. क्या इस प्रदर्शन के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव को अलग से कोई प्राइज मनी मिली है और वर्ल्ड कप से उनकी कितनी कमाई हुई है.

सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को अलग से कोई प्राइज मनी या अवॉर्ड नहीं मिला है. हालांकि टीम इंडिया को 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है. रिपोर्ट्स अनुसार यह प्राइज मनी खिलाड़ियों, कोच और अन्य स्टाफ में बांट दी जाती है. कप्तान सूर्यकुमार को टीम इंडिया की प्राइज मनी का कुछ हिस्सा और मैच फीस ही मिली, उन्हें अलग से कोई प्राइज मनी नहीं मिली है.

दूसरी ओर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के लिए संजू सैमसन को जरूर अलग से 21 लाख रुपये का अवॉर्ड मिला है. बता दें कि सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पांच पारियों में 321 रन बनाए थे, जिनमें 3 लगातार अर्धशतकीय पारी भी शामिल रहीं. दूसरी ओर फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के लिए जसप्रीत बुमराह को अलग से 8.4 लाख रुपये मिले. उनके और संजू सैमसन के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी को कोई भी अतिरिक्त इनामी राशि नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें:

‘सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा’, भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज

ईशान किशन को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? रकम कर देगी हैरान; टी20 वर्ल्ड कप में मचाया तहलका



Source link

‘सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा’, चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज

‘सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा’, चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज


भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप किसी सुनहरे सपने से कम नहीं गुजरा है. ईशान ने इस विश्व कप में 317 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 33 चौके और 18 छक्के निकले. भारत के टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में ईशान किशन का अहम रोल रहा है, लेकिन वर्ल्ड कप के आगाज से कुछ दिन पहले तक वह सीन में कहीं भी नहीं थे. अचानक न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी टीम में एंट्री हुई थी. अब ईशान ने भारत के चौंपियन बनने के बाद बड़ा रोज खोला है. 

न्यूजीलैंड को रविवार रात फाइनल में 96 रन से हराकर भारत की खिताबी जीत के बाद मुस्कुराते हुए ईशान किशन ने कहा, “सूर्या भाई ने मुझे तब फोन किया जब टीम घोषित होने वाली थी. मैंने स्क्रीनशॉट भी ले लिया, क्योंकि मुझे लग रहा था कि उन्होंने विश्व कप टीम के बारे में फोन किया है. उन्होंने मेरे से सीधे पूछा, ‘विश्व कप जिताएगा? मैंने उनसे पूछा, ‘भरोसा करोगे?’ उन्होंने कहा ‘हां’ और बस इतनी ही बात हुई.”

फाइनल से पहले की रात ईशान किशन के लिए आसान नहीं थी. वह एक बहुत बड़ी निजी त्रासदी से जूझ रहे थे. ईशान ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले ही एक दुर्घटना में अपनी रिश्ते की बहन की मौत के बारे में पता चला था. यह एक ऐसी खबर थी जो टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले से पहले उनके दिमाग में बार-बार आ रही थी. 

ईशान ने कहा, सच कहूं तो मैच से पहले मैं इस संबंध में बात करने के बारे में नहीं सोच रहा था लेकिन मैं कहूंगा. मेरी रिश्ते की बहन की कार दुर्घटना में मौत हो गई और मुझे कुछ दिन पहले इसके बारे में पता चला. वह हमेशा चाहती थी कि मैं काफी रन बनाऊं. कल मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा था, लेकिन आज एक बड़ा दिन था, इसलिए अपनी भावनाओं को मैच से ऊपर रखने के बजाय मैंने सोचा कि सबसे अच्छी चीज जो मैं कर सकता हूं वह उसके लिए रन बनाना है. 

इशान ने कहा कि अर्धशतक बनाने के बाद उन्हें राहत मिली कि वह अपनी दिवंगत बहन के लिए यह कर पाए. उन्होंने कहा, “जब मैंने अर्धशतक बनाने के बाद ऊपर देखा तो वह उसके लिए था. मुझे बहुत गर्व है कि हम आज जीते. मुझे उसके परिवार के लिए दुख हो रहा है लेकिन मेरे करीबी दोस्त उनका ख्याल रखने के लिए वहां हैं.”

ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर ईशान किशन ने कहा, “विश्व कप हमेशा एक बहुत बड़ा मंच होता है. दबाव और घबराहट होती है, लेकिन यहां काम साफ है, आपको बस सही शॉट चुनने हैं और चीजों को सामान्य रखना है. जब आप इसे सामान्य रखते हैं तो खिलाड़ी के लिए यह आसान हो जाता है. कोच और कप्तान ने सभी को आजादी दी और खिलाड़ियों पर कभी शक नहीं किया. जब आपको वह समर्थन मिलता है तो आप खुद खेल बदलना चाहते हैं.”



Source link

ICC T20 World Cup 2026 Team Announced: Sanju Samson, Jasprit Bumrah among 4 Indians in XI; check full list of players

ICC T20 World Cup 2026 Team Announced: Sanju Samson, Jasprit Bumrah among 4 Indians in XI; check full list of players


Defending champions India became the first team to win back-to-back titles as they defeated New Zealand by 96 runs in the ICC Men’s T20 World Cup 2026 final at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad on Sunday, March 8.  

While India were dominant at the home World Cup, there were several performers that lit up the stage through the month-long tournament. The best players on show have made it to the ICC Team of the Tournament.

The team of the tournament has been picked by a selection panel comprising West Indies great Ian Bishop, former England captain Eion Morgan, coach-turned-commentator Natalie Germanos, ICC representative Gaurav Saxena and senior Sri Lankan sports journalist Rex Clementine.

ALSO READ: 4 overseas players who might start for RCB in IPL 2026: Phil Salt as opener, no place for Jacob Bethell; check all names


Add Zee News as a Preferred Source



 

4 Indians Feature In ICC T20 World Cup 2026 Team

A total of four members of the victorious India team have been named in the ICC Men’s T20 World Cup 2026 Team of the Tournament.  

Player of the Tournament Sanju Samson leads the winning quartet, after the opener’s 321 runs from just five innings. Samson started the tournament outside of the Indian XI but shone with Player of the Match performances against the West Indies and England before making the highest individual score in a Men’s T20 World Cup final with 89 against New Zealand on Sunday.

He is joined by teammates Ishan Kishan, Hardik Pandya and Jasprit Bumrah as India’s impressive victory on home soil is recognised.

Ishan hit 317 runs – the fourth most of any player – as his performances across the top of the order anchored India’s batting performances with a huge strike rate of 193.29. He produced a masterful 77 as an opener against Pakistan before adjusting to number three with important knocks against England and New Zealand, including a half-century in the final.

Hardik is the third Indian batter included, with the all-rounder recognised for his contribution with bat and ball. Pandya scored two half-centuries with the bat and produced devastating spells when it mattered, including 52 off 28 against Namibia, while he also took nine wickets in all.

Meanwhile, Bumrah is the fourth Indian player in the team, with the Player of the Match in the final recognised for his excellent bowling performances.

The 32-year-old Bumrah finished as the tournament’s joint-leading wicket taker, with 14 from eight matches. He finished with figures of four for 15 in the final and posted an economy of 6.21 throughout the tournament.

Non-Indian Players In ICC T20 World Cup 2026 Team

The top of the order also includes Pakistan’s Sahibzada Farhan, who finished as the tournament’s top run-scorer with an aggregate of 383. That came at an average of 76.60 and was headlined by a pair of centuries, against Sri Lanka and Namibia.

Aiden Markram is one of two South Africans included in the side, with the Proteas captain scoring 286 – including three half-centuries – as his side reached the semi-finals.

Compatriot Lungi Ngidi is also included, as he took 12 wickets at an average of 15.58. He took four wickets against Canada and three against both Afghanistan and the West Indies but also impressed with a miserly spell against India that yielded just 15 runs from four overs.

England’s Will Jacks slots into the middle order thanks to his brilliant displays as an all-rounder as his side reached the last four. Jacks regularly produced crucial performances to guide England home, including a crucial unbeaten 32 off 18 balls and two for 23 against New Zealand that earned him one of four Player of the Match awards. Teammate Adil Rashid joined him in the side, after the spinner took 13 wickets at 14.15.

The West Indies’ Jason Holder earns his place in the side thanks to strong performances with bat and ball. Holder took three wickets against Scotland and four against Nepal before stepping up with the bat in the Super Eights.

The team is rounded out by Zimbabwe’s Blessing Muzarabani, who was key to his side’s stunning group stage performances. Muzarabani took four for 17 as Zimbabwe beat Australia and finished the group stage with nine wickets.

The team’s 12th player is Shadley van Schalkwyk, who took 13 wickets for the USA at a rate of just 6.84 and economy of 6.80.

ICC Men’s T20 World Cup 2026 Team of the Tournament

1. Sahibzada Farhan

2. Sanju Sansom (wicketkeeper)

3. Ishan Kishan

4. Aiden Markram (captain)

5. Hardik Pandya

6. Will Jacks

7. Jason Holder

8. Jasprit Bumrah

9. Lungi Ngidi

10. Adil Rashid

11. Blessing Muzarabani

12th player: Shadley van Schalkwyk



Source link

गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान


रविवार, 8 मार्च की तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास में अमर हो गई. इसी दिन भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर 2026 टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती. हार्दिक पांड्या के लिए यह जीत बहुत खास रही क्योंकि वो लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के सदस्य रहे. उन्होंने खास अंदाज में इस जीत का जश्न भी बनाया.

जब भारतीय टीम मैदान में जीत का जश्न मना रही थी, तब हार्दिक पांड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहीं. यहां तक कि दोनों ने मैदान पर एक-दूसरे को किस भी किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ‘मिसेज’ शब्द आ गया है. दरअसल एक बातचीत के समय हार्दिक ने माहिका को अपनी मिसेज कहकर संबोधित किया.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड ने रिकॉर्ड 96 रनों के अंतर से हराया. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद से भी बढ़िया प्रदर्शन करके टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. 9 पारियों में उन्होंने 217 रन बनाए और 9 विकेट भी लिए.

मैच के बाद बातचीत में हार्दिक पांड्या ने कहा, “मैं ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफी जीतना चाहता हूं. मैंने 2024 में कहा था कि मैं जिस भी ट्रॉफी के लिए खेलूंगा, उसे जीतूंगा. यह ट्रॉफी उसी का प्रमाण है. मैंने बहुत मेहनत की है. बहुत मेहनत, चुप रहा और एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश की. जबसे माहिका मेरे जीवन में आई हैं, मैं जीतता जा रहा हूं.”

माहिका शर्मा ने भी भारतीय टीम की जीत और हार्दिक के लिए बहुत खुशी मनाई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं, जिनमें हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं. हार्दिक ने पिछले साल अक्टूबर में माहिका शर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था.

यह भी पढ़ें:

ईशान किशन को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? रकम कर देगी हैरान; टी20 वर्ल्ड कप में मचाया तहलका



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp