प्लेऑफ से पहले यूपी वॉरियर्स के लिए बुरी खबर, चोट के कारण फोएबे लिचफील्ड टूर्नामेंट से बाहर

प्लेऑफ से पहले यूपी वॉरियर्स के लिए बुरी खबर, चोट के कारण फोएबे लिचफील्ड टूर्नामेंट से बाहर


WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) को प्लेऑफ की रेस के अहम मोड़ पर बड़ा झटका लगा है. टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल ऑस्ट्रेलिया की फोएबे लिचफील्ड चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इसकी पुष्टि यूपी वॉरियर्स ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर की.

फोएबे लिचफील्ड का बाहर होना टीम के लिए नुकसान

फोएबे लिचफील्ड इस सीजन यूपी वॉरियर्स की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं. उन्होंने अब तक खेले गए 6 मैचों में 243 रन बनाए थे और टूर्नामेंट की टॉप रन-स्कोरर्स में भी शामिल थीं. ऐसे समय में उनका बाहर होना टीम के बल्लेबाजी क्रम को कमजोर कर सकता है, खासकर तब जब हर मैच अब “करो या मरो” जैसा हो गया है.

एमी जोन्स को मिली जिम्मेदारी

लिचफील्ड की जगह यूपी वॉरियर्स ने इंग्लैंड की अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज एमी जोन्स को टीम में शामिल किया है. एमी जोन्स को 50 लाख रुपये में साइन किया गया है. वह इंग्लैंड के लिए 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं और उनके नाम 1666 रन दर्ज हैं. उनकी अनुभव भरी मौजूदगी से टीम को मध्यक्रम में स्थिरता और विकेटकीपिंग में मजबूती मिलने की उम्मीद है.

प्लेऑफ की रेस में फंसी यूपी वॉरियर्स

यूपी वॉरियर्स की स्थिति इस समय काफी नाजुक है. टीम ने अब तक 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है और उसका नेट रन रेट -0.769 है. पॉइंट्स टेबल में आखिरी दो प्लेऑफ स्थानों के लिए चार टीमें मजबूती से दावेदारी कर रही हैं, ऐसे में यूपी को अब बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.

आगे की राह आसान नहीं

मेग लैनिंग की कप्तानी वाली टीम को आगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स जैसी मजबूत टीमों से मुकाबला करना है. इन दोनों मैचों में जीत के साथ-साथ बेहतर नेट रन रेट हासिल करना भी यूपी वॉरियर्स के लिए जरूरी होगा. फोएबे लिचफील्ड की गैरमौजूदगी में अब सभी की नजरें एमी जोन्स पर होंगी कि क्या वह इस मुश्किल वक्त में यूपी वॉरियर्स की नैया पार लगा पाती हैं या नहीं. 



Source link

चौथे टी20 में भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें विशाखापट्टनम में कैसे डूबी टीम इंडिया की नैया

चौथे टी20 में भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें विशाखापट्टनम में कैसे डूबी टीम इंडिया की नैया


सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार (28 जनवरी) को विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 में हार 50 रन से हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल करते हुए अजेय बढ़त बनाई थी. लगातार तीन मैच जीतने वाली टीम इंडिया अचानक चौथे टी20 में इतनी बुरी तरह से कैसे हार गई? यहां आपको भारत की हार के 3 बड़े कारण बताए जाएंगे. 

खराब बॉलिंग 

मुकाबले में पहले बॉलिंग के लिए उतरी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए. न्यूजीलैंड ने भारतीय गेंदबाजों को आड़े हाथों लेते हुए 20 ओवर में 215 रन बोर्ड पर लगाए. कीवी टीम ने सिर्फ 8.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. हालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने 152 रन पर 5 विकेट गिरा लिए थे. लेकिन अंत में भारतीय गेंदबाज फिर फ्लॉप दिखे. 

भारत के लिए हर्षित राणा ने 4 ओवर में 13.50 की इकॉनमी से सबसे ज्यादा 54 रन खर्च किए. हर्षित को कोई विकेट भी नहीं मिला. इसके अलावा रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 12.20 की इकॉनमी से 49 रन लुटाए. हालांकि उन्होंने 1 विकेट लिया. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 38, कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 39 और अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 33 रन खर्चे. बुमराह को 1 विकेट मिला. वहीं कुलदीप और अर्शदीप ने 2-2 विकेट चटकाए. 

खराब बैटिंग 

खराब गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया की तरफ से खराब बैटिंग भी देखने को मिली. मेन इन ब्लू ने पारी की शुरुआत ही विकेट के साथ की. अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट हुए. फिर दूसरे ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों में 08 रन बनाकर आउट हुए. 

इसी तरह टीम के बल्लेबाज एक के बाद एक फ्लॉप होते रहे. सिर्फ शिवम दुबे ने शानदार पारी खेलते हुए 23 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 65 रन स्कोर किए. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. टीम के कुल 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. 

टॉस जीतकर किया गलत फैसला 

मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. सूर्यकुमार यादव का यह फैसला उनके लिए बिल्कुल गलत साबित हुआ. पहले बैटिंग का निमंत्रण पाने वाली न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 215/7 रन बोर्ड पर लगाए. फिर रन चेज के लिए मैदान पर उतरी टीम इंडिया 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई. 



Source link

Wasnt Feeling Respected…: 2011 WC Winner Breaks Silence On His Retirement

Wasnt Feeling Respected…: 2011 WC Winner Breaks Silence On His Retirement


In a profoundly moving and candid conversation, India’s legendary World Cup hero Yuvraj Singh has finally disclosed the psychological and professional factors that led to his international retirement. Speaking on a podcast hosted by Indian tennis icon Sania Mirza, the iconic all:rounder explained that his decision to walk away in June 2019 was triggered by a feeling of being undervalued within the team environment.

The Turning Point

Yuvraj Singh officially retired from all formats of the game in 2019, a move that followed his high:profile exclusion from the Indian squad for the ODI World Cup. While many fans speculated about his physical fitness, Yuvraj clarified that his mental state was the primary driver. He admitted that after a career defined by massive achievements, including his heroics in the 2011 World Cup, he reached a point where he no longer found joy in the sport.

Add Zee News as a Preferred Source


“I was not enjoying my game. I had a feeling that why am I playing cricket when I’m not enjoying it? I was not feeling supported. I was not feeling respected. And I felt, why do I need to do this when I don’t have this? Why am I lingering on to something that I’m not enjoying? Why do I need to play? To prove what? I can’t do more than this, mentally or physically, and it was hurting me. And the day I stopped, I was myself again,” Yuvraj stated during the interview.

Early Career Friction: The Navjot Singh Sidhu Comment

Yuvraj also reflected on a critical moment from his formative years that shaped his legendary resilience. As a 13:year:old, his talent was famously dismissed by former cricketer and commentator Navjot Singh Sidhu. While Yuvraj maintains a balanced view of the incident today, his father, Yograj Singh, famously took the critique as a personal insult.

Discussing the event, Yuvraj noted: “Now, when I look back at it, I just think he didn’t have the time to have a proper look at me. He was just like being nice to my dad. Then obviously, he was playing for India at that time, so he probably would have said that. I was 13:14 at that time, just figuring out a sport. I don’t take it personally, but my father took it personally.”

Legacy and Redemption

The dismissive remarks from Sidhu served as the ultimate motivation for Yograj Singh, who intensified his son’s training to an extreme degree. This early adversity transformed Yuvraj from a doubted teenager into one of the most feared match:winners in white:ball history. Ultimately, Yuvraj chose to retire on his own terms to preserve his peace of mind, concluding that he had nothing left to prove to the world of cricket.



Source link

New Zealand Claim 50-Run Victory Vs India, Shivam Dube’s Record Knock Goes Unrewarded

New Zealand Claim 50-Run Victory Vs India, Shivam Dube’s Record Knock Goes Unrewarded


Skipper Mitchell Santner claimed three wickets as New Zealand defeated India by 50 runs in the fourth T20I at the ACA-VDCA Stadium on Wednesday, despite a blistering 65 from Shivam Dube. 

After posting 215/7, New Zealand left India, effecting a batter short due to Ishan Kishan’s niggle-enforced absence, struggling at 82/5. Dube then launched a stunning counter-attack, smashing a 15-ball fifty and eventually made 65 off 23 balls – his career-best score in T20Is laced with seven sixes and three fours.

But his dismissal – run out at non-striker’s end off a bowler’s deflection – ended India’s hopes, as they were bowled out for 165 in 18.4 overs. Apart from Santner, New Zealand’s bowlers maintained their control to secure their first win of the series, and offer themselves a timely boost ahead of the Men’s T20 World Cup, despite a mid-innings collapse and Dube’s late assault.

Add Zee News as a Preferred Source


India’s chase began on a disastrous note as Abhishek Sharma fell first ball to Matt Henry after slicing to backward point. Suryakumar Yadav followed soon after, caught and bowled by Jacob Duffy for eight. Sanju Samson and Rinku Singh attempted a rebuild by hitting seven boundaries between themselves.

The pair stitched a 46-run stand before Santner struck in his first over by castling Samson for 24, and followed it up by having Hardik Pandya caught at backward point. Rinku continued to look fluent, before being trapped by Zak Foulkes left India reeling at 87/5. That brought Dube to the crease, and the left-hander immediately changed the complexion of the innings.

He launched Santner for a towering 101m six to get going, and then tore into Ish Sodhi in the 12th over – clearing his front leg and showcasing his brute force to smash four sixes and two fours to collect 29 runs. After surviving an lbw scare, Dube raced to his fifty in just 15 balls – the third-fastest for India in T20Is – by flicking a full toss from Duffy over square leg and kept India’s hopes alive with audacious hitting.

But his innings ended in anti-climactic fashion when he was run out backing up at the non-striker’s end after Matt Henry deflected a straight drive onto the stumps. The dismissal silenced the crowd, who had been lifted by his fireworks. From there, India’s lower order folded quickly, as New Zealand recorded a convincing win.

Brief Scores: New Zealand 215/7 in 20 overs (Tim Seifert 62, Devon Conway 44; Arshdeep Singh 2-33, Kuldeep Yadav 2-39) beat India 165 all out in 18.4 overs (Shivam Dube 65, Rinku Singh 39; Mitchell Santner 3-26, Jacob Duffy 2-33) by 50 runs



Source link

RCB के बाद बिकने वाली है राजस्थान रॉयल्स की टीम, IPL 2026 से पहले किसने लगाई 11,956 करोड़ की बोल

RCB के बाद बिकने वाली है राजस्थान रॉयल्स की टीम, IPL 2026 से पहले किसने लगाई 11,956 करोड़ की बोल


Rajasthan Royals Sale: राजस्थान रॉयल्स टीम को बहुत जल्द नया खरीदार मिल सकता है और वो IPL इतिहास में बिकने वाली सबसे महंगी टीम बन सकती है. दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार RR फ्रैंचाइजी को खरीदने के लिए लगभग 1.3 बिलियन यूएस डॉलर की बोली लगाई गई है. बोली लगाने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स टीम में हिस्सेदारी रखने वाले कल सोमानी (Kal Somani) हैं.

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट अनुसार कल सोमानी ने एक संघ का गठन किया है. इस संघ ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऑफर दिया है, जो भारतीय मुद्रा में तकरीबन 11,956 करोड़ रुपये के बराबर है. बता दें कि यह बोली, आईपीएल के मीडिया राइट्स की बिक्री के मूल्य पर निर्भर है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2023-2027 तक इंडियन प्रीमियर लीग के मीडिया राइट्स 44,075 करोड़ रुपये में जियो हॉटस्टार को बेचे थे.

रिपोर्ट्स अनुसार टाइम्स इंटरनेट के चेयरमैन सत्यन गजवानी, ब्लैकस्टोन और कार्लिल ग्रुप भी राजस्थान रॉयल्स टीम को खरीदने के प्रति दिलचस्पी दिखा चुके हैं. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के अलावा RCB भी बिक्री के लिए उपलब्ध है और बहुत जल्द उसके नए मालिक की घोषणा हो सकती है. डियाजियो को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2 बिलियन डॉलर में बेचे जाने की उम्मीद है.

राजस्थान रॉयल्स टीम में अभी सबसे ज्यादा हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास है, जिनके पास RR फ्रैंचाइजी के 65 प्रतिशत शेयर हैं. मनोज बडाले रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप के मालिक हैं. लाचलान मर्डोक के पास 13 प्रतिशत और रेड बर्ड कैपिटल के पास 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के सबसे पहले सीजन यानी 2008 में चैंपियन बनी थी. उसके बाद RR की टीम केवल 2022 सीजन के फाइनल में पहुंची थी, जब खिताबी भिड़ंत में उसे गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से हरा दिया था.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे टिम सीफर्ट? बुमराह को भी आसानी से लगा रहे छक्के, इतने करोड़ की लगी थी बोली



Source link

न्यूजीलैंड ने जीता चौथा टी20, शिवम दुबे की 15 बॉल की फिफ्टी नहीं आई काम

न्यूजीलैंड ने जीता चौथा टी20, शिवम दुबे की 15 बॉल की फिफ्टी नहीं आई काम


India vs New Zealand 4th T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मैच में भारत को 50 रनों से हरा दिया है. ये मैच विशाखापट्टनम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था. इसके जवाब में टीम इंडिया 165 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.

216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ही बहुत खराब रही. पारी की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए थे. संजू सैमसन पर इस मैच में सबकी नजरें टिकी थीं, उन्हें शुरुआत भी मिली, लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने उन्हें 24 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

इस बार रिंकू सिंह, जो आमतौर पर छठे और सातवें क्रम पर बैटिंग करने आते हैं. इस बार उन्हें नंबर-4 पर प्रमोट किया गया. रिंकू सिंह ने 30 गेंद में 39 रनों की सधी हुई पारी खेली. मगर उनकी 130 के औसत स्ट्राइक रेट से खेली गई पारी टीम इंडिया को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुई.

शिवम दुबे की फिफ्टी नहीं आई काम

भारतीय टीम 63 रन के स्कोर तक 4 विकेट खो चुकी थी. इस समय शिवम दुबे बैटिंग करने आए, जिन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में शॉट्स लगाने शुरू किए और 15 गेंद में फिफ्टी लगाकर इतिहास रच डाला. वो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह उनसे आगे हैं. दुबे ने 23 गेंद में 65 रनों की तूफानी पारी खेली.

न्यूजीलैंड के लिए खासतौर पर कप्तान मिचेल सैंटनर ने मैच का रुख अपनी टीम की तरफ पलटने का काम किया. उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 26 रन देकर 3 विकेट लिए. सैंटनर ने संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह का विकेट लिया. चार मैचों के बाद इस सीरीज में अब टीम इंडिया 3-1 से आगे चल रही है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp