IND vs AFG: Rohit Sharma, Hardik Pandya cleared to play Afghanistan ODIs; Virat Kohli ruled out

IND vs AFG: Rohit Sharma, Hardik Pandya cleared to play Afghanistan ODIs; Virat Kohli ruled out


India has received a major boost ahead of the three-match ODI series against Afghanistan, with all-rounder Hardik Pandya reportedly nearing full fitness clearance from the BCCI’s Centre of Excellence (CoE) in Bengaluru.

Pandya, who was named in India’s squad subject to fitness, has completed an extensive rehabilitation programme after struggling with back spasms during IPL 2026. The injury forced him to miss several matches for Mumbai Indians before he returned later in the tournament.

ALSO READ: ‘I won’t be under anyone’s shadow’: Shreyas Iyer’s strong & indirect message for Gambhir after India T20I captaincy appointment goes viral – WATCH


Add Zee News as a Preferred Source



According to reports, the 32-year-old has responded positively to training and is now expected to be available for selection for the ODI series beginning in Dharamsala. 

Hardik Pandya completes rehabilitation programme

Pandya arrived at the CoE on June 2 and underwent fitness assessments as part of his recovery process. During his stay, the seam-bowling all-rounder reportedly participated in batting, bowling and fielding drills, along with match-simulation sessions designed to test his readiness for 50-over cricket.

Sources familiar with the development indicated that Pandya has shown no signs of discomfort and has successfully completed the required workload, including bowling extended spells.

His return comes at an important stage for India as the team begins preparations for the 2027 ODI World Cup scheduled to be held in South Africa, Namibia and Zimbabwe.

ALSO READ: Manav Suthar gets emotional after dream India test debut, says ‘It was my father’s dream too…

Rohit Sharma also set to return

Rohit had been recovering from a hamstring injury that forced him to miss several matches during IPL 2026. However he has now completed his rehabilitation programmes at the CoE before undergoing fitness assessments.

According to ANI, sources have confirmed that the duo have cleared the required tests and will soon link up with the Indian team. “Hardik and Rohit are all set to play the ODI series against Afghanistan; both have cleared their fitness test and will soon join the team,” sources told ANI.

Virat Kohli ruled out, Jaiswal called up

India will be without Virat Kohli for the Afghanistan ODIs after the former captain suffered a hamstring injury during Royal Challengers Bengaluru’s IPL 2026 title-winning-campaign.

Young opener Yashasvi Jaiswal has been named as Kohli’s replacement in the squad. The ODI series between India and Afghanistan will begin in Dharamsala on June 13 before moving to Lucknow on June 17 and Chennai on June 20.



Source link

बांग्लादेशी क्रिकेटर का बड़ा खुलासा- ‘हमसे कहा गया भारत में सुरक्षा नहीं, मैंने बोला-पाकिस्तान

बांग्लादेशी क्रिकेटर का बड़ा खुलासा- ‘हमसे कहा गया भारत में सुरक्षा नहीं, मैंने बोला-पाकिस्तान


भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दौरान बांग्लादेश से जुड़ा विवाद पूरे टूर्नामेंट में चर्चा का विषय बना रहा. इस बवाल के कारण बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया और उसकी जगह फिर स्कॉटलैंड को खेलने का मिला. भारत में टी20 विश्व कप के मुकाबले खेलने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया और टीम को भारत भेजने से मना कर दिया.

हालांकि, इस निर्णय ने क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों को बीच बहस को जन्म दिया, क्योंकि कई खिलाड़ियों के भारत में खेलने के पक्ष में होने की खबरें भी सामने आई थीं. बीसीबी ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के खतरे का हवाला देते हुए अपनी टीम को भारत भेजने से इंकार कर दिया था. इस बीच, पूरे विवाद पर बांग्लादेश के विकेटकीपर- बल्लेबाज लिटन दास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों और पाकिस्तान की भूमिका को लेकर तीखी टिप्पणी की है.

इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘बीसीबी अधिकारी ने हमसे कहा कि भारत में कोई सुरक्षा नहीं है. हमने उनसे कहा, हम पाकिस्तान में भी खेल चुके हैं. वे कमरे के बाहर बंदूकें लेकर खड़े रहते थे. इससे ज्यादा खतरनाक और क्या हो सकता है ? अगर हम पाकिस्तान में खेल सकते हैं तो भारत में क्यों नहीं ?’

टी20 विश्व कप से ठीक पहले आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन में केकेआर की टीम ने बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए की बड़ी रकम पर खरीदा. ऑक्शन के कुछ समय बाद बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हो गया. इसी बीच हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं की खबरों ने भारत में भी तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दीं. इस विवाद की आंच क्रिकेट जगत तक पहुंची और आईपीएल में शामिल बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर भी बहस तेज हो गई. सोशल मीडिया पर कुछ वर्गों ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई, जिससे मामला लगातार तूल पकड़ने लगा. बढ़ते विवाद और संवेदनशील परिस्थितियों के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का फैसला लिया.



Source link

वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तबाही, श्रीलंका ODI में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तबाही, श्रीलंका ODI में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया


IPL 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे. आज से इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की ट्राई सीरीज का आगाज हो रहा है. सीरीज का सबसे पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. वैभव पहले भी इंडिया ए के लिए खेल चुके हैं, जब पिछले साल उन्होंने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में 42 गेंद में 144 रन जड़ दिए थे. हालांकि यह ट्राई सीरीज वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी. 

इस ट्राई सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे होंगे. इस टीम में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बडोनी से लेकर युवा बल्लेबाज निशांत सिंधू भी शामिल हैं. दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी के लिए यह ट्राई सीरीज बेहद अहम होगी, क्योंकि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भी स्क्वाड में चुना गया है. वैभव बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ यूके टूर पर जाना चाहेंगे. उससे पहले जान लीजिए कि आज इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन कैसी दिख सकती है.

इंडिया ए की संभावित प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज और अरशद खान

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बडोनी, ऋतुराज गायकवाड़, अनुकूल रॉय, निशांत सिंधू, यश ठाकुर, अरशद खान, युद्धवीर सिंह चरक, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, अंशुल कंबोज, सूर्यांश शेडगे

ट्राई सीरीज में प्रत्येक टीम एक-दूसरे से 2 बार भिड़ेगी. पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहने वाली टीमों के बीच 21 जून को फाइनल खेला जाएगा. भारतीय टीम आज श्रीलंका के साथ पहला मैच खेलेगी, जिसके बाद 11 जून को उसका सामना अफगानिस्तान ए से होगा. 15 जून को श्रीलंका ए और अंतिम मुकाबले में 17 जून को अफगानिस्तान ए से भिड़ना है.

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेशी क्रिकेटर का बड़ा खुलासा- ‘हमसे कहा गया भारत में सुरक्षा नहीं, मैंने बोला-पाकिस्तान में कमरे के बाहर बंदूक लेकर…’



Source link

मोहम्मद रिजवान की घटिया हरकत से पाकिस्तान शर्मसार! क्रिकेटर के बयान से मची खलबली

मोहम्मद रिजवान की घटिया हरकत से पाकिस्तान शर्मसार! क्रिकेटर के बयान से मची खलबली


मई 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. अपने घर पर खेलते हुए बांग्लादेश ने सीरीज 2-0 से जीतकर इतिहास रचा. यह सीरीज बांग्लादेश की जीत से ज्यादा मोहम्मद रिजवान और लिटन दास के कारण भी चर्चा में रही. दोनों कई बार मैदान पर बहस करते दिखे और सीरीज समाप्त होने के बाद रिजवान ने लिटन दास से हाथ तक नहीं मिलाया था. अब दास ने खुलकर इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी है.

मुझे चुभ गई वह बात – लिटन दास

लिटन दास ने मोहम्मद रिजवान की हरकत को अनप्रोफेशनल बताया. लिटन दास ने खेद जताया कि रिजवान को अगर उनसे व्यक्तिगत तौर पर कुछ दिक्कत थी, तो वे सिर्फ उनको नजरअंदाज कर सकते थे, लेकिन पूरी टीम का अपमान करना सही नहीं था.

लिटन दास ने कहा, ‘मुझे एक चीज बहुत चुभ गई. मैदान पर चाहे जो भी हो, एक बार मुकाबला समाप्त होने के बाद सभी को हाथ मिलाना चाहिए. पहली हार के बाद रिजवान हाथ मिलाने नहीं आए, जो बहुत गलत व्यवहार था. कोई खिलाड़ी कितना भी बड़ा क्यों ना हो, ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए, फिर चाहे हार मिले या जीत.’

बांग्लादेश टीम का अपमान किया

लिटन दास ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि मोहम्मद रिजवान को बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर बांग्लादेश टीम के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था. दास ने कहा, “जब वे अगली बार हमारे साथ खेलेंगे, क्या उन्हें हमारी तरफ से कुछ अच्छे व्यवहार की उम्मीद होगी? उन्होंने बांग्लादेश टीम का अपमान किया है.”

आपको याद दिला दें कि बांग्लादेश ने पहला टेस्ट 104 रनों के अंतर से जीता, वहीं दूसरे टेस्ट में 78 रनों से जीत दर्ज की थी. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार रहा जब बांग्लादेश ने घरेलू सीरीज में पाकिस्तान को हराया हो.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज कौन? लिस्ट में कितने भारतीय देखिए

शतक और 5 विकेट… वनडे इतिहास में सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने किया है यह कारनामा, लिस्ट में कोई भारतीय शामिल नहीं



Source link

तेलंगाना टी20 लीग के लिए लगी लाखों की बोली, मोहम्मद सिराज पर भी पैसों की बौछार, देखिए कौन बिका

तेलंगाना टी20 लीग के लिए लगी लाखों की बोली, मोहम्मद सिराज पर भी पैसों की बौछार, देखिए कौन बिका


रामोजी फिल्म सिटी के प्रिंसेस कन्वेंशन सेंटर में तेलंगाना टी20 लीग के लिए ऑक्शन हआ. तेलंगाना की इस प्रमुख फ्रेंचाइजी-आधारित टी20 लीग के सफर में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के साथ, पंजीकृत 1300 से अधिक क्रिकेटरों के पूल में से फ्रेंचाइजी टीमों ने आइकॉन, A+ और A श्रेणियों में राज्य की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रतिभाओं को चुनकर,अपनी टीमें बनानी शुरू कर दीं.

इस नीलामी ने अंतर्राष्ट्रीय सितारों, घरेलू स्तर के स्थापित खिलाड़ियों और जिलों के होनहार क्रिकेटरों को एक साथ लाने का काम किया. इस तेलंगाना T20 लीग में तिलक वर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने. तिलक वर्मा को मेदक फैल्कन्स ने 33 लाख रूपयों में टीम में चुना.

तिलक वर्मा टी20 लीग के बेहतरीन खिलाड़ी में से एक है. मौजूदा समय में तिलक वर्मा को भारतीय टीम के उपकप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है. तिलक वर्मा के होनें से तेलंगाना टी20 लीग में एक जबरदस्त तड़का लगेगा.

तिलक वर्मा के बाद मोहम्मद सिराज को भी वारंगल वॉरियर्स ने तेलंगाना टी20 लीग के लिए खरीदा. ऑक्शन में मोहम्मद सीराज के ऊपर 14 लाख रूपयों की बोली लगाई गई थी. वहीं,सीवी मिलिंद भी सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी रहे. जिनको अन्विता खम्मम एसेस ने 17 लाख रुपए में तेलंगाना लीग के लिए खरीदा है.

नीलामी के दौरान कुल 160 खिलाड़ी खरीदे गए है, जिनमें नौ आइकॉन खिलाड़ी है. छह A+ खिलाड़ी, 30 A श्रेणी के खिलाड़ी, आठ B श्रेणी के खिलाड़ी और C-C2 श्रेणियों के 107 खिलाड़ी भी इसमें शामिल हैं.

जमीनी स्तर पर क्रिकेट के विकास पर TG20 के विशेष ध्यान को देखते हुए हर फ्रेंचाइजी के लिए अपनी टीम में न्यूनतम चार जिला स्तरीय क्रिकेटरों को शामिल करना अनिवार्य किया गया था. जबकि टूर्नामेंट के दौरान प्लेइंग इलेवन में कम से कम दो जिला खिलाड़ियों का होना अनिवार्य है.

फ्रेंचाइजी ने बोली के दौरान 4.74 करोड़ रूपय खर्च किए हैं. तेलंगाना टी20 लीग ने पहले सीजन के लिए रविवार को ऑक्शन किया. इसी महीने 21 जून को टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है.

लीग के सभी मुकाबले राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम उप्पल में खेले जाने वाले हैं. लीग में कुल 8 फ्रेंचाइजी टीमें 21 रोमांचक दिनों में 32 मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेलेंगी.



Source link

आईसक्रीम-मिठाई के शौकीन, चिकन-मटन के दीवाने, वैभव सूर्यवंशी का डाइट प्लान देखकर उड़ जाएंगे होश

आईसक्रीम-मिठाई के शौकीन, चिकन-मटन के दीवाने, वैभव सूर्यवंशी का डाइट प्लान देखकर उड़ जाएंगे होश


आज के दौर में सभी क्रिकेट खिलाड़ी अपनी डाइट को लेकर काफी सख्त रूटीन का पालन करते हैं. टीम में चयन के लिए फिटनेस एक बहुत बड़ा रोल-प्ले करती है. ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ी जिम में वर्कआउट करते हैं, घंटो पसीना बाहते हैं. साथ ही स्ट्रिक्ट डाइट का पालन करते हैं. दिग्गज विराट कोहली से बड़ा उदाहरण कौन हो सकता है. विराट कोहली ने जब भारतीय टीम में कदम रखा था. तब विराट कोहली खाने के शौकिन हुआ करते थे. छोले-भटूरे,आइसक्रीम और मिठाइयां खाना उन्हें खूब पसंद हुआ करता था, लेकिन आज विराट कोहली इन सब चीजों से बहुत दूर जा चुके हैं. विराट कोहली की ही तरह भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को भी खाने का बहुत शौक है.

इस शौक के कारण 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर भी सवाल उठ खड़े होते हैं लेकिन इससे उनके खेल पर कोई भी असर नहीं पड़ता. ऐसे में फैंस यह जरूर जानना चाहते हैं कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को किस तरह का खाना-खाना पसंद है.

स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को सादा घर का बना खाना बेहद पसंद है. इसके अलावा उन्हें मांसाहारी व्यंजनों में मटन, चिकन और मछली खाना बहुत पसंद है. मिठाइयों में उन्हें ‘राजभोग’ बहुत पसंद है और चीट मील में उन्हें आइसक्रीम खाना सबसे अच्छा लगता है.

यह भी पढ़ें – टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम

वैभव सूर्यवंशी बदलेंगे अपनी डाइट प्लान?

आईपीएल 2026 के दौरान जब वैभव सूर्यवंशी से उनके डाइट प्लान के बारे में पूछा गया तो वैभव सूर्यवंशी ने कहा था कि धीरे-धीरे वह फास्ट-फूड खाना छोड़ देंगे. उनका मानना है कि इंटरनेशनल लेवल पर अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है.

उनको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा और डाइट को और भी ज्यादा बहतर करना होगा. जब वैभव सूर्यवंशी अपनी डाइट को बेहतर करेंगे तो और भी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज़ी करेंगे. लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैभव को उनकी डाइट के साथ ज्यादा छेड़-छाड़ नहीं करनी चहिए. वरना वैभव सूर्यवंशी के खेल प्रदर्शन पर इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें – बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp