अर्जुन तेंदुलकर ने रचा नया कीर्तिमान, पिता सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे

अर्जुन तेंदुलकर ने रचा नया कीर्तिमान, पिता सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे


‘मास्टर-ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर के सुपुत्र, अर्जुन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में नया मुकाम हासिल कर लिया है. उन्होंने अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं. उन्होंने गोवा के लिए खेलते हुए यह कीर्तिमान बनाया है और महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 50वां विकेट चटकाया.

अर्जुन तेंदुलकर एक बाएं हाथ के मीडियम पेस गेंदबाज हैं, जो जरूरत पड़ने पर बढ़िया बल्लेबाजी शॉट्स भी लगा सकते हैं. उन्होंने साल 2022 के दिसंबर महीने में गोवा के लिए खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ मैच में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. उन्होंने अपने फर्स्ट-क्लास करियर के 23वें मैच में 50 विकेट पूरे किए हैं. वो रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में गोवा के लिए खेलते हुए 13 विकेट ले चुके हैं.

पिता का रिकॉर्ड तोड़ेंगे!

अर्जुन अभी फर्स्ट-क्लास करियर में विकेट लेने के मामले में अपने पिता, सचिन तेंदुलकर से 21 विकेट पीछे हैं. सचिन ने अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 71 विकेट लिए थे. अर्जुन का डोमेस्टिक करियर अलग और खास रहा है. अर्जुन डोमेस्टिक क्रिकेट करियर की शुरुआत में मुंबई के लिए खेला करते थे, वो आज गोवा टीम में ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आते हैं.

आपको बताते चलें कि अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग में कई सीजन तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, लेकिन IPL 2026 में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने साथ जोड़ लिया है.

अर्जुन तेंदुलकर का करियर

अर्जुन तेंदुलकर अब तक 23 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 50 विकेट लेने के अलावा 625 रन भी बना चुके हैं. रेड बॉल क्रिकेट में उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं. वहीं 24 मैचों के लिस्ट-A करियर में उनके नाम 26 विकेट हैं. वहीं अपने टी20 करियर में अर्जुन तेंदुलकर ने 29 मैच खेलकर 25 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन हुई खत्म! सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी की होगी वापसी, टी20 वर्ल्ड कप से पहले आया अपडेट



Source link

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज मैच फाइनल से भी खतरनाक, देखें समीकरण

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज मैच फाइनल से भी खतरनाक, देखें समीकरण


इन दिनों खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में 01 फरवरी, रविवार को सुपर-6 का 12वां और आखिरी मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. कहने को तो यह लीग मैच है, लेकिन इसे आप फाइनल से कम ना समझें. ऐसे हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस मैच के जरिए टूर्नामेंट को चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम मिलेगी. 

अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम भारत या पाकिस्तान में से एक होगी. तो आइए जानते हैं कि इस मैच से किस तरह दोनों में से एक टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. टीम इंडिया के पास हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंचना का मौका है, जबकि पाकिस्तान को हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. 

जीत के साथ डायरेक्ट सेमीफाइनल में टीम इंडिया 

पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. सुपर-6 में अब तक मेन इन ब्लू ने तीन में से तीनों मैच जीते हैं. इस लिहाज से टीम इंडिया चौथा मैच जीतते ही डायरेक्ट सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. 

पाकिस्तान के लिए राह मुश्किल 

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है क्योंकि टीम को बड़ी जीत हासिल करनी पड़ेगी. भारतीय टीम का नेट नरेट +3.337 का है. वहीं पाकिस्तान का नेट रनरेट +1.484 का है. इस लिहाज से पाकिस्तान को सेमीफाइनल में कदम रखने के लिए टीम इंडिया को तकरीबन 200 रन से हराना होगा, जो संभव नहीं दिख रहा है. 

गौर करने वाली बात यह भी है कि जहां टीम इंडिया ने सुपर-6 में अब तक तीनों मैच जीते हैं, वहीं पाकिस्तान को एक मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था. यह सुपर-6 में मेन इन ग्रीन का पहला मुकाबला था. अब देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होती है. 



Source link

भारत के 9, पाकिस्तान के 3… श्रीलंकाई खिलाड़ी भी डेब्यू को तैयार; USA की टी20 वर्ल्ड कप टीम

भारत के 9, पाकिस्तान के 3… श्रीलंकाई खिलाड़ी भी डेब्यू को तैयार; USA की टी20 वर्ल्ड कप टीम


यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. यूएसए की टीम में 9 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. मुंबई के लिए खेल चुके शुभम रंजने भी यूएसए के लिए डेब्यू को तैयार हैं. वहीं श्रीलंका के शेहान जयासूर्या को भी यूएसए ने टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया है. यहां जानें यूएसए की 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम में किस देश के कितने खिलाड़ी शामिल हैं.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में यूएस को ग्रुप-ए में रखा गया है. इस ग्रुप में पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और भारत भी हैं. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यूएसए ने श्रीलंका में एक लंबा ट्रेनिंग कैंप लगाया है. वहीं टी20 विश्व कप में यूएसए अपना पहला मैच मुंबई में भारत के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 10 फरवरी को उसका सामना पाकिस्तान से होगा. फिर 13 फरवरी को नीदरलैंड से और 15 फरवरी को यूएसए की टीम नामीबिया से भिड़ेगी.

टी20 विश्व कप के लिए यूएसए टीम की कमान भारत के मोनांक पटेल को सौंपी गई है. वहीं शुभम रंजने यूएसए के लिए चार वनडे मैच खेलने के बाद टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करना चाहेंगे. उनके अलावा मोहम्मद मोहसिन और शेहान जयासूर्या यूएसए के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करना चाहेंगे. यूएसए दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को तैयार है. साल 2024 में इस टीम ने 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया था.

यूएसए की टीम में कुल 9 भारतीय खिलाड़ी हैं. इसमें मोनांक पटेल, जेस्सी सिंह, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, सौरभ नेत्रावलकर, सैतेजा मुक्कामाला, नोस्तुश केंजी और शुभम रंजने शामिल हैं. वहीं अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शायन जहांगीर पाकिस्तानी मूल के हैं. वहीं शेहान जयासूर्या श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन अब वह यूएसए की जर्सी में नजर आएंगे. दक्षिण अफ्रीका के एंड्रीज गौस टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं.

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएसए की टीम- मोनांक पटेल (कप्तान), जेस्सी सिंह (उपकप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शुभम रंजने.



Source link

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने की टीम इंडिया से बात, वीडियो कॉल पर दिया गुरुमं

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने की टीम इंडिया से बात, वीडियो कॉल पर दिया गुरुमं


अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-6 का आखिरी मैच भारत और पाकिस्तान के बीच है. ये मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों टीमों की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं. ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह कंफर्म कर चुकी हैं. ग्रुप 2 से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है, अब इस ग्रुप से भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर है. इस मुकाबले से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भारतीय अंडर-19 खिलाड़ियों से वीडियो कॉल पर बात की.

बीसीसीआई ने फोटोज शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. सचिन तेंदुलकर ने वीडियो कॉल के माध्यम से सभी खिलाड़ियों से बात की, उन्हें बताया कि इस हाई प्रेशर गेम में खुद को कैसे तैयार रखना है. बेशक भारतीय अंडर-19 टीम में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे हैं, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी को तहस-नहस कर सकते हैं लेकिन एक गलती टीम पर भारी पड़ सकती है. करीब एक महीने पहले ही अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, इसलिए अब टीम किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहेगी.

सचिन तेंदुलकर ने युवा खिलाड़ियों को दिया गुरुमंत्र

बीसीसीआई द्वारा बताया गया कि सचिन तेंदुलकर ने युवा खिलाड़ियों से अपने अनुभव शेयर किए. सचिन ने खिलाड़ियों को लगातार बदलते खेल में सफलता और लंबे समय तक टिके रहने के लिए जरुरी चीजों के बारे में बताया. बीसीसीआई ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह सिर्फ टेक्निकल स्किल्स और फिट रहने तक ही सीमित नहीं था, बल्कि सफल होने के लिए फोकस्ड, अनुशासित, विनम्र और जमीन से जुड़े रहने के महत्व के बारे में भी था.”

भारतीय अंडर-19 टीम ने 3 में से 3 मैच जीते हैं. 6 अंक और +3.337 की नेट रन रेट के साथ भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान 4 अंक और +1.484 की नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है. रविवार को पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लेगी, जबकि पाकिस्तान को जीतने के साथ अपना नेट रन रेट भारत से ज्यादा भी करना होगा, नहीं तो जीतकर भी पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

कब-कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच रविवार, 1 फरवरी को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.





Source link

पैट कमिंस पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने कर दिया फाइनल 15 सदस्यीय टीम का एलान

पैट कमिंस पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने कर दिया फाइनल 15 सदस्यीय टीम का एलान


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने मुख्य स्क्वॉड का एलान कर दिया है. बोर्ड ने पहले प्रारंभिक टीम चुनी थी, जिसमें पैट कमिंस भी थे लेकिन मुख्य स्क्वॉड में वह शामिल नहीं हैं. वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. सिर्फ कमिंस नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्रारंभिक स्क्वॉड से 2 बदलाव किए हैं. बता दें कि आज (31 जनवरी) स्क्वॉड में बदलाव करने की आखिरी तारीख है.

भारत और श्रीलंका में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब एक हफ्ते का समय बचा है. 7 तारीख से शुरू इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेलेंगी, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में बांटा गया है. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में है. इस ग्रुप के सारे मैच श्रीलंका में होंगे. ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. उम्मीद थी कि पैट कमिंस पीठ के निचले हिस्से की चोट (लम्बर स्ट्रेस इंजरी) से रिकवर हो जाएंगे और टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे, वह प्रारंभिक स्क्वॉड में शामिल किए गए थे लेकिन मुख्य स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं.

ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में 2 बदलाव

सिर्फ पैट कमिंस ही नहीं बल्कि प्रारंभिक स्क्वॉड में शामिल किए गए मैट शॉर्ट भी मुख्य स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं. इन दोनों की जगह मैट रेनशॉ और बेन ड्वारशुइस को टीम में चुना गया है. बेशक अनुभवी गेंदबाज कमिंस का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है, लेकिन मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ये टीम मजबूत नजर आ रही है. इसमें ट्रेविस हेड, टीम डेविड, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े नाम हैं, जो टी20 फॉर्मेट के बड़े खिलाड़ी हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया का मुख्य स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरून ग्रीन, नेथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा.





Source link

स्टेडियम के बाहर लगा धोनी का 50 फ़ीट ऊंचा ‘कटआउट’, जानें कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20

स्टेडियम के बाहर लगा धोनी का 50 फ़ीट ऊंचा ‘कटआउट’, जानें कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20


भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां इससे पहले 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. संजू सेमसन चाहेंगे कि आज अपने होम क्राउड के सामने बड़ी पारी खेले, वह अभी तक इस सीरीज के चारों मैचों में फ्लॉप रहे हैं. उनके कटआउट स्टेडियम के बाहर लगाए गए हैं. एमएस धोनी के कटआउट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का 50 फीट ऊंचा कटआउट लगा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वैसे तो धोनी के फैंस देश में हर जगह हैं, लेकिन दक्षिण में उनको लेकर दीवानगी अलग ही लेवल की है.

ग्रीनफील्ड स्टेडियम में कैसा है टी20 रिकॉर्ड

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक कुल 4 टी2 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. यहां पहला टी20 7 नवंबर, 2017 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही हुआ था, जिसमें भारत ने 6 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद यहां खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराया. तीसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से और चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया. यानी यहां कुल 4 मैचों में से भारत ने 3 जीते और 1 हारा है.

कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां टी20

भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 आज (31 जनवरी) शाम को 7 बजे से शुरू होगा. टॉस 6:30 बजे होगा. टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बनाए हुए हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने न्यूजीलैंड को पहले 3 में हराया था, चौथा मैच न्यूजीलैंड ने जीता था. भारत 3-1 से आगे हैं.

कहां देखें लाइव क्रिकेट मैच

भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp