BCCI के अंदर ही ‘दुश्मनों’ से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा

BCCI के अंदर ही ‘दुश्मनों’ से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा


Gautam Gambhir Fighting BCCI Inside Enemies: गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप के रूप में 2 आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है. लेकिन इसके बावजूद गंभीर की आलोचना है कि कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और गौतम गंभीर के साथी खिलाड़ी मुनाफ पटेल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के अंदर ही गंभीर दुश्मनों से लड़ रहे हैं. 

बता दें कि गंभीर पर तमाम तरह के आरोप लगाए जाते हैं, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट भी शामिल है. कहा जाता है कि गंभीर के चलते दोनों दिग्गजों को मजबूरन टेस्ट से रिटायरमेंट लेनी पड़ी थी. तो आइए जानते हैं कि मुनाफ पटेल ने गंभीर को लेकर क्या कहा. 

टीम इंडिया को गौतम गंभीर की जरूरत 

टाइम्स ऑफ इंडिया के बॉम्बे स्पोर्ट्स एक्सचेंज पोडकास्ट पर बात करते हुए मुनाफ पटेल ने कहा, “याद रखिए, अगर गौतम गंभीर जैसे हेड कोच को हटाया जाता है, तो खिलाड़ियों को हैंडल करना और मुश्किल हो जाएगा. वह सच्चे इंसान हैं. वह सच को बिल्कुल वैसा ही बताते हैं और कई लोगों को यही पसंद नहीं हैं. गंभीर इकलौते इंसान हैं जो खिलाड़ियों को हैंडल कर रहे हैं. उनके अलावा किसी दूसरे कोच से खिलाड़ी हैंडल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें क्रिकेट पसंद है, पैसा नहीं.”

अंदर ही ‘दुश्मनों’ से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर

मुनाफ पटेल ने आगे बात करते हुए कहा, “अगर गंभीर 3 साल बाद भी हटते हैं, तो आप देखेंगे कि चीजें और उलझ जाएंगी, क्योंकि वह कंट्रोल कर सकते हैं. हर कोई जानता है कि अगर कुछ गलत होता है, तो उनके पास खिलाड़ियों को ड्रॉप करने की हिम्मत है. कोच के पास कंट्रोल होना चाहिए. वो दोस्त नहीं हो सकते हैं. अगर वह दोस्त हैं, तो आप सिस्टम खराब कर रहे हैं.”

मुनाफ ने आगे कहा, “डर होना चाहिए. इस बारे में सोचिए- गंभीर अपना काम करते वक्त कितने दुश्मन बना रहे हैं. कॉमेंट्री पैनल में 10 में से 8 लोग उनके खिलाफ हैं. 5 में से 4 सिलेक्टर्स उनके खिलाफ होंगे. लेकिन फिर भी वह अपना काम करते हैं.”

 

यह भी पढे़ं: लखनऊ के खिलाफ RCB की प्लेइंग इलेवन से क्यों बाहर हुए विराट कोहली, क्या नहीं खेल रहे आज का मैच?



Source link

लखनऊ के खिलाफ RCB की प्लेइंग इलेवन से क्यों बाहर हुए विराट कोहली, क्या नहीं खेल रहे आज का मैच?

लखनऊ के खिलाफ RCB की प्लेइंग इलेवन से क्यों बाहर हुए विराट कोहली, क्या नहीं खेल रहे आज का मैच?


Why Virat Kohli Not in RCB Playing 11: विराट कोहली आईपीएल 2026 के 23वें लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. मुकाबले के लिए बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. लिहाजा बेंगलुरु की टीम रन चेज के लिए मैदान पर उतरेगी. 

बता दें कि कोहली को बेंगलुरु के इम्पैक्ट सब खिलाड़ियों में रखा गया है. इससे कहीं न कहीं यह साफ हो जाता है कि चेज के दौरान कोहली की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है. सीधा मतलब यह है कि कोहली मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अचानक कोहली को प्लेइंग 11 से बाहर क्यों किया गया. 

प्लेइंग 11 से क्यों बाहर हुए विराट कोहली?

आरसीबी ने पिछला मैच 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बैटिंग की थी. कोहली ने 38 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन स्कोर किए थे. लेकिन अगली पारी के दौरान कोहली फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे. 

कथित तौर पर कोहली एड़ी की चोट से परेशान थे, जिसके चलते वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए थे. इसी वजह से कोहली को लखनऊ के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया. हालांकि कप्तान रजत पाटीदार ने कोहली की इंजरी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया.

लखनऊ  के खिलाफ आरसीबी की प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

आरसीबी के इम्पैक्ट सब 

विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव. 

लखनऊ के खिलाफ जीत का चौका लगाना चाहेगी बेंगलुरु 

बेंगलुरु ने सीजन में चार मैच खेल लिए हैं. लखनऊ के खिलाफ टीम पांचवें मैच के लिए मैदान पर है. अब तक तीन मैच खेल चुकी बेंगलुरु की टीम लखनऊ के खिलाफ जीत का चौका जरूर लगाना चाहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में बेंगलुरु कैसा प्रदर्शन करती है.





Source link

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के इतने मैचों से रोहित शर्मा बाहर!

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के इतने मैचों से रोहित शर्मा बाहर!


IPL 2026 Rohit Sharma Injury Update: आईपीएल 2026 के बीच रोहित शर्मा की इंजरी (IPL 2026 Rohit Sharma Injury) मुंबई इंडियंस के साथ-साथ फैंस की चिंता भी बढ़ा रही है. मंबई ने 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला खेला था. इस मैच में रोहित हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद वह दोबारा बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं आए थे. 

अब सामने आई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया गया कि हिटमैन मुंबई के अगले दो मैच मिस कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि रोहित की इंजरी को लेकर ताजा अपडेट क्या है. 

अगले 2 मैचों से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा

NDTV की एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया कि रोहित शर्मा इंजरी के चलते मुंबई इंडियंस के लिए अगले दो मैच मिस कर सकते हैं. यह रिपोर्ट वाकई एमआई फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली है. 

बता दें कि मुंबई को अगले दो मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने हैं. पंजाब के खिलाफ मुकाबला 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. गुजरात के खिलाफ अगला मैच 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. 

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अब तक मुंबई की तरफ से रोहित की इंजरी और उनके 2 मैच न खेलने को लेकर कोई अपडेट साझा नहीं किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस की तरफ से हिटमैन पर कोई अपडेट आता है या नहीं. 

रोहित शर्मा का प्रदर्शन 

सीजन में अब तक चार मैच खेल चुके रोहित शर्मा ने चार पारियों में बैटिंग करते हुए 45.67 की औसत और 165.06 के स्ट्राइक रेट से 137 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है. 

खस्ता हालत में मुंबई 

सीजन में मुंबई अब तक खस्ता हालत में ही नजर आई है. टीम ने चार मैच खेल लिए हैं, जिसमें सिर्फ एक में जीत दर्ज की है. टीम ने तीन मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गंवाए हैं.

 

यह भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा



Source link

29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो

29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो


Women’s Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीनों बिल पेश, क्या हैं ये, इससे देश में क्या बदल जाएगा, जानें



Source link

कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा

कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न की अचानक मौत हो गई है. वॉर्न के निधन की खबर से हर क्रिकेट फैन को झटका लगा था. वॉर्न सिर्फ 52 साल की उम्र में इस फानी दुनिया को छोड़कर चले गए थे. हालांकि, वॉर्न की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल उठा था आखिर कैसे? दरअसल, शेन वॉर्न की मौत का कारण हर कोई जानना चाह रहा था. अब उनकी मौत के चार साल बाद उनके बेटे ने सनसनीखेज दावा किया है. 

शेन वॉर्न के निधन के 4 साल बाद उनके बेटे जैक्सन ने दावा किया है कि उनकी मौत संभवतः कोविड के उन ‘तीन या चार’ टीकों (वैक्सीन) के कारण हुई थी जो उन्हें‘काम करने के लिए मजबूरन लेने पड़े थे. जैक्सन ने ‘2 वर्ल्ड्स कोलाइड पॉडकास्ट’ पर बात करते हुए अपने पिता की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को भी स्वीकार किया. बता दें कि वॉर्न का 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उस समय उनकी उम्र 52 वर्ष थी.

शेन वॉर्न के बेटे जैक्सन ने कहा, “मुझे पक्का लगता है कि इसमें कोविड टीके का हाथ था. मुझे नहीं लगता कि अब यह कहने से किसी तरह का विवाद पैदा होगा. भले ही डैड (पिताजी) को पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं, लेकिन मुझे लगता है कि टीका लगाने के कारण उनकी बीमारी खुलकर सामने आ गई. यह एक ऐसी बात है जिसे मैं हमेशा सोचता रहता हूं. जैसे ही मैंने (वॉर्न की मौत की खबर मिलने के बाद) फोन रखा तो मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी कि मैंने तुरंत सरकार को दोषी ठहराया. मैंने तुरंत कोविड और टीके को दोषी ठहराया.”

जैक्सन ने कहा कि उन्होंने शोक सभा में अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने से खुद को बड़ी मुश्किल से रोका था. उन्होंने कहा, “शायद यह समझदारी भरा कदम था कि मैंने ऐसा नहीं किया, अगर मैंने ऐसा किया होता तो मेरी स्थिति बिल्कुल अलग होती, लेकिन मुझे यही महसूस हुआ. पहले भी दिल का दौरा पड़ने से बहुत से लोग मर रहे थे. लेकिन डैड ठीक थे. मुझे लगता है उन्होंने तीन या चार (टीके) लगवाए होंगे. वह टीका नहीं लगवाना चाहते थे लेकिन अन्य लोगों की तरह काम करने के लिए उन्हें मजबूरन इन्हें देना पड़ा. मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता हूं क्योंकि इससे केवल गुस्सा ही बढ़ता है। गुस्सा किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता है.”



Source link

IPL 2026’s fastest bowler set to make comeback in RCB vs GT; Check details

IPL 2026’s fastest bowler set to make comeback in RCB vs GT; Check details


Lucknow Super Giants have received a major boost ahead of their IPL 2026 clash against Royal Challengers Bengaluru, with Mayank Yadav declared fully fit and match-ready. Team director Tom Moody confirmed that the express pacer has completed his rehabilitation and workload build-up, putting him firmly in contention for selection at the M Chinnaswamy Stadium on April 15. This update directly answers the key question fans are searching: Yes, Mayank Yadav is fit and available for selection vs RCB in IPL 2026. The only uncertainty now is whether LSG include him in the playing XI immediately.

Why Mayank Yadav’s return changes everything for LSG


Add Zee News as a Preferred Source



Mayank is not just another returning player. He is one of the fastest bowlers in IPL history, with a recorded peak of over 156 kmph. His presence fundamentally alters LSG’s bowling threat.

  • Raw pace advantage: Few Indian pacers consistently breach 150 kmph
  • Powerplay weapon: Can rattle top-order batters early
  • Middle-over enforcer: Forces mistakes with sheer speed

For a team currently sitting mid-table, this is a tactical upgrade, not just a squad boost.

What Tom Moody revealed about his fitness

Moody’s comments provide crucial clarity around why Mayank missed earlier games.

  • No fresh injury concerns
  • Absence was due to workload management, not fitness failure
  • Completed full rehab and bowling load progression
  • Now “ready to go” for match selection

This distinction matters. It suggests LSG have been cautious, not reactive, which improves confidence in his durability going forward.

Selection dilemma: Will LSG play him vs RCB?

Even though Mayank is fit, his inclusion is not automatic. LSG suddenly have a selection headache.

Current pace attack options:

  • Mohsin Khan – economical and tactically sharp
  • Mohammed Shami – experienced leader, strong powerplay impact
  • Avesh Khan – established IPL performer

Bringing Mayank in could mean dropping a proven name. However, given RCB’s batting firepower at Chinnaswamy, LSG may lean towards pace aggression over stability.

Form concern: Can Mayank return at full intensity?

His last IPL outing in 2025 raised some concerns:

  • Conceded 60 runs in his previous game
  • Bowled slower than usual (135–140 kmph range)
  • Relied more on variations than raw pace

However, recent training reports indicate he is back to bowling at full throttle, which is the key metric that matters.

Speed race: Can he become IPL 2026’s fastest bowler?

As of now, Mayank hasn’t bowled a ball this season, but the speed leaderboard is already competitive.

  • Current fastest: 154.2 kmph (Ashok Sharma)
  • LSG teammate Anrich Nortje also in contention

Given Mayank’s historical peak, he remains one of the strongest candidates to reclaim the fastest ball of the season once he plays.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp