टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा


IND vs NZ Final Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम के ओपनरों ने सिर्फ 50 रनों की साझेदारी करके वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया. तो आइए जानते हैं कि ओपनिंग पर उतरे अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने कौन सा रिकॉर्ड कायम किया. 

दरअसल यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहला ऐसा मौका है कि जब किसी टीम की ओपनिंग जोड़ी ने फाइनल में 50 रनों की साझेदारी का आंकड़ा छुआ है, जिसके साथ पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूट गया. इससे पहले फाइनल में किसी भी टीम के लिए ओपनिंग जोड़ी ने सबसे बड़ी साझेदारी 48 रनों की थी. यह साझेदारी पाकिस्तान के लिए कामरान अकमल और शाहजैब हसन ने 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में की थी. 

98 रनों की साझेदारी 

भारतीय ओपनरों ने पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में अभिषेक ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए. वहीं संजू ने 22 गेंदों में 38 रन स्कोर किए.

अहम मैच में चला अभिषेक का बल्ला 

पूरे टी20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप होने वाले अभिषेक शर्मा ने फाइनल जैसे अहम मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. बताते चलें कि टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैचों में अभिषेक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे. इसके बाद उन्होंने 15, 55, 10, और 09 रनों की पारी खेली थी. 

इस फॉर्म के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि अभिषेक को फाइनल मुकाबले से ड्रॉप कर दिया जाए. लेकिन कप्तान सूर्या ने फाइनल में भी अभिषेक पर भरोसा दिखाया. अभिषेक ने भी कप्तान भरोसा कायम रखते हुए कमाल की पारी खेली.

भारत की शुरुआत देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि टीम इंडिया एकतरफा जीत हासिल कर लेगी. मेन इन ब्लू ने सिर्फ 11.3 ओवर में 150 रनों का आंकड़ा छू लिया था. यहां से 250 का टोटल काफी आसान नजर आ रहा है.

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने फाइनल में बना दिए इतने रन, तो फाइनल में जीत पक्की! देखें अहमदाबाद में सबसे बड़ा रन चेज



Source link

फाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार, वरुण चक्रवर्ती पर सब हो गया साफ

फाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार, वरुण चक्रवर्ती पर सब हो गया साफ


2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है. फाइनल मैच से पूर्व दोनों कप्तानों की जुबानी जंग देखी गई थी. पहले सैंटनर का कहना था कि उन्हें ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय फैंस को चुप कराने में बहुत मजा आएगा. इसके जवाब में सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि हर कोई इसी लाइन को चिपकाने में लगा है. सूर्या ने कीवी कप्तान को सलाह देकर कहा था कि वो कुछ नया लेकर आएं.

फाइनल की प्लेइंग इलेवन, क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार?

भारतीय टीम ने फाइनल में उन्हीं 11 खिलाड़ियों को खिलाया है, जो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेले थे. टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हमें पहले बैटिंग करने से कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि हम पहले भी ऐसा करके सफलता प्राप्त करते रहे हैं. सेमीफाइनल या फाइनल में पहले बल्लेबाजी करना अच्छा अनुभव है. ये नया वर्ल्ड कप है और हम इसके लिए उत्साहित हैं. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.”

फाइनल से पूर्व वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग इलेवन में जगह पर सवाल उठ रहे थे. मगर कप्तान सूर्यकुमार ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे.

फाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़ें:

पहले धोनी अब रोहित शर्मा टीम इंडिया को चियर करने पहुंचे अहमदाबाद, वाइफ के साथ दिखे हिटमैन; देखें वीडियो



Source link

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी


T20 World Cup Winners List: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हुई थी. अब एक महीने के रोमांच के बाद फाइनल का दिन आ चुका है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया पर अपने घरेलू फैंस के सामने ट्रॉफी जीतने का दबाव होगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी सेना पर इसलिए भी दबाव होगा क्योंकि भारतीय टीम को आज तक टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम पर जीत नहीं मिली है.

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण खेला जा रहा है. यहां जान लीजिए अब तक किस टीम ने कितनी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता है.

कब और किसने, कितनी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप?

  • 2007 – भारत
  • 2009 – पाकिस्तान
  • 2010 – इंग्लैंड
  • 2012 – वेस्टइंडीज
  • 2014 – श्रीलंका
  • 2016 – वेस्टइंडीज
  • 2021 – ऑस्ट्रेलिया
  • 2022 – इंग्लैंड
  • 2024 – भारत

-2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराया था.

-2009 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था.

-2010 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था.

-2012 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 36 रनों से हराया था.

-2014 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया था.

-2016 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था.

-2021 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था.

-2022 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था.

-2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था.

इन टीमों ने 2 बार जीता टी20 वर्ल्ड कप

अब तक के इतिहास में सिर्फ भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ही ऐसी टीम हैं जिन्होंने 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. मगर किसी भी टीम ने गत चैंपियन रहते अपने टाइटल को डिफेंड नहीं किया है. 2024 की जीत के बाद भारत के पास मौका है कि वो लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बने. न्यूजीलैंड कभी भी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाया है.

यह भी पढ़ें:

आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल ‘जंग’, कौन जीतेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप? जानें A टू Z डिटेल्स



Source link

भारत का चैंपियन बनना तय! टीम इंडिया को चीयर करने अहमदाबाद पहुंचे एमएस धोनी

भारत का चैंपियन बनना तय! टीम इंडिया को चीयर करने अहमदाबाद पहुंचे एमएस धोनी


MS Dhoni Arrives In Ahmedabad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला यानी फाइनल आज 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले एमएस धोनी के अहमदाबाद पहुंचने का वीडियो सामने. इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए धोनी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे. 

हालांकि अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि धोनी भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला फाइनल मैच देखने जाएंगे या नहीं, लेकिन उनके अहमदाबाद आने के साथ ही लोगों ने कयास लगाने जरूर शुरू कर दिए हैं कि वह मैच देखने के लिए ही आए हैं. बताते चलें कि सेमीफाइनल मैच के लिए धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ स्टैंड्स में नजर आए थे. 

धोनी की विरासत को आगे ले जाना चाहेंगे सूर्या 

टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडीशन 2007 में खेला गया था, जिसमें एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद मेन इन ब्लू को टूर्नामेंट का अगला टाइटल जीतने में 17 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था. भारतीय टीम ने दूसरा खिताब 2024 टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता. 

अब सूर्यकुमार यादव के पास टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले भारत का तीसरा कप्तान बनने का मौका है. वहीं टीम इंडिया इस जीत के साथ लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप के खिताब जीतने वाली टीम बन जाएगी. इसके अलावा टी20 टीम के तीन खिताब जीतने वाली भी पहली टीम बन जाएगी. 

न्यूजीलैंड के पास पहला मौका 

जहां टीम इंडिया तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतने की तरफ देख रही है, वहीं न्यूजीलैंड टीम अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप की आस लगा रही है. न्यूजीलैंड दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है. इससे पहले 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह पक्की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कीवी टीम फाइनल में कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: देशभर में टीम इंडिया की जीत की दुआ, कहीं स्पेशल आरती तो कहीं पूजा; आज फाइनल में न्यूजीलैंड से ‘जंग’





Source link

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम


India Vs New Zealand Final Weather Report: टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत आज यानी 8 मार्च को खिताब जीतने के इरादे से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. साल 2023 में इसी मैदान पर भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार मिली थी. यहीं कुछ हफ्ते पहले इस टूर्नामेंट के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से भी करारी हार के बाद टीम इंडिया लगभग टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी. इस मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर फैन्स को चिंता है. उनके मन में सवाल है कि कहीं फाइनल मैच में बारिश तो नहीं होगी?

न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार हराने उतरेगी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया जीत दर्ज कर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम के खिलाफ भारत अब तक नहीं जीता है. इस टूर्नामेंट में कीवी टीम भी भारत की तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका और सुपर 8 में इंग्लैंड से हार मिली थी, लेकिन सेमीफाइनल में फिन एलन की 33 गेंद में शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका को आसानी से हराकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही.

अहमदाबाद में कैसी होगी पिच 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है. यहां की पिच में लाल मिट्टी की मात्रा ज्यादा है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होगी. लाल मिट्टी की सतह पर स्ट्रोक खेलना आसान होता है क्योंकि गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है. इस वजह से यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है.

कैसा रहेगा अहमदाबाद के मौसम का हाल

Accuweather ऐप के अनुसार, रविवार यानी 8 मार्च को सुबह का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मौसम गर्म व धुंधला रहेगा. दोपहर में तापमान बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि शाम को ये घटकर 29 डिग्री हो जाएगा. फाइनल मैच के समय मौसम साफ और गर्म रहने की संभावना है, जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में जमकर रन बनाते हैं ये खिलाड़ी, इस प्लेयर के नाम सबसे ज्यादा रन

IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp