भारत का चैंपियन बनना तय! टीम इंडिया को चीयर करने अहमदाबाद पहुंचे एमएस धोनी

भारत का चैंपियन बनना तय! टीम इंडिया को चीयर करने अहमदाबाद पहुंचे एमएस धोनी


MS Dhoni Arrives In Ahmedabad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला यानी फाइनल आज 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले एमएस धोनी के अहमदाबाद पहुंचने का वीडियो सामने. इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए धोनी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे. 

हालांकि अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि धोनी भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला फाइनल मैच देखने जाएंगे या नहीं, लेकिन उनके अहमदाबाद आने के साथ ही लोगों ने कयास लगाने जरूर शुरू कर दिए हैं कि वह मैच देखने के लिए ही आए हैं. बताते चलें कि सेमीफाइनल मैच के लिए धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ स्टैंड्स में नजर आए थे. 

धोनी की विरासत को आगे ले जाना चाहेंगे सूर्या 

टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडीशन 2007 में खेला गया था, जिसमें एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद मेन इन ब्लू को टूर्नामेंट का अगला टाइटल जीतने में 17 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था. भारतीय टीम ने दूसरा खिताब 2024 टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता. 

अब सूर्यकुमार यादव के पास टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले भारत का तीसरा कप्तान बनने का मौका है. वहीं टीम इंडिया इस जीत के साथ लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप के खिताब जीतने वाली टीम बन जाएगी. इसके अलावा टी20 टीम के तीन खिताब जीतने वाली भी पहली टीम बन जाएगी. 

न्यूजीलैंड के पास पहला मौका 

जहां टीम इंडिया तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतने की तरफ देख रही है, वहीं न्यूजीलैंड टीम अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप की आस लगा रही है. न्यूजीलैंड दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है. इससे पहले 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह पक्की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कीवी टीम फाइनल में कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: देशभर में टीम इंडिया की जीत की दुआ, कहीं स्पेशल आरती तो कहीं पूजा; आज फाइनल में न्यूजीलैंड से ‘जंग’





Source link

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम


India Vs New Zealand Final Weather Report: टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत आज यानी 8 मार्च को खिताब जीतने के इरादे से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. साल 2023 में इसी मैदान पर भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार मिली थी. यहीं कुछ हफ्ते पहले इस टूर्नामेंट के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से भी करारी हार के बाद टीम इंडिया लगभग टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी. इस मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर फैन्स को चिंता है. उनके मन में सवाल है कि कहीं फाइनल मैच में बारिश तो नहीं होगी?

न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार हराने उतरेगी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया जीत दर्ज कर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम के खिलाफ भारत अब तक नहीं जीता है. इस टूर्नामेंट में कीवी टीम भी भारत की तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका और सुपर 8 में इंग्लैंड से हार मिली थी, लेकिन सेमीफाइनल में फिन एलन की 33 गेंद में शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका को आसानी से हराकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही.

अहमदाबाद में कैसी होगी पिच 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है. यहां की पिच में लाल मिट्टी की मात्रा ज्यादा है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होगी. लाल मिट्टी की सतह पर स्ट्रोक खेलना आसान होता है क्योंकि गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है. इस वजह से यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है.

कैसा रहेगा अहमदाबाद के मौसम का हाल

Accuweather ऐप के अनुसार, रविवार यानी 8 मार्च को सुबह का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मौसम गर्म व धुंधला रहेगा. दोपहर में तापमान बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि शाम को ये घटकर 29 डिग्री हो जाएगा. फाइनल मैच के समय मौसम साफ और गर्म रहने की संभावना है, जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में जमकर रन बनाते हैं ये खिलाड़ी, इस प्लेयर के नाम सबसे ज्यादा रन

IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?



Source link

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल से पहले पाकिस्तानी दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन होगा चैंप

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल से पहले पाकिस्तानी दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन होगा चैंप


Pakistani Legend Rashid Latif Made Big Prediction: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच किताबी मुकाबला होगा. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच आज होने वाले फाइनल मुकाबले में रोमांच भरपूर देखने को मिलेगी. टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड अपनी पहली टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के उम्मीद से खेलेगी. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद लतीफ ने बड़ा बयान दिया है. 

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले राशिद लतीफ ने दिया बयान

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राशिद लतीफ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो में राशिद लतीफ सरेआम कह रहे हैं कि भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतेगा. बता दें कि भारत इस वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ एक मुकाबला साउथ अफ्रीका से ही हारा है. 

हालांकि, दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर लगातार भारतीय टीम की आलोचना कर रहे हैं. वे लगातार भारत के हारने की भविष्यवाणी कर रहे हैं और हर बार टीम इंडिया उनकी प्रिडिक्शन को गलत साबित कर रही है. मोहम्मद आमिर ने पहले कहा था कि भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा, लेकिन भारत सेमीफाइनल में पहुंचा. इसके बाद उन्होंने कहा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल नहीं जीत पाएगी, फिर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराया. इसके बाद अब फाइनल से पहले मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि न्यूजीलैंड की टीम भारत को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनेगी.

कैसा रहा है राशिद लतीफ का इंटरनेशनल करियर

पाकिस्तान के लिए राशिद लतीफ ने साल 1992 से 2003 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 37 टेस्ट और 166 वनडे मुकाबले खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से कुल 1381 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में 3 अर्धशतक के दम पर 1709 रन बनाए हैं. बता दें राशिद एक विकेटकीपर बल्लेबाज थे, जो आज अपनी बेहतरीन विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं.

यह भी पढ़ें

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में जमकर रन बनाते हैं ये खिलाड़ी, इस प्लेयर के नाम सबसे ज्यादा रन

IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?





Source link

IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा ‘डक’ पर आउट होने का रिकॉर्ड, जानिए

IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा ‘डक’ पर आउट होने का रिकॉर्ड, जानिए


Most Ducks In IND vs NZ: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अब बस एक कदम दूर है. रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी. मुकाबले से पहले दोनों टीमों से जुड़े कई दिलचस्प आंकड़े सामने आ रहे हैं. इन्हीं में से एक आंकड़ा उन खिलाड़ियों का है जो भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए हैं.

मार्क चैपमैन

इस सूची में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मार्क चैपमैन सबसे ऊपर हैं. चैपमैन ने 2021 से 2026 के बीच भारत के खिलाफ 11 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 3 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं. हालांकि उनके नाम 200 रन भी हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रहा है, लेकिन डक के मामले में वह इस लिस्ट में सबसे आगे हैं.

जेम्स नीशम 

न्यूजीलैंड के ही ऑलराउंडर जेम्स नीशम भी इस सूची में शामिल हैं. नीशम ने भारत के खिलाफ 5 मैचों में 4 पारियां खेलीं और दो बार शून्य पर आउट हुए. उनके बल्ले से इस दौरान सिर्फ 6 रन ही निकले, जिससे यह साफ होता है कि भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली है. 

वाशिंगटन सुंदर

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी इस लिस्ट में हैं. सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 मैचों में 4 पारियां खेलीं और दो बार डक पर आउट हुए. हालांकि उनके नाम एक अर्धशतक भी है और उन्होंने 60 रन बनाए हैं.

अभिषेक शर्मा

वहीं युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी इस सूची में शामिल हैं. 2026 में खेले गए 5 मैचों में वह दो बार शून्य पर आउट हुए हैं. इसके बावजूद उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने 182 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 249 से ज्यादा का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है. हालांकि वर्ल्डकप में उनका बल्ला अभी तक शांत रहा है.

टॉम ब्रूस

इस सूची में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम ब्रूस का नाम भी आता है. उन्होंने भारत के खिलाफ 5 मैचों में दो बार डक झेला है और कुल 32 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 18 रन का रहा है.

फाइनल से पहले ये आंकड़े भले ही दिलचस्प हों, लेकिन खिताबी मुकाबले में कोई भी खिलाड़ी एक अच्छी पारी से सारी कहानी बदल सकता है. अब देखना होगा कि अहमदाबाद में होने वाले इस बड़े मैच में कौन खिलाड़ी चमकता है और कौन दबाव में आता है. 

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में जमकर रन बनाते हैं ये खिलाड़ी, इस प्लेयर के नाम सबसे ज्यादा रन

IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?



Source link

भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में जमकर रन बनाते हैं ये खिलाड़ी, इस प्लेयर के नाम सबसे ज्यादा रन

भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में जमकर रन बनाते हैं ये खिलाड़ी, इस प्लेयर के नाम सबसे ज्यादा रन


IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बड़े मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में एक-दूसरे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. खासकर बल्लेबाजी की बात करें तो कुछ खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में लगातार रन बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई है.

सूर्यकुमार यादव का शानदार रिकॉर्ड

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. उन्होंने 2021 से 2026 के बीच खेले गए 13 मैचों में 526 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 58.44 का रहा है और स्ट्राइक रेट 170.77 का है, जो टी20 क्रिकेट में बेहद प्रभावशाली माना जाता है.

सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शतक और चार अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 111 रन है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय टीम के लिए फाइनल में भी अहम साबित हो सकती है.

रोहित शर्मा का अनुभव

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 टी20 मैचों में 511 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 34.06 और स्ट्राइक रेट 141.16 का रहा है. रोहित शर्मा ने इस टीम के खिलाफ छह अर्धशतक लगाए हैं. उनका अनुभव और बड़े मैचों में खेलने की क्षमता भारत के लिए हमेशा अहम रही है.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी मजबूत

न्यूजीलैंड की ओर से कॉलिन मुनरो ने भारत के खिलाफ 12 मैचों में 426 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट करीब 149 का रहा है और उन्होंने एक शतक भी लगाया है.

इसके अलावा टिम सीफर्ट ने भी भारत के खिलाफ 15 मैचों में 425 रन बनाए हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी कई बार भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती बन चुकी है.

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन का नाम भी इस सूची में शामिल है. उन्होंने भारत के खिलाफ 13 मैचों में 419 रन बनाए हैं और कई मौकों पर टीम को संभाला है.

फाइनल में बल्लेबाजों पर रहेंगी नजरें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी. अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम बड़ा मैदान है, लेकिन यहां भी कई बार बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. भारत की उम्मीदें सूर्यकुमार यादव जैसे आक्रामक बल्लेबाजों पर टिकी होंगी, जबकि न्यूजीलैंड अपनी संतुलित बल्लेबाजी के दम पर चुनौती पेश करेगा. ऐसे में फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है. 



Source link

IND vs NZ: Top records Team India could break by winning T20 World Cup 2026

IND vs NZ: Top records Team India could break by winning T20 World Cup 2026


India will enter the ICC Men’s T20 World Cup 2026 final against New Zealand on March 8 in Ahmedabad with more than just a trophy on the line. A victory would not only defend their 2024 crown but also allow India to rewrite multiple records in global cricket, from becoming the first three-time T20 World Cup champions to setting new benchmarks across ICC tournaments.

After beating England in a dramatic semi-final at Wankhede, Suryakumar Yadav’s side now stands one win away from creating several historic milestones that could redefine India’s legacy in white-ball cricket.


Add Zee News as a Preferred Source



Can India Become the First Three-Time T20 World Cup Champions?

No team in the history of the ICC Men’s T20 World Cup has won the tournament three times.

Currently, India, England, and West Indies share the record with two titles each. India lifted the inaugural trophy in 2007 under MS Dhoni and won their second title in 2024.

If India defeat New Zealand in the 2026 final:

• India will become the first team with three T20 World Cup titles

• They will move ahead of England and West Indies in the all-time list

• The Men in Blue will establish themselves as the most successful team in T20 World Cup history

In a format often described as unpredictable, dominance across multiple cycles would underline India’s remarkable consistency.

First Team to Successfully Defend a T20 World Cup Title

Another unprecedented achievement awaits India.

Despite nine previous editions of the tournament, no defending champion has managed to retain the T20 World Cup title. The fast-paced nature of T20 cricket has historically made back-to-back wins extremely difficult.

India are the 2024 defending champions, and winning in 2026 would make them:

• The first team ever to defend a T20 World Cup title

• The first defending champion to reach the final and win the next edition

If achieved, this would mark one of the greatest title defences in ICC tournament history.

Can India Break the T20 World Cup “Host Curse”?

The 2026 tournament is being co-hosted by India and Sri Lanka, with the final scheduled at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, the world’s largest cricket stadium.

Interestingly, no host nation has ever won the Men’s T20 World Cup on home soil.

Sri Lanka came close in 2012 but finished runners-up. If India win the final:

• They will become the first host nation to win the T20 World Cup at home

• The victory would echo India’s famous 2011 ODI World Cup triumph on home soil

With more than 130,000 fans expected in Ahmedabad, the stage is set for a potentially historic home celebration.

First Asian Team to Reach Five World Cup Titles

India also have a chance to achieve a milestone across formats.

Currently, India have four men’s World Cup titles:

• ODI World Cup – 1983, 2011

• T20 World Cup – 2007, 2024

A win in 2026 would take India’s tally to five World Cups, making them:

• The first Asian team to reach five ICC World Cup titles

• Ahead of Pakistan and Sri Lanka, who have two each

Globally, only Australia have more, with seven World Cup victories.

India Already Holds the Record for Most T20 World Cup Final Appearances

Even before the final begins, India have already created history.

By reaching the 2026 final, India now have four T20 World Cup final appearances, the most by any team.

Teams with Most T20 World Cup Final Appearances

India – 4 (2007, 2014, 2024, 2026)

England – 3

Pakistan – 3

Sri Lanka – 3

India have won two of their previous three finals, giving them a strong record in title matches.

India Now Holds the Record for Most ICC Final Appearances

India’s semi-final win over England also delivered another landmark. The Men in Blue have now reached 15 ICC finals across formats, overtaking Australia’s previous record of 14.

ICC Finals Appearances (All Formats)

India – 15

Australia – 14

England – 9

New Zealand – 8

West Indies – 8

Sri Lanka – 8

India’s recent success shows remarkable consistency across tournaments including:

• ODI World Cup

• T20 World Cup

• Champions Trophy

• World Test Championship

India’s campaign has been explosive. Their 253/7 against England in the semi-final was the highest total in a T20 World Cup knockout match, showcasing the batting depth that has powered this run. Sanju Samson’s attacking knock and strong death bowling from Jasprit Bumrah and Hardik Pandya underline a team peaking at the right moment. With history within touching distance, the India vs New Zealand final in Ahmedabad could become one of the most significant matches in modern T20 history.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp