पिता के अंतिम संस्कार के बाद Rinku Singh टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे या नहीं? भाई ने दिया अपडेट

पिता के अंतिम संस्कार के बाद Rinku Singh टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे या नहीं? भाई ने दिया अपडेट


Rinku Singh Joins Team India: रिंकू सिंह ने 27 फरवरी को अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया था. उसके कुछ समय बाद ही रिंकू कोलकाता पहुंच कर टीम इंडिया को जॉइन करने वाले हैं. द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रिंकू अलीगढ़ से कोलकाता पहुंचेंगे और रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

27 फरवरी की सुबह रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह ने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. वो चौथी स्टेज के लीवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कई दिनों से वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे. खानचंद सिंह के अंतिम संस्कार के समय रिंकू और उनके सभी भाई वहां मौजूद रहे.

कोलकाता पहुंचेंगे रिंकू सिंह

1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज का सुपर-8 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रिंकू के एक भाई ने बताया कि रिंकू कोलकाता के लिए निकल चुके हैं. इसी रिपोर्ट अनुसार सूत्र ने बताया कि रिंकू सिंह हवाई यात्रा कर दिल्ली आए और फिर अलीगढ़ पहुंचे थे. रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू ने पिता, खानचंद के शव को मुखाग्नि दी.

भारत के लिए ‘करो या मरो’ मैच

1 मार्च को भारत को वेस्टइंडीज के साथ करो या मरो का मैच खेलना है. इस मुकाबले में जो भी जीतेगा, वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा. सुपर-8 के पहले ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, वहीं जिम्बाब्वे बाहर हो चुकी है. इस ग्रुप से दूसरी टीम का फैसला भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद होगा.

आपको याद दिला दें कि रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था. संजू ने ओपनिंग करते हुए 15 गेंदों में 24 रन बनाए थे. अब यह देखने योग्य बात होगी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में रिंकू को मौका मिलता है या नहीं.

यह भी पढ़ें:

NS vz ENG: ‘करो या मरो’ मैच में न्यूजीलैंड ने बनाए सिर्फ 159 रन, अंग्रेजी स्पिनरों के जाल में फंसे कीवी, पाकिस्तान की टेंशन कम



Source link

IPL 2026 के शुरू होने की बदली तारीख, शेड्यूल पर BCCI का बड़ा फैसला!

IPL 2026 के शुरू होने की बदली तारीख, शेड्यूल पर BCCI का बड़ा फैसला!


इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है, जिसके चलते इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी IPL 2026 को लेकर फैंस ज्यादा चर्चा नहीं कर रहे हैं. लेकिन हम आपको बताएंगे कि आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत कब से होगी. सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि टूर्नामेंट शुरू होने की तारीख बदल गई है. तो आइए जानते हैं शेड्यूल को लेकर पूरा माजरा क्या है. 

ESPNcricinfo में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि 2026 आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी. आगे कहा गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने बताया पहले तय किया था कि टूर्नामेंट की शुरुआत 2 दिन पहले यानी 26 मार्च से होगी. आईपीएल की तरफ से 15 दिसंबर को सभी फ्रेंचाइजी को बता दिया गया था कि अगले सीजन के टूर्नामेंट की शुरुआत 26 मार्च से होगी. 

कब होगा फाइनल?

आगे बताया गया कि 28 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल अगले हफ्ते बैठक करेगी, जिसमें शेड्यूल जारी करने की योजना को अंतिम रूप दिया जा सके. शेड्यूल में देरी असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान न होने के कारण हुई है. 

चूंकि कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और चेन्नई (तमिलनाडु) क्रमश: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का होम ग्राउंड है. वहीं असम की राजधानी गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स (RR) का दूसरा होम ग्राउंड है. 

2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से जब भी देश में आम चुनाव हुए हैं या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए, तो शेड्यूल दो भागों में जारी किया गया. इस बार भी ऐसा देखने को मिल सकता है. हालांकि दूसरी बात यह भी है कि फिलहाल बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई की तरफ से शेड्यूल कब जारी किया जाता है. 



Source link

MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो

MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो


MS Dhoni Visited Maa Deori Temple: भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी परंपरा को निभाते हुए झारखंड के प्रसिद्ध मां देवड़ी के मंदिर पहुंचे. माही का मंदिर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आईपीएल के अगले सीजन (IPL 2026) से पहले माही ने अपनी अटूट आस्था को एक बार फिर दुनिया को दिखाया. 

बता दें कि आईपीएल के अलावा धोनी अपना ज्यादातर वक्त रांची में परिवार के साथ ही बिताते हैं. वहीं शुक्रवार को धोनी के मां देवड़ी के मंदिर पहुंचने का वीडियो सामने आया. यह मंदिर रांची से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. माही ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चाना की. वहीं सामने आई एक तस्वीर में माही तिलक लगाए हुए नजर आए. इसके अलावा उनके हाथ में लाल चुनरी भी दिखाई दी. 

आईपीएल से पहले हर साल करते हैं दर्शन 

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि एमएस धोनी आईपीएल की शुरुआत से पहले हर साल मां देवड़ी के मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं. 2026 के सीजन से पहले भी उन्होंने इस रीति-रिवाज को बखूबी बरकरार रखा. धोनी के मंदिर पहुंचते ही वहां भीड़ जमा हो गई. 

बहुत पुराना है मंदिर का इतिहास 

गौरतलब है कि मंदिर का इतिहास काफी पुराना है. बताया जाता है कि मंदिर 700 साल से भी ज्यादा पुराना है. हालांकि मंदिर के निर्माण का सही समय अब भी एक रहस्य बना हुआ है. मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं. 

एमएस धोनी का आईपीएल करियर 

धोनी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 278 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा. वहीं माही ने 375 चौके और 264 छक्के लगा लिए हैं. 





Source link

‘करो या मरो’ मैच में न्यूजीलैंड ने बनाए सिर्फ 159 रन, अंग्रेजी स्पिनरों के जाल में फंसे कीवी

‘करो या मरो’ मैच में न्यूजीलैंड ने बनाए सिर्फ 159 रन, अंग्रेजी स्पिनरों के जाल में फंसे कीवी


New Zealand Score vs England: न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड के लिए यह करो या मरो का मैच है, जिसमें कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तो दूर 40 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. इंग्लैंड के स्पिनरों ने कीवी टीम के रन रेट पर जैसे ब्रेक लगा दी थी. न्यूजीलैंड का यह छोटा स्कोर पाकिस्तान टीम के लिए खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि उसका सेमीफाइनल में जाना आज न्यूजीलैंड की हार पर निर्भर है.

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. टिम साइफर्ट और फिन एलन ने 64 रनों की सलामी साझेदारी कर कीवी टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई. मगर ये दोनों बल्लेबाज मात्र 2 रनों के भीतर चलते बने. ग्लेन फिलिप्सजरूर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर कुछ देर के लिए हावी रहे, जिन्होंने 28 गेंद में 39 रनों की पारी खेली. साइफर्ट ने 35 रन और फिन एलन ने भी 29 रनों का योगदान दिया.

इंग्लैंड के स्पिनरों ने बुना जाल

इंग्लैंड ने इस मैच में कई सारे स्पिन गेंदबाजों को खिलाया. इंग्लैंड के लिए सारे विकेट स्पिनरों ने ही लिए. रेहान अहमद और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए और विल जैक्स भी 2 बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाब रहे. लियाम डॉसन ने भी एक विकेट लिया.

न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए 159 रन, पाकिस्तान टीम की टेंशन करने का काम कर रहे हैं. दरअसल आज न्यूजीलैंड हार गया, तो पाकिस्तान की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद कायम रहेगी. पाकिस्तान की टेंशन कम इसलिए हुई क्योंकि कीवियों ने बहुत बड़ा स्कोर नहीं बनाया है.

यह भी पढ़ें:

फॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा तो युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप में गर्माया माहौल

आज ही हो जाएगा पाकिस्तान का सेमीफाइनल पर अंतिम फैसला? ये नया समीकरण हैरान कर देगा



Source link

‘करो या मरो’ मैच में भारत की वेस्टइंडीज पर जीत के कितने प्रतिशत चांस? हेड टू हेड आंकड़े चौंकाने

‘करो या मरो’ मैच में भारत की वेस्टइंडीज पर जीत के कितने प्रतिशत चांस? हेड टू हेड आंकड़े चौंकाने


India Semi Final Qualification Scenario: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जाना है तो वेस्टइंडीज की चुनौती को पार करना होगा. भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दोनों के लिए ‘करो या मरो’ का मैच होगा क्योंकि सेमीफाइनल का समीकरण एकदम स्पष्ट है कि जीतने वाली टीम आगे जाएगी और हारने वाली नहीं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले कागजी आंकड़े टीम इंडिया की चिंता बढ़ाने वाले हैं. खैर सूर्यकुमार यादव और उनकी सेना के सामने अब कोई विकल्प नहीं बचा है, क्योंकि सेमीफाइनल में जाना है तो हर हाल में वेस्टइंडीज को हराना होगा.

टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस?

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज कुल 4 बार आमने-सामने आए हैं. 4 मैचों में भारतीय टीम सिर्फ एक बार जीती है, बाकी 3 मौकों पर कैरेबियाई टीम ने बाजी मारी है. इन हेड-टू-हेड आंकड़ों को आधार माना जाए तो टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज पर सिर्फ 25 प्रतिशत मौकों पर जीत मिलती है.

टी20 वर्ल्ड कप में उनकी पहली भिड़ंत 2009 में हुई, जब सुपर 8 के मैच में वेस्टइंडीज 7 विकेट से जीता था. उससे अगले साल यानी 2010 के वर्ल्ड कप में भी उनका सुपर-8 में आमना-सामना हुआ, इस बार भी वेस्टइंडीज ने जीतकर राइवलरी में 2-0 की बढ़त बनाई. 2014 में आखिरकार भारत को वेस्टइंडीज पर पहली जीत मिली.

2016 सेमीफाइनल की हार नहीं भूला होगा भारत

2016 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को 7 विकेट से हराकर उसका चैंपियन बनने का सपना तोड़ा था. टीम इंडिया उस हार के जख्मों को भूली नहीं होगी . यह अब तक टी20 वर्ल्ड कप में उनकी आखिरी भिड़ंत रही थी.

वहीं अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज 30 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें 19 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है. वेस्टइंडीज 10 बार जीता है जबकि उनके एक मैच का कोई परिणाम निकल कर नहीं आ सका था.

यह भी पढ़ें:

आज ही हो जाएगा पाकिस्तान का सेमीफाइनल पर अंतिम फैसला? ये नया समीकरण हैरान कर देगा



Source link

‘May you always find strength in his eternal blessings’: Virat Kohli pens emotional note, mourns Rinku Singh’s father’s demise

‘May you always find strength in his eternal blessings’: Virat Kohli pens emotional note, mourns Rinku Singh’s father’s demise


India batting stalwart Virat Kohli mourned the passing of batter Rinku Singh’s father, Khanchand, who passed away on Friday following a prolonged battle with liver cancer.

Khanchand had been admitted to Yatharth Hospital in Greater Noida on February 21 after his condition deteriorated significantly and was on ventilator support before he passed away in the early hours on Friday.

“Deeply saddened by the news of Rinku’s father’s demise. My heartfelt prayers and thoughts are with you and your family during this difficult time. May you always find strength in his eternal blessings. Om Shanti,” Kohli shared on X.


Add Zee News as a Preferred Source



The mortal remains of Khanchand Singh were brought to Aligarh from Greater Noida this afternoon, where Rinku gave a shoulder to the mortal remains of his father in his funeral procession.

Rinku, who left Chennai at 5:00 am to rush to New Delhi, had previously been by his father’s side when his condition worsened but rejoined the T20 World Cup squad ahead of India’s match against Zimbabwe at the MA Chidambaram Stadium on Thursday, though he did not feature in the playing eleven as Sanju Samson got the nod to play and open the batting alongside Abhishek Sharma.

Earlier, BCCI secretary Devajit Saikia told IANS that Rinku will not travel with the team to Kolkata for their next Super Eights fixture against the West Indies, to be played on Sunday.

Uttar Pradesh Cricket Association (UPCA) chief Prem Manohar Gupta also condoled the demise of the cricketer’s father. “Really disheartened to hear about the demise of Rinku Singh’s father. Happiness had just begun to come into the family, and Rinku’s wedding had recently been fixed. At such a time, this loss feels even more painful. The entire UPCA stands firmly with Rinku Singh and his family,” he told IANS.

The BCCI president Mithun Manhas extended his heartfelt condolences via X post, “Deeply saddened to hear about the passing of Rinku Singh’s father. My heartfelt condolences to Rinku and his family in this difficult time. May lord Shiva give him the strength to stay strong.”  



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp