श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका

श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका


ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले जा रहे चौथे टी20 में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. आज प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला है. हालांकि, हैरानी की बात यह है कि संजू सैमसन को आज भी मौका नहीं मिला है. इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में भी एक बदलाव हुआ है. 

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा आज नहीं खेल रहे हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम में लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद को मौका मिला है. इंग्लैंड ने दोनों लेग स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. ग्राउंड काफी छोटा है. खासकर सामने की बाउंड्री बहुत छोटी है. ऐसे में हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है.

टॉस के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. अब जीतना ही होगा. हमने पहले दो मैचों में जो निडरता दिखाई है, वह सबने देखी. बस हम अपनी योजनाओं को पूरी तरह से लागू नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन आज एक नया दिन है, एक नई शुरुआत है, और लड़के पूरे जोश में हैं.” वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस के बाद कहा कि अगर वो टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला लेते. हम इस मैच को भी जीतने की कोशिश करेंगे, और सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टोंग

भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें- 

अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था



Source link

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया


इंग्लैंड टूर के समापन के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे टूर पर चली जाएगी. 23-26 जुलाई के बीच तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए BCCI टीम इंडिया का एलान कर चुका है, जिसमें ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. विशेष रूप से तेज गेंदबाज मयंक यादव आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं.

सेलेक्टर्स पर सवाल उठ रहे हैं कि कैसे IPL 2026 में एक भी विकेट ना लेने वाले मयंक यादव को टीम इंडिया में डायरेक्ट एंट्री मिल गई. जबकि आईपीएल के हालिया सीजन में कहर बरपाने वाले पांच गेंदबाजों को इग्नोर कर दिया गया. इनमें भुवनेश्वर कुमार का नाम भी शामिल है.

जीरो विकेट लेने बॉलर को किया शामिल

दरअसल मयंक यादव चोट से उबर कर वापसी कर रहे थे. उन्होंने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 4 मैच खेले, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए. सीजन में उनका इकोनॉमी रेट 11.38 का रहा. तो इस नहीं है कि मयंक ने बहुत कसी हुई गेंदबाजी की हो. दूसरी ओर सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों को टीम इंडिया में एंट्री नहीं मिली है. 

इन 5 गेंदबाजों को जगह नहीं

भुवनेश्वर कुमार, अंशुल कंबोज, रसिख डार सलाम, कार्तिक त्यागी और साकिब हुसैन, बेशक IPL 2026 के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल रहे. आईपीएल 2026 में इन पांच गेंदबाजों ने मिलकर 101 विकेट चटकाए थे. मगर उनमें से किसी को भी जिम्बाब्वे टूर पर जाने का मौका नहीं मिला है.

  • 28 विकेट – भुवनेश्वर कुमार
  • 21 विकेट – अंशुल कंबोज
  • 19 विकेट – रसिख डार सलाम
  • 18 विकेट – कार्तिक त्यागी
  • 15 विकेट – साकिब हुसैन

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह

यह भी पढ़ें:

47 छक्के, 22 चौके… टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था



Source link

Arnav Paparkars historic Wimbledon 2026 run ends with quarterfinal defeat to Jordan Lee

Arnav Paparkars historic Wimbledon 2026 run ends with quarterfinal defeat to Jordan Lee


Arnav Paparkar’s impressive Wimbledon 2026 junior campaign ended with a straight-sets defeat to Jordan Lee in the boys’ singles quarterfinals. The 18-year-old, however, created history by becoming the first Indian in 36 years to reach the Wimbledon boys’ singles last eight.



Source link

47 छक्के, 22 चौके… टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

47 छक्के, 22 चौके… टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन


टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा आंकड़ा पार करते हुए इंग्लैंड में एक टीम ने 417 रन बोर्ड पर लगा दिए. इस दौरान एक बल्लेबाज ने दोहरा शतक भी जड़ दिया. यह कमाल इंग्लैंड की एक क्लब टीम ने किया. टीम ने पारी में 47 छक्के और 22 चौके लगाए. वहीं दोहरा शतक पूरा करने वाले खिलाड़ी का स्कोर 206 रन का रहा. 

बता दें कि फिलहाल टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम पर दर्ज है. जिम्बाब्वे ने अक्टूबर 2024 में गाम्बिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 344/4 रन का टोटल बोर्ड पर लगाया था. घरेलू टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड बड़ौदा के नाम पर है, जिन्होंने दिसंबर 2024 में सिक्किम के खिलाफ 20 ओवर में 349/5 रन बनाए थे. लेकिन अब आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया. तो आइए जानते हैं कि यह कमाल किस मैच में हुआ. 

07 जुलाई को इंग्लैंड के डम्बलटन क्रिकेट क्लब ने प्रीमियर वन टॉप टियर डिवीजन में हेरदली रेडिंग्स के खिलाफ मैच में पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 417 रन बनाए. टीम के लिए ओपनर इवान गेग ने शानदार पारी खेलते हुए 55 गेंदों में 13 चौके और 23 छक्कों की मदद से 206 रन बनाए. इसके अलावा डेन हॉलैंड ने 37 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली. 

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी हेरदली रेडिंग्स की टीम 229 रन पर ढेर हो गई. टीम के लिए ब्लूमफील्ड ने 48 गेंदों पर 6 चौके और 12 छक्कों की मदद से 109 रन स्कोर किए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत की लाइन पार नहीं करवा सकी. डम्बलटन ने 188 रन से मैच जीत लिया. इस तरह यह ऐतिहासिक मुकाबला पूरा हुआ. 

अब देखना दिलचस्प होगा कि टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 रन का आंकड़ा कब पार होता है. फिलहाल तो पहले 350 रन का आंकड़ा पार होना ही बाकी है. वहीं दुनिया की सबसे बड़ा टी20 लीग आईपीएल में भी अब तक 300 रन का आंकड़ा पार नहीं हो सका है. फिलहाल आईपीएल का सबसे बड़ा टोटल 287 रनों का है. 

 

यह भी पढ़ें: अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था



Source link

आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट


आज भारत और इंग्लैंड का चौथा टी20 मैच ब्रिस्टल में खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो का मैच है, क्योंकि तीन मैचों के बाद इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है. आज का मैच हारते ही भारत सीरीज हार जाएगा. टीम इंडिया के लिए जीत बहुत जरूरी है, लेकिन चौथे टी20 से पहले जान लीजिए कि काउंटी ग्राउंड की पिच किसके लिए अधिक मददगार रहने वाली है. यहां रनों का अंबार लगेगा या फिर बॉलर्स गेंद को अपने इशारों पर नचाएंगे.

हाई स्कोरिंग मैच पक्का

ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड बड़े-बड़े स्कोर के लिए महशूर है. अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 186 रन है. आमतौर पर यहां बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है. इस मैदान की डाइमेंशन भी अजीब हैं, क्योंकि सामने की बाउंड्री छोटी हैं, जबकि एक साइड की बाउंड्री छोटी होती है लेकिन दूसरी तरफ बहुत बड़ी बाउंड्री होती है.

मगर बाउंड्री की लंबाई से यहां फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि पिछले साल ही यहां इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 197 रन चेज कर दिए थे. टी20 में भारत और इंग्लैंड की यहां एकमात्र भिड़ंत 2018 में हुई थी. उस मुकाबले में भारत ने 199 का टारगेट सफलतापूर्वक चेज कर लिया था. खासतौर पर यहां टी20 में चेजिंग रिकॉर्ड बहुत अच्छा है.

पांच मैचों से नहीं हारी टीम इंडिया

ब्रिस्टल का मैदान टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है. पिछले पांच अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम यहां अजेय रही है. मगर आज के मुकाबले में टॉस बेहद महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि काउंटी ग्राउंड पर बड़े-बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक चेज होना कोई नई बात नहीं है.

यह भी पढ़ें:

अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था



Source link

अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था

अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था


भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मैच अक्षर पटेल के लिए बेहद खास है. यह अक्षर पटेल का 100वां टी20 मैच होगा. अक्षर इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अक्षर पटेल ने कहा, “मैंने जब पहला टी20 खेला था, उस समय नहीं सोचा था कि देश के लिए 100 टी20 मैच खेलूंगा. इंग्लैंड दौरा मेरे लिए बहुत खास है.”

बीसीसीआई के वीडियो में अक्षर पटेल ने कहा, “मैंने जब पहला टी20 मैच खेला था, उस समय नहीं सोचा था कि देश के लिए 100 टी20 मैच खेलूंगा. इंग्लैंड दौरा मेरे लिए बहुत खास है. दूसरे टी20 में, मैंने 100 विकेट पूरे किए और चौथा टी20 मेरा 100वां मैच होगा. यह मेरे लिए बहुत खास दिन है. मैं इस पल का बहुत आनंद ले रहा हूं और बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं.”

अक्षर ने आगे कहा, व्यक्तिगत उपलब्धियां अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन यह उपलब्धि उन सभी की है जिन्होंने मेरे पूरे करियर में मेरा साथ दिया है. असल में, एक खिलाड़ी के तौर पर, जब आप कोई उपलब्धि हासिल करते हैं, तो मुझे लगता है कि यह मेरे बारे में नहीं है. मैं इसे अकेले हासिल नहीं कर रहा हूं. आप जानते हैं, मेरे साथ मेरी टीम के सदस्य, मेरे कोच, मेरा परिवार है. इसलिए, मुझे लगता है कि मेरी यात्रा में सभी की भूमिका रही है.”

बता दें कि अक्षर पटेल भारत के लिए 100 या उससे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय बन जाएंगे. उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ऐसा कर चुके हैं. पटेल ने कहा कि डेब्यू से लेकर अब तक बतौर खिलाड़ी मुझमें बहुत बदलाव आया है. आप अपनी गलतियों के साथ सीखते हैं. मैं युवा खिलाड़ियों से भी अपनी गलतियों को स्वीकार करने और उसमें सुधार करने की अपील करूंगा.

32 साल के अक्षर पटेल ने 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टी20 करियर की शुरुआत की थी. अब तक 99 टी20 मैचों की 62 पारियों में 19 बार नाबाद रहते हुए 746 रन बनाने के अलावा वह 101 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp