मां ने गहने बेच दिलाए जूते, पिता बोले- ‘एक वक्त की रोटी के लिए भी..’, रुला देगी साकिब हुसैन की

मां ने गहने बेच दिलाए जूते, पिता बोले- ‘एक वक्त की रोटी के लिए भी..’, रुला देगी साकिब हुसैन की


साकिब हुसैन उन गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने IPL के डेब्यू मैच में 4 या इससे अधिक विकेट लिए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए साकिब ने 4 ओवरों में 24 रन दिए और 4 विकेट चटकाए, उनके साथ प्रफुल्ल हिंगे ने भी 4 विकेट लिए. उनका भी ये डेब्यू मैच था. यहां हम हुसैन के जीवन में आए संघर्षों के बारे में बता रहे हैं, जिनको पार करके वह आज सुर्खियों में आए हैं. उनका जीवन गरीबी में बीता. जब वह KKR में शामिल हुए थे, तब फ्रेंचाइजी ने उनका एक इंटरव्यू शेयर किया था. इंटरव्यू में उनके पिता ने बताया था कि कभी एक समय के खाने के बारे में भी सोचना पड़ता था. उन्होंने साकिब के व्यवहार की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह भी आर्थिक स्थिति को समझता था.

मां ने बेचे गहने

साकिब हुसैन की माताजी ने भी उसी इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके बेटे को क्रिकेट के जूते चाहिए थे, लेकिन काफी महंगे होने के कारण वह खरीद नहीं पा रहे थे. उन्होंने बताया कि उनका बेटा मायूस था, उसकी आंखों में आंसू जाते थे, तब उनकी मां ने गहने बेचकर उन्हें स्पाइक शूज दिलाए.

उनके पिता किसान थे, लेकिन घुटनों में परेशानी के कारण वह काम नहीं कर पाते थे. साकिब हुसैन ने उस इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ही पिता से काम नहीं करने को कहा था. साकिब शुरुआत में सेना में भर्ती होना चाहते थे, इसके लिए वह तैयारी भी करते थे. फिर उन्होंने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया. उनके टैलेंट को देखकर उनके दोस्तों और लोगों ने उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने की सलाह दी.

कैसे हुई IPL में एंट्री?

साकिब हुसैन बिहार के गोपालगंज से आते हैं, जिन्हे IPL में सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था. KKR ने उन्हें 2024 में 20 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन उन्हें कभी मैच में खिलाया नहीं. कोलकाता से रिलीज किए जाने के बाद जारी संस्करण (IPL 2026) के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा, जिनके लिए उन्होंने पहले ही मैच में 4 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

साकिब की आईपीएल में एंट्री उनके सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदर्शन के बाद हुई. उन्होंने 17 साल की उम्र में बिहार के लिए SMAT में डेब्यू किया, जिसके दूसरे ही मैच में उन्होंने 4 विकेट लिए. इस टूर्नामेंट में IPL फ्रेंचाइजियों की स्काउट टीम भी मौजूद थी, जिनकी नजर साकिब की गेंदबाजी पर पड़ी.





Source link

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन


काव्या मारन IPL के हर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचती है, सोमवार को भी वह राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मौजूद थीं. जब ईशान किशन गेंदबाजों पर बरस रहे थे, काव्या के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जब उन्होंने छक्का जड़ा, तब उन्होंने खड़े होकर तालियां बजाई. इसके बाद प्रफुल्ल हिंगे की घातक गेंदबाजी पर तो उनकी खुशी अलग ही लेवल पर थी.

जोफ्रा आर्चर ने अभिषेक शर्मा को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया था. स्टेडियम में मौजूद काव्या इस पर काफी दुखी हुई, इसके बाद ट्रेविस हेड (18) भी सस्ते में आउट हो गए. लेकिन कप्तान ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, उन्होंने 44 गेंदों में 6 छक्के और 8 चौकों की मदद से 91 रन बनाए. जब उन्होंने जोफ्रा की गेंद पर छक्का लगाया तो काव्या के चेहरे पर अलग ही खुशी थी. उन्होंने खड़े होकर हल्की मुस्कान के साथ तालियां बजाई.

प्रफुल्ल हिंगे की गेंदबाजी देखकर झूमी काव्या मारन

IPL डेब्यू मैच खेल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर SRH को शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का विकेट चटकाया, इसके बाद उन्होंने ध्रुव जुरेल को चौथी गेंद पर चलता किया. पहले ओवर में उन्होंने 3 और कुल 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.

यह भी पढ़े- कौन हैं प्रफुल हिंगे? जिन्होंने IPL के पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास; जानें उनके बारे में सबकुछ 

वैभव सूर्यवंशी ने ओवर की दूसरी और अपनी पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन गेंद सिर्फ ऊंची गई. जब गेंद हवा में थी, काव्या मारन एकदम से अपनी सीट से खड़ी हो गईं, जैसे ही विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने कैच पकड़ा तो काव्या मारन खुशी से झूम उठीं.





Source link

1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सू

1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सू


प्रफुल्ल हिंगे ने अपने IPL डेब्यू मैच में घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, उन्होंने पहला ओवर डाला और राजस्थान रॉयल्स के टॉप बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया. ये मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था, जिसके बाद RR के लिए मुश्किलें बढ़ती चली गई. जारी संस्करण में SRH राजस्थान को हराने वाली पहली टीम है. प्रफुल्ल ने अपने पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को आउट किया.

सोमवार को हैदराबाद में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर रियान पराग ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. अभिषेक (0) और हेड (18) बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन ने 91 रनों की शानदार पारी खेली. हेनरिक क्लासेन ने महत्वपूर्ण 40 रन बनाए. सनराइजर्स ने 216 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने पहले ही ओवर में 3 विकेट गंवा दिए, ये ओवर प्रफुल्ल हिंगे का था.

प्रफुल्ल हिंगे के पहले ओवर में क्या कुछ हुआ

ईशान ने पहला ओवर प्रफुल्ल को दिया, जो अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे. पहली गेंद उन्होंने जायसवाल को आउटसाइड ऑफ में बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिस पर एक रन आया. दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी सामने थे. प्रफुल्ल की ये गेंद थोड़ी छोटी थी, जिस पर वैभव ने बड़े शॉट के लिए बल्ला घुमाया. गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से के किनारे पर लगी और सिर्फ ऊंची गई. विकेटकीपर के लिए ये आसान सा कैच बना.

तीसरे नंबर पर आए ध्रुव जुरेल ने अपनी पहली गेंद डॉट खेली, लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए. प्रफुल्ल हिंगे की ये गेंद ऑफ साइड पर थी, जिस पर बल्लेबाज थर्डमैन की दिशा में कट करना चाहता था. बल्ले पर लगकर गेंद सीधा स्टंप पर जाकर लगी. 

चौथे नंबर पर आए ड्वेन प्रीटोरियस ने भी पहली गेंद डॉट खेली और दूसरी और पहले ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए. पेड पर आई इस गेंद को प्रीटोरियस ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर की दिशा में स्वीप कर दिया, नितीश कुमार रेड्डी के लिए बॉउंड्री पर आसान सा कैच बना. प्रफुल्ल हिंगे ने अपने IPL डेब्यू के पहले मैच में रिकॉर्ड स्पेल डाला, उन्होंने सिर्फ 1 रन दिया और 3 विकेट चटकाए.

रियान पराग को भी बनाया शिकार

प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के रूप में अपना चौथा विकेट लिया. 4 ओवरों के स्पेल में उन्होंने कुल 34 रन दिए और 4 विकेट चटकाए. 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स 159 रनों पर ढेर हो गई. प्रफुल्ल ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता.





Source link

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान


हैदराबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 57 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में एसआरएच ने दो गेंदबाजों को डेब्यू का मौका दिया, जिन्होंने मिलकर 8 विकेट हासिल किए.

प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल डेब्यू करते हुए अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट हासिल किए. उन्होंने कुल 4 ओवरों में 34 रन देकर 4 विकेट निकाले. उनके अलावा, साकिब हुसैन ने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका देने पर एसआरएच के कप्तान ईशान ने कहा, “आपको यह भी देखना होता है कि आपके युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं, कितने प्रेरित हैं और इन मुकाबलों में खेलने के लिए कितने उत्साहित हैं. वे पूरे सीजन मेहनत कर रहे थे. फील्डिंग और हमारे गेंदबाजी कोच वरुण आरोन के साथ लगातार काम कर रहे थे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे थे. साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों से भी बातचीत कर रहे थे. हम यही देखना चाहते थे और घरेलू मैदान पर खेलते हुए उन्हें मौका देना जरूरी था. उन्होंने अभ्यास मुकाबलों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए मुझे लगता है कि आज यह सही फैसला था.”

ईशान किशन ने कहा, “इस जीत से निश्चित तौर पर बहुत खुश हूं. दो अंक हासिल करना हमेशा खास होता है, इसलिए खुशी है. हम गेंदबाजों से यही चाहते थे कि वे यहां आकर खुलकर खेलें, अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करें और मुझे लगता है कि आज हमने वही किया. इसका श्रेय सभी गेंदबाजों को जाता है.”

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए, जिसमें कप्तान ईशान किशन की 91 रन की पारी शामिल रही. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 19 ओवरों में 159 रन पर सिमट गई.

इस मैच की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे थे. जब ईशान से पूछा गया कि क्या टीम के स्कोर में 25 रन कम रह गए, तो कप्तान ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी बल्लेबाजी इकाई और खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म को देखें तो हम लगभग हर मैच में 200 से ज्यादा रन बना रहे हैं, लेकिन अभिषेक जिस अंदाज में खेलता है, कभी-कभी वह जल्दी आउट भी हो सकते हैं. हमारा काम है पारी को गहराई तक ले जाना और बड़े शॉट खेलना, लेकिन उन्हें खुलकर खेलने देना, क्योंकि अगर वह चल पड़े तो मैच बदल देते हैं और टीम को 260 या 270 तक पहुंचा सकते हैं. हम उनसे और कुछ नहीं चाहते. हां, आज वह आउट हो गए, लेकिन मुझे लगता है कि अगले मैच में वह और ज्यादा प्रेरित होंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे.”

 



Source link

ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुर

ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुर


कप्तान ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन की पारी के बाद पदार्पण कर रहे प्रफुल्ल हिंगे (34 रन पर चार विकेट) और शाकिब हुसैन (24 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से शिकस्त दी.

हिंगे ने पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर आईपीएल का नया रिकॉर्ड कायम किया. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को खाता खोले बिना आउट कर अपने पदार्पण को यादगार बनाया.

सनराइजर्स ने किशन की आतिशी पारी के बाद आखिरी ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से छह विकेट पर 216 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स को 19 ओवर में 159 रन पर आउट कर दिया.

रॉयल्स की यह पांच मैचों में पहली हार है, जबकि सनराइजर्स की इतने ही मैचों में यह दूसरी जीत है. हिंगे को पदार्पण कर रहे एक अन्य गेंदबाज शाकिब का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने यशस्वी जायसवाल (एक) और डोनोवन फरेरा (44 गेंदों में 69 रन) के अहम विकेट चटकाए. ईशान मलिंगा ने 31 रन पर दो विकेट लिये.

महज नौ रन पर पांच विकेट गिरने के बाद फरेरा और रविंद्र जडेजा (32 गेंदों में 45 रन) ने छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 118 रन की साझेदारी कर रॉयल्स को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के साथ ही टीम की उम्मीदें खत्म हो गईं.

किशन ने अपनी पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाने के अलावा हेनरिच क्लासेन (26 गेंदों में 40 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रन की अहम साझेदारी की.

आखिरी ओवरों में रेड्डी ने महज 13 गेंदों पर 28 रन ठोककर रनगति को और तेज किया, जबकि अरोड़ा ने 13 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

लक्ष्य का बचाव करते हुए हिंगे ने पारी की दूसरी गेंद पर ही वैभव सूर्यवंशी को विकेटकीपर अरोड़ा के हाथों कैच कराया. इसके बाद उन्होंने जुरेल को बोल्ड किया और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को रेड्डी के हाथों कैच कराकर तीन विकेट पूरे किए. ये तीनों बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जिससे रॉयल्स ने एक रन पर तीन विकेट गंवा दिए.

शाकिब ने दूसरे ओवर में जायसवाल को आउट कर स्कोर दो रन पर चार विकेट कर दिया. कप्तान रियान पराग ने हिंगे के खिलाफ पारी का पहला चौका जड़ा, लेकिन तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर स्लिप में अभिषेक शर्मा को कैच दे बैठे, जिससे तीन ओवर में नौ रन पर रॉयल्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई.

अनुभवी रविंद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने इसके बाद संभलकर बल्लेबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर बाउंड्री लगाईं. फरेरा इस दौरान ज्यादा आक्रामक रहे.

जडेजा ने चौथे ओवर में शाकिब के खिलाफ दो चौके जड़े, वहीं फरेरा ने हिंगे के खिलाफ पारी का पहला छक्का लगाया. पावरप्ले में टीम का स्कोर पांच विकेट पर 40 रन था.

फरेरा ने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए शिवांग कुमार के खिलाफ सातवें ओवर में लगातार गेंदों पर दो चौके जड़े और 11वें ओवर में अपनी पारी का दूसरा छक्का लगाया.

उन्होंने अगले ओवर में हर्ष दुबे की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का जड़ते हुए 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. जडेजा ने 13वें ओवर में चौका लगाकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया, जबकि उसी ओवर में फरेरा के एक रन के साथ इस जोड़ी ने 65 गेंदों में शतकीय साझेदारी पूरी की.

शाकिब ने 15वें ओवर में फरेरा को बोल्ड कर इस शानदार साझेदारी को तोड़ा, जबकि मलिंगा ने जडेजा को अरोड़ा के हाथों कैच कराकर रॉयल्स की जीत की उम्मीदों को समाप्त कर दिया.

शाकिब ने इसके बाद 17वें ओवर में लगातार गेंदों पर जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई को आउट कर पदार्पण को यादगार बनाया. तुषार देशपांडे ने तीन छक्कों की मदद से 11 गेंदों में 25 रन बनाए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

इससे पहले सनराइजर्स की शुरुआत भी खराब रही। पारी की शुरुआत में ही अभिषेक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. उन्होंने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन आर्चर (37 रन पर दो विकेट) की गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में बिश्नोई को कैच दे बैठे.

किशन ने इसके बाद आक्रामक अंदाज अपनाते हुए आर्चर को फाइन लेग के ऊपर चौका और डीप मिडविकेट के ऊपर छक्का जड़ा. अगले ओवरों में उन्होंने संदीप शर्मा और देशपांडे पर भी बड़े शॉट लगाकर रनगति को तेज बनाए रखा.दूसरे छोर से ट्रेविस हेड प्रभावित नहीं कर सके और 18 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए.

इस विकेट के बाद भी किशन ने अपना आक्रामक रुख जारी रखते हुए 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और टीम को 10.3 ओवर में 100 के पार पहुंचा दिया.

किशन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में संदीप की गेंद को हवा में लहरा बैठे और इस गेंदबाज ने विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के साथ टकराव के बावजूद शानदार कैच लपका.

रेड्डी ने आखिरी ओवरों में चार छक्के जड़े, जबकि अरोड़ा ने दो छक्के और दो चौके लगाए, जिसमें पारी की आखिरी गेंद पर तुषार देशपांडे के खिलाफ लगाया गया छक्का भी शामिल था.



Source link

‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने मैच के बाद कहा

‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने मैच के बाद कहा


प्रफुल्ल हिंगे ने अपने IPL डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता, उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी जैसे खतरनाक बल्लेबाज को आउट कर दिया. उसी ओवर में उन्होंने ध्रुव जुरेल को भी पवेलियन भेज दिया, जो जारी संस्करण के पिछले मैचों में अच्छी लय में दिखे थे. उन्होंने कुल 4 विकेट लिए. सोमवार को हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से मात दी. प्रफुल्ल ने मैच के बाद कहा कि उन्होंने लोगों से पहले ही कह दिया था कि वैभव को बाउंसर गेंद पर आउट कर देंगे. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कहीं लिखा था कि वह अपने डेब्यू मैच में 4-5 विकेट लेंगे.

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 216 रन बनाए थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की पिछले मैचों में जैसी बल्लेबाजी देखने को मिली तो उससे ये चेज बहुत मुश्किल नहीं लगा था. लेकिन IPL में डेब्यू मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे तो राजस्थान के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े. उन्होंने पारी का पहला ओवर डाला, जिसकी दूसरी ही गेंद पर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया और चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को चलता किया. पहले ही ओवर में उन्होंने लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को भी पवेलियन भेज दिया. रियान पराग के रूप में उन्होंने अपना चौथा विकेट लिया.

क्या बोले प्रफुल्ल हिंगे

प्रफुल्ल ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड लेने के बाद कहा, “मैंने कहीं लिखा था कि मैं अपने डेब्यू मैच में 4-5 विकेट लूंगा. मैंने सोचा था कि मैं पावरप्ले में दबाव डालूंगा. मैं इस बात पर भरोसा करता हूं कि जो सोचो, वो सच होता है. मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था तब मुझे पता भी नहीं था कि लेदर बॉल क्रिकेट क्या होता है. मैंने अपने पिता से किसी क्लब में शामिल होने के लिए कहा. लेकिन उन्होंने कहा कि मैं अभी बहुत छोटा हूं. फिर वह मुझे क्लब ले गए, और उसके बाद मैं लगातार खेलता रहा. मैं यह अवॉर्ड अपने परिवार को समर्पित करना चाहता हूं.”

वैभव सूर्यवंशी के विकेट को फेवरेट बताते हुए प्रफुल्ल हिंगे ने आगे कहा, “मैंने लोगों से कहा था कि मैं उसे बाउंसर डालूंगा और उसे आउट कर दूंगा. मैं बस उसे आउट करना चाहता था. हमारे बॉलिंग कोच ने इसकी योजना बनाने में मेरी मदद की, इसलिए उन्हें धन्यवाद.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp