IPL 2026 schedule shake-up: CSK vs GT fixtures get new dates and venues; here’s why

IPL 2026 schedule shake-up: CSK vs GT fixtures get new dates and venues; here’s why


The Board of Control for Cricket in India (BCCI) has announced that the dates of IPL 2026 fixtures between Gujarat Titans (GT) and Chennai Super Kings (CSK) have been swapped due to municipal corporation elections in Ahmedabad and other regions of Gujarat, slated to be held on April 26.

Apart from Ahmedabad, municipal corporation elections will also be held in Surat, Vadodara, Rajkot, Bhavnagar, Jamnagar, Karamsad-Anand, Gandhidham, Nadiad, Navsari, Porbandar, Mehsana, Morbi, Vapi and Surendranagar. The counting of votes will take place on April 28.

According to the revised itinerary in a statement issued by BCCI Secretary Devajit Saikia, the afternoon clash between GT and CSK was originally set to take place at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad on April 26. But it will now be held on the same date at the MA Chidambaram Stadium in Chennai.


Add Zee News as a Preferred Source



The match, though, will retain its original start time of 3:30 PM IST. Consequently, the reverse fixture between the two sides, which was scheduled to be played in the evening in Chennai on May 21, will now be hosted in Ahmedabad and the original start time of 7:30 PM IST.

As of now, the rest of the IPL 2026 schedule remains unchanged as the league enters its crucial mid-season phase. Five-time champions CSK, captained by Ruturaj Gaikwad, will take on Kolkata Knight Riders (KKR) in Chennai on Tuesday evening, after getting off the mark on the points table with a 23-run win over Delhi Capitals (DC).

GT, led by India’s Test and ODI captain Shubman Gill, have four points from as many games and are at fifth place in the points table. GT, the IPL 2022 winners, will be next seen in action when they take on KKR in Ahmedabad on Friday. 



Source link

पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड

पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड


सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. SRH के लिए अपना डेब्यू करने वाले प्रफुल हिंगे ने मैच जिताऊ गेंदबाजी करते हुए 4 बहुमूल्य विकेट लिए. प्रफुल ने पारी के पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन ड्री प्रिटोरियस का विकेट लेकर हैदराबाद की जीत की नींव रखी थी. ईशान किशन ने भी 91 रनों की पारी खेल हैदराबाद की बड़ी जीत में योगदान दिया.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस हारकार पहले बल्लेबाजी करने आई थी. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाज फ्लॉप हो चुके थे, लेकिन कप्तान ईशान किशन ने दम दिखाते हुए 44 गेंद में 91 रनों की पारी खेली. हेनरिक क्लासेन ने 40 रन बनाए. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा ने भी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेलकार SRH को 216 के स्कोर तक पहुंचाया.

प्रफुल और साकिब ने बरपाया कहर

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन, दोनों को डेब्यू का मौका दिया था. प्रफुल ने पारी की शुरुआत की और पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन ड्री प्रिटोरियस को आउट कर दिया. ये तीनों बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए. दूसरा ओवर आया तो साकिब हुसैन ने भी अपने IPL करियर के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को चलता किया. राजस्थान 2 रन के स्कोर पर 4 विकेट खो चुकी थी.

अभी प्रफुल का कहर रुका नहीं था, क्योंकि अपने स्पेल के दूसरे ही ओवर में कप्तान रियान पराग को भी आउट कर दिया, जो सिर्फ 4 रन बना पाए. केवल 9 रन के स्कोर तक राजस्थान की आधी टीम पवेलियाँ लौट चुकी थी. इसी बीच रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने 118 रनों की पार्टनरशिप करके RR को बहुत बड़े अंतर की हार से बचाया या यूं कहें कि टीम के नेट रन रेट को बहुत ज्यादा कमजोर पड़ने से बचाया. जडेजा ने 45 रन और फरेरा ने 69 रन बनाए.

राजस्थान के टॉप ऑर्डर को प्रफुल हिंगे ने धराशाई किया और निचले क्रम के बल्लेबाजों को साकिब हुसैन ने तहस-नहस कर दिया. प्रफुल और साकिब, दोनों ने मैच में 4-4 विकेट झटके. बचे हुए 2 विकेट ईशान मलिंगा ने चटकाए. 



Source link

कौन हैं प्रफुल हिंगे? जिन्होंने IPL के पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

कौन हैं प्रफुल हिंगे? जिन्होंने IPL के पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास


IPL 2026 का अपना पहला मैच खेलने उतरे प्रफुल हिंगे को ‘ड्रीम डेब्यू’ मिला है. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रनों का स्कोर खड़ा किया था. राजस्थान रॉयल्स को भी वैभव सूर्यवंशी पर गुमान होने लगा होगा, इसलिए उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ओपनिंग के लिए बुलाया. मगर किसने सोचा था कि प्रफुल हिंगे नाम का गेंदबाज, अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही सनसनी मचा देगा.

प्रफुल हिंगे पहला ओवर करने आए. सबसे पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक रन लिया, लेकिन दूसरी ही गेंद पर खूंखार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बिना खाता खोले आउट हो गए. अगली 4 गेंदों के भीतर ही ध्रुव जुरेल और लुआन ड्री प्रिटोरियस भी आउट हो गए. गजब का संयोग यह रहा कि ये तीनों बल्लेबाज ‘जीरो’ पर आउट हो गए.

प्रफुल हिंगे इतिहास में ऐसे पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने IPL मैच की किसी पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट चटकाए हों. ऐसे की गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने पारी के पहले ओवर में 2 विकेट लिए हों, लेकिन प्रफुल 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं.

कौन हैं प्रफुल हिंगे?

24 वर्षीय प्रफुल हिंगे महाराष्ट्र के नागपुर से आते हैं. वो भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं. प्रफुल के करियर को उड़ान देने में उनकी बहन का बड़ा योगदान रहा है. उनकी बहन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और देर रात तक पढ़ाई करती थीं. अपनी बहन की मेहनत और लगन देख, प्रफुल भी किसी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहते थे.

प्रफुल को शुरुआत में पिता का सपोर्ट नहीं मिला था, ये उन दिनों की बात हैं जब प्रफुल की उम्र 12 वर्ष हुआ करती थी. मगर एक समर कैम्प ट्रायल के बाद पिता ने भी प्रफुल को क्रिकेट जारी रखने के लिए हरी झंडी दे दी थी.

पढ़ाई में अच्छे नहीं थे प्रफुल

प्रफुल हिंगे का पढ़ाई में मन नहीं लगता था, लेकिन क्रिकेट के खेल से उन्हें बहुत ज्यादा लगाव होने लगा था. प्रफुल, भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज उमेश यादव को अपना आइडल मानते हैं. यहां तक कि दोनों ने विदर्भ के लिए ड्रेसिंग रूम भी शेयर किया है. उमेश, जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 288 विकेट ले चुके हैं. प्रफुल को एक स्टार तेज गेंदबाज के रूप में पहचान बनाने की प्रेरणा उमेश यादव से ही मिली है.

मंदिर में बैठ, देख रहे थे ऑक्शन

जब IPL 2026 का ऑक्शन चल रहा था, तब आमतौर पर खिलाड़ियों की नजरें टीवी पर गढ़ी रहती हैं. सबकी तरह प्रफुल भी ऑक्शन लाइव देख रहे थे, लेकिन वो नागपुर स्थित अपने घर पर नहीं थे बल्कि घर से नजदीक एक मंदिर में बैठकर ऑक्शन देख रहे थे. पिछले सीजन भी उनका नाम ऑक्शन में था, लेकिन किसी भी टीम ने उनपर बोली नहीं लगाई थी. उस समय प्रफुल ने अपने पिता से वादा किया कि अगले सीजन उनपर बोली जरूर लगेगी और वाकई उनकी मेहनत रंग लाई.



Source link

SRH ने चौथी बार लगाया दोहरा शतक, अभिषेक-हेड फ्लॉप, ईशान किशन शतक से चूके, RR को 217 का लक्ष्य

SRH ने चौथी बार लगाया दोहरा शतक, अभिषेक-हेड फ्लॉप, ईशान किशन शतक से चूके, RR को 217 का लक्ष्य


Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बना दिए हैं. यह IPL 2026 में खेले पांच मैचों में यह चौथी बार है जब SRH के बल्लेबाजों ने 200 से ज्यादा स्कोर बनाया है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी इस मैच में नहीं चल पाई, फिर भी हैदराबाद की टीम 216 रन बनाने में कामयाब रही. ईशान किशन ने 91 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले आउट कर दिया था. वहीं ट्रेविस हेड केवल 18 रनों का योगदान दे पाए.

चौथी बार बनाए 200

यह IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का कुल पांचवां मैच है. 5 मैचों में यह चौथी बार है जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 200 के पार पहुंची है. सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ यह टीम केवल 156 रनों पर सिमट गई थी. उसके अलावा चारों मैचों में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने रनों के मामले में दोहरा शतक लगाया है.

ईशान किशन शतक से चूके

ईशान किशन और ट्रेविस हेड जल्दी आउट हो गए थे, इसलिए इस मुकाबले में SRH की टीम पावरप्ले में तबाही नहीं मचा पाई. मगर ईशान किशन ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए 44 गेंद में 91 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए. हेनरिक क्लासेन मे 40 रन बनाए, जिसके बाद ऑरेंज कैप उनके पास आ गई है. हालांकि वैभव सूर्यवंशी इसी मैच में उनसे ऑरेंज कैप छीन सकते हैं.

नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा ने भी प्रभावित किया. नीतीश ने 13 गेंद में 28 रन बनाए. वहीं अरोड़ा 13 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद लौटे. राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए, जिन्होंने कुल 2 बल्लेबाजों को आउट किया.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने अचानक बदला IPL 2026 का शेड्यूल, चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों की बदली तारीख



Source link

RCB star Tim David penalised for refusing to hand over ball to umpires; Hardik Pandya slapped with Rs 12 lakh fine

RCB star Tim David penalised for refusing to hand over ball to umpires; Hardik Pandya slapped with Rs 12 lakh fine


Tim David, the Royal Challengers Bengaluru (RCB) batter, has been fined 25 per cent of his match fee and handed one demerit point for breaching Level 1 of the Indian Premier League (IPL) Code of Conduct during their game against Mumbai Indians at the Wankhede Stadium on Sunday, April 12.

David was found to have breached Article 2.4 of the IPL’s Code of Conduct, which relates to “disobeying an umpire’s instruction during a match.”

The 30-year-old David was officially sanctioned by the IPL for breaching the Code of Conduct by repeatedly failing to hand over the ball to the umpires when instructed.  


Add Zee News as a Preferred Source



What Happened On The Field?

The incident occurred during the 18th over (17.2) of RCB’s batting innings. Tim David smashed a huge six off Hardik Pandya, which deformed the ball and made it wet. Umpires called for a replacement. As a box of balls was brought out, David picked one up and began inspecting and toying with it. Despite repeated requests from the on-field umpires to return it, he held onto it briefly.

A similar situation repeated in the 20th over (19.2), when he again did not hand over the ball to the umpires, amounting to repeated failure to comply with the instructions or directives of the umpires.

These actions were deemed a breach of Article 2.4 of the IPL’s Code of Conduct.

“David was found to have breached Article 2.4 of the IPL’s Code of Conduct, which relates to “disobeying an umpire’s instruction during a match,” the IPL said in a statement on Monday.

“David admitted to the offence and accepted the Match Referee’s sanction,” it added.

Videos of the moment went viral, showing the umpire visibly annoyed as David casually played with the ball. Some fans viewed it as playful frustration over the ball change, while others criticized it as unnecessary delay or disobeying the umpires’ decision.

Hardik Pandya Also Penalised 

Notably, Tim David wasn’t the only one who was punished after Match No. 20 of the IPL 2026 season.

Mumbai Indians captain Hardik Pandya was separately fined Rs 12 lakh for maintaining a slow over-rate. As this was MI’s first offense of the 2026 season under Article 2.22, Pandya escaped with the minimum monetary penalty without further suspension risks.

Match Summary

After being invited to bat first, RCB produced a dominant batting display. Powered by half-centuries from Phil Salt (78), Rajat Patidar (53), and a steady 50 from Virat Kohli, Bengaluru posted a massive 240/4.

In response, Mumbai Indians finished at 222/5, falling short despite a valiant unbeaten 71 from Sherfane Rutherford.

The win moves RCB to third place on the points table, while Mumbai Indians continue to struggle with three consecutive defeats. 



Source link

वैभव सूर्यवंशी से छिनी IPL 2026 की ऑरेंज कैप, SRH के 2 सूरमा निकले सबसे आगे

वैभव सूर्यवंशी से छिनी IPL 2026 की ऑरेंज कैप, SRH के 2 सूरमा निकले सबसे आगे


IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच से पहले ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के पास थी. अब उनसे ऑरेंज कैप छिन गई है. सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और उसी टीम के कप्तान ईशान किशन 15 वर्षीय बल्लेबाज से आगे निकल गए हैं. खासतौर पर ईशान ने फिफ्टी लगाकर ऑरेंज कैप की सूची में बहुत लंबी छलांग लगाई है. फिलहाल ऑरेंज कैप क्लासेन के पास है.

अब ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के ही हेनरिक क्लासेन के पास है. राजस्थान के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने 44 गेंद में 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. यह मौजूदा सीजन में उनका दूसरा अर्धशतक है. आईपीएल 2026 टूर्नामेंट में अब उनके 213 रन हो गए हैं.

वहीं SRH में ईशान किशन के साथी खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने हैदराबाद-राजस्थान मैच से पूर्व 184 रन बना लिए थे. वो 30 रन बनाते ही ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, दोनों से आगे निकल गए.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन

  • 214+ रन – हेनरिक क्लासेन (SRH)
  • 213 रन – ईशान किशन (SRH)
  • 200 रन – वैभव सूर्यवंशी (RR)
  • 195 रन – रजत पाटीदार (RCB)

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था. उन्हें संभव ही इम्पैक्ट प्लेयर बनाकर बल्लेबाजी के लिए लाया जाएगा. वैभव अगर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आते हैं तो इसी मैच में ऑरेंज कैप को दोबारा हासिल कर सकते हैं.

हेनरिक क्लासेन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन बनाए, जिससे सीजन में उनके कुल रन 224 हो गए हैं. वैभव को उनसे आगे निकलकर ऑरेंज कैप हासिल करनी है तो कम से कम आज के मैच में 25 रन बनाने होंगे.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने अचानक बदला IPL 2026 का शेड्यूल, चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों की बदली तारीख



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp