T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा अपडेट! टीम इंडिया का ये स्टार ऑलराउंडर हुआ फिट!

T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा अपडेट! टीम इंडिया का ये स्टार ऑलराउंडर हुआ फिट!


टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया को एक तरफ राहत मिली है, तो दूसरी तरफ चिंता भी बढ़ गई है. घातक ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने चोट से उबरने की दिशा में प्रगति जरूर की है, लेकिन उनका समय पर पूरी तरह फिट होना अब भी सवालों के घेरे में है. यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रहा.

नेट्स में वापसी, लेकिन परेशानी बाकी

वाशिंगटन सुंदर बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दोबारा बल्लेबाजी प्रेक्टिस शुरु कर दी है. नेट्स में उनका बल्ला चलना यह संकेत देता है कि रिकवरी सही दिशा में जा रही है. हालांकि, उन्हें अभी भी पसली के आसपास हल्का दर्द महसूस हो रहा है. ऐसे में मेडिकल टीम उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है और हर कदम सोच-समझकर उठाया जा रहा है.

चोट ने बिगाड़ा पूरा प्लान

सुंदर कुछ समय से पसली की चोट से जूझ रहे हैं. शुरुआत में इसे सामान्य साइड स्ट्रेन माना गया था, लेकिन आगे की जांच में हल्के फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. इसी वजह से वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे. डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उन्हें धीरे-धीरे ट्रेनिंग की इजाजत दी गई है, ताकि दोबारा चोट का खतरा न रहे.

शुरुआती मैच में खेलना संदिग्ध

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 7 फरवरी को है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए सुंदर का उस मैच में उतरना मुश्किल माना जा रहा है. फरवरी के पहले हफ्ते में उनकी फिटनेस का दोबारा आकलन किया जाएगा. इसके बाद ही यह तय होगा कि वह ‘रिटर्न टू प्ले’ प्रोटोकॉल को पूरा कर रहे हैं या नहीं.  

टीम के लिए क्यों जरूरी हैं सुंदर

वाशिंगटन सुंदर सिर्फ एक गेंदबाज नहीं, बल्कि टीम के संतुलन का अहम हिस्सा हैं. वह ऑफ-स्पिन के जरिए बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ असरदार साबित होते हैं और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन भी बना सकते हैं. कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति में उनका रोल काफी अहम माना जाता है.

विकल्पों की कमी बनी बड़ी चिंता

अगर सुंदर समय पर फिट नहीं हो पाते हैं, तो टीम इंडिया के सामने बड़ा सिरदर्द खड़ा हो सकता है. फिलहाल उनके जैसा ऑफ-स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर टीम में ज्यादा विकल्पों के रूप में मौजूद नहीं है. इसी वजह से मैनेजमेंट दूसरे खिलाड़ियों को आजमा रहा है, लेकिन सुंदर की कमी पूरी तरह भर पाना आसान नहीं होगा.



Source link

विशाखापट्टनम टी20 में श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिली जगह? हार के बाद सूर्यकुमार ने बताई वजह

विशाखापट्टनम टी20 में श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिली जगह? हार के बाद सूर्यकुमार ने बताई वजह


Suryakumar Yadav Statement On IND vs NZ 4th T20Is: न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली है. विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल में आखिरकार भारत को पहली हार का स्वाद चखना पड़ा. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड से मिले 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 165 रन पर सिमट गई. भारत के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 23 गेंद में 65 रन बनाए. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि टीम में एक बल्लेबाज कम क्यों खिलाया गया तो उन्होंने क्या जवाब दिया आइए जानते हैं.

सूर्या ने श्रेयस अय्यर को नहीं खिलाने की बताई वजह

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में कहा कि टीम छह बल्लेबाजों के साथ खुद को चुनौती देना चाहती थी. ईशान किशन के चोट के कारण बाहर होने के बाद टीम ने उनकी जगह बैंच पर बैठे श्रेयस अय्यर को मौका नहीं दिया, बल्कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को खिलाया गया.

विशाखापट्टनम टी20 में हार के बाद कप्तान सूर्या ने दिया बयान

कप्तान सूर्या ने मैच के बाद कहा, ‘हमने जानबूझकर छह बल्लेबाजों के साथ उतरने का फैसला किया. हमारा लक्ष्य पांच गेंदबाजों को रखते हुए खुद को चुनौती देना था. टीम टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर अधिक खिलाड़ियों को मौका देना चाहती है. हम हमारे पास कुछ दूसरे प्लेयर्स को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का विकल्प था, लेकिन हम उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे जो वर्ल्ड  कप टीम का हिस्सा हैं. हम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हम ये देखना चाहते थे कि 180-200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो-तीन विकेट गिरने के बाद हमारी बल्लेबाजी कैसी रहती है. आपको मालूम होगा कि श्रेयस अय्यर को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज का ही हिस्सा हैं. भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम अगर एक और साझेदारी करने में सफल रहती तो परिणाम कुछ और होता.’

उन्होंने कहा, ‘भारी ओस की मौजूदगी में दुबे जैसी एक-दो साझेदारियां मैच का रुख बदल सकती थीं और एक अच्छी साझेदारी से बड़ा फर्क पड़ सकता था.’



Source link

भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘मेरी भूमिका…’

भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘मेरी भूमिका…’


Mitchell Santner Statement After The Win Against India: न्यूजीलैंड के कप्तान और बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर ने कहा कि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनकी भूमिका रक्षात्मक गेंदबाजी करना, दबाव बनाना और विकेट लेना है तथा भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इस रणनीति का शानदार परिणाम देखना संतोषजनक रहा. सैंटनर ने इस मैच में 26 रन देकर तीन विकेट लिए. उन्होंने संजू सैमसन को बोल्ड करके उनकी परेशानियां बढ़ा दी और फिर हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह के विकेट भी लिए. न्यूजीलैंड ने ये मैच 50 रन से जीता.

भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद सैंटनर ने दिया बयान

मिचेल सैंटनर ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा काम थोड़ा रक्षात्मक होकर गेंदबाजी करना और इस तरह से विकेट लेना है. कई बार समझदारी से काम लेना पड़ता है. छह सिंगल रन देना अच्छा विकल्प है. हमने काफी पावर हिटिंग और बड़े स्कोर देखे हैं. इसलिए मुझे लगता है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में स्पिनर की भूमिका दबाव बनाना और विकेट लेना है.’ उन्होंने कहा, ‘अगर आप बड़े स्कोर का बचाव कर रहे हैं तो रन रेट को बढ़ने दें. अगर स्कोर कम है तो इन बल्लेबाजों को रोकने का एकमात्र तरीका विकेट लेना है. इसलिए मुझे लगता है कि ये सब परिस्थितियों के अनुसार ढलने और स्थिति को समझने से जुड़ा है.’

हार्दिक पंड्या को आउट करने का सैंटनर ने दिया उदाहरण

सैंटनर ने अपने तर्क को और स्पष्ट करते हुए हार्दिक पंड्या को आउट करने का उदाहरण दिया, जिन्हें उन्होंने फ्लाइट लेती गेंद पर चकमा देकर कैच आउट कराया. उन्होंने कहा, ‘मैंने मुंबई इंडियंस के नेट सत्र में हार्दिक को काफी गेंदबाजी की है और वो मुझे जानता है, मैं उसे जानता हूं. इसलिए मुझे लगता है कि उस स्थिति में रक्षात्मक रहना ही एकमात्र तरीका था जिससे हम मैच जीत सकते थे क्योंकि जब भारतीय टीम लय में होती है तो उसे रोकना काफी मुश्किल होता है.’

ईश सोढ़ी की जमकर धुलाई पर भी सैंटनर ने कहा

इस मैच में लेग स्पिनर ईश सोढ़ी की जमकर धुलाई हुई. शिवम दुबे ने उनके एक ओवर में 29 रन बनाए. सैंटनर ने इस संबंध में कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर आप दुबे, हार्दिक या रिंकू के लिए उनकी जद में गेंद फेंकते हैं तो वे उस पर शॉट खेलेंगे. आपको संभावनाओं को ध्यान में रखना होता है और बल्लेबाजों की रणनीति के अनुसार गेंदबाजी करनी होती है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर कोई बल्लेबाज कलाई के स्पिनर को नहीं समझ पा रहा है तो आप गेंदबाज को कुलदीप (यादव) या (रवि) बिश्नोई की तरह थोड़ा और आक्रामक होने के लिए कहते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि ईश खेल की परिस्थितियों को देखकर अधिक आक्रामक होकर गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे थे.’

सैंटनर ने शिवम दुबे की पारी की तारीफ

हालांकि न्यूजीलैंड के कप्तान ने दुबे की 23 गेंदों में खेली गई 65 रन की पारी की प्रशंसा करने में कोई कोताही नहीं बरती. सैंटनर ने कहा, ‘ मैंने दुबे को ऐसा करते कई बार देखा है और वो लंबे शॉट खेलने में माहिर है, लेकिन हम जानते थे कि उनके पास एक बल्लेबाज कम है और हमें बस दुबे को आउट करना था. दुबे को पता था कि उन्हें क्या करना है और जब स्पिनर गेंदबाजी कर रहा हो तो वो जानते हैं कि उनके पास रन बनाने का अच्छा मौका है.’



Source link

टी20 वर्ल्ड कप के बाद गौतम गंभीर की कोच पद से होगी छुट्टी? BCCI ने कर दिया साफ

टी20 वर्ल्ड कप के बाद गौतम गंभीर की कोच पद से होगी छुट्टी? BCCI ने कर दिया साफ


गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऐसा कुछ हुआ, जो पहले कभी नहीं हुआ था. न्यूजीलैंड से घर पर टेस्ट में वाइटवॉश, घरेलू टेस्ट में सबसे कम स्कोर (46), टेस्ट में सबसे बड़ी हार (408 रन), 27 सालों में पहली बार श्रीलंका से वनडे सीरीज हारना आदि. हालांकि गंभीर की कोचिंग में भारत ने कई इतिहास भी रचे, एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी जीते लेकिन आलोचकों ने हर हार के बाद गंभीर को निशाने पर लिया. लोगों ने उन्हें कोच पद से हटाने की मांग की तो कई लोगों ने कहा कि टेस्ट में किसी दूसरे को कोच बना देना चाहिए. कुछ खबरें आईं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद गंभीर के भविष्य पर विचार किया जाएगा. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया.

स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में देवजीत सैकिया ने गौतम गंभीर की आलोचना पर कहा कि लोगों को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है. लेकिन बीसीसीआई के पास इन मामलों पर फैसले लेने के लिए काबिल लोग मौजूद हैं. उन्होंने कहा, “140 करोड़ लोगों के इस देश में हर कोई खुद को क्रिकेट एक्सपर्ट समझता है. सभी की अपनी-अपनी राय होंगी. ये एक लोकतांत्रिक देश है, जहां किसी को चुप नहीं करा सकते. मीडिया समेत सभी अपनी राय देने के लिए स्वतंत्र हैं. पूर्व क्रिकेटर्स से सोशल मीडिया तक, हर तरफ अटकलें हैं.”

बीसीसीआई सचिव ने आगे कहा, “सच्चाई ये है कि बोर्ड के पास एक समर्पित क्रिकेट समिति है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर्स शामिल हैं. वही लोग फैसले लेते हैं. चयन के लिए हमारे पास 5 सिलेक्टर्स हैं, जो इसके योग्य हैं. कोई भी आखिरी फैसला ये समितियों और चयनकर्ताओं ही लेते हैं.”

एक इंटरव्यू में पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर के कोचिंग भविष्य पर बड़ी बात कही थी. उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय टीम 2026 में टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाती है तो बोर्ड को कोच को हटाने जैसा बड़ा और मुश्किल फैसला लेना चाहिए.

टी20 वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 7 फरवरी से होगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं. कुल 20 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में बांटा गया है.



Source link

आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को लेकर कसा तंज, T20 वर्ल्ड कप को लेकर मजेदार पोस्ट हुआ वायर

आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को लेकर कसा तंज, T20 वर्ल्ड कप को लेकर मजेदार पोस्ट हुआ वायर


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान की भागीदारी पर सस्पेंस बना हुआ है. इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर ऐसा मजाक किया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के संभावित बहिष्कार की चर्चाओं के बीच आइसलैंड टीम ने खुद को टूर्नामेंट के लिए “तैयार विकल्प” के तौर पर पेश कर दिया है. जिसका पोस्ट अब जमकर वायरल हो रहा है.

टी20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की भागीदारी पर सस्पेंस

दरअसल, पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं कर पाया है. PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद कहा गया है कि इस मुद्दे को लेकर सभी विकल्पो पर विचार किया जा रहा है. अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार तक आ सकता है. इसी अनिश्चितता के बीच आइसलैंड क्रिकेट ने बुधवार को एक मजेदार पोस्ट शेयर की.

आइसलैंड क्रिकेट का मजाकिया पोस्ट वायरल

आईसलैंड क्रिकेट ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा कि उन्हें पाकिस्तान के फैसले का बेसब्री से इंतजार है और अगर पाकिस्तान 2 फरवरी को टूर्नामेंट से हटता है तो वे तुरंत श्रीलंका के लिए उड़ान भरने को तैयार हैं. हालांकि उन्होंने यह भी मजाक में कहा कि कोलंबो पहुंचने के लिए फ्लाइट शेड्यूल बड़ी “लॉजिस्टिक परेशानी” बन सकता है, क्योंकि सफर काफी लंबा है. पोस्ट में यह भी जोड़ा गया कि उनकी ओपनिंग बल्लेबाज को नींद नहीं आती, इसलिए वह लंबे सफर के लिए पहले से तैयार है.

इतना ही नहीं, आईसलैंड क्रिकेट ने अपनी बात को और मजेदार बनाने के लिए केफ्लाविक (आइसलैंड) से कोलंबो तक की संभावित ट्रैवल प्लानिंग का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. यह पोस्ट क्रिकेट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

बांग्लादेश के बाहर होने से शुरु हुआ विवाद

गौरतलब है कि इससे पहले ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां की अंतरिम सरकार ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था और सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था. इसी फैसले से पाकिस्तान भी नाराज बताया जा रहा है और उसने ICC के रुख पर सवाल उठाए हैं.

पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान

हालांकि इन तमाम अटकलों के बीच पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. फिर भी, उनका कहना है की खेलने के फैसले पर अंतिम मुहर सरकारी की ही लगेगी. जिससे पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर सस्पेंस बरकरार है.  



Source link

पहले ही ओवर में हैट्रिक, इरफान की घातक गेंदबाजी से घुटनों पर पाकिस्तान, फिर भी हार गया था भारत

पहले ही ओवर में हैट्रिक, इरफान की घातक गेंदबाजी से घुटनों पर पाकिस्तान, फिर भी हार गया था भारत


क्रिकेट इतिहास में आज का दिन (29 जनवरी) ऐतिहासिक है. आज ही के दिन इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में इतिहास रचा था, उन्होंने पहली ही ओवर में हैट्रिक ली थी. बता दें कि अभी तक भारत के 3 गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ले सके हैं. हालांकि हैरानी की बात ये है कि फिर भी पाकिस्तान इस मैच को जीत गया था.

इरफान पठान की ऐतिहासिक हैट्रिक

29 जनवरी, 2006 से शुरू हुए उस टेस्ट में भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसे इरफान ने पहले ही ओवर में सही साबित कर दिया. उन्होंने पहला ओवर डाला. शुरुआती 3 गेंदें डॉट करने के बाद पठान ने चौथी गेंद पर सलमान बट को आउट किया. अगली ही गेंद पर उन्होंने यूनिस खान को एलबीडबल्यू आउट किया. ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद युसूफ को बोल्ड कर इरफान दूसरे भारतीय गेंदबाज बने, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ली.

इरफान से पहले हरभजन सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ली थी, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च, 2001 में ऐसा किया था. हरभजन टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय थे, उसके बाद इरफान ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज. भारत के लिए आखिरी बार जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट में हैट्रिक ली, उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा किया था.

फिर भी हार गया था भारत

हालांकि इरफान पठान की जादुई हैट्रिक भारत को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही. 39 पर 6 विकेट गिर जाने के बाद कामरान अकमल ने शतक जड़ा था, अब्दुल रज्जाक और शोएब अख्तर ने 45-45 रन बनाकर पाकिस्तान का स्कोर 245 तक पहुंचा दिया. भारत की पहली पारी 238 रनों पर ही सिमट गई थी. लक्ष्मण (19), द्रविड़ (3), सहवाग (5), सचिन तेंदुलकर (23), गांगुली (34), एमएस धोनी (13) जैसे स्टार बल्लेबाज फ्लॉप रहे.

पाकिस्तान ने दूसरी पारी 599 पर घोषित कर भारत के सामने 607 रनों का लक्ष्य रखा. पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले इरफान पठान दूसरी पारी में सिर्फ 1 विकेट ले पाए. दूसरी पारी में भारत 265 रनों पर ऑलआउट हो गया और पाकिस्तान ने 341 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. कामरान अकमल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने पहली पारी में मुश्किल समय में आकर 113 रन बनाए थे.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp