फाइनल से पहले सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?

फाइनल से पहले सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने 140 करोड़ भारतीयों का दिल तोड़ने की बड़ी धमकी दी. 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भारतीयों का दिल तोड़ा था. 

पिछले वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. अब 2026 टी20 विश्व कप का फाइनल भी इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि कीवी कप्तान सेंटनर ने ऐसा क्या कहा जो बात भारतीय फैंस के दिल टूटने तक पहुंच गई. 

दिल तोड़ने में संकोच नहीं करेंगे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले पर सवालों के जवाब देते हुए मिचेल सेंटनर ने कहा, “टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए हम कुछ दिल तोड़ने में संकोच नहीं करेंगे.” सीधे शब्दों में समझें, तो सेंटनर का कहना है कि वह टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय फैंस का दिल तोड़ने में हिचकिचाएंगे नहीं. 

न्यूजीलैंड का फाइनल में पहुंचने का सफर 

ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड ने चार में से तीन मैचों में जीत दर्ज करके सुपर-8 में कदम रखा. टीम को इकलौती हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ झेलनी पड़ी. इसके बाद सुपर-8 में टीम सिर्फ एक जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई. सुपर-8 में कीवी टीम का पहला मुकाबला बारिश में धुल गया जो पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाना था. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ खेले गए अगले मैच में न्यूजीलैंड ने 61 रनों से जीत दर्ज की. लेकिन फिर इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 के आखिरी मैच में 4 विकेट से हार का सामना किया. सिर्फ एक जीत और बेहतर नेट रनरेट के चलते टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही. 

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई. मुकाबले में कीवी टीम ने 9 विकेट से एकतरफा जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. इसी अफ्रीका के खिलाफ कीवी टीम को ग्रुप चरण में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड टीम फाइनल में भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: क्या फाइनल हार जाएगी टीम इंडिया? ‘अहमदाबाद’ का नाम सुनते ही पुराने जख्म हो जाते हैं ताजा



Source link

क्या फाइनल हार जाएगी टीम इंडिया? ‘अहमदाबाद’ का नाम सुनते ही पुराने जख्म हो जाते हैं ताजा

क्या फाइनल हार जाएगी टीम इंडिया? ‘अहमदाबाद’ का नाम सुनते ही पुराने जख्म हो जाते हैं ताजा


IND vs NZ Final Venue: 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड की टीम इतिहास रचने निकली हैं, लेकिन अंत में जीत सिर्फ एक को ही मिलेगी. फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान से भारतीय टीम की कुछ पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं. आखिर इस मैदान में ऐसा क्या हुआ था, जो इसका नाम सामने आते ही टीम इंडिया के पुराने जख्म ताजा हो जाते हैं.

दरअसल ये वही मैदान है जहां 2023 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था. 19 नवंबर की वो तारीख जब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में ट्रेविस हेड की वो 137 रनों की ऐतिहासिक पारी किस भारतीय को याद नहीं होगी, जिसने टीम इंडिया के करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया था. इसी मैदान पर टीम इंडिया को उस फाइनल मैच में दिल तोड़ देने वाली हार मिली थी.

क्या न्यूजीलैंड भी अहमदाबाद में उसी इतिहास को दोहरा पाएगा, जो करीब तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने किया था. इससे पहले कीवी टीम सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को चौंका चुकी है. अफ्रीकी टीम ग्रुप स्टेज और सुपर-8 चरण में भी कोई मैच नहीं हारी थी, लेकिन सेमीफाइनल में आकर न्यूजीलैंड ने उसे 9 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था.

अहमदाबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने अब तक यहां 10 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 7 बार जीत मिली है और सिर्फ 3 बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है. अब तक सिर्फ इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ही ऐसी दो टीम हैं जों नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 मैच में टीम इंडिया को हरा सकी हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां सिर्फ एक टी20 मैच खेला गया है, जिसमें टीम इंडिया ने 168 रनों की विशाल जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें:

जब हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को गौतम गंभीर से मिलवाया, क्या था हेड कोच का रिएक्शन? देखें वीडियो



Source link

टी20 वर्ल्ड कप ‘क्लोजिंग सेरेमनी’ में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा

टी20 वर्ल्ड कप ‘क्लोजिंग सेरेमनी’ में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. मुकाबले से पहले टूर्नामेंट की ‘क्लोजिंग सेरमनी’ यानी समापन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें इंटरनेशनल स्टार भी जलवा बिखेरता हुआ नजर आएगा. 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले परफॉर्मर की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिकी मार्टिन का भी नाम शामिल है. 

आईसीसी ने दिया अपडेट 

बता दें कि आईसीसी की तरफ से जारी किए गए अपडेट में रिकी मार्टिन सहित तीन सिंगरों के नाम शामिल हैं. बाकी दो नाम भारतीय सिंगर सुखबीर और फाल्गुनी पाठक का शामिल है. 

आईसीसी ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “मंच और भी बड़ा होता जा रहा है! टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में ग्लोबल सुपरस्टार रिकी मार्टिन के साथ संगीत के दिग्गज सुखबीर और फाल्गुनी पाठक भी शामिल होंगी! क्रिकेट की सबसे बड़ी रात में ये दिग्गज कलाकार अपने जलवे बिखेरने वाले हैं, इसलिए ग्लोबल हिट गानों और देसी गानों के लिए तैयार हो जाइए.”

कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. इससे पहले साढ़े पांच बजे से क्लोजिंग सेरेमनी की शुरू होगी, जिसमें तीनों ही सिंगर का परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा. 

इंग्लैंड को हराकर फाइनल पहुंचा भारत 

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर जीत दर्ज की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया मुकाबला सांसें रोक देने वाला रहा था. अब फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. पिछले यानी 2024 के टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: जब हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को गौतम गंभीर से मिलवाया, क्या था हेड कोच का रिएक्शन? देखें वीडियो





Source link

हार्दिक ने गर्लफ्रेंड माहिका को गौतम गंभीर से मिलवाया, क्या था हेड कोच का रिएक्शन?

हार्दिक ने गर्लफ्रेंड माहिका को गौतम गंभीर से मिलवाया, क्या था हेड कोच का रिएक्शन?


हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया के जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. उन्होंने पहले बल्ले से कमाल करते हुए महत्वपूर्ण 27 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में 2 जरूरी विकेट चटकाए. अब हार्दिक का सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को हेड कोच गौतम गंभीर से मिलवाते हुए नजर आ रहे हैं. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम शुक्रवार (06 मार्च) को अहमदाबाद पहुंची. जहां कई खिलाड़ी टीम बस के साथ होटल निकल गए, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल अपनी-अपनी कारों से गए. इसी बीच हार्दिक का वीडियो सामने आया. 

हार्दिक की गर्लफ्रेंड से मिलन पर गौतम गंभीर का रिएक्शन 

वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक जाते हैं और गौतम गंभीर से अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की मुलाकात करवाते हैं. गंभीर और माहिका एक दूसरे से मिलते हैं. इस दौरान गंभीर का रिएक्शन साधारण सा ही रहता है. हेड कोच के चेहरे पर एक स्माइल देखने को मिलती हैं. 

बताते चलें कि टी20 विश्व कप में माहिका भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ मौजूद हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में भी माहिका को स्टैंड्स में हार्दिक के लिए चीयर करते हुए देखा गया था. माहिका के साथ हार्दिक का बेटा अगस्त्य भी मौजूद था. हार्दिक और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक जुलाई 2024 में एक दूसरे से अलग हो गए थे. लेकिन दोनों ने बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग का फैसला किया था. 

टूर्नामेंट में अब तक हार्दिक का प्रदर्शन 

गौरतलब है कि सेमीफाइनल तक हार्दिक ने मौजूद टी20 विश्व कप की 8 पारियों में बैटिंग करते हुए 163.11 के स्ट्राइक रेट से 199 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं. वहीं गेंदबाजी करते हुए भारतीय ऑलराउंडर ने 8 विकेट अपनी झोली में डाल लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 2/16 का रहा. 

 

यह भी पढ़े: T20 World Cup Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का खुलासा, विजेता से लेकर सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीमों को मिलेंगे कितने पैसे? जानिए





Source link

Rohit Sharma’s magic touch: How his inputs turned Shivam Dube into ‘2.0’ beast for T20 WC final glory

Rohit Sharma’s magic touch: How his inputs turned Shivam Dube into ‘2.0’ beast for T20 WC final glory


Shivam Dube has emerged as a vital asset for India in the T20 World Cup 2026, playing the role of the aggressor with newfound consistency. His impactful 43 off 25 balls during the semi final against England was a cornerstone of India’s massive total of 253 for 7. Operating at a strike rate of 172, Dube’s innings included four towering sixes and a boundary, proving his worth as a game changer in high pressure situations.

The Rohit Sharma Influence

The source of Dube’s current confidence has been traced back to the Indian captain. Siddhesh Lad, a Mumbai batter and domestic teammate of Dube, revealed to the Times of India that Rohit Sharma’s strategic guidance has been pivotal in the left hander’s transformation.


Add Zee News as a Preferred Source



“Rohit Sharma gave Shivam a lot of inputs regarding the manner in which he should approach his innings,” Siddhesh Lad stated.

Lad explained that this “Shivam 2.0″ is a far more mature version of the player seen in previous years. “Earlier, he used to come in and simply slog. However, this is Shivam 2.0, who plays according to the situation. The maturity he obtained from the chat changed everything. Shivam now focuses on singles off good deliveries rather than simply hitting sixes, which helps him convert a quick fire 25 into crucial 40s or 50s,” he added.

Countering the Spin Threat

Dube’s tactical shift was most evident during his battle with Adil Rashid. Rather than blindly attacking the world class leg spinner, Dube showed restraint until the opportune moment.

“There was a focus on taking singles while facing Rashid rather than simply attempting to slog every delivery. That is an indication of the newfound maturity Shivam enjoys, which proved crucial against England,” Lad noted.

Despite this cautious approach, Dube did not miss the chance to dominate, striking two massive sixes in Rashid’s third over. This aggression unsettled the bowler’s rhythm and relieved pressure on his partner, Sanju Samson. By the end of Rashid’s spell, where he conceded 41 runs for 2 wickets, India had reached a formidable 190 for 4 in the 16th over.

The Game Changer Role

Satish Samant, Dube’s childhood coach, also highlighted the psychological pressure Dube exerts on opposition slow bowlers. Speaking to the Times of India, Samant emphasized his ward’s ability to play on difficult surfaces.

“It was tougher to play strokes when the ball was coming on slowly to the bat, which is where Dube proved to be a game changer. When Shivam comes to bat, there is pressure on the spinners because of the intent with which he takes them on,” Samant remarked.

Strategic Versatility

Dube’s evolution into a situational player has added a new dimension to the Indian middle order. By combining raw power with the ability to rotate strike, he has fulfilled the vision Rohit Sharma set out for him. Even Jasprit Bumrah acknowledged Dube’s contribution, citing his boundaries as a favorite moment from the semi final match. As India heads into the final against New Zealand, Dube’s maturity will be a critical factor in tackling the Kiwi spin duo of Mitchell Santner and Rachin Ravindra.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का खुलासा, विजेता से लेकर सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीमों को मिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का खुलासा, विजेता से लेकर सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीमों को मिल


T20 World Cup Prize Money: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी दांव पर लगी है. इस बार आईसीसी ने टूर्नामेंट की प्राइज मनी को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ा दिया है, जिससे सभी टीमों को बड़ा आर्थिक फायदा होगा.

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची प्राइज मनी

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर (करीब 120 करोड़ रुपये से ज्यादा) की इनामी राशि तय की है. यह 2024 के मुकाबले लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है. भारत और श्रीलंका में आयोजित इस टूर्नामेंट को लेकर प्रसारण और स्पॉन्सरशिप से भारी कमाई हुई है, जिसकी वजह से प्राइज पूल भी बढ़ाया गया है.

विजेता और उपविजेता को मिलेगा बड़ा इनाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27.48 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं फाइनल हारने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं जाएगी. उपविजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.65 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी.

इसका मतलब है कि चाहे भारत जीते या न्यूजीलैंड, दोनों टीमों के खाते में करोड़ों रुपये की इनामी राशि तय है. हालांकि चैंपियन बनने वाली टीम के लिए यह राशि और भी खास होगी, क्योंकि इसके साथ विश्व चैंपियन बनने का गौरव भी मिलेगा.

सेमीफाइनल और सुपर-8 टीमों को भी फायदा

आईसीसी ने इस बार सिर्फ फाइनलिस्ट ही नहीं बल्कि बाकी टीमों के लिए भी अच्छा इनाम तय किया है. सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 7.24 करोड़ रुपये (790,000 डॉलर) मिलेंगे. वहीं सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छी खासी रकम मिलेगी. इन टीमों को लगभग 3.48 करोड़ रुपये (380,000 डॉलर) की इनामी राशि दी जाएगी.

ग्रुप स्टेज की टीमों को भी मिलेगी रकम

टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। जो टीमें ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकीं, उन्हें भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा. ऐसी टीमों को करीब 2.29 करोड़ रुपये (250,000 डॉलर) दिए जाएंगे.

क्रिकेट इतिहास में नया रिकॉर्ड

इस तरह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी ने क्रिकेट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. इससे साफ है कि टी20 क्रिकेट का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और आईसीसी भी टूर्नामेंट को और बड़ा बनाने की कोशिश कर रहा है. 

अब सबकी नजरें अहमदाबाद के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच न सिर्फ ट्रॉफी बल्कि करोड़ों की इनामी राशि के लिए भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp