जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प

जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प


Jasprit Bumrah Last Two Overs Were The Biggest Turning Point Of The Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें वर्तमान के सबसे महान गेंदबाज क्यों कहा जाता है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में रनों की बरसात हुई. जहां सैम करन (13.2), वरुण चक्रवर्ती (16) और शिवम दुबे (22) जैसे गेंदबाज 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दे रहे थे, वहीं बुमराह ने सिर्फ 8.2 की इकोनॉमी से गेंदबाजी कर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घुटनों पर ला दिया. भारत की जीत और इंग्लैंड की हार के बीच बुमराह के वो दो ओवर का स्पेल था, जो मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा.

बुमराह का अंतिम स्पेल रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट

जसप्रीत बुमराह का अंतिम दो ओवर मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा. जब इंग्लैंड को जीत के लिए तेजी से रन बनाने थे, तब बुमराह ने अपनी जादुई स्पेल से इंग्लैंड के खेमे में सन्नाटा पसार दिया. इंग्लैंड की पारी के 16वें ओवर में बुमराह ने सिर्फ 8 रन दिए, जबकि 18वां ओवर मैच का सबसे अहम ओवर रहा, जिसमें उन्होंने महज 6 रन खर्च किए. हैरानी की बात ये रही कि बुमराह की इन आखिरी 11 गेंदों में इंग्लैंड के बल्लेबाज सिर्फ 1 बाउंड्री लगा पाए. उनकी सटीक यॉर्कर और धीमी गेंदों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पूरी तरह खामोश रखा.

बुमराह ने दिए 4 ओवर में 33 रन

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 33 देकर 1 विकेट अपने नाम किया, जो काफी निर्णायक साबित हुआ. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने भी शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट हासिल किया, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 64 रन लुटाकर एक विकेट चटकाया, जो इस फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे महंगे स्पेल में से एक बन गया है.

भारत अब फाइनल में रविवार यानी 8 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा और टी20 वर्ल्ड का खिताब बचाने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रचने की मंसूबे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने उतरेगा.

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी रहे सेमीफाइनल में हार की वजह, टीम इंडिया फाइनल में पहुंची, जानिए कैसे पलटा मैच

टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक…’



Source link

‘मैंने बहुत बड़ी गलती की…’, सेमीफाइनल में हार के बाद क्या बोल गए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रू

‘मैंने बहुत बड़ी गलती की…’, सेमीफाइनल में हार के बाद क्या बोल गए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रू


इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ सात रन की हार के बाद स्वीकार किया कि उन्होंने मेजबान टीम की पारी के दौरान संजू सैमसन का कैच छोड़कर बड़ी गलती की. उन्होंने बाद में अर्धशतक जड़ा और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए.

भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी.

सैमसन ने इससे पहले 15 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 42 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से 89 रन की पारी खेली जिससे भारत ने सात विकेट पर 253 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों का सर्वोच्च स्कोर है.

ब्रूक ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमें लगा था कि पहली पारी में गेंद अधिक रुककर आएगी और स्पिन होगी लेकिन गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आई और भारत ने अच्छी बल्लेबाजी की.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्वीकार करता हूं कि सैमसन का कैच छोड़कर मैंने बहुत बड़ी गलती की. हम क्षेत्ररक्षण में उतने अच्छे नहीं थे. हमने गलतियां की और भारत के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकते.’’

ब्रूक ने बेथेल की जमकर सराहना की जिन्होंने इंग्लैंड को लगभग अविश्वसनीय जीत दिला दी थी.

ब्रूक ने कहा, ‘‘बेथेल बिल्कुल अविश्वसनीय था, वह बहुत पैसे कमाएगा. पहली गेंद से ही उसने रन बनाकर दुनिया को दिखाया कि वह क्या कर सकता है. हमारा टूर्नामेंट अच्छा रहा और हमें इस बात पर बहुत गर्व होना चाहिए कि हमने कैसा खेला. हम पूरे मैच में डटे रहे लेकिन दुर्भाग्य से नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा.’’



Source link

Not Jasprit Bumrah, Sanju Samson or Hardik Pandya, Suryakumar Yadav credits ‘This Silent Hero’ for India’s semi-final win vs England

Not Jasprit Bumrah, Sanju Samson or Hardik Pandya, Suryakumar Yadav credits ‘This Silent Hero’ for India’s semi-final win vs England


In a high scoring thriller at the Wankhede Stadium, India secured a hard fought seven run victory over England on Thursday to march into their second consecutive major international final. Defending a monumental total of 253, the Indian team held their nerve against a spirited English chase to set up a championship clash against New Zealand in Ahmedabad.

Breaking the Record in Knockouts

The foundation of the victory was a relentless batting display that saw India post 253 for 7, officially the highest team total ever recorded in a T20 World Cup knockout match. Sanju Samson was the architect of the innings, smashing a brilliant 89 off just 42 deliveries, including eight boundaries and seven massive sixes. Early momentum was provided by Ishan Kishan with a rapid 39, while Shivam Dube contributed an imperious 43 off 25 balls before falling to a run out for the third time this tournament.


Add Zee News as a Preferred Source



Late flourishes from captain Suryakumar Yadav, Hardik Pandya (27), and Tilak Varma ensured India maintained a record breaking scoring rate, providing the necessary cushion for the second innings.

Suryakumar Credits the “Silent Hero”

Despite the batting fireworks, captain Suryakumar Yadav highlighted the tactical preparation and fielding standards as the true difference makers. Speaking at the post match presentation, he offered a special tribute to the support staff.

“Need to give a little credit to our fielding coach, T Dilip, as well. As soon as we saw Rashid bowling from one end, Dube was the perfect matchup. Very nervous. If someone would’ve checked my heart rate… In India, going for the title, there will be pressure, there will be nerves, but the boys will be excited as well,” Suryakumar said.

He also acknowledged the immense pressure of playing a home semi final. “It’s an unbelievable feeling. Going to Ahmedabad for the final, a special feeling for the boys. Harry Brook knew what he wanted to do. Even after the wicket fell, he knew the wicket was good. I just told Harry how much more we need to score against you guys. They were always in the game, always in the chase,” he added.

England’s Valiant Chase

England pushed the hosts to the absolute limit, finishing on 246 for 7. The chase was spearheaded by a spectacular maiden century from Jacob Bethell, who struck 105 off just 48 balls to keep the two time champions in the hunt until the final over. Supporting acts from Will Jacks (35) and Jos Buttler (25), along with cameos from Jofra Archer, Sam Curran, and Tom Banton, ensured the game remained undecided until the very last moment.

Looking Ahead to Ahmedabad

With this victory, India has the rare opportunity to secure back to back international titles following their 2024 success. Standing in their way are New Zealand, a team they faced just 12 months ago in the Champions Trophy final. This highly anticipated rematch in Ahmedabad serves as a direct sequel to that encounter, adding a deep layer of historical rivalry to the 2026 T20 World Cup conclusion.



Source link

ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन

ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार (05 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 253/7 रन बोर्ड पर लगाए. इसके बाद लगने लगा कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम आसानी से जीत दर्ज कर लेगी. लेकिन चेज में इंग्लैंड के बल्लेबाज कुछ अलग ही इरादों के साथ मैदान पर उतरे थे. 

15 ओवर तक इंग्लिश बल्लेबाजों ने जमकर कुटाई की. 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 15 ओवर में 185/5 रन बोर्ड पर लगा लिए थे. यहां से इंग्लिश टीम को 5 ओवर में जीत के लिए 69 रनों की दरकार थी. जिस हिसाब से इंग्लैंड के बल्लेबाज खेल रहे थे, उस हिसाब से 5 ओवर में 69 रन बहुत ज्यादा नहीं लग रहे थे. 15 ओवर के बाद भारत के लिए 2 ऐसे ओवर आए, जो टर्निंग प्वाइंट साबित हुए, नहीं तो इंग्लैंड ने खेला कर ही दिया था.

जसप्रीत बुमराह का 16वां ओवर 

जब 5 ओवर में 69 रन चाहिए थे, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाने का फैसला किया. बुमराह भी कप्तान के फैसले पर बिल्कुल सही साबित हुए. उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ 08 रन खर्चे, जिससे इंग्लैंड पर दबाव बढ़ गया. अब इंग्लैंड को 24 गेंदों में 61 रनों की दरकार थी. इस वक्त जरूर नेट रनरेट 15 से भी ऊपर पहुंच चुका था. 

बुमराह का 18वां ओवर 

16वें ओवर में बुमराह के सिर्फ 08 रन देने के बाद 17वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने 16 रन लुटा दिए, जिससे इंग्लैंड से प्रेशर रिलीज हो गया. लेकिन बुमराह ने एक बार फिर कमाल किया और 18वें ओवर से भारत को मजबूत स्थिति में करके इंग्लैंड को दबाव में डाल दिया. 

बुमराह ने 18वें ओवर में सिर्फ 06 रन खर्चे. प्रेशर फिर इंग्लैंड के ऊपर आ गया था. यहां से इंग्लैंड को जीत के लिए 2 ओवर में 39 रनों की दरकार थी. 

अंत के दो ओवर का खेल 

19वां ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या ने 1 विकेट लेकर सिर्फ 09 रन दिए. यहां से इंग्लिश टीम को अंतिम ओवर में 30 रन चाहिए थे. आखिरी ओवर शिवम दुबे ने फेंका और टीम को 7 रन से जीत दिला दी. 

 

यह भी पढ़ें: Watch: सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका ‘कैच ऑफ ट टूर्नामेंट’! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट; देखें वीडियो



Source link

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, बैथेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, बैथेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड


India vs England Semi Final: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच को भारत ने 7 रनों से जीत लिया. टीम इंडिया द्वारा मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 246 रनों तक पहुंच गई थी, लेकिन जीत से सिर्फ 7 रन दूर रह गई. सांसे रोक देने वाले इस मैच में जैकब बैथेल ने 105 रनों की शतकीय पारी खेली. उससे पहले संजू सैमसन ने 89 रन बनाए थे और कुल मिलाकर देखा जाए तो इस सेमीफाइनल मैच में 499 रन बने. शुरू से लेकर अंत तक भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में 5 बहुत बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं.

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड

एक टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा रन- भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच में कुल 499 रन बने. ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी मैच में बने सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड 459 रनों का था, जो 2016 में खेले गए इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में बने थे.

जैकब बैथेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड- जैकब बैथेल ने 45 गेंदों में शत्तक पूरा किया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक है. इसी मैच में उन्होंने 19 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी, जो टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी भी है.

एक टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा छक्के- भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में कुल 34 छक्के लगे. भारतीय पारी में 19 और इंग्लैंड की पारी में कुल 15 छक्के लगे. ये किसी टी20 वर्ल्ड कप मैच में लगे सबसे ज्यादा सिक्स हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड 31 छक्कों का था, जो इसी टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच में लगे थे.

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के (टीम)- एक टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है. अब तक भारत इस वर्ल्ड कप में 88 छक्के लगा चुका है, इस मामले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा, जिसने इसी वर्ल्ड कप में 76 सिक्स लगाए थे.

पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 250+ रन- मेंस टी20 क्रिकेट में यह कुल छठी बार रहा जब भारत ने 250 से बड़ा स्कोर बनाया. यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार ऐसा किया है.



Source link

सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका ‘कैच ऑफ ट टूर्नामेंट’! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट

सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका ‘कैच ऑफ ट टूर्नामेंट’! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट


Axar Patel Catch Of The Tournament: अक्षर पटेल ने भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मानिए ‘कैच ऑफ ट टूर्नामेंट’ पकड़ा. अक्षर का यह कैच भारत के लिए जीत का टर्निंग प्वॉइंट रहा. इस कैच से पहले इंग्लैंड के लिए जीत बिल्कुल आसान दिख रही थी. लेकिन कैच के बाद मैच पलट गया. 

अक्षर ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाउंड्री लाइन के करीब इंग्लैंड के विल जैक्स का कैच पकड़ा. इस कैच को पूरा करने में शिवम दुबे ने अहम योगदान दिया, जिसके चलते रिकॉर्ड में कैच शिवम दुबे के नाम पर ही दर्ज किया गया. कैच का वीडियो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप ने वाइड लाइन पर गेंद फेंकी, जिस पर जैक्स ने बल्ला घुमाया. गेंद को अपने करीब आता देख अक्षर ने लंबी डाइव लगाकर गेंद को लपका, लेकिन उन्होंने बैलेंस खो दिया. अक्षर ने बाउंड्री में घुसने से पहले गेंद को बाहर फेंका, जहां मौजूद शिवम दुबे ने उसे लपककर कैच पूरा कर लिया. इस तरह रिकॉर्ड में कैच दुबे के नाम पर लिखा गया. 

कैच से पलटा मैच 

कैच पकड़ने के बाद इंग्लैंड को अंतिम 6 ओवर में 82 रनों की दरकार थी. टीम के लिए सेट बल्लेबाज के आउट हो जाने के बाद इतना बड़ा टोटल बनाना बहुत मुश्किल हो गया था. अगर जैक्स खड़े रहते, तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. 

मुकाबले का हाल 

मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 253/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए संजू सैमसन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 42 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए. 

फिर रन चेज के लिए उतरी इंग्लिश टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की. टीम सिर्फ 7 रन पीछे रह गई. इंग्लैंड ने 20 ओवर में 246/7 रन बना सकी. टीम के लिए जैकब बेथल ने शतकीय पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 105 रन बना, लेकिन उनका शतक टीम को जीत नहीं दिला सका. 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp